current-affairs-30-july-2019
1. असम में बाढ़ के मानचित्रण के लिए चीन, रूस और किस देश ने इसरो के साथ उपग्रह डेटा साझा किया है?
a. नेपाल
b. पाकिस्तान
c. फ्रांस
d. जापान
उत्तर. c. फ्रांस
अगस्त 2014 में चीन के युन्नान प्रांत में आए भूकंप के समय चीन के अनुरोध पर इसरो ने कार्टोसैट के माध्यम से मानचित्रण डेटा साझा किया था. अंतर्राष्ट्रीय चार्टर के लिये हस्ताक्षरकर्त्ता देश आपदा के समय एक-दूसरे से मानचित्रण और उपग्रह डेटा से संबंधित अनुरोध कर सकते हैं.
2. किस देश के वैज्ञानिकों ने सुपरबग को नष्ट करने वाले एक नए ड्रग मॉलिक्यूल को विकसित करने की रणनीति बनाई है?
a. भारत
b. बांग्लादेश
c. चीन
d. रूस
उत्तर. a. भारत
आईआईटी कानपुर और लखनऊ स्थित केंद्रीय औषधि अनुसंधान संस्थान के वैज्ञानिकों ने तेज़ी से विकसित हो रहे. एंटीबायोटिक दवाओं के प्रतिरोधी सुपरबग्स को नष्ट करने की रणनीति बनाई है. मॉलिक्यूल ड्रग की संरचना इस प्रकार विकसित की जाएगी कि यह रोगाणुओं के प्रसार को रोकेगा.
3. भारत और चीन के बीच कौन सा सैन्याभ्यास दिसंबर 2019 के दूसरे सप्ताह में मेघालय में 14 दिन तक चलेगा?
a. सम्प्रीति
b. हैंड-इन-हैंड
c. धर्म गार्जियन
d. वज्र प्रहार
उत्तर. b. हैंड-इन-हैंड
संयुक्त अभ्यास कमांडर की क्षमता में बढ़ोतरी करना इस अभ्यास का लक्ष्य है ताकि दोनों देशों की सैन्य टुकड़ियाँ कमान के अंतर्गत काम कर सकें. पहली बार दोनों देशों की सेनाओं के बीच साल 2008 में बेहतर तालमेल बनाने के उद्देश्य से हैंड-इन-हैंड अभ्यास की शुरुआत हुई थी.
4. हाल ही में किस देश के वैज्ञानिकों की एक टीम ने क्वांटम कंप्यूटर का एक सुपरफास्ट वर्ज़न तैयार किया है?
a. इराक
b. ईरान
c. रूस
d. ऑस्ट्रेलिया
उत्तर. d. ऑस्ट्रेलिया
यह कंप्यूटर सामान्य कंप्यूटर के मुकाबले 200 गुना तेज़ी से जटिल समस्याओं को हल करने की क्षमता रखता है. इसका उपयोग ऐसी गणना करने के लिये किया जाता है, जिसे सैद्धांतिक या भौतिक रूप से लागू किया जा सके. मौजूदा कंप्यूटरों के विपरीत क्वांटम कंप्यूटर अधिक जटिल गणनाओं को आसानी से हल कर सकते हैं.
current-affairs-29-july-2019
5. ऑस्ट्रेलिया की किस महिला क्रिकेटर ने टी20 में 100 विकेट और 1000 रन बनाने वाली पहली खिलाड़ी बन गईं है?
a. मेग लैनिंग
b. एलिस पैरी
c. बेथ मूनी
d. निकोल बोल्टन
उत्तर. b. एलिस पैरी
एलिस पैरी ने अभी तक 104 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं इसमें उन्होंने 1005 रन बनाए हैं और कुल 103 विकेट लिए हैं. पेरी ने अब तक 60 टी-20 पारियों में सिर्फ तीन हाफ सेंचुरी लगा सकी हैं. पाक के शाहिद अफरीदी ने टी-20 इंटरनेशनल क्रिकेट में 1498 रन बनाने के साथ 98 विकेट हासिल किए हैं.
6. सातवीं आर्थिक जनगणना हाल ही में किस राज्य से आरंभ हुई है?
a. तेलंगाना
b. त्रिपुरा
c. असम
d. ओडिशा
उत्तर. b. त्रिपुरा
केंद्र सरकार द्वारा सातवीं आर्थिक जनगणना त्रिपुरा राज्य से आरंभ की गई है. इसे अगस्त एवं सितम्बर में अन्य राज्यों में भी आरंभ किया जायेगा. जनगणना दिसम्बर 2019 तक पूरी होने की उम्मीद है जबकि वर्ष 2020 में इसके आंकड़े जारी किये जाने की सम्भावना है.
7. हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा जारी की गई एक रिपोर्ट के अनुसार भारत में बाघों की संख्या क्या है?
a. 2967
b. 2890
c. 2712
d. 2600
उत्तक. a. 2967
अंतरराष्ट्रीय बाघ दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक रिपोर्ट जारी की जिसमें कहा गया है कि देश में बाघों की संख्या बढ़कर 2967 हो गई है. प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भारत ने बाघों की संख्या को दोगुना करने का लक्ष्य 4 साल पहले हासिल कर लिया है.
8. राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद हाल ही में किस अफ़्रीकी देश में जाने वाले पहले भारतीय राष्ट्रपति बने हैं?
a. मॉरिशस
b. सेशेल्स
c. इजिप्ट
d. बेनिन
उत्तर. d. बेनिन
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद अफ्रीका के तीन देशों बेनिन, गाम्बिया और गिनी की राजकीय यात्राओं के लिए रवाना हो गए हैं. इन तीन देशों में भारत के किसी भी राष्ट्रपति की पहली यात्रा है. राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने अपने कार्यकाल में अब तक 23 देशों का दौरा किया है.
Current Affairs, General Knowledge, Amazing Fact, Important Fact, Historical Fact For Exam, Political Fact For Exam, economical Fact For Exam, Current Affairs 2018, Current Affairs 2019, Current Affairs For SSC, Current Affairs For Banking, Current Affairs For Railway, Current Affairs For UPSC, Current Affairs For State Services, General Science Knowledge, Nda, Cgl, Rbi, All Exam Study, Government Exam Study Material, Next Exam Preparation, Today Current Affairs And General Knowledge


No comments:
Post a Comment