current-affairs-18-july-2019
1. निम्नलिखित में से किसे हाल ही में छत्तीसगढ़ का राज्यपाल नियुक्त किया गया?
a. अनुसुइया उइके
b. जागृति मिश्रा
c. अनुपमा सिंह
d. आरती पाण्डेय
उत्तर. a. अनुसुइया उइके
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने हाल ही में अनुसुइया उइके को छत्तीसगढ़ का राज्यपाल नियुक्त किया है. वे मध्य प्रदेश की राज्यपाल से छत्तीसगढ़ का प्रभार संभालेंगी. आनंदी बेन के पास मध्य प्रदेश के अलावा छत्तीसगढ़ का भी अतिरिक्त प्रभार था.
2. निम्नलिखित में से किसे हाल ही में आंध्र प्रदेश का राज्यपाल नियुक्त किया गया है?
a. आचार्य संघमित्रा
b. बिस्वा भूषण
c. देवेन्द्रनाथ सिंह
d. अश्विनी चौबे
उत्तर. b. बिस्वा भूषण
भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता विश्व भूषण हरिचंदन को आंध्र प्रदेश का राज्यपाल नियुक्त किया गया है. वह 1977 में जनता पार्टी के गठन तक जनसंघ के आंध्र प्रदेश के महासचिव भी रहे. इसके अलावा वह जनसंघ के राष्ट्रीय कार्यकारी सदस्य भी रहे.
3. इनमें से किसे सिंगापुर अंतर्राष्ट्रीय वाणिज्यिक न्यायालय का न्यायाधीश नियुक्त किया गया है?
a. न्यायमूर्ति आर के पचौरी
b. न्यायमूर्ति बी एस वर्मा
c. न्यायमूर्ति एस एस ढींगरा
d. न्यायमूर्ति ए के सीकरी
उत्तर. d. न्यायमूर्ति ए के सीकरी
सुप्रीम कोर्ट के पूर्व न्यायाधीश ए के सीकरी सिंगापुर अंतरराष्ट्रीय वाणिज्यिक न्यायालय में अंतरराष्ट्रीय जज नियुक्त किए गए हैं. वहां के राष्ट्रपति ने एक अगस्त से जस्टिस सीकरी की नियुक्ति की मंजूरी दे दी है. उनका कार्यकाल 04 जनवरी 2021 को खत्म होगा.
4. हाल ही में किस सोशल मीडिया वेबसाइट पर अमेरिकी संघीय व्यापार आयोग ने 5 अरब डॉलर का जुर्माना लगाया है?
a. ट्विटर
b. फेसबुक
c. इनस्टाग्राम
d. टिक-टॉक
उत्तर. b. फेसबुक
अमेरिकी संघीय व्यापार आयोग द्वारा गोपनीयता तथा डाटा सुरक्षा में चूक के कारण फेसबुक पर अमेरिकी संघीय व्यापार आयोग ने 5 अरब डॉलर का जुर्माना लगाया है. इससे पहले यूनाइटेड किंगडम द्वारा डाटा के दुरूपयोग मामले में फेसबुक पर 5 लाख पौंड (4.70 करोड़ ) का जुर्माना लगाया गया था.
current-affairs-17-july-2019
5. एम्स ने किस शिक्षण संस्थान के साथ मिलकर उत्तर भारत में ‘स्किन-बैंक’ स्थापित किये जाने की घोषणा की है?
a. आईआईटी, दिल्ली
b. आईआईटी, मुम्बई
c. आईआईटी, पुणे
d. आईआईटी, भुवनेश्वर
उत्तर. a. आईआईटी दिल्ली
आईआईटी दिल्ली और अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) ने मिलकर कृत्रिम त्वचा तैयार की है जिसका उपयोग प्लास्टिक सर्जरी में किया जायेगा. यहां कृत्रिम त्वचा बहुत ही कम कीमत पर उपलब्ध होगी, जो प्रत्यारोपण के बाद असली त्वचा की तरह काम करेगी.
6. हाल ही में किस रिपोर्ट में कहा गयाकि भारत में कुपोषित के शिकार कम बल्कि मोटापे से ग्रसित लोगों की संख्या बढ़ रही है?
a. संयुक्त राष्ट्र
b. अंतर्राष्ट्रीय श्रम संगठन
c. खाद्य एवं कृषि संस्थान
d. यूनेस्को
उत्तर. c. खाद्य एवं कृषि संस्थान
खाद्य एवं कृषि संस्थान (एफएओ) की रिपोर्ट के अनुसार कुपोषण के शिकार भारतीयों की संख्या में गिरावट आई है. 2010-12 में भारत में कुपोषित लोगों की संख्या 217 मिलियन थी, जबकि 2016 से 2018 के बीच कुपोषण से जूझ रहे लोगों की संख्या केवल 194.4 मिलियन रह गई. रिपोर्ट के अनुसार पिछले साल पांच साल से कम उम्र के मोटापे के शिकार भारतीय बच्चों की संख्या 2 करोड़ 40 लाख थी, जबकि 5 साल से कम उम्र के 4 करोड़ 60 लाख बच्चों का कद छोटा रह गया.
7. एनजीटी ने प्रदूषण फैलाने वाली गतिविधियां बंद कराने के लिए सेंट्रल पल्यूशन कंट्रोल बोर्ड को कितने माह का वक्त दिया?
a. दो
b. तीन
c. चार
d. पांच
उत्तर. b. तीन
नैशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल ने प्रदूषण फैलाने वाले उद्योगों पर सख्ती दिखाई है. ट्रिब्यूनल ने सेंट्रल पल्यूशन कंट्रोल बोर्ड को तीन महीने के भीतर गंभीर और अति गंभीर प्रदूषित इलाकों में प्रदूषण फैलाने वाली गतिविधियां बंद कराने का आदेश दिया है. इन जगहों पर नई फैक्ट्री लगाने और मौजूदा उद्योगों के विस्तार पर भी रोक लगा दी है. एनजीटी के इस आदेश का असर दिल्ली-एनसीआर समेत देश के उन 88 औद्योगिक शहरों पर पड़ेगा, जो रेड और ऑरेंज कैटिगरी में आते हैं.
8. संगीत नाटक अकादमी द्वारा निम्नलिखित में से किसे 2018 के संगीत नाटक अकादमी रत्न के लिए चुना है?
a. सोनल मानसिंह
b. अजितेश प्रसाद
c. रामसरन देवबंद
d. आचार्य राधागुप्त
उत्तर. a. सोनल मानसिंह
संगीत नाटक अकादमी की आम परिषद, राष्ट्रीय संगीत, नृत्य और ड्रामा अकादमी ने चार जानी-मानी हस्तियों जाकिर हुसैन, सोनल मानसिंह, जतिन गोस्वामी और के.कल्याणसुन्दरम पिल्लै को सर्वसम्मति से संगीत नाटक अकादमी फैलोशिप (अकादमी रत्न) के लिए चुना है. अकादमी की फैलोशिप बेहद प्रतिष्ठित मानी जाती है, जो किसी भी समय 40 सदस्यों तक सीमित रहती है.
Current Affairs, General Knowledge, Amazing Fact, Important Fact, Historical Fact For Exam, Political Fact For Exam, economical Fact For Exam, Current Affairs 2018, Current Affairs 2019, Current Affairs For SSC, Current Affairs For Banking, Current Affairs For Railway, Current Affairs For UPSC, Current Affairs For State Services, General Science Knowledge, Nda, Cgl, Rbi, All Exam Study, Government Exam Study Material, Next Exam Preparation, Today Current Affairs And General Knowledge


No comments:
Post a Comment