current-affairs-8-july-2019
1. हाल ही में किस स्वदेशी मिसाइल की मारक क्षमता 290 किलोमीटर से बढ़ाकर 500 किलोमीटर कर दी गई है?
a. पृथ्वी
b. नाग
c. अग्नि
d. ब्रह्मोस
उत्तर. d. ब्रह्मोस
अभी तक यह मिसाइल 290 किलोमीटर तक लक्ष्य को भेदने में सक्षम थी लेकिन अब इसकी रेंज 500 किलोमीटर तक बढ़ गई है. इससे पहले सरकार ने बड़ा फैसला लेते हुए 40 से अधिक सुखोई लड़ाकू विमानों को ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल से लैस करने की प्रक्रिया तेज कर दी है.
2. भारत के किस शहर को हाल ही में यूनेस्को द्वारा विश्व धरोहर स्थल की सूची में शामिल किया गया है?
a. लखनऊ
b. जैसलमेर
c. जयपुर
d. दीमापुर
उत्तर. c. जयपुर
हाल ही में राजस्थान के जयपुर को यूनेस्को ने विश्व धरोहर स्थल घोषित किया गया, यह घोषणा अज़रबैजान के बाकू में यूनेस्को के 43वें सत्र में की गयी. जयपुर की स्थापना सवाई जयसिंह 2 के संरक्षण में 1727ई. में की गयी थी. जयपुर अपनी विरासत और जीवंत संस्कृति के लिए जाना जाता है.
3. हाल ही में पाकिस्तान के किस क्रिकेट खिलाड़ी ने वनडे अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट जगत से संन्यास की घोषणा कर दी है?
a. शाहीन अफरीदी
b. शोएब मलिक
c. हसन अली
d. शादाब खान
उत्तर. b. शोएब मलिक
शोएब मलिक ने अक्टूबर 1999 में वेस्टइंडीज़ के ख़िलाफ़ वन डे क्रिकेट करियर की शुरुआत की थी. उन्होंने पाकिस्तान के लिए कुल 287 वन डे मैच खेले. नौ शतक और 44 अर्धशतकों के साथ उन्होंने 7534 रन बनाए. उन्होंने 158 विकेट भी लिए.
4. निम्नलिखित में से किस देश की सरकार ने हाल ही में सरकारी कार्यालयों में नकाब पहनने पर प्रतिबन्ध लगा दिया है?
a. फ्रांस
b. ट्यूनीशिया
c. बेल्जियम
d. दक्षिण अफ्रीका
उत्तर. b. ट्यूनीशिया
ट्यूनीशिया के प्रधानमंत्री यूसुफ चाहेद ने देश में हुए आतंकी हमलों के बाद सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए सरकारी कार्यालयों में नकाब पर प्रतिबंध लगा दिया है. इससे पहले श्रीलंका, कैमरून और अल्जीरिया में भी नकाब पहनकर सार्वजनिक स्थानों पर जाने पर प्रतिबन्ध लगाया गया है.
current-affairs-10-july-2019
5. क्यूएस वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग 2020 में भारत के आईआईटी बॉम्बे संस्थान को कौन सा रैंक प्राप्त हुआ है?
a. 491वां
b. 351वां
c. 254वां
d. 162वां
उत्तर. d. 162वां
क्यूएस वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग-2020 में आईआईटी बॉम्बे को 162वां स्थान प्राप्त हुआ है. भारत के 23 संस्थानों को जगह मिली है. जिसमें आईआईटी बॉम्बे ने 162वां, आईआईटी दिल्ली ने 182वां और इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस बैंगलोर 184वां रैंक हांसिल किया है. पिछले वर्ष की तुलना में 23 में से चार भारतीय संस्थानों ने अपनी स्थिति में सुधार किया है और सात संस्थानों की रैंकिंग गिरी है.
6. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाल ही में किस स्थान से सदस्यता पर्व 2019 को लॉन्च किया है?
a. रुड़की
b. मंगलौर
c. मेरठ
d. वाराणसी
उत्तर. d. वाराणसी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 6 जुलाई 2019 को वाराणसी से सदस्यता पर्व का आह्वान किया. इसके तहत प्रधानमंत्री ने लोगों से भारतीय जनता पार्टी से जुड़ने का आह्वान किया तथा एक वेबसाइट लॉन्च किया. इसके लिए नरेंद्र मोदी डॉट इन पर ऑनलाइन सदस्यता फॉर्म भी उपलब्ध कराया गया है.
7. नए आँकड़ों के अनुसार, ग्लोबल वार्मिंग के कारण किस महाद्वीप के आसपास की बर्फ तेज़ी से पिघल रही है?
a. अंटार्कटिका
b. यूरोप
c. ऑस्ट्रेलिया
d. इनमें से कोई नहीं
उत्तर. a. अंटार्कटिका
अध्ययन में यह भी कहा गया कि आर्कटिक महासागर की समुद्री सतह का तापमान चुक्सी सागर के तापमान से 5 डिग्री सेल्सियस अधिक है. विश्व मौसम संगठन के अनुसार, अंटार्कटिक और आर्कटिक समुद्री बर्फ की मात्रा रिकॉर्ड स्तर पर कम हुई है. जलवायु वैज्ञानिक ग्लोबल वार्मिंग की वजह से चरम मौसमी घटनाओं की बारंबारता में वृद्धि, जलवायु परिवर्तनशीलता और जलवायु पैटर्न की अस्थिरता की चेतावनी देते रहे हैं.
8. किस राज्य सरकार ने जापानी वृक्षारोपण के तर्ज पर तेलंगानाकु हरिता हरम योजना की शुरुआत की है?
a. कर्नाटक सरकार
b. तमिलनाडु सरकार
c. तेलंगाना सरकार
d. मध्य प्रदेश सरकार
उत्तर. c. तेलंगाना सरकार
इस योजना का मुख्य उद्देश्य शहरी क्षेत्रों में वृक्षारोपण को बढ़ावा देना है. मियावाकी पद्यति के प्रणेता जापानी वनस्पति वैज्ञानिक अकीरा मियावाकी हैं. इस पद्यति से बहुत कम समय में जंगलों को घने जंगलों में परिवर्तित किया जा सकता है. इस योजना ने घरों के आगे अथवा पीछे खाली पड़े स्थान को छोटे बागानों में बदलकर शहरी वनीकरण की अवधारणा में क्रांति ला दी है.
Current Affairs, General Knowledge, Amazing Fact, Important Fact, Historical Fact For Exam, Political Fact For Exam, economical Fact For Exam, Current Affairs 2018, Current Affairs 2019, Current Affairs For SSC, Current Affairs For Banking, Current Affairs For Railway, Current Affairs For UPSC, Current Affairs For State Services, General Science Knowledge, Nda, Cgl, Rbi, All Exam Study, Government Exam Study Material, Next Exam Preparation, Today Current Affairs And General Knowledge


No comments:
Post a Comment