expr:class='"loading" + data:blog.mobileClass'>

Tuesday, April 30, 2019

टॉप हिंदी करेंट अफेयर्स 30 अप्रैल 2019

आज के टॉप करेंट अफेयर्स में आप सभी का स्वागत है, ये महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तरी प्रतियोगी परीक्षा में पूछा जा सकता है। मैं, आप सभी के स्वर्णिम भविष्य की कामना करता हूँ। 

1.  हाल ही में कितने खिलाड़ियों को अर्जुन अवार्ड के लिए नॉमिनेट किया है?
a.    चार
b.    पांच
c.    छह
d.    सात
उत्तर. a. चार
विवरण: बीसीसीआई ने हाल ही में चार खिलाड़ियों –मोहम्मद शमी, जसप्रीत बुमराह, रविन्द्र जडेजा, पूनम यादव - को अर्जुन अवार्ड के लिए नॉमिनेट किया है.

2. भारत में किस कार निर्माता कंपनी ने अगले वर्ष से डीज़ल कारों की बिक्री बंद करने का फैसला किया है?
a.    टोयोटा इंडिया
b.    टाटा मोटर्स
c.    मारुति सुज़ुकी इंडिया
d.    रेनॉल्ट इंडिया
उत्तर. c. मारुति सुज़ुकी इंडिया
विवरण: देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति सुज़ुकी इंडिया ने अगले वर्ष 1 अप्रैल से डीज़ल कारों की बिक्री बंद करने का फैसला किया है.

3. ओडिशा में किस चक्रवाती तूफ़ान को लेकर चेतावनी जारी की गई है?
a.    कल्पना
b.    रुद्रा
c.    राशि
d.    फानी
उत्तर. d. फानी
विवरण: मौसम विभाग के अनुसार तूफान फानी बंगाल की खाड़ी के दक्षिण-पूर्व में तेज होता जा रहा है और अगले 24 घंटों में इसके अत्यंत भीषण चक्रवाती तूफान में बदलने की आशंका है. तमिलनाडु एवं आंध्रप्रदेश में अगले दो दिनों में हल्की से मध्यम वर्षा हो सकती है.

4. लोकसभा के चौथे चरण के चुनावों में सबसे अधिक किस राज्य की सीटों पर मतदान किया जा रहा है?
a.    गुजरात
b.    उत्तर प्रदेश
c.    महाराष्ट्र
d.    राजस्थान
उत्तर. c. महाराष्ट्र
विवरण: 17वीं लोकसभा के चौथे चरण के लिए मतदान 29 अप्रैल 2019 को था. इस चरण में 72 लोकसभा सीटों पर मतदान था. चौथे चरण में महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा 17 सीटों पर वोटिंग हो गई.

5. हाल ही में किसने FC5 आलू उगाने पर बिना मंजूरी लिए किसानों पर केस दर्ज कराया है?
a.    ब्रिटानिया
b.    पेप्सिको
c.    नेस्ले
d.    केएफसी
उत्तर. b. पेप्सिको
विवरण: पेप्सिको का कहना है कि बिना इजाज़त लिए किसान FC5 किस्म के आलू की खेती नहीं कर सकते. कंपनी ने इस किस्म के आलू की बिना इजाज़त बुआई करने वाले किसानों पर भारत में केस दर्ज किया है.
Top 30 current-affairs-april-2019
6. श्रीलंका सरकार ने सीरियल बम धमाकों के बाद किस प्रकार के कपड़ों पर प्रतिबंध लगा दिया है?
a.    बुर्का
b.    साड़ी
c.    कुर्ता पायजामा
d.    ऊनी शॉल
उत्तर. a. बुर्का
विवरण: श्रीलंका सरकार ने कोलंबो में हुए सीरियल बम धमाकों के बाद बुर्का जैसे चेहरे ढकने वाले कपड़ों पर प्रतिबंध लगा दिया है. रिपोर्ट्स के अनुसार ये फैसला राष्ट्रपति मैत्रीपाला सिरिसेना ने लिया है. उन्होंने खुद ट्वीटर पर ये ऐलान किया.

7.  रेसलर विनेश फोगाट और किस रेसलर को राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार देने की सिफारिश की है?
a.    सुशील कुमार
b.    महाबली शेरा
c.    बजरंग पूनिया
d.    सत्येंद्र डागर
उत्तर. c. बजरंग पूनिया
विवरण: भारतीय रेसलिंग फेडरेशन ने रेसलर विनेश फोगाट और बजरंग पूनिया को राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार देने की सिफारिश की है.

8. किस देश की क्लेयर पोलोसॉक पुरुषों के अंतरराष्ट्रीय वनडे मैच में अंपायरिंग करने वाली पहली महिला अंपायर बन गई हैं?
a.    नेपाल
b.    चीन
c.    रूस
d.    ऑस्ट्रेलिया
उत्तर. d. ऑस्ट्रेलिया
विवरण: ऑस्ट्रेलिया की क्लेयर पोलोसॉक पुरुषों के अंतर्राष्ट्रीय वनडे मैच में अंपायरिंग करने वाली पहली महिला अंपायर बन गई हैं.

9. आरबीआई ने महात्मा गांधी सीरीज के कितने रुपए के नए नोट को जल्द ही जारी करने की घोषणा की?
a.    20 रुपए
b.    10 रुपये
c.    30 रुपये
d.    50 रुपये
उत्तर. a. 20 रुपए
विवरण: भारतीय रिज़र्व बैंक (आरबीआई) महात्मा गांधी
सीरीज के 20 रुपए के नए नोट को जल्द ही जारी
करेगा. आरबीआई ने नोटिफिकेशन जारी कर दिया है.

10.  किस देश ने भारत को बौद्धिक संपदा अधिकारों के उल्लंघन के लिए ऐसे देशों की सूची में रखा है, जिनकी वह इस मामले में प्राथमिकता के साथ निगरानी करेगा?
a.    चीन
b.    पाकिस्तान
c.    अमेरिका
d.    नेपाल
उत्तर. c. अमेरिका
विवरण: अमेरिका ने भारत को बौद्धिक संपदा (आईपी) अधिकारों के उल्लंघन के लिए ऐसे देशों की सूची में रखा है,  वह इस मामले में प्राथमिकता के साथ निगरानी करेगा.

Monday, April 29, 2019

टॉप हिन्दी करेंट अफेयर्स 29 अप्रैल 2019

आज के टॉप करेंट अफेयर्स में आप सभी स्वागत है, ये महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तरी किसी भी प्रतियोगी परीक्षा में पूछा जा सकता है। मैं, आप सभी के स्वर्णिम भविष्य की कामना करता हूँ। 

current-affairs-24 april-2019
1. बौद्धिक संपदा दिवस-2019 का मुख्य विषय क्या है?
a.    पेअर फॉर सिल्वर: आईपी एंड स्पोर्ट्स 
b.    मून फॉर स्काई: आईपी एंड स्टार 
c.    रीच फॉर गोल्ड: आईपी एंड स्पोर्ट्स 
d.    इनमें से कोई नहीं
उत्तर. .c. रीच फॉर गोल्ड: आईपी एंड स्पोर्ट्स
विवरण:बौद्धिक संपदा दिवस-2019 विश्व भर में 26 अप्रैल 2019 को मनाया गया. वर्ष 2019 में इस दिवस का मुख्य विषय- रीच फॉर गोल्ड: आईपी एंड स्पोर्ट्स है.

2. सुप्रीम कोर्ट ने तमिलनाडु की किस पूर्व मुख्यमंत्री की मौत की जांच कर रहे आयोग की कार्यवाही पर रोक लगा दी?
a.    जयललिता
b.    एम. करुणानिधि
c.    के. पलानीस्वामी
d.    एम. जी. रामचन्द्रन
उत्तर.  a. जयललिता

विवरण:सुप्रीम कोर्ट ने तमिलनाडु की पूर्व मुख्यमंत्री जयललिता की मौत के मामले में जस्टिस अरुमुगासामी कमेटी की जांच कार्यवाही पर रोक लगा दिया. मुख्य न्यायाधीश रंजन गोगोई की अध्यक्षता वाली पीठ ने अपोलो अस्प्ताल की याचिका पर यह आदेश जारी किया.

3. किस पूर्व सेना प्रमुख को सेशल्स का नया उच्चायुक्त नियुक्त किया गया है?
a.    जनरल बिपिन रावत
b.    जनरल दलबीर सिंह सुहाग
c.    दीपक कपूर
d.    बिक्रम सिंह
उत्तर .b. जरनल दलबीर सिंह सुहाग
विवरण:पूर्व सेना प्रमुख जनरल दलबीर सिंह सुहाग को हिंद महासागरीय देश सेशल्स का नया उच्चायुक्त नियुक्त किया गया है. सेशेल्स हिंद महासागर में भारत के लिए सामरिक रूप से महत्वपूर्ण देश है.

4.  किस मुख्य न्यायाधीश के खिलाफ यौन उत्पीड़न के आरोपों की जांच के लिए गठित जांच समिति में जस्टिस इंदू मल्होत्रा को शामिल किया गया है?
a.    जगदीश सिंह खेहर
b.    टी एस ठाकुर
c.    रंजन गोगोई
d.    राजेन्द्र मल लोढ़ा
उत्तर. c. रंजन गोगोई

विवरण:सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश रंजन गोगोई के खिलाफ यौन उत्पीड़न के आरोपों की जांच के लिए गठित तीन सदस्यीय जांच समिति में 25 अप्रैल 2019 को जस्टिस इंदू मल्होत्रा को शामिल किया गया है.

5. बौद्धिक संपदा दिवस विश्व भर में निम्न में से किस दिन मनाया जाता है?
a.    22 अप्रैल
b.    24 अप्रैल
c.    20 अप्रैल
d.    26 अप्रैल
उत्तर. d. 26 अप्रैल
विवरण:बौद्धिक संपदा दिवस-2019 विश्व भर में 26 अप्रैल 2019 को मनाया गया. विश्व बौद्धिक संपदा संगठन द्वारा बौद्धिक संपदा दिवस मनाया जाता है.

6. मनु भाकर व सौरभ चौधरी ने आईएसएसएफ विश्वकप के कितने मीटर  मिक्स्ड टीम इवेंट में स्वर्ण पदक जीता?
a.    10 मीटर
b.    20 मीटर
c.    50 मीटर
d.    100 मीटर
उत्तर. a. 10 मीटर
विवरण:भारतीय निशानेबाजों की जोड़ी मनु भाकर व सौरभ चौधरी ने चीन के बीजिंग में चल रहे आईएसएसएफ शूटिंग वर्ल्ड कप के 10 मीटर एयर पिस्टल मिक्स्ड टीम इवेंट में स्वर्ण पदक जीता.

7. किस देश ने कहा कि वह ईरान से कच्चा तेल खरीदने वाले प्रतिबंधों में छूट नहीं देने के फैसले के प्रभाव  से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार है?
a.    नेपाल
b.    बांग्लादेश
c.    भारत
d.    पाकिस्तान
उत्तर.  c. भारत

विवरण:भारत ने 23 अप्रैल 2019 को कहा कि वह ईरान से कच्चा तेल खरीदने वाले देशों को आगे प्रतिबंधों में छूट नहीं देने के अमेरिका के फैसले के प्रभाव से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार है.

8. सुप्रीम कोर्ट ने किस बैंक को निर्देश दिया कि आरटीआई कानून  के अंतर्गत उनकी वार्षिक निरीक्षण रिपोर्ट से जुड़ी जानकारी मुहैया करायी जाये?
a.    भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई)
b.    राष्ट्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक (नाबार्ड)
c.    भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई)
d.    पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी)
उत्तर .a. भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई)
विवरण:सुप्रीम कोर्ट ने भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) को शुक्रवार को निर्देश दिया कि सूचना का अधिकार के तहत यदि बैंकों को कोई छूट प्राप्त नहीं हो तो इस कानून के अंतर्गत उनकी वार्षिक निरीक्षण रिपोर्ट से जुड़ी जानकारी मुहैया करायी जाये.

9. चीन के राष्ट्रपति ने किस परियोजना को लेकर वैश्विक चिंताओं को कम करने की कोशिश की?
a.    बेल्ट एंड रोड (बीआरआई) परियोजना
b.    ग्वादर परियोजना 
c.    सीपीईसी परियोजना
d.    रन परियोजना
उत्तर. a. बेल्ट एंड रोड (बीआरआई) परियोजना

विवरण:चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने 26 अप्रैल 2019 को बेल्ट एंड रोड (बीआरआई) परियोजना को लेकर ऋण जाल और क्षेत्रीय आधिपत्य जमाने जैसी वैश्विक चिंताओं को कम करने की कोशिश की.

10. भारतीय मुक्केबाज अमित पंघल ने एशियन चैंपियनशिप के 52 किलोग्राम भार वर्ग में कौन सा पदक जीता?
a.    रजत पदक
b.    स्वर्ण पदक
c.    कांस्य पदक
d.    इनमें से कोई नहीं
उत्तर .b. स्वर्ण पदक
विवरण:भारतीय मुक्केबाज अमित पंघल ने एशियन चैंपियनशिप के 52 किलोग्राम भार वर्ग में स्वर्ण पदक हासिल किया. स्वर्ण पदक मुकाबले में अमित ने किम इंक्यू को शिकस्त दी.

Wednesday, April 24, 2019

टॉप हिन्दी करेंट अफेयर्स 24 अप्रैल 2019

आज के करेंट अफेयर्स में आप सभी का स्वागत है, ये महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तरी किसी भी प्रतियोगी परीक्षा में पूछा जा सकता है। मैं, आप सभी के स्वर्णिम भविष्य की कामना करता हूँ। 

1. किस दिन विश्व पुस्तक एवं कॉपीराइट दिवस मनाया जाता है?
A. 22 अप्रैल
B. 23 अप्रैल
C. 25 अप्रैल
D. 20 अप्रैल
उत्तर. B. 23 अप्रैल
Explanation: विश्व भर में 23 अप्रैल 2019 को विश्व पुस्तक एवं कॉपीराईट दिवस मनाया गया. इस अवसर पर संयुक्त राष्ट्र शैक्षिक, वैज्ञानिक और सांस्कृतिक संगठन (यूनेस्को) द्वारा पढ़ने, प्रकाशन और कॉपीराइट संबंधी कार्यक्रम आयोजित किये गये.

2. किस देश ने हाल ही में राष्ट्रीय कृत्रिम बुद्धिमत्ता रणनीति 2031 को अपनाया है?
A. यूएई
B. फ्रांस
C. जर्मनी
D. स्पेन
उत्तर. A. यूएई
Explanation: यूएई मंत्रिमंडल ने राष्ट्रीय कृत्रिम बुद्धिमत्ता रणनीति 2031 को अपनाया है. इसका उद्देश्य यूएई को 2031 तक कृत्रिम बुद्धिमत्ता में एक वैश्विक नेता के रूप में स्थान देना है और एक एकीकृत प्रणाली विकसित करना है जो देश में महत्वपूर्ण क्षेत्रों में कृत्रिम बुद्धिमत्ता को नियोजित करता है.

3. किस टीम ने हाल ही में संतोष ट्रॉफी 2019 का ख़िताब जीता है?
A. सर्विसेज़
B. पश्चिम बंगाल
C. सूरत
D. मुंबई
उत्तर. A. सर्विसेज़
Explanation: सर्विसेज की टीम ने अपने विजयी अभियान को जारी रखते हुए पंजाब को 1-0 से हराकर छठी बार संतोष ट्रॉफी फुटबाल टूर्नामेंट का खिताब जीता. सर्विसेज के लिए मैच का एकमात्र गोल विकास थापा ने 61वें मिनट में दागा.

4. जापानी अन्तरिक्ष एजेंसी  द्वारा बुध ग्रह के शोध के लिए छोड़े गये यान का क्या नाम है?
A.BepiColombo(बेपीक्लोम्बो)
B. MercDense(मर्सडेंस)
C. PlanetPanel(प्लैनेट पैनेल)
D. Mission Soild (मिशन सॉलिड)
उत्तर. A. BepiColombo (बेपीक्लोम्बो)
Explanation: जापान की अन्तरिक्ष एजेंसी और यूरोप की एजेंसी द्वारा संयुक्त रूप से छोड़े गये अभियान को बेपीक्लोम्बो नाम दिया गया है. इस अभियान के 2025 तक बुध ग्रह तक पहुंचने की संभावना जताई गई है.

5. अरब लीग ने किस देश के लिए 100 मिलियन डॉलर की प्रतिबद्धता ज़ाहिर की है?
A. नेपाल
B. चीन
C. फिलिस्तीन
D. रूस
उत्तर. C. फिलिस्तीन
Explanation: अरब लीग ने फिलिस्तीन के लिए 100 मिलियन डॉलर की प्रतिबद्धता ज़ाहिर की है. इस वर्ष के शुरू में इजराइल ने फिलिस्तीन के लिए कर हस्तांतरण पर रोक लगा दी थी.

6. किस भारतीय अर्थशास्त्री के नाम पर असमानता का अध्ययन करने के लिए एक नया चेयर स्थापित करने की घोषणा की है?
A. मनमोहन सिंह
B. रघुराम राजन
C. अमर्त्य सेन
D. बाबासाहेब आंबेडकर
उत्तर. C. अमर्त्य सेन
Explanation: लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक़्स एण्ड पॉलिटिकल साइंस ने भारत के अर्थशास्त्री नोबल पुरस्कार विजेता अमर्त्य सेन के सम्मान में असमानता का अध्ययन करने के लिए चेयर यानी अध्ययन पीठ की स्थापना की है.

7. किस देश में ईस्टर के मौके पर हुए धमाकों के बाद 22 अप्रैल 2019 की आधी रात से देश में आपातकाल लगाने की घोषणा कर दी गई है?
A. श्रीलंका
B. अमेरिका
C. जापान
D. भूटान
उत्तर. A. श्रीलंका
Explanation: श्रीलंका में ईस्टर के मौके पर हुए धमाकों के बाद 22 अप्रैल 2019 की आधी रात से देश में आपातकाल लगाने की घोषणा कर दी गई है. इससे आतंकवाद को रोकने के लिए सुरक्षाबलों के अधिकार में बढ़ोत्तरी हो जाएगी.

8. हाल ही में नासा ने सौरमंडल के किस ग्रह के बारे में  रिपोर्ट जारी करते हुए कहा है कि इसका कोर सॉलिड है?
A. जुपिटर
B. मार्स
C. मर्करी
D. प्लूटो
उत्तर.C.मर्करी
Explanation: हाल ही में नासा द्वारा जारी जानकारी के अनुसार मर्करी अर्थात् बुध ग्रह का कोर पूरी तरह सॉलिड है तथा इसपर अभी शोध किया जाना बाकी है.

9. अमेरिका ने घोषणा की है कि वह इस साल 2 मई के बाद भारत समेत कितने देशों को ईरान से कच्चा तेल खरीदने की छूट नहीं देगा?
A. आठ
B. दस
C. चार
D. पांच
उत्तर. A. आठ
Explanation: अमेरिका ने घोषणा की है कि वह इस साल 2 मई के बाद भारत समेत आठ देशों को ईरान से कच्चा तेल खरीदने की छूट नहीं देगा. गौरतलब है कि इससे पहले नवंबर 2018 में अमेरिका ने भारत समेत 8 देशों को ईरान से सीमित मात्रा में कच्चा तेल खरीदने के लिए 6 महीने की छूट दी थी.

Tuesday, April 23, 2019

टॉप हिन्दी करेंट अफेयर्स 23 अप्रैल 2019

आज के टॉप हिन्दी करेंट अफेयर्स में आप सभी का स्वागत है, ये महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तरी किसी भी प्रतियोगी परीक्षा में पूछा जा सकता है। मैं, आप सभी के स्वर्णिम भविष्य की कामना करता हूँ। 

1. आईएनएस कोलकाता और शक्ति पीएलए एक अंतर्राष्ट्रीय फ्लीट रिव्यू में भाग लेने के लिए किस देश में गये हैं?
A. स्पेन
B. चीन
C. अमेरिका
D. रूस
उत्तर. B. चीन
Explanation: आईएनएस कोलकाता और शक्ति पीएलए (नौसेना) के 70वें वर्षगांठ समारोहों के एक हिस्से के रूप में अंतर्राष्ट्रीय फ्लीट रिव्यू में भाग लेने के लिए 21 अप्रैल 2019 को चीन के किंगदाओ में पहुंचे.

2.  एफ-16 लड़ाकू विमान को मार गिराने को लेकर भारतीय वायुसेना ने विंग कमांडर अभिनंदन के लिए किस वीरता सम्मान पुरस्कार की सिफारिश की है?
A. परमवीर चक्र
B. शौर्य चक्र
C. वीर चक्र
D. महावीर चक्र
उत्तर. C. वीर चक्र
Explanation: पाकिस्तान के एफ-16 लड़ाकू विमान को मार गिराने को लेकर वायुसेना ने विंग कमांडर अभिनंदन के लिए वीर चक्र की सिफारिश की है, जो युद्ध के समय दिया जाने वाला तीसरा सर्वोच्च सम्मान है.

3. एशियन एथलेटिक्स चैंपियनशिप किस जगह पर आयोजित किया जा रहा है?
A. दुबई
B. नई दिल्ली
C. शंघाई
D. दोहा
उत्तर. D. दोहा
Explanation: एशियन एथलेटिक्स चैंपियनशिप के 23वें संस्करण का 21 अप्रैल 2019 को दोहा, क़तर में शुभारंभ हुआ. चार दिन तक चलने वाले इस आयोजन में 63 देशों के खिलाड़ी भाग ले रहे हैं.

4. एशियन एथलेटिक्स चैंपियनशिप के पहले दिन भारत के किस खिलाड़ी ने भाला फेंक में रजत पदक दिलाया?
A. पारुल चौधरी
B. अन्नू रानी
C. अविनाश बोबले
D. गवित मुरली
उत्तर. B. अन्नू रानी
Explanation: एशियन एथलेटिक्स चैंपियनशिप के 23वें संस्करण के पहले दिन अन्नू रानी ने 60.22 मीटर के जेवलिन थ्रो के साथ भारत का खाता खोला और भारत को रजत पदक दिलाया.

5. किस दिन विश्व भर में पृथ्वी दिवस मनाया जाता है?
A. 20 अप्रैल
B. 22 अप्रैल
C. 21 अप्रैल
D. 15 अप्रैल
.......
उत्तर. B. 22 अप्रैल
Explanation: पूरे विश्व में 22 अप्रैल 2019 को पृथ्वी दिवस मनाया जा रहा है. पृथ्वी को संरक्षण प्रदान करने के लिए और सारी दुनिया से इसमें सहयोग और समर्थन करने के लिए पृथ्वी दिवस मनाया जाता है.
current-affairs-20 april-2019
6. हाल ही में गाइडेड मिसाइलों को ध्वस्त करने में माहिर किस आईएनएस युद्धपोत का जलावतरण किया है?
A. आईएनएस इम्फाल
B. आईएनएस पुडुचेरी
C. आईएनएस करियप्पा
D. आईएनएस द्रास
उत्तर. A. आईएनएस इम्फाल
Explanation: भारतीय नौसेना ने हाल ही में आईएनएस इम्फाल का समुद्र में जलावतरण किया. भारतीय नौसेना के लिए निर्मित आईएनएस इम्फाल गाइडेड मिसाइलों को ध्वस्त करने में माहिर है. इसके निर्माण की मुख्य बात यह है कि इसे भारत में ही डिजाइन किया व बनाया गया है.

7. हाल ही में किस इकोनॉमिस्ट इंटेलिजेंस द्वारा जारी रिपोर्ट के अनुसार कैंसर से सम्बंधित ICP रिपोर्ट में भारत को कौन सा स्थान मिला है?
A. 8वां
B. 14वां
C. 19वां
D. 25वां
उत्तर. C. 19वां
Explanation: हाल ही में इकोनॉमिस्ट इंटेलिजेंस यूनिट के रिपोर्ट के अनुसार कैंसर से सम्बंधित ICP रिपोर्ट में भारत को 19वां स्थान मिला है. इस सूची में कुल 28 देश शामिल हैं जिसमें भारत को 19वां स्थान मिला है.

8. गृह मंत्रालय के मुताबिक कितने राज्य और केंद्र शासित प्रदेश इमेंरजंसी हेल्पलाइन नंबर से जुड़ चुके हैं?
A. 22 राज्य
B. 18 राज्य
C. 15 राज्य
D. 20 राज्य
उत्तर. D. 22 राज्य
Explanation: गृह मंत्रालय के मुताबिक देश भर के 20 राज्य और केंद्र शासित प्रदेश आपातकालीन हेल्पलाइन नंबर 112 से जुड़ चुके हैं. इस नंबर पर संकट की घड़ी में कोई भी तत्काल सहायता मांग सकता है.

9. बीसीसीआई के लोकपाल ने 'कॉफी विद करण' विवाद को लेकर क्रिकेटर के.एल. राहुल और किस क्रिकेटर पर जुर्माना लगाया है?
A. हार्दिक पांड्या
B. भुवनेश्वर कुमार
C. रोहित शर्मा
D. शिखर धवन
उत्तर. A. हार्दिक पांडया
Explanation: बीसीसीआई के लोकपाल डी.के. जैन ने 'कॉफी विद करण' विवाद को लेकर क्रिकेटर के.एल. राहुल और हार्दिक पांड्या पर 20-20 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है.

10. डोप टेस्ट में फेल होने के कारण रेस के चैंपियन एसबेल किपरोप पर कितने साल का बैन लगाया गया है?
A. 4 साल
B. 5 साल
C. 7 साल
D. 10 साल
उत्तर. A. 4 साल
Explanation: डोप टेस्ट में फेल होने के कारण 2008 बीजिंग ओलंपिक्स के 15,000 मीटर रेस के चैंपियन एसबेल किपरोप पर 4 साल का बैन लगाया गया है. तीन बार विश्व चैंपियनशिप्स के स्वर्ण पदक विजेता 29 वर्षीय किपरोप के डोप टेस्ट में प्रतिबंधित दवाएं पाई गई हैं.

टॉप-30 हिन्दी करेंट अफेयर्स अप्रैल 2019

अप्रैल महिने के टॉप-30 करेंट अफेयर्स में आप सभी का स्वागत है. ये किसी भी प्रतियोगी परीक्षा में पूछा जा सकता है. मैं, आप सभी के स्वर्णिम भविष्य की कामना करता हूँ। 

विश्व के प्रमुख द्वीपों पर सामान्य ज्ञान
1.• भारत ने 15 अप्रैल 2019 को ओडिशा तट से स्वदेश निर्मित किस सब-सोनिक क्रूज़ मिसाइल का सफल परीक्षण किया?
उत्तर. निर्भय

2.• किस भाषा के कवि के. शिवा रेड्डी को प्रतिष्ठित सरस्वती सम्मान 2018 के लिए चुना गया है?
उत्तर. तेलुगु भाषा के लिए

3.• भारत और वह देश जिसके बीच बीमा संबंधों को बढ़ावा देने हेतु 'फ्रीडम ऑफ सिटी ऑफ लंदन' से एलिस जी वैद्यन को सम्मानित किया गया?
उत्तर. यूनाईटेड किंगडम

4.•संयुक्त राष्ट्र (यूएन) जनसंख्या कोष की रिपोर्ट के अनुसार, साल 2010 से किस साल के बीच भारत की जनसंख्या 1.2 अरब की औसत वार्षिक दर से बढ़कर 1.36 अरब हो गई है?
उत्तर. साल 2019

5.•भारतीय क्रिकेट बोर्ड ने किस देश में अगले महीने होने वाले आईसीसी विश्व कप 2019 के लिए 15 सदस्यीय टीम इंडिया का ऐलान कर दिया है?
उत्तर. इंग्लैंड

6.• वह जगह जहां विश्व के सबसे बड़े विमान ने हाल ही में सफल उड़ान भरी?
उत्तर. कैलिफ़ोर्निया

7.• वह भारतीय महिला मुक्केबाज जिन्होंने हाल ही में 54 किग्रा श्रेणी में मुक्केबाजी विश्व कप-2019 में स्वर्ण पदक जीता?
उत्तर. मीना कुमारी

8.• वह देश जहां विश्व का सबसे बड़ा आर्टिफीशियल इंटेलिजेंस सम्मेलन आयोजित किया जायेगा?
उत्तर. यूएई

9.• फ़िनलैंड में हुए आम चुनावों में वह पार्टी जिसे बहुमत प्राप्त हुआ है.
उत्तर. सोशल डेमोक्रेट्स पार्टी

10.• वह लॉन्च व्हीकल जिसके चौथे चरण को जारी रखने के लिए केन्द्रीय मंत्रिमंडल ने मंजूरी प्रदान की है?
उत्तर. GSLV

11.• वह देश जिसने हाल ही में विश्व की पहली सशस्त्र उभयचर ड्रोन नौका का सफल परीक्षण किया?
उत्तर. चीन

12.• वह महासागर जहां वैज्ञानिकों ने 11 हज़ार मीटर की गहराई में एक ऐसे अनोखे बैक्टीरिया की खोज की है, जो तैलीय पदार्थों को अपना भोजन बनाता है?
उत्तर. प्रशांत महासागर

13.• वह सरकारी विभाग जिसने स्थाननिय स्तर पर तीन महीने के भीतर जैव विविधता संबंधन समितियां गठित करने के बारे में पर्यावरण और वन मंत्रालय को रिपोर्ट दाखिल करने का निर्देश दिया है?
उत्तर. एनजीटी (राष्ट्रीय हरित अधिकरण)

14•  वह समाचार पत्र जिसे अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और उनके परिवार से संबंधित जानकारियां सामने लाने के लिए ‘पुलित्जर पुरस्कार’ से सम्मानित किया गया है?
उत्तर. न्यूयॉर्क टाइम्स

15. इन्हें हाल ही में केनरा बैंक का एमडी एवं सीईओ नियुक्त किया गया?
उत्तर. आर. ए. शंकरनारायणन
current-affairs-2019-february
16.• वह विश्वविद्यालय जिसके प्रोफेसरों की एक टीम ने एंटीबायोटिक प्रतिरोध से निपटने के लिये एंटीबायोग्रामोस्कोप नामक एक उपकरण विकसित किया है?
उत्तर. अन्ना विश्विद्यालय

17. भारत द्वारा विदेश मंत्रालय में स्थापित किया गया नया विभाग है?
उत्तर. इंडो-पैसिफिक

18. अफ्रीका का वह देश जहां गूगल ने हाल ही में आर्टिफिशियल इन्टेलिजेंस केंद्र आरंभ किया है?
उत्तर. घाना

19.• भारतीय मूल के अमेरिकी छात्र का नाम जिसकी अगुवाई वाली टीम द्वारा तैयार क्यूबसैट को नासा द्वारा अंतरिक्ष में भेजा जायेगा?
उत्तर. केशव राघवन

18.• सोनी द्वारा जापान में आरंभ की गई टैक्सी सेवा का नाम है?
उत्तर. एस. राइड

19.• वह देश जहां वैज्ञानिकों ने 3डी प्रिंटर से एक हृदय बनाया है?
उत्तर. इज़राइल

20.• वह यूनिवर्सिटी जिसके वैज्ञानिकों द्वारा केपलर-47 प्रणाली में तीसरा ग्रह खोजा गया?
उत्तर. सैन डिएगो यूनिवर्सिटी

21.• सुप्रीम कोर्ट द्वारा किस हाईकोर्ट के आदेश पर रोक लगाने से इनकार करने के बाद भारत में गूगल प्ले स्टोर और एप्पल ऐप स्टोर से चाइनीज़ वीडियो-शेयरिंग ऐप टिकटॉक हटा दिया गया है?
उत्तर. मद्रास हाईकोर्ट

22.• वह दिग्गज गायिका जिसने फरवरी में पुलवामा आतंकी हमले में शहीद हुए सीआरपीएफ जवानों के परिजनों को 1 करोड़ रुपये देने का 16 अप्रैल 2019 को घोषणा किया?
उत्तर. लता मंगेशकर

23.•   दक्षिणी सूडान के संयुक्त राष्ट्र मिशन में सेवा दे रहे कुल कितने भारतीय शांतिरक्षकों को उनके बलिदान एवं समर्पण के लिए पदक देकर सम्मानित किया गया है?
उत्तर. 150 भारतीय सैनिक

24.• जिस भारतीय महिला एकदिवसीय क्रिकेट टीम की कप्तान को स्ट्रीट चाइल्ड क्रिकेट वर्ल्ड कप में टीम इंडिया के गुडविल एंबेसडर के रूप में नामित किया गया है?
उत्तर. मिताली राज

25.• वह भारतीय उद्योगपति जिन्हें हाल ही में टाइम पत्रिका द्वारा 100 प्रभावशाली लोगों की सूची में शामिल किया गया है?
उत्तर. मुकेश अंबानी

26.• भारत-वियतनाम के मध्य संपन्न हुए दूसरे नौसैनिक युद्धाभ्यास में भारत के किस समुद्री जहाज को शामिल किया गया था?
उत्तर. आईएनएस कोलकाता

27.• नासा का वह मिशन जिसके द्वारा यह पता लगाया गया कि शनि ग्रह के चांद टाइटन पर मीथेन की गहरी झीलें भी मौजूद हैं?
उत्तर. कैसिनी मिशन

28.• वह स्थान जहां यमुना को दूषित करने वाली 46 औद्योगिक इकाइयों सहित 378 को नोटिस दिया गया है?
उत्तर. गुरुग्राम

29.• वह स्थान जहां हाल ही में रिसाइलेंट सिटीज एशिया -पैसफिक कांग्रेस का आयोजन किया गया?
उत्तर. नई दिल्ली

30.•  भारतीय पहलवान बजरंग पूनिया ने पुरूषों की कितने किलोग्राम फ्री स्टाइल कुश्ती में फिर से विश्व में पहला स्थान हासिल किया?
उत्तर. 65 क्रिलोग्राम

Saturday, April 20, 2019

टॉप हिन्दी करेंट अफेयर्स 20 अप्रैल 2019

आज के टॉप हिन्दी करेंट अफेयर्स में आप सभी का स्वागत है. ये महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तरी किसी भी प्रतियोगी परीक्षा में पूछा जा सकता है।मैं, आप सभी के स्वर्णिम भविष्य की कामना करता हूँ। 

1.  किस महिला अंतरिक्ष यात्री द्वारा 328 दिन तक अन्तरिक्ष में रहने का रिकॉर्ड बनाया जायेगा?
a.    अल्बीना मायरा
b.    सुजेन विलियम्स
c.    क्रिस्टीना कोच
d.    पेट्रीशिया कोवेन
उत्तर. c. क्रिस्टीना कोच
विवरण: क्रिस्टीना कोच के मिशन की अवधि में विस्तार होने के साथ ही अब अंतरिक्ष स्टेशन में 328 दिन बिताने का नया रिकॉर्ड बन जाएगा. किसी भी महिला द्वारा एकल अंतरिक्ष यान में बिताया गया यह सबसे लंबा समय होगा.
 

2. कौन सी भारतीय महिला ब्रिटेन की फेलो रॉयल सोसाइटी की सदस्य बनने वाली इतिहास में पहली महिला बनी हैं?
a.    वर्षा कौल
b.    गगनदीप कंग
c.    बबीता गर्ग
d.    नवज्योति भारती
उत्तर. b. गगनदीप कंग
विवरण: भारतीय मूल की वैज्ञानिक गगनदीप कंग रॉयल सोसायटी में शामिल होने वाली पहली भारतीय महिला बन गई हैं. हरियाणा के फरीदाबाद की गगनदीप कंग ने 358 वर्षों के इतिहास में पहली बार भारतीय महिला को इस सूची स्थान दिलाया है.

3. हाल ही में किस यूनिवर्सिटी के एक स्टोर में 22 मिलियन वर्ष पुराने जानवर के जीवाश्म पाये गये?
a.    ऑहियो यूनिवर्सिटी
b.    मिशिगन यूनिवर्सिटी
c.    होप्किंग्स यूनिवर्सिटी
d.    ओरलैंड यूनिवर्सिटी
उत्तर. a. ऑहियो यूनिवर्सिटी
विवरण: हाल ही में ऑहियो यूनिवर्सिटी के एक स्टोर में 22 मिलियन वर्ष पुराने जानवर के जीवाश्म पाये गये. यह जीवाश्म सिम्बकुवा कुतोकाफ्रिका नामक शेर जैसे दिखने वाले विशालकाय मांसाहारी जीव के माने जा रहे हैं.

4. दिल्ली मेट्रो को किस राज्य में स्थित रेवा मेगा सौर ऊर्जा परियोजना से बिजली मिलनी शुरू हो गयी है?
a.    बिहार
b.    राजस्थान
c.    मध्य प्रदेश
d.    ओडिशा
उत्तर. c. मध्य प्रदेश
विवरण: दिल्ली मेट्रो को मध्य प्रदेश में रेवा स्थित मेगा सौर ऊर्जा परियोजना से बिजली मिलनी शुरू हो गयी है.और आज उसे 27 मेगावाट बिजली मिली जिसे बाद में 99 मेगावाट तक बढाये जाने की योजना है.

5. किस देश ने अपना पहला उपग्रह नेपालीसेट-1 सफलतापूर्वक लांच कर दिया है?
a.    चीन
b.    रूस
c.    नेपाल
d.    फ्रांस
उत्तर. c. नेपाल
विवरण: नेपाल ने अपना पहला उपग्रह नेपालीसेट-1 सफलतापूर्वक लांच कर दिया है. इसे अमेरिका के वर्जीनिया से अंतरिक्ष में छोड़ा गया. इसका वजन सिर्फ 1.3 किलोग्राम है.

current-affairs-18 april-2019
6. विश्व प्रेस स्वतंत्रता सूचकांक-2019 में भारत कितने स्थान पर है?
a.    140वें
b.    138वें
c.    126वें
d.    132वें
उत्तर. a. 140वें
विवरण: विश्व प्रेस स्वतंत्रता सूचकांक-2019 में भारत की रैकिंग पिछले वर्ष की तुलना में दो स्थान गिरकर 140वें स्थान पर पहुंच गई है.

7. भारत में उच्चायुक्त रह चुके सोहैल महमूद ने किस देश के नए विदेश सचिव का पदभार संभाल लिया?
a.    इराक
b.    ईरान
c.    बांग्लादेश
d.    पाकिस्तान
उत्तर. d. पाकिस्तान
विवरण: भारत में पाकिस्तान के उच्चायुक्त रह चुके सोहैल महमूद ने 17 अप्रैल 2019 को देश के नए विदेश सचिव का पदभार संभाल लिया. सोहैल महमूद ने तहमीना जांजुआ का स्थान लिया है, जो दो साल तक पाकिस्तान की विदेश सचिव के रूप में सेवा देने के बाद 16 अप्रैल को इस पद से सेवानिवृत हो गईं.

8. किस देश के प्रधानमंत्री ने देश के मध्य में बढ़ती हिंसा और गत महीने हुए नरसंहार को लेकर आलोचनाओं के बाद अपनी पूरी सरकार के साथ इस्तीफा दे दिया?
a.    रूस
b.    माली
c.    इराक
d.    सूडान
उत्तर. b. माली
विवरण: माली के प्रधानमंत्री सौमेलू बेउएबे मैगा ने देश के मध्य में बढ़ती हिंसा से निपटने और गत महीने हुए नरसंहार को लेकर आलोचनाओं के बाद अपनी पूरी सरकार के साथ इस्तीफा दे दिया.


9. हाल ही में भारत और किस देश की नौसेनाओं ने चार दिवसीय नौसैनिक अभ्यास का आयोजन किया?
a.    नेपाल
b.    पाकिस्तान
c.    बांग्लादेश
d.    वियतनाम

उत्तर. d. वियतनाम
विवरण: भारत और वियतनाम की नौसेनाओं ने हाल ही में चार दिवसीय नौसैनिक अभ्यास का आयोजन किया. इस अभ्यास का आयोजन वियतनाम में कैम रन खाड़ी में किया गया.

Friday, April 19, 2019

टॉप हिन्दी करेंट अफेयर्स 19 अप्रैल 2019

आज के टॉप करेंट अफेयर्स में आप सभी का स्वागत है, ये महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तरी किसी भी प्रतियोगी परीक्षा में पूछा जा सकता है। मैं, आप सभी के स्वर्णिम भविष्य की कामना करता हूँ। 

1. नासा के मुताबिक किस ग्रह के सबसे बड़े चांद टाइटन पर मीथेन की 100 मीटर से ज्यादा गहरी और छोटी झीलें हैं?
a.    शनि
b.    बुध
c.    शुक्र
d.    मंगल
उत्तर. a. शनि
विवरण: अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा के मुताबिक शनि के सबसे बड़े चांद टाइटन पर मीथेन की 100 मीटर से ज्यादा गहरी और छोटी झीलें हैं. नासा के कैसिनी अंतरिक्ष यान से जुटाए गए डाटा की मदद से वैज्ञानिकों को यह जानकारी मिली है.

2. किस देश के चांगी एयरपोर्ट पर बने दुनिया के सबसे ऊंचे इंडोर वॉटरफॉल को आम जनता के लिए खोल दिया गया है?
a.    नेपाल
b.    चीन
c.    रूस
d.    सिंगापुर
उत्तर. d. सिंगापुर
विवरण: सिंगापुर के चांगी एयरपोर्ट पर बने दुनिया के सबसे ऊंचे इंडोर वॉटरफॉल (131 फीट ऊंचा) को आम जनता के लिए खोल दिया गया है. एयरपोर्ट का एक हिस्सा पिछले करीब चार साल से नवीनीकरण किया जा रहा था. इसको नया रूप देने में करीब आठ हजार करोड़ रुपए खर्च हुए.

3. हाल ही में किस देश ने फिर एक नए शक्तिशाली आयुधों से युक्त हथियार का परीक्षण किया?
a.    नेपाल
b.    चीन
c.    रूस
d.    उत्तर कोरिया
उत्तर. d. उत्तर कोरिया
विवरण: उत्तर कोरियाई नेता किम जोंग-उन की निगरानी में एक नए सामरिक हथियार का परीक्षण किया गया है. अमेरिका के साथ शुरू हुई वार्ता के अवरूद्ध होने के बाद किया गया यह पहला परीक्षण है.

4.  पहलवाल बजरंग पुनिया ने पुरूषों की कितने किलोग्राम फ्री-स्टाइल कुश्ती में फिर से विश्व में पहला स्थान हासिल किया?
a.    78
b.    65
c.    40
d.    55
उत्तर. b. 65
विवरण: भारतीय पहलवाल बजरंग पुनिया ने पुरूषों की 65 किलोग्राम फ्री स्टाइल कुश्ती में फिर से विश्व में पहला स्थान हासिल किया.
current-affairs-17 april-2019
5.  हाल ही में जारी की गई 100 प्रभावशाली लोगों की सूची में किस भारतीय उद्योगपति का नाम शामिल है?
a.    मुकेश अंबानी
b.    रतन टाटा
c.    आनंद महिंद्रा
d.    अज़ीम प्रेमजी
उत्तर. a. मुकेश अंबानी
विवरण: रिलायंस इंडस्ट्रीज (आरआईएल) के चेयरमैन मुकेश अंबानी को टाइम पत्रिका ने 100 सर्वाधिक प्रभावशाली लोगों की सूची में शामिल किया है. भारत में  अधिकारों की कानूनी लड़ाई की अगुवाई करने वाली अरुंधति काटजू और मेनका गुरुस्वामी को भी इस सूची में शामिल किया गया है.

6. भारत-वियतनाम के दूसरे नौसेनिक युद्धाभ्यास में भारत के किस समुद्री जहाज को शामिल किया गया था?
a.    आईएनएस विक्रमादित्य
b.    आईएनएस प्रतिभा
c.    आईएनएस कोलकाता
d.    आईएनएस विराट
उत्तर. c. आईएनएस कोलकाता
विवरण: भारत और वियतनाम के बीच बढ़ते समुद्री जुड़ाव की पृष्ठभूमि में, भारतीय नौसेना ने 13 से 16 अप्रैल, 2019 को कैम रण खाड़ी, वियतनाम में भारतीय नौसेना और वियतनाम पीपुल्स नेवी के बीच द्विपक्षीय समुद्री अभ्यास का दूसरा संस्करण आयोजित किया. इसमें भारत की ओर से आईएनएस कोलकाता ने भाग लिया.

7.  किस जगह पर यमुना को दूषित करने वाली 46 औद्योगिक इकाइयों सहित 378 को नोटिस दिया गया है?
a.    रोहतक
b.    वाराणसी
c.    गुरुग्राम
d.    आगरा
उत्तर. c. गुरुग्राम
विवरण: गुरुग्राम की 46 इकाई सहित राज्य के 378 औद्योगिक इकाइयों को यमुना नदी में दूषित पानी छोड़कर उसे प्रदूषित करने के लिए हरियाणा राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने बंद करने का नोटिस भेजा है.

8.  हाल ही में किस जगह पर रि-साइलेंट सिटीज एशिया-पैसफिक कांग्रेस नामक सम्मेलन का आयोजन किया गया?
a.    माले
b.    नई दिल्ली
c.    दुबई
d.    हांगकांग
उत्तर. b. नई दिल्ली
विवरण: रिसाईलेंट सिटिज एशिया-पैसफिक कांग्रेस का आयोजन नई दिल्ली में किया गया था. इसका उद्देश्य एशिया-पसिफ़िक क्षेत्र में विकास को बढ़ावा देना था. इस कार्यक्रम को दक्षिणी दिल्ली नगर निगम द्वारा होस्ट किया गया था.

Thursday, April 18, 2019

टॉप हिन्दी करेंट अफेयर्स 18 अप्रैल 2019

आज के टॉप करेंट अफेयर्स में आप सभी का स्वागत है, महत्वपूर्ण करेंट अफेयर्स किसी भी प्रतियोगी परीक्षा में पूछा जा सकता है। मैं, आप सभी के स्वर्णिम भविष्य की कामना करता हूँ। 

current-affairs-16 april-2019
1. खोजकर्ताओं ने हाल ही में केपलर-47 प्रणाली में कौन से ग्रह की खोज की है?
a.    पहले
b.    दूसरे
c.    तीसरे
d.    चौथे
उत्तर. c. तीसरे
विवरण: सैन डिएगो यूनिवर्सिटी के वैज्ञानिकों द्वारा हाल ही में केपलर-47 प्रणाली में तीसरे ग्रह की खोज की गई है. यह ग्रह पृथ्वी से सात गुना बड़ा है और अपनी प्रणाली में सबसे बड़ा है.

2. प्रसिद्ध कंपनी सोनी द्वारा जापान में हाल ही में किस नाम से टैक्सी सेवा आरंभ की गई है?
a.    V. Pride
b.    S.Ride
c.    X.Taxi
d.    P.Road
उत्तर. b. S.Ride
विवरण: प्रसिद्ध कंपनी सोनी द्वारा जापान में S.Ride नाम से टैक्सी सेवा आरंभ की गई है. इसमें S का अर्थ सिंपल, स्मार्ट और स्पीड है.

3. निम्नलिखित में से किस देश के वैज्ञानिकों ने हाल ही में कृत्रिम 3डी हृदय बनाने में सफलता प्राप्त की है?
a.    भारत
b.    चीन
c.    अमेरिका
d.    इज़राइल
उत्तर . d. इज़राइल
विवरण: इज़राइल की तेल अवीव यूनिवर्सिटी में वैज्ञानिकों ने 3डी प्रिंटर से एक दिल बनाया है. यह हृदय मानव उत्तक और धमनियों की मदद से बनाया गया है.


4.  भारतीय मूल के छात्र का क्या नाम है जिसकी अगुवाई वाली टीम द्वारा तैयार क्यूबसैट को नासा द्वारा अंतरिक्ष में भेजा जायेगा?
a.    केशव राघवन
b.    अम्बित प्रसाद
c.    विपुल नाथ
d.    चंद्रकात दत्तात्रेय
उत्तर. a. केशव राघवन
विवरण: केशव राघवन (21) की अगुवाई में येल अंडरग्रेजुएट एअरोस्पेस एसोसिएशन (वाईयूएए) के अनुसंधानकर्ताओं की टीम देश भर की उन 16 टीमों में शामिल है जिनके क्यूबसैट को 2020, 2021 और 2022 में अंतरिक्ष में भेजे जाने की योजना है.


5. किस हाईकोर्ट के आदेश पर रोक लगाने से इनकार करने के बाद भारत में गूगल प्ले स्टोर और एप्पल ऐप स्टोर से चाइनीज़ वीडियो-शेयरिंग ऐप टिक-टॉक हटा दिया गया है?
a.    मद्रास हाईकोर्ट
b.    पटना हाईकोर्ट
c.    दिल्ली हाईकोर्ट
d.    इनमें से कोई नहीं
उत्तर. a. मद्रास हाईकोर्ट
विवरण: सुप्रीम कोर्ट द्वारा मद्रास हाईकोर्ट के आदेश पर रोक लगाने से इनकार करने के बाद भारत में गूगल प्ले स्टोर और एप्पल ऐप स्टोर से चाइनीज़ वीडियो-शेयरिंग ऐप टिकटॉक हटा दिया गया है.

current-affairs-17 april-2019
6. किस गायिका ने पुलवामा आतंकी हमले में शहीद हुए सीआरपीएफ जवानों के परिजनों को 1 करोड़ रुपये देने की घोषणा की?
a.    आशा भोंसले
b.    लता मंगेशकर
c.    अलका यागनिक
d.    श्रेया घोषाल
उत्तर. b. लता मंगेशकर
विवरण: दिग्गज गायिका लता मंगेशकर ने फरवरी में पुलवामा आतंकी हमले में शहीद हुए सीआरपीएफ जवानों के परिजनों को 1 करोड़ रुपये देने का 16 अप्रैल 2019 को घोषणा किया.


7. विश्व के सबसे बड़े आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस शिखर सम्मेलन का आयोजन किस देश में किया जायेगा?
a.    नेपाल
b.    चीन
c.    रूस
d.    संयुक्त अरब अमीरात
उत्तर. d. संयुक्त अरब अमीरात
विवरण: संयुक्त अरब अमीरात के दुबई वर्ल्ड ट्रेड सेंटर पर 30 अप्रैल से 1 मई 2019 के दौरान विश्व के सबसे बड़े आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस शिखर सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा.

8. दक्षिणी सूडान के संयुक्त राष्ट्र मिशन में सेवा दे रहे कुल कितने भारतीय शांतिरक्षकों को उनके बलिदान एवं समर्पण के लिए पदक देकर सम्मानित किया गया है?
a.    150
b.    200
c.    250
d.    100
उत्तर. a. 150
विवरण: दक्षिणी सूडान के संयुक्त राष्ट्र मिशन (यूएनएमआईएसएस) में सेवा दे रहे कुल 150 भारतीय शांतिरक्षकों को उनके बलिदान एवं समर्पण के लिए पदक देकर सम्मानित किया गया है.

9. किस भारतीय महिला को स्ट्रीट चाइल्ड क्रिकेट वर्ल्ड कप में टीम इंडिया के गुडविल एंबेसडर के रूप में नामित किया गया है?
a.    स्मृति मंधाना
b.    झूलन गोस्वामी
c.    मिताली राज
d.    हरमनप्रीत कौर
उत्तर. c. मिताली राज
विवरण: भारतीय महिला एकदिवसीय क्रिकेट टीम की कप्तान मिताली राज को स्ट्रीट चाइल्ड क्रिकेट वर्ल्ड कप में टीम इंडिया के गुडविल एंबेसडर के रूप में नामित किया गया है.

10. गूगल ने हाल ही में अफ्रीका के किस देश में पहली बार आर्टिफिशियल इन्टेलिजेंस केंद्र आरंभ किया है?
a.    नामीबिया
b.    कांगो
c.    चाड
d.    घाना
उत्तर. d. घाना
विवरण: गूगल ने परियोजना की घोषणा करने के एक वर्ष बाद घाना की राजधानी अकरा में अपना पहला अफ्रीकी कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) केंद्र खोला है. अनुसंधान प्रयोगशाला अगली पीढ़ी की प्रौद्योगिकी के लिए समर्पित परियोजनाओं पर कार्य करने के लिए सॉफ्टवेयर इंजीनियरों और अनुसंधान वैज्ञानिकों की मेजबानी करेगी.

Wednesday, April 17, 2019

टॉप हिन्दी करेंट अफेयर्स 17 अप्रैल 2019

आज के टॉप करेंट अफेयर्स में आप सभी का स्वागत है।ये महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तरी किसी भी प्रतियोगी परीक्षा में पूछा जा सकता है। मैं, आप सभी के स्वर्णिम भविष्य की कामना करता हूँ।  

1. हाल ही में केनरा बैंक का एमडी एवं सीईओ किसे नियुक्त किया गया है?
A. आर.ए. शंकरनारायणन
B. अरविन्द आर सुब्रहमन्यम
C. विवेक बंसल
D. ज्योति कुमार वर्मा
उत्तर. A. आर.ए. शंकरनारायणन
Explanation: केंद्र सरकार ने आर.ए. शंकरनारायणन को केनरा बैंक का एमडी (प्रबंध निदेशक) और सीईओ (मुख्य कार्यकारी अधिकारी) नियुक्त किया है.शंकर नारायणन सोमवार 15 अप्रैल से बैंक में अपना पद संभाल चुके हैं. वे 31 जनवरी 2020 या इससे पहले सरकार के अगले आदेश तक इस पद पर बने रहेंगे.

2. भारत ने विदेश मंत्रालय में किस नए विभाग की स्थापना की है?
A. इंडो-पैसिफिक
B. इंडो-चाइना
C. इंडो-अफ्रीका
D. इंडो-जर्मन
उत्तर. A. इंडो- पैसिफिक
Explanation: हाल ही में भारत ने विदेश मंत्रालय में एक एशियाई-प्रशांत (इंडो-पैसिफिक) डिविज़न की स्थापना की है. यह डिविज़न हिंद महासागर रिम एसोसिएशन, आसियान क्षेत्र और क्वाड के मध्य संबंधों को और बेहतर बनाएगा.

3. हाल ही में किस लॉन्च व्हीकल के चौथे चरण को जारी रखने के लिए मंजूरी प्रदान की है?
A. PSLV
B. GSLV
C. JKLS
D. KPLV
उत्तर. B. GSLV
Explanation: केन्द्रीय मंत्रिमंडल ने हाल ही में जीयोसिंक्रोनस सेटेलाइट लांच व्हेकिल (जीएसएलवी) के चौथे चरण को जारी रखने की मंजूरी दी. चौथे चरण के अंतर्गत 2021-24 की अवधि के दौरान 5 जीएसएलवी उड़ानें शामिल है.

4. अबू धाबी अंतर्राष्ट्रीय पुस्तक मेले में कौन सा देश गेस्ट ऑफ़ ऑनर बनाया गया है?
A. चीन
B. फ्रांस
C. भारत
D. जर्मनी
उत्तर. C. भारत
Explanation: भारत 29वें अबू धाबी अंतर्राष्ट्रीय पुस्तक मेले में गेस्ट ऑफ़ ऑनर देश होगा.इस पुस्तक मेले का आयोजन 24 से 30 अप्रैल के दौरान किया जाएगा.

5. हाल ही में विश्व की पहली सशस्त्र उभयचर ड्रोन नौका का सफल परीक्षण किया?
A. भारत
B. फ्रांस
C. चीन
D. अमेरिका
उत्तर. C. चीन
Explanation: चीन ने विश्व की पहली सशस्त्र उभयचर (पानी एवं जमीन पर चलने वाली) ड्रोन नौका का सफल परीक्षण किया. हवाई ड्रोनों एवं अन्य ड्रोन पोतों के साथ मिलकर यह युद्ध में त्रिकोण बना सकने में सक्षम है.

6. हाल ही में किस सरकारी विभाग द्वारा प्रत्येक राज्य में स्थानीय स्तर पर वन मंत्रालय को रिपोर्ट दाखिल करने का निर्देश दिया गया है?
A. दिल्ली हाई कोर्ट
B. राष्ट्रीय हरित अधिकरण
C. वन एवं पर्यावरण मंत्रालय
D. सुप्रीम कोर्ट
उत्तर. B. राष्ट्रीय हरित अधिकरण
Explanation: राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) ने प्रत्येक राज्य में स्थानीय स्तर पर तीन महीने के भीतर जैव विविधता संबंधन समितियां गठित करने के बारे में पर्यावरण और वन मंत्रालय को रिपोर्ट दाखिल करने का निर्देश दिया है.

7. किस विश्वविद्यालय के प्रोफेसरों की एक टीम ने एंटीबायोग्रामोस्कोप नामक एक उपकरण विकसित किया है?
A. जेएनयू
B. दिल्ली विश्वविद्यालय
C. अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी
D. अन्ना विश्विद्यालय
उत्तर. D. अन्ना विश्वविद्यालय
Explanation: हाल ही में चेन्नई में स्थित अन्ना विश्वविद्यालय के प्रोफेसरों की एक टीम ने एंटीबायोटिक प्रतिरोध से निपटने के लिये एंटीबायोग्रामोस्कोप नामक एक उपकरण विकसित किया है.

8. किस समाचार पत्र को ‘पुलित्जर पुरस्कार-2019’ से सम्मानित किया गया है?
A. वाशिंगटन पोस्ट
B. न्यूयॉर्क टाइम्स
C. द एडवोकेट
D. रायटर्स
उत्तर. B. न्यूयॉर्क टाइम्स
Explanation: ‘न्यूयॉर्क टाइम्स’ और ‘वॉल स्ट्रीट जर्नल’ को अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और उनके परिवार से संबंधित जानकारियां सामने लाने के लिए ‘पुलित्जर पुरस्कार’ से सम्मानित किया गया है. न्यूयॉर्क टाइम्स’ को ट्रंप परिवार के वित्त संबंधी मामलों में खुलासे के लिए पुरस्कार मिला है.

Tuesday, April 16, 2019

टॉप हिन्दी करेंट अफेयर्स 16 अप्रैल 2019

आज के टॉप करेंट अफेयर्स में आप सभी का स्वागत है. ये महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तरी किसी भी प्रतियोगी परीक्षा में पूछा जा सकता है.मैं, आप सभी के स्वर्णिम भविष्य की कामना करता हूँ.

1.  किस जगह पर विश्व के सबसे बड़े विमान ने हाल ही में सफल उड़ान भरी?
a.    कैलिफ़ोर्निया
b.    मुंबई
c.    ओंटेरियो
d.    टोक्यो
उत्तर. a. कैलिफ़ोर्निया
विवरण: दुनिया के सबसे बड़े विमान ने कैलिफोर्निया में परीक्षण के लिए पहली बार उड़ान भरी. इसका परीक्षण करीब ढाई घंटे तक मोजावे रेगिस्तान के ऊपर किया गया.

2. चुनाव आयोग ने किस नेता पर धार्मिक आधार पर वोट मांगने पर प्रचार करने पर रोक लगा दी है?
a.    अमित शाह
b.    योगी आदित्यानाथ
c.    मनोज तिवारी
d.    महेश गिरी
उत्तर. b. योगी अदित्यानाथ
विवरण: लोकसभा चुनाव 2019 में आचार संहिता के उल्लंघन पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर 72 घंटे प्रचार करने पर रोक लगा दी गई है. योगी आदित्यनाथ के साथ ही बहुजन समाज पार्टी की मुखिया मायावती पर भी धर्म के आधार पर वोट मांगने पर यह कार्रवाई सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर निर्वाचन आयोग ने की है.

3.  किस महिला बॉक्सर ने मुक्केबाजी विश्व कप-2019 में हाल ही में स्वर्ण पदक जीता है?
a.    साक्षी रोहिल्ला
b.    आरती तेवतिया
c.    मीना कुमारी
d.    तृप्ति देसाई
उत्तर. c. मीना कुमारी
विवरण: मीना कुमारी मैसराम (54 किग्रा) ने जर्मनी के कोलोन में आयोजित मुक्केबाजी विश्व कप-2019 में स्वर्ण पदक अपने नाम किया है जबकि साक्षी (57 किग्रा) और पिलाओ बासुमात्रे को (64 किग्रा) में फाइनल में हार के बाद रजत पदक से संतोष करना पड़ा.

4. किस देश में विश्व का सबसे बड़ा आर्टिफीशियल इंटेलिजेंस सम्मेलन आयोजित किया जायेगा?
a.    भारत
b.    स्पेन
c.    फ्रांस
d.    यूएई
उत्तर. d. यूएई
विवरण: यूएई सरकार, व्यापार और समाज के भविष्य पर वैश्विक बातचीत को सशक्त बनाने के लिए दुनिया के अग्रणी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) शिखर सम्मेलन की मेजबानी करने के लिए तैयार है. उद्घाटन एआईई दुबई वर्ल्ड ट्रेड सेंटर में किया जायेगा.


5. हाल ही में फ़िनलैंड में हुए आम चुनावों में कौन सी पार्टी को बहुमत प्राप्त हुआ है?
a.    ग्रीन लीग पार्टी
b.    नेशनलिस्ट फिन्स पार्टी
c.    सोशल डेमोक्रेट्स पार्टी
d.    सेंट्रल पार्टी
उत्तर. c. सोशल डेमोक्रेट्स पार्टी
विवरण: आम चुनाव के बाद फिनलैंड के राजनीतिक दल सोशल डेमोक्रेट्स ने 40 सीटों पर जीत दर्ज की, जबकि कट्टर दक्षिणपंथी फिन्स पार्टी को 39 सीटें मिलीं.
current-affairs-13 april-2019
6. किस देश ने 15 अप्रैल 2019 को स्वदेश निर्मित सब-सोनिक क्रूज़ मिसाइल का सफल परीक्षण किया?
a.    भारत
b.    नेपाल
c.    चीन
d.    रूस
उत्तर. a. भारत
विवरण: भारत ने 15 अप्रैल 2019 को ओडिशा तट से स्वदेश निर्मित सब-सोनिक क्रूज़ मिसाइल 'निर्भय' का सफल परीक्षण किया. हर तरह के मौसम में इस्तेमाल होने वाली यह मिसाइल 1000 किलोमीटर की दूरी तक लक्ष्य भेद सकती है.

7. किस भाषा के कवि के. शिवा रेड्डी को प्रतिष्ठित सरस्वती सम्मान 2018 के लिए चुना गया है?
a.    हिन्दी
b.    अवध
c.    तेलुगु
d.    उर्दू
उत्तर. c. तेलुगु
विवरण: तेलुगू के प्रख्यात कवि डॉ के. शिवा रेड्डी को 28 वां सरस्वती सम्मान दिए जाने की घोषणा की गयी है. आंध्रप्रदेश के गुंटूर जिले के एक किसान परिवार में 1943 में जन्मे रेड्डी गत 45 साल से साहित्य में सक्रिय हैं.

8. भारत और किस देश के बीच बीमा संबंधों को बढ़ावा देने हेतु ऐलिस जी. वैद्यन को सम्मानित किया गया?
a.    चीन
b.    रूस
c.    जापान
d.    यूके
उत्तर. d. यूके
विवरण: जनरल इंश्योरेंस कारपोरेशन ऑफ़ इंडिया की चेयरमैन व मैनेजिंग डायरेक्टर ऐलिस जी. वैद्यन को ‘फ्रीडम ऑफ़ द सिटी ऑफ़ लन्दन’ पुरस्कार प्रदान किया गया है. उन्हें यह सम्मान भारत और यूनाइटेड किंगडम के बीच संबंधों को मज़बूत बनाने के लिए दिया गया है.

9. साल 2010 से किस साल के बीच भारत की जनसंख्या 1.2 की औसत वार्षिक दर से बढ़कर 1.36 अरब हो गई है?
a.    2019
b.    2011
c.    2012
d.    2015
उत्तर. a. 2019
विवरण: संयुक्त राष्ट्र (यूएन) जनसंख्या कोष की रिपोर्ट के अनुसार, साल 2010 से साल 2019 के बीच भारत की जनसंख्या 1.2 की औसत वार्षिक दर से बढ़कर 1.36 अरब हो गई है, जो चीन की वार्षिक वृद्धि दर के मुकाबले दोगुनी से ज्यादा है.

10. बीसीसीआई ने किस देश में अगले महीने होने वाले विश्व कप 2019 के लिए 15 सदस्यीय टीम इंडिया का ऐलान कर दिया है?
a.    इंग्लैंड
b.    चीन
c.    रूस
d.    पाकिस्तान
उत्तर. a. इंग्लैंड
विवरण: भारतीय क्रिकेट बोर्ड ने इंग्लैंड में अगले महीने होने वाले आईसीसी विश्व कप 2019 के लिए 15 सदस्यीय टीम इंडिया का ऐलान कर दिया है.

Monday, April 15, 2019

नीति आयोग पर सामान्य ज्ञान

नीति आयोग पर आधारित 9 प्रश्नों का एक सेट तैयार किया है. यह सेट UPSC/PSC/SSC जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए बहुत मददगार होगा.मैं, आप सभी के स्वर्णिम भविष्य की कामना करता हूँ.

1. नीति आयोग के वर्तमान सीईओ कौन हैं?
(a). राजीव कुमार
(b). अरविंद सुब्रमण्यम
(c). अमिताभ कांत
(d). नरेंद्र मोदी
उत्तर: c. अमिताभ कांत
व्याख्या: अप्रैल 2019 तक; अमिताभ कांत नीति आयोग  के वर्तमान सीईओ हैं और राजीव कुमार इसके वर्तमान उपाध्यक्ष हैं.

2. नीति आयोग के बारे में कौन सा कथन सही है?
(a) नीति आयोग का गठन 25 जनवरी 2016 को किया गया था
(b) नीति आयोग; वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय के अंतर्गत आता है
(c) नीति आयोग का पूर्ण रूप नेशनल इंस्टीट्यूट फॉर ट्रांसफॉर्मिंग इंडिया है.
(d) नीति आयोग भारत सरकार का एक पॉलिसी थिंक टैंक है.
उत्तर:  नीति आयोग भारत सरकार का एक पॉलिसी थिंक टैंक है.
व्याख्या: नीति आयोग भारत सरकार का एक थिंक टैंक है. इसने योजना आयोग का स्थान ले लिया है. और इसका फुल फॉर्म है. नेशनल इंस्टीयूटशन फॉर ट्रांसफर्मिंग इंडिया है.

3. नीति आयोग की स्थापना कब हुई?
(a) 1 जनवरी 2015
(b) 25 जनवरी 2016
(c) 14 मई 2014
(d) 1 जुलाई 2015
उत्तर: a. 1 जनवरी 2015
व्याख्या: नीति आयोग 1 जनवरी 2015 को स्थापित किया गया था. इसका मुख्य काम देश के विकास के लिए नीतियां बनाना है.

4. नीति आयोग के बारे में कौन सा कथन सही है ?
I. नीति आयोग का उद्देश्य सतत विकास लक्ष्यों को प्राप्त करना और देश में सहकारी संघवाद को बढ़ाना है.
II. भारत के प्रधानमंत्री नीति आयोग के पदेन अध्यक्ष हैं
III. नीति आयोग में 8 पूर्णकालिक सदस्य होते हैं
उत्तर: d. केवल पहला विकल्प और दूसरा सही है.
व्याख्या: नीति आयोग की संरचना में एक पूर्णकालिक अध्यक्ष, 5 पूर्णकालिक सदस्य, 2 अंशकालिक सदस्यों (अग्रणी विश्वविद्यालयों, अनुसंधान संगठनों से जुड़े लोग) शामिल होते हैं. इसके अलावा केंद्रीय मंत्रिपरिषद के 4 पदेन सदस्य भी होते हैं. आयोग का एक मुख्य कार्यकारी अधिकारी (भारत सरकार के सचिव के पद के साथ), जो इसके प्रशासन और सचिवालय का कार्य देखता है.

5. कौन नीति आयोग की गवर्निंग काउंसिल का हिस्सा है?
(a) सभी राज्यों के मुख्यमंत्री
(b) दिल्ली और पुदुचेरी के मुख्यमंत्री
(c). अंडमान और निकोबार द्वीप के लेफ्टिनेंट गवर्नर
(D. उपरोक्त सभी
उत्तर: d. उपरोक्त सभी
व्याख्या: दिल्ली और पुदुचेरी सहित सभी राज्यों के सभी मुख्यमंत्री, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के राज्यपाल और विशेष आमंत्रित, लोग नीति आयोग की गवर्निंग काउंसिल का हिस्सा होते हैं.

6. निम्नलिखित में कौन सा नीति आयोग का कार्य नहीं है?
(a) राष्ट्रीय विकास प्राथमिकताओं और रणनीतियों की एक रणनीति विकसित करना
(b) सहकारी संघवाद को बढ़ावा देना
(c) भारत की पंचवर्षीय योजनाओं को अंतिम स्वीकृति देना
(d) ज्ञान, नवाचार और उद्यमशीलता विकसित करने वाली प्रणाली बनाना
उत्तर: c. भारत की पंचवर्षीय योजनाओं को अंतिम स्वीकृति देना
व्याख्या: पंचवर्षीय योजना को अंतिम अनुमोदन राष्ट्रीय विकास परिषद (NDC) द्वारा दिया जाता है. 12वीं पंचवर्षीय योजना भारत की अंतिम पंचवर्षीय योजना थी. इसलिए अब नीति आयोग की पंचवर्षीय योजनाओं में कोई भूमिका नहीं है.

7. 1 जून, 2018 और 31 अक्टूबर, 2018 की अवधि के लिए किस जिले ने एस्पिरेशनल जिलों की लिस्ट में शीर्ष स्थान प्राप्त किया था?
(a ) विरुधुनगर (तमिलनाडु)
(b) मेवात (हरियाणा)
(c) पाकुड़ (झारखंड)
(d) हैलाकांडी (असम)
उत्तर: a. विरूधुनगर (तमिलनाडु)
व्याख्या: विरुधुनगर (तमिलनाडु), नौपाड़ा (ओडिशा) और सिद्धार्थनगर (उत्तर प्रदेश) 1 जून, 2018 और 31 अक्टूबर, 2018 की अवधि के लिए नीति आयोग द्वारा आकांक्षी जिलों की रैंकिंग में शीर्ष तीन जिलों के रूप में उभरे हैं।

8. नीति आयोग की एस्पिरेशनल डिस्ट्रिक्ट पहल के बारे में कौन सा कथन सही है?
(a) जिलों की एस्पिरेशनल रैंकिंग 10 मापदंडों पर आधारित है
(b) आकांक्षी जिलों के लिए पहली डेल्टा रैंकिंग जून 2018 में जारी की गई थी
(c) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 5 जनवरी, 2016 को एस्पिरेशनल डिस्ट्रिक्ट पहल शुरू की गयी थी
(d) उपरोक्त सभी कथन सत्य हैं
उत्तर: b. आकांक्षी जिलों के लिए पहली डेल्टा रैकिंग जून 2018 में जारी की गई थी.
व्याख्या: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 5 जनवरी, 2018 को एस्पिरेशनल डिस्ट्रिक्ट प्रोग्राम लॉन्च किया गया और इसकी पहली लिस्ट जून 2018 में जारी की गयी थी.

9. नीति आयोग के बारे में क्या सही ढंग से मेल नहीं खाता है?
(a) नीति आयोग प्रधान कार्यालय: दिल्ली
(b) नरेंद्र मोदी: अध्यक्ष
(c) पैरेंट एजेंसी: भारत सरकार
(d) नीति आयोग को प्रतिस्थापित किया गया: राष्ट्रीय विकास परिषद द्वारा
उत्तर: d. नीति आयोग को प्रतिस्थापित किया गया: राष्ट्रीय विकास परिषद द्वारा
व्याख्या: नीति आयोग ने भारत के योजना आयोग का स्थान लिया है नाकि कि राष्ट्रीय विकास परिषद का. यह कथन भी सही है कि नीति आयोग का मुख्यालय दिल्ली में है और प्रधानमन्त्री इसका चेयरमैन होता है.
भारतीय उपग्रहों पर सामान्य ज्ञान

Saturday, April 13, 2019

टॉप हिन्दी करेंट अफेयर्स 13 अप्रैल 2019

आप सभी का आज के करेंट अफेयर्स में स्वागत है, ये महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तरी किसी भी प्रतियोगी परीक्षा में पूछा जा सकता है। मैं, आप सभी के स्वर्णिम भविष्य की कामना करता हूँ। 

1. नमामि गंगे कार्यक्रम को किस स्थान पर आयोजित किये गये सम्मेलन में पुरस्कार प्रदान किया गया?
A. ब्रिसबेन
B. जोहानसबर्ग
C. मुंबई
D. लंदन
उत्तर. D. लंदन
Explanation: स्वच्छ गंगा राष्ट्रीय मिशन अथवा नमामि गंगे कार्यक्रम को लन्दन में विश्व जल शिखर सम्मेलन में ग्लोबल वाटर इंटेलिजेंस द्वारा “पब्लिक वाटर एजेंसी ऑफ़ द ईयर” का खिताब प्रदान किया. यह पुरस्कार जल संरक्षण तथा जल की स्थिति में सुधार लाने वाली पहल के लिए प्रदान किया जाता है जिससे लोगों के जीवन में भी सुधार आये.

2. पैरा एथलीट दीपा मलिक को किस देश की सरकार द्वारा सर एडमंड हिलेरी फेलोशिप के लिए चुना गया है?
A. चीन सरकार
B. न्यूजीलैंड सरकार
C. रूस सरकार
D. जापान सरकार
उत्तर. B. न्यूज़ीलैण्ड सरकार
Explanation: भारत की पैरा एथलीट दीपा मलिक को न्यूजीलैंड सरकार द्वारा दी जाने वाली सर एडमंड हिलेरी फेलोशिप के लिए चुना गया है.

3. हाल ही में किस कंपनी द्वारा निजी फंड से लॉन्च किया गया पहला चन्द्र मिशन असफल हो गया है?
A. बोइंग
B. हॉक्स
C. स्पेस एक्स
D.लॉक हीड मार्टिन
उत्तर. C. स्पेस एक्स
Explanation: स्पेस एक्स द्वारा फरवरी में लॉन्च किया गया इज़रायल का पहला चंद्र मिशन चांद की सतह पर उतरने के दौरान क्रैश हो गया. और इसके साथ पहली बार निजी फंड से लॉन्च किया गया दुनिया का पहला सफल चंद्र मिशन बनने में नाकाम रहा. अब तक सिर्फ अमेरिका, रूस और चीन ही चांद पर सफलतापूर्वक यान भेज पाए हैं.

4.  किस दिन अंतर्राष्ट्रीय मानव अंतरिक्ष उड़ान दिवस मनाया जाता है?
A. 10 अप्रैल
B. 11 अप्रैल
C. 12 अप्रैल
D. 13 अप्रैल
उत्तर. C. 12 अप्रैल
Explanation: विश्वभर में प्रत्येक वर्ष 12 अप्रैल को अंतर्राष्ट्रीय मानव अंतरिक्ष उड़ान दिवस मनाया जाता है. इस दिन सोवियत संघ के नागरिक यूरी गगारिन द्वारा पहली बार अंतरिक्ष में उड़ान भरने के उपलक्ष्य की याद में इस दिन को मनाया जाता है.
current-affairs-2019-11 april
5. पहली बार जामिया मिलिया इस्लामिया विश्वविद्यालय की महिला कुलपति नियुक्त किया गया है.?
A. नज़मा अख्तर
B. साबिरी खातून
C. अज्दा जाशीन
D. सारा मलिक
उत्तर. A. नजमा अख्तर
Explanation: शिक्षाविद प्रोफेसर नजमा अख्तर को दिल्ली स्थित जामिया मिल्लिया इस्लामिया विश्वविद्यालय की कुलपति नियुक्त किया गया है और विश्वविद्यालय के करीब 100 साल के इतिहास में यह पद पाने वालीं वह पहली महिला हैं.

6. भारत और किस देश के बीच 12वां संयुक्त सैन्यं अभ्यास 11 अप्रैल को खत्म हुआ?
A. नेपाल
B. चीन
C. सिंगापुर
D. रूस
उत्तर. C. सिंगापुर
Explanation: भारत और सिंगापुर के बीच 12वां संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘बोल्ड कुरूक्षेत्र-2019’ 11 अप्रैल को संपन्न हुआ. समापन समारोह बबीना मिलिट्री स्टेशन में आयोजित किया गया था. चार दिवसीय सैन्य अभ्यास यांत्रिक युद्ध में परस्पर और संयुक्त रणनीतिक युद्ध अभ्यास को विकसित करने पर केंद्रित था.

7. हाल ही में वैज्ञानिकों द्वारा किस देश में आदि मानव की नई प्रजाति के जीवाश्म खोजे गये हैं?
A. कंबोडिया
B. फिलीपिंस
C. मलेशिया
D. हंगरी
उत्तर. B. फिलीपिंस
Explanation: शोधकर्ताओं को एक और मानव प्रजाति के अवशेष मिले हैं. यह अवशेष फिलीपींस में पाए गए हैं. जो कि 50 हजार साल पहले वहां रहते थे. अवशेष लुजॉन आयलैंड में मिले हैं इसलिए इस प्रजाति का नाम होमो लुजॉनेनसिस रखा गया है.

8. हाल ही में रूस का सर्वोच्च नागरिक सम्मान किसे दिया गया है.
A. नरेंद्र मोदी
B. बेंजामिंन नेतन्याहू
C. डोनाल्ड ट्रंप
D. शी जिनपिंग
उत्तर. A. नरेंद्र मोदी
Explanation:संयुक्त अरब अमीरात के बाद रूस ने भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपने देश का सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार ‘ऑर्डर ऑफ सेंट एंड्रयू द एपोस्टल’ देने का फैसला लिया है. यह जानकारी नई दिल्ली स्थित रूसी दूतावास ने 12 अप्रैल 2019 को दी.यह सातवां अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार है जिससे पीएम मोदी सम्मानित हुए हैं.पीएम मोदी यह सम्मान पाने वाले पहले भारतीय हैं. इससे पहले ये सम्मान चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग को भी मिल चुका है.

Friday, April 12, 2019

टॉप हिन्दी करेंट अफेयर्स 12 अप्रैल 2019

आज के करेंट अफेयर्स में आप सभी का स्वागत है, ये महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तरी किसी भी प्रतियोगी परीक्षा में पूछा जा सकता है। मैं, आप सभी के स्वर्णिम भविष्य की कामना करता हूँ। 

1. विकिलीक्स के सह-संस्थापक को हाल ही में हिरासत में लिया गया है?
a.    फ्रांस
b.    ब्रिटेन
c.    जर्मनी
d.    स्वीडन
उत्तर. b. ब्रिटेन
विवरण: विकिलीक्स के सह-संस्थापक जूलियन अंसाजे को लंदन में इक्वाडोर दूतावास से अरेस्ट कर लिया गया है. पिछले 7 सालों से असांजे ने इक्वाडोर के दूतावास में शरण ले रखी थी.

2.  सुप्रीम कोर्ट ने किस राज्य सरकार पर एक फिल्म पर बैन लगाये जाने के कारण 20 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है?
a.    उत्तर प्रदेश
b.    पंजाब
c.    तेलंगाना
d.    पश्चिम बंगाल
उत्तर. d. पश्चिम बंगाल
विवरण: सुप्रीम कोर्ट ने पश्चिम बंगाल की ममता बनर्जी सरकार पर फ़िल्म "भविष्येर भूत" पर प्रतिबंध के मामले में 20 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है. कोर्ट ने कहा है सरकार 20 लाख रुपये बांग्ला फिल्म निर्देशक अनिक दत्त और सिनेमा हॉल के मालिकों को दें.

3. इज़राइल में हुए आम चुनावों में किस नेता की पार्टी को बहुमत मिला है?
a.    बेंजामिन नेतन्याहू
b.    बेन्नीि गैंत्जे
c.    शिमोन पेरेस
d.    एहुद बराक
उत्तर. a. बेंजामिन नेतन्याहू
विवरण: इज़रायल में बेंजामिन नेतन्याहू ने लगातार पांचवीं बार चुनाव जीत लिया है. भ्रष्टाचार के कई मामलों में आरोपों का सामने कर रहे नेतन्याूहू की कंजरवेटिव लिकुड पार्टी ने इस चुनाव में विरोधी पार्टी को बहुमत से हराया.

4.  हाल ही में आंध्र प्रदेश उच्च न्यायालय का प्रथम मुख्य न्यायधीश नियुक्त किया गया है?
a.    अनिरुद्ध चौहान
b.    अरविन्द वशिष्ठ
c.    देवेन्द्र पाठक
d.    विक्रम नाथ
उत्तर. d. विक्रम नाथ
विवरण: इलाहबाद उच्च न्यायालय के सबसे वरिष्ठ न्यायधीश विक्रम नाथ को नव गठित आन्ध्र प्रदेश उच्च न्यायालय का प्रथम मुख्य न्यायधीश नियुक्त किया गया है. उन्हें कार्यकारी मुख्य न्यायधीश सी. प्रवीण कुमार के स्थान पर नियुक्त किया गया है.

5. भारत का स्टार्टअप है जिसने हाल ही में नेक्स्ट बिलियन एडटेक प्राइज 2019 जीता है?
a.    दोस्त एजुकेशन
b.    खान एकेडमी
c.    अन-एकेडमी
d.    शिक्षा ऑनलाइन
उत्तर. a. दोस्त एजुकेशन
विवरण: भारत के “दोस्त एजुकेशन” नामक स्टार्टअप ने नेक्स्ट बिलियन एडटेक प्राइज 2019 जीता. “दोस्त एजुकेशन” के अलावा तंज़ानिया के “उबोंगो” तथा मिस्र के “प्राक्सीलैब्स” ने भी यह पुरस्कार जीता है. इस पुरस्कार के विजेता को 25,000 इनाम के तौर पर दिये जाते हैं.

current-affairs-2019-10 april
6. किस देश में ड्रोन से कुछ सामानों की डिलिवरी सर्विस शुरू करने के लिए मंजूरी दे दी गई है?
a.    नेपाल
b.    चीन
c.    रूस
d.    ऑस्ट्रेलिया
उत्तर. d. ऑस्ट्रेलिया
विवरण: ऑस्ट्रेलिया में ड्रोन से कुछ सामानों की डिलिवरी सर्विस शुरू करने के लिए आधिकारिक मंजूरी दे दी गई है. रिपोर्ट के मुताबिक, ऑस्ट्रेलिया दुनिया का पहला ऐसा देश बन गया है जहां ड्रोन से खाने या सामान की डिलीवरी शुरू होने जा रही है.

7. किस देश की संसद ने 15 मार्च 2019 को हुए आतंकी हमले के बाद ऑटोमेटिक गन खरीदने के कानून में संशोधन के पक्ष में मतदान किया है?
a.    नेपाल
b.    चीन
c.    न्यूज़ीलैंड
d.    रूस
उत्तर. c. न्यूज़ीलैंड
विवरण: न्यूज़ीलैंड की संसद ने 15 मार्च 2019 को हुए आतंकी हमले के बाद देश के बंदूक कानून में संशोधन के पक्ष में मतदान किया है. संसद ने मिलिट्री स्टाइल सेमी-ऑटोमेटिक हथियार, असॉल्ट राइफल और उच्च क्षमता वाली मैगज़ीनों पर बैन को सहमति दी है.

8. शोधकर्ताओं के अनुसार किस ग्रह के उल्कापिंड में खनिजीय जीवाश्म वाले कई जीवाणु मिले हैं?
a.    मंगल ग्रह
b.    बृहस्पति ग्रह
c.    शुक्र ग्रह
d.    बुध ग्रह
उत्तर. a. मंगल ग्रह
विवरण: हंगरी के शोधकर्ताओं ने दावा किया है कि मंगल ग्रह के उल्कापिंड में खनिजीय जीवाश्म वाले कई जीवाणु मिले हैं जिससे 'लाल ग्रह' कहे जाने वाले मंगल पर जीवन के संकेत होने की पुष्टि होती है.

9. श्रीलंका ने किस देश के सहयोग से निर्मित 26.75 किलोमीटर लंबी एक नई रेलवे लाइन खोली है.
a.    भारत
b.    चीन
c.    नेपाल
d.    रूस
9. b. चीन
विवरण: श्रीलंका ने चीन के सहयोग से निर्मित 26.75 किलोमीटर लंबी एक नई रेलवे लाइन खोली है जो उसके मतारा और बेलियत्ता शहर को जोड़ेगी.

10. किस भारतीय महिला बल्लेबाज को विजडन लीडिंग महिला क्रिकेटर ऑफ द ईयर चुना गया है?
a.    स्मृति मंधाना
b.    मिताली राज
c.    हरमनप्रीत कौर
d.    झूलन गोस्वामी
10.  a. स्मृति मंधाना
विवरण: भारतीय सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना को विजडन लीडिंग महिला क्रिकेटर ऑफ द ईयर चुना गया है. मंधाना को पहली बार ये सम्मान मिला है.

Thursday, April 11, 2019

टॉप हिन्दी करेंट अफेयर्स 11 अप्रैल 2019

आज के टॉप करेंट अफेयर्स में आप सभी का स्वागत है, ये महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तरी किसी भी प्रतियोगी परीक्षा में पूछा जा सकता है। मैं, आप सभी के स्वर्णिम भविष्य की कामना करता हूँ। 

1. निम्न में से किस दिन विश्व होम्योपैथी दिवस मनाया जाता है?
A. 05 अप्रैल
B. 02 अप्रैल
C. 10 अप्रैल
D.  30 मार्च
उत्तर. C. 10 अप्रैल
Explanation: विश्व होम्योपैथी दिवस प्रत्येक वर्ष 10 अप्रैल को मनाया जाता है. यह दिवस होम्योपैथी के संस्थापक जर्मनी के डॉ. क्रिश्चिन फ्रेडरिक सैमुएल हैनीमैन के जन्मदिन के उपलक्ष्य में मनाया जाता है.

2. चुनाव आयोग द्वारा हाल ही में किस राजनेता पर बनाई गई बायोपिक को रिलीज़ करने पर रोक लगा दी है?
A. राहुल गांधी
B. नरेंद्र मोदी
C. अरविन्द केजरीवाल
D. मनमोहन सिंह
उत्तर. B. नरेंद्र मोदी
Explanation: चुनाव आयोग ने लोकसभा चुनाव तक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बायोपिक फिल्म 'पीएम नरेंद्र मोदी' पर रोक लगा दी है.

3.  केंद्रीय रिजर्व पुलिस फोर्स (CRPF) के शौर्य दिवस के अवसर पर राष्ट्रपति राम नाथ कोविद ने सीआरपीएफ शहीद परिवार की मदद के लिए किस नाम से मोबाइल एप्प लॉन्च किया है?
A. वीर की मदद करो
B. सीआरपीएफ फैमिली
C. सीआरपीएफ वीर परिवार
D. सीआरपीएफ शहीद हेल्पलाइन
उत्तर. C. सीआरपीएफ वीर परिवार
Explanation: केंद्रीय रिजर्व पुलिस फोर्स (CRPF) के शौर्य दिवस के मौके पर राष्ट्रपति राम नाथ कोविद ने सीआरपीएफ शहीद परिवार की मदद के लिए नया मोबाइल एप 'सीआरपीएफ वीर परिवार' का उद्घाटन किया.

4. हाल ही में किस यूनिवर्सिटी द्वारा किये गये शोध में एक ऐसे तत्व के बारे में पता चला है जो एक ही समय पर कठोर एवं तरल दोनों है?
A. यूनिवर्सिटी ऑफ़ एडिनबर्ग
B. यूनिवर्सिटी ऑफ़ शिकागो
C. यूनिवर्सिटी ऑफ़ मिशीगन
D. यूनिवर्सिटी ऑफ़ डेलमोंट
उत्तर. A. यूनिवर्सिटी अॉफ एडिनबर्ग
Explanation: यूनिवर्सिटी ऑफ़ एडिनबर्ग के शोधकर्ताओं द्वारा किये गये अध्ययन के अनुसार एक साधारण धातु पोटेशियम पर उच्च दाब और तापमान डालने से अणुओं को कठोर और तरल दोनों अवस्थाओं में देखा गया है.

5.  भारत और किस देश की सेनाओं के बीच द्विपक्षीय अभ्यास ‘बोल्ड कुरुक्षेत्र’ झांसी की बबीना में शुरूआत हुई?
A. सिंगापुर
B. नेपाल
C. चीन
D. रूस
उत्तर. A. सिंगापुर
Explanation: भारत और सिंगापुर की सेनाओं के बीच द्विपक्षीय अभ्यास ‘बोल्ड कुरुक्षेत्र अभ्यास-2019’ की बबीना में शुरूआत हुई. समारोह में दोनों सेनाओं की टुकड़ियों ने एक साथ भाग लिया. यह संयुक्त अभ्यास 8 अप्रैल से 11 अप्रैल तक झांसी के बबीना में आयोजित की जा रही है.
current-affairs-9 april-2019
6. किस राज्य सरकार ने चेन्नई सेंट्रल रेलवे स्टेशन का नाम बदलकर पुरैच्ची तलैवर डॉ. एमजीआर सेंट्रल रेलवे स्टेशन कर दिया है?
A. महाराष्ट्र सरकार
B. तमिलनाडु सरकार
C.  कर्नाटक सरकार
D. मध्य प्रदेश सरकार
उत्तर. B. तमिलनाडु सरकार
Explanation: चेन्नई सेंट्रल रेलवे स्टेशन का नाम बदलकर पुरैच्ची तलैवर डॉ. एम.जी. रामचंद्रन सेंट्रल रेलवे स्टेशन कर दिया गया है. इस आशय की विशेष अधिसूचना जारी होने के साथ ही रेल की टिकट पर यह नाम आने लगा था.

7. यूनिसेफ द्वारा जारी एक हालिया रिपोर्ट के अनुसार किस देश के 1.9 करोड़ बच्चों पर जलवायु परिवर्तन के कारण खतरा मंडरा रहा है?
A. मालदीव
B. ऑस्ट्रेलिया
C. जापान
D. बांग्लादेश
उत्तर. D. बांग्लादेश
Explanation: संयुक्त राष्ट्र बाल कोष (यूनिसेफ) ने अपनी नयी रिपोर्ट में बताया है कि बांग्लादेश में लगभग 19 मिलियन (1.9 करोड़) से अधिक बच्चे, जलवायु परिवर्तन के विनाशकारी परिणामों के कारण सबसे अधिक खतरे में हैं. इनमे से 5 मिलियन बच्चों की उम्र पांच वर्ष से भी कम हैं.

8.  यूट्यूब की सीईओ सुसैन वोजसिकी ने यूट्यूब के सालाना कार्यक्रम ‘ब्रांडकास्ट इंडिया’ को संबोधित करते हुए कहा की यूट्यूब किस देश का सबसे बड़ा और सबसे तेजी से बढ़ने वाला बाजार बन गया है?
A. नेपाल
B. चीन
C. रूस
D. भारत
उत्तर. D. भारत
Explanation: यूट्यूब की सीईओ सुसैन वोजसिकी ने यूट्यूब के सालाना कार्यक्रम ‘ब्रांडकास्ट इंडिया’ को संबोधित करते हुए कहा की यूट्यूब भारत का सबसे बड़ा और सबसे तेजी से बढ़ने वाला बाजार है. यूट्यूब का यह वार्षिक कार्यक्रम 9 अप्रैल 2019 को मुंबई में आयोजित किया गया था.

9. हाल ही में किस कोर्ट द्वारा दिए गये आदेश में यह कहा गया है कि पति अथवा रिश्तेदारों की क्रूरता के कारण ससुराल से निकाली गईं पीड़ित पत्नियां अपने आश्रय स्थल या अपने माता-पिता के घर से आईपीसी की धारा 498ए के तहत मुकदमा दर्ज करा सकती हैं?
A. सुप्रीम कोर्ट
B. दिल्ली उच्च न्यायालय
C. गुजरात उच्च न्यायालय
D. असम उच्च न्यायालय
उत्तर. A. सुप्रीम कोर्ट
Explanation: सुप्रीम कोर्ट ने हाल ही में आदेश दिया है कि पति अथवा रिश्तेदारों की क्रूरता के कारण ससुराल से निकाली गईं पीड़ित पत्नियां अपने आश्रय स्थल या अपने माता-पिता के घर से आईपीसी की धारा 498 ए के तहत मुकदमा दर्ज करा सकती हैं.

10. अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) ने चालू वित्त वर्ष के लिए भारत का विकास अनुमान 0.2 प्रतिशत घटाकर कितने प्रतिशत कर दिया है?
A. 7.3 प्रतिशत
B. 5.3 प्रतिशत
C. 8.3 प्रतिशत
D. 6.3 प्रतिशत
उत्तर. A. 7.3 प्रतिशत
Explanation: अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) ने चालू वित्त वर्ष के लिए भारत का विकास अनुमान 0.2 प्रतिशत घटाकर 7.3 प्रतिशत कर दिया है. इससे पहले अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने 2019-20 में भारत की विकास दर 7.4 प्रतिशत रहने का अनुमान लगाया था.

Wednesday, April 10, 2019

टॉप हिन्दी करेंट अफेयर्स 10 अप्रैल 2019

आज के टॉप करेंट अफेयर्स में आप सभी का स्वागत है, ये महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तरी किसी भी प्रतियोगी परीक्षा में पूछा जा सकता है। मैं, आप सभी के स्वर्णिम भविष्य की कामना करता हूँ। 

1. राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने नैशनल इंस्टीट्यूशनल फ्रेमवर्क रैंकिंग-2019 जारी कर दी इसमें किस आईआईटी ने ओवरऑल शीर्ष रैंकिंग हासिल की?
a.    आईआईटी मद्रास
b.    आईआईटी कानपुर
c.    आईआईटी खड़गपुर
d.    आईआईटी दिल्ली
उत्तर. a. आईआईटी मद्रास
विवरण: राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने नैशनल इंस्टीट्यूशनल फ्रेमवर्क रैंकिंग-2019 जारी कर दी.जिसमें आईआईटी मद्रास ने ओवरऑल शीर्ष रैंकिंग हासिल की.

2. भारत और किस देश के बीच 26 मार्च से 8 अप्रैल के बीच ‘मित्र शक्ति’ नामक युद्ध अभ्यास का आयोजन किया गया?
a.    नेपाल
b.    चीन
c.    रूस
d.    श्रीलंका
उत्तर. d. श्रीलंका
विवरण: भारत और श्रीलंका के बीच 26 मार्च से 8 अप्रैल के बीच मित्र शक्ति नामक युद्ध अभ्यास का आयोजन किया गया. इसका आरम्भ 26 मार्च को श्रीलंका के दियातलावा में हुआ था.


3. किस देश के ग्रैहम रीड को भारतीय पुरुष हॉकी टीम का प्रमुख कोच नियुक्त किया गया है?
a.    इंग्लैंड
b.    ऑस्ट्रेलिया
c.    जापान
d.    इराक
उत्तर. a. ऑस्ट्रेलिया
विवरण: ऑस्ट्रेलिया के ग्रैहम रीड को भारतीय पुरुष हॉकी टीम का प्रमुख कोच नियुक्त किया गया है. हॉकी कोच का पद पिछले चार महीने से खाली चल रहा था.

4. अमेरिका ने 08 अप्रैल 2019 को किस देश की सेना रिवॉल्युशनरी गार्ड कॉर्प्स (आईआरजीसी) को आतंकी संगठन घोषित कर दिया है?
a.    पाकिस्तान
b.    बांग्लादेश
c.    ईरान
d.    इराक
उत्तर. c. ईरान
विवरण: अमेरिका ने 08 अप्रैल 2019 को ईरानी सेना रिवॉल्युशनरी गार्ड कॉर्प्स (आईआरजीसी) को आतंकी संगठन घोषित कर दिया है. यह पहली बार है जब अमेरिका ने दूसरे राष्ट्र की सेना को आतंकवादी संगठन करार दिया है.

5. विश्व बैंक के अनुसार, वित्त वर्ष 2019-20 में भारत की जीडीपी वृद्धि दर कितने प्रतिशत रहने का अनुमान है?
a.    7.2 प्रतिशत
b.    7.1 प्रतिशत
c.    6.9 प्रतिशत
d.    7.5 प्रतिशत
उत्तर. d. 7.5 प्रतिशत
विवरण: विश्व बैंक ने रिपोर्ट जारी कर बताया है कि वित्त वर्ष 2019-20 में भारत की जीडीपी वृद्धि दर 7.5 प्रतिशत रहने का अनुमान है.


भारत के प्रमुख उपग्रहों सामान्य ज्ञान
6.  हाल ही में किस देश द्वारा सुरक्षित ऑनलाइन कंटेंट के लिए व्हाइट पेपर जारी किया गया है?
a.    न्यूज़ीलैंड
b.    ब्रिटेन
c.    भारत
d.    चीन
उत्तर. b. ब्रिटेन
विवरण: हाल ही में ब्रिटेन द्वारा सुरक्षित ऑनलाइन कंटेंट के लिए व्हाइट पेपर जारी किया गया है. इसका नाम "अॉनलाइन हार्मस् व्हाइट पेपर" रखा गया है. इसमें सोशल नेटवर्किंग साइट्स की मनमानी पर अंकुश लगाया गया है.

7.  हाल ही में किस भारतीय ऑनलाइन गेम को पहली बार गेमिंग यूनिकॉर्न प्राप्त हुआ है?
a.    ड्रीम-9
b.    टीम-11
c.    क्रिक-12
d.    ड्रीम-11
उत्तर. d. ड्रीम-11
विवरण: ड्रीम 11 भारत की पहली ऐसी गेमिंग साइट है. जिसे भारत में पहली बार गेमिंग यूनिकॉर्न प्राप्त हुआ है. भारत में बढ़ती क्लबों की इकाइयां, एवं स्टार्टअप्स के कारण ड्रीम-11 को लाभ हुआ है. ड्रीम-11 की कीमत 1 बिलियन डॉलर से अधिक आंकी गई है.

8.  राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद द्वारा जारी NIRF रैंकिंग 2019 में हाल ही में किस कॉलेज को सर्वश्रेष्ठ स्थान हासिल हुआ है?
a.    प्रेसिडेंसी कॉलेज, चेन्नई
b.    हंसराज कॉलेज, दिल्ली
c.    सेंट ज़ेवियर कॉलेज, कोलकाता
d.    मिरांडा हाउस, दिल्ली
उत्तर. d. मिरांडा हाउस, दिल्ली
विवरण: राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के द्वारा जारी नेशनल इंस्टीट्यूशनल रैंकिंग में लगातार तीसरे साल दिल्ली यूनिवर्सिटी के मिरांडा हाउस कॉलेज ने टॉप किया है. टॉप 10 कॉलेजों की लिस्ट में दिल्ली के 6 कॉलेजों का नाम है.

9.  निम्नलिखित में से किस शख्सियत को आईमा (AIMA) अवार्ड्स-2019 में एंटरप्रेन्योर ऑफ़ द इयर का ख़िताब दिया गया है?
a.    विवेक बिंद्रा
b.    संजीव बजाज
c.    अनिल वत्स
d.    लोकेश उज्ज्वल
उत्तर. b. संजीव बजाज
विवरण: ऑल इंडिया मैनेजमेंट एसोसिएशन (आइमा) द्वारा एंटरप्रेन्योर ऑफ द इयर का अवार्ड बजाज फिनसर्व के एमडी संजीव बजाज को दिया गया. बजाज फिनसर्व एक भारतीय वित्तीय सेवा कंपनी है जो ऋण, संपत्ति प्रबंधन, धन प्रबंधन और बीमा पर आधारित है.

10. जीन एडिटिंग के महत्वपूर्ण तरीके सीआरआईएसपीआर (CRISPR) ने हाल ही में किस रेंगने वाले प्राणी के जीन को बदलने का सफल प्रयोग किया है?
a.    छिपकली
b.    सांप
c.    केकड़ा
d.    केंचुआ
उत्तर.  a. छिपकली
विवरण: पिछले कुछ समय से वैज्ञानिक चूहों, सुअरों, बकरियों, मुर्गियों और तितलियों के जीन्स में बदलाव कर रहे हैं. जीन एडिटिंग के महत्वपूर्ण तरीके सीआरआईएसपीआर ने असंभव लगने वाला जेनेटिक परिवर्तन कर दिखाया है. इसी तकनीक से लगभग पारदर्शी दिखने वाली एनोलिस लिजार्ड (छिपकली) के जन्म से ऐसा संभव हो गया है.

Tuesday, April 9, 2019

टॉप हिन्दी करेंट अफेयर्स 9 अप्रैल 2019

आज के करेंट अफेयर्स में आप सभी का स्वागत है, ये महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तरी किसी भी प्रतियोगी परीक्षा में पूछा जा सकता है। मैं, आप सभी के स्वर्णिम भविष्य की कामना करता हूँ। 

current-affairs-5 april-2019
1. निम्नलिखित में से कौन फीफा परिषद के सदस्य चुने जाने वाले पहले भारतीय बन गए हैं?
A. सुरेश महाजन
B. नलिन गोस्वामी
C. प्रफुल्ल पटेल
D. गजेन्द्र अवस्थी
उत्तर. C. प्रफुल्ल पटेल
Explanation: अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ के अध्यक्ष प्रफुल्ल पटेल फीफा (फुटबॉल की विश्व नियामक संस्था) परिषद के सदस्य चुने जाने वाले पहले भारतीय बन गए हैं.

2. सिविल सेवा परीक्षा-2018 में पहले स्थान पर रहने वाले उम्मीदवार का क्या नाम है?
A. श्रेयांश कुमार
B. अक्षत जैन
C. शुभम गुप्ता
D. कनिष्क कटारिया
उत्तर. D. कनिष्क कटारिया
Explanation: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने 5 अप्रैल को सिविल सेवा परीक्षा का अंतिम परिणाम जारी किया, इस परीक्षा में कनिष्क कटारिया प्रथम स्थान पर रहे. कनिष्क कटारिया ने IIT बॉम्बे से अपनी पढ़ाई की है.

3. निम्नलिखित में से किसे हाल ही में विश्व बैंक का अध्यक्ष चुना गया है?
A. जिम योंग
B. डेविड माल्पास
C. जॉर्ज कूलनी
D. केविन क्लोनेर
उत्तर. B. डेविड माल्पास
Explanation: अमेरिकी सरकार ने अमेरिकी वित्त विभाग के डेविड माल्पास को विश्व बैंक के 13वें अध्यक्ष के तौर पर चुना है. विश्व बैंक के कार्यकारी बोर्ड ने आम सहमति से डेविड माल्पास को विश्वबैंक के अध्यक्ष के रूप में चयन किया.

4. भारत के किस राज्य में हाल ही में हैब्रोस्टेम प्रजाति की मकड़ी की खोज की गई है?
A. तमिलनाडु
B. आंध्र प्रदेश
C. केरल
D. तेलंगाना
उत्तर. C. केरल
Explanation: शोधकर्ताओं की एक टीम द्वारा हाल ही में केरल के एर्नाकुलम में मौजूद इलिथोडु जंगलों में मकड़ी की एक नई प्रजाति की खोज की गई है. टीम ने यह भी पाया कि हैब्रोस्टेम प्रजाति से संबंधित मकड़ी वैज्ञानिकों के लिए नई प्रजाति है.

5. सुप्रीम कोर्ट ने चुनाव आयोग को दिए गये निर्देश में एक ईवीएम की जगह अब कितने ईवीएम व वीवीपैट पर्चियों का मिलान करने के लिए कहा है?
A. चार
B. पांच
C. छह
D. सात
उत्तर. B. पांच
Explanation: पचास प्रतिशत वीवीपैट की गिनती की मांग वाली 21 विपक्षी पार्टियों की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने चुनाव आयोग को निर्देश दिया कि हर विधानसभा क्षेत्र में 1 ईवीएम की जगह अब 5 ईवीएम व वीवीपैट पर्चियों का मिलान करना होगा

current-affairs-6 april-2019
6. ईएसपीएन इंडिया मल्टी-स्पोर्ट्स अवार्ड्स 2018 में निम्नलिखित में से किसे सर्वश्रेष्ठ महिला खिलाड़ी चुना गया?
A. सानिया मिर्ज़ा
B. साइना नेहवाल
C. पीवी संधु
D. मनु भाकर
उत्तर. C. पीवी संधु
Explanation: भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी और ओलंपिक पदक विजेता पीवी संधु को हाल ही में ईएसपीएन इंडिया मल्टी-स्पोर्ट्स अवार्ड में सर्वश्रेष्ठ महिला खिलाड़ी पुरस्कार से सम्मानित किया गया.

7. मणिपुर में किस स्थान पर हुई द्वितीय विश्व युद्ध की लड़ाई की याद में 7 अप्रैल को प्लेटिनम जुबली समारोह मनाया गया?
A. कंगला टोंगबी
B. चरखा सुताली
C. अंगाली रेबेका
D. रोशन सेतु
उत्तर. A. कंगना टोंगबी
Explanation: द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान मणिपुर स्थित कंगला टोंगबी में हुए भीषण युद्ध की याद में तथा सैनिकों के सम्मान में प्रत्येक वर्ष 7 अप्रैल को कंगला टोंगबी यादगार समारोह मनाया जाता है.

8. ईएसपीएन इंडिया मल्टी-स्पोर्ट्स अवार्ड्स 2018 में निम्नलिखित में से किसे सर्वश्रेष्ठ पुरुष खिलाड़ी चुना गया?
A. विराट कोहली
B. सौरभ चौधरी
C. प्रदीप कुमार
D. नीरज चोपड़ा
उत्तर. D. नीरज चोपड़ा
Explanation: भाला फेंक खिलाड़ी नीरज चोपड़ा को वर्ष 2018 का ईएसपीएन इंडिया मल्टी-स्पोर्ट्स अवार्ड्स में सर्वश्रेष्ठ भारतीय खिलाड़ी चुना गया.

9. निम्नलिखित में से किसने हाल ही में भारतीय उद्योग परिसंघ (सीआईआई) के नए अध्यक्ष के रूप में कार्यभार संभाला है?
A. अरविन्द त्यागी
B. देवेन्द्र भदौरिया
C. आशुतोष जैन
D. विक्रम किर्लोस्कर
उत्तर. D. विक्रम किर्लोस्कर
Explanation: विक्रम किर्लोस्कर ने भारतीय उद्योग परिसंघ (सीआईआई) के नए अध्यक्ष के रूप में कार्यभार संभाला लिया. कोटक महिंद्रा बैंक के संस्थापक उदय कोटक संगठन के अगले अध्यक्ष मनोनीत किये गये हैं.

10. हाल ही में लक्ष्मी विलास बैंक को फाइनेंसिंग कम्पनी में विलय हेतु मंजूरी प्राप्त हुई है?
A. इंडिया इंफ्रास्ट्रक्चर फाइनेंस लिमिटेड
B. इंडियाबुल्स हाउसिंग फाइनेंस लिमिटेड
C. यूसी इलेक्ट्रिक फाइनेंस लिमिटेड
D.ऊषा फाइनेंशियल सर्विस प्राइवेट लिमिटेड
उत्तर. इंडियाबुल्स हाउसिंग फाइनेंस लिमिटेड
Explanation: लक्ष्मी विलास बैंक तथा इंडियाबुल्स हाउसिंग फाइनेंस लिमिटेड के विलय को हाल ही में मंजूरी प्रदान की गई है. विलय के तहत लक्ष्मी विलास बैंक के मंजूर योजना के तहत बैंक के शेयरधारकों को प्रति 100 शेयर के बदले इंडियाबुल्स के 14 शेयर मिलेंगे.

Sunday, April 7, 2019

भारत के उपग्रहों पर सामान्य ज्ञान

आज के जनरल नॉलेज में भारत के उपग्रहों के बारे में प्रश्नोत्तरी के माध्यम से जानते हैं.

उदाहरण के लिए पृथ्वी एक उपग्रह है क्योंकि यह सूर्य की परिक्रमा करती है, चंद्रमा भी एक उपग्रह है. क्योंकि यह पृथ्वी की परिक्रमा करता है. इन्हें प्राकृतिक उपग्रह कहा जाता है. कई कृत्रिम उपग्रह या मानव निर्मित उपग्रह हैं जो पृथ्वी की परिक्रमा करते हैं. कुछ मौसम की भविष्यवाणी करने में मदद करते हैं, कुछ हमारे सौर मंडल की तस्वीरें लेते हैं इत्यादि.


1. भारत के पहले उपग्रह का नाम बताएं और इसे कब लॉन्च किया गया था?
A. भास्कर, 7 जून, 1979
B. आर्यभट्ट, 19 अप्रैल, 1975
C. रोहिणी, 25 अप्रैल, 1975
D. इन्सैट, 10 अप्रैल, 1978
उत्तर. B. आर्यभट्ट,  19 अप्रैल 1975
व्याख्या: आर्यभट्ट भारत का पहला उपग्रह था जिसे 19 अप्रैल, 1975 को लॉन्च किया गया था. यह उस समय उपग्रह प्रणाली के निर्माण और संचालन में एक सक्रिय तकनीकी का अनुभव था.

2. किस उपग्रह को पृथ्वी अवलोकन उपग्रह के रूप में जाना जाता है जिसे 5 मई 2005 को लॉन्च किया गया था?
A. हमसैट (HAMSAT)
B. कार्टोसैट -1 (CARTOSAT-1)
C. इन्सैट -4 A (INSAT-4A)
D. (RESOURCESAT-1) रिसोर्ससैट-1
उत्तर. B. कार्टोसैट- 1
व्याख्या: कार्टोसैट -1 को पीएसएलवी-सी 6 द्वारा 5 मई, 2005 को लॉन्च किया गया था और इसे पृथ्वी अवलोकन उपग्रह के रूप में जाना जाता है. यह 2.5 मीटर रिज़ॉल्यूशन के साथ स्टीरियो-ऑर्बिट इमेज प्रदान करता है.

3. भारत की पहली पिको-सैटेलाइट का नाम बताएं?
A. जीसैट -4 (GSAT-4)
B. इन्सैट (INSAT)
C. स्टडसैट (StudSat)
D. अनुसैट (ANUSAT)
उत्तर. C. स्टडसैट
 व्याख्या: स्टडसैट पहला भारतीय पिको-उपग्रह है जिसका वजन 1 किलो से कम है. इसे PSLV-C-15 द्वारा 12 जुलाई, 2010 को लॉन्च किया गया था.

4. एक अंतरिक्ष वेपन उपग्रह का नाम बताइये जो सामरिक सैन्य उद्देश्यों के लिए उपग्रहों को नष्ट करने या निष्क्रिय करने के लिए बनाया गया है?
A. आईआरएस (IRS)
B. हमसैट (HAMSAT)
C. सैट (ASAT)
D. साराल (SARAL)
Ans. C. सैट
व्याख्या: एंटी-सैटेलाइट वेपन या ASAT एक अंतरिक्ष हथियार है जिसे सामरिक सैन्य उद्देश्यों के लिए उपग्रहों को नष्ट करने या निष्क्रिय करने के लिए डिज़ाइन किया गया है.

5. IRNSS-1B उपग्रह का पूर्ण नाम क्या है और इसे कब लॉन्च किया गया था?
A. भारतीय क्षेत्रीय नेटवर्क सैटेलाइट, 5 जनवरी, 2014
B. भारतीय क्षेत्रीय नेविगेशन सैटेलाइट सिस्टम, 4 अप्रैल, 2014
C. इंडियन रिटेरोलॉजिकल नेविगेशन सैटेलाइट, 8 अप्रैल, 2014
D. उपरोक्त में से कोई नहीं
उत्तर. B. भारतीय क्षेत्रीय नेविगेशन सैटेलाइट सिस्टम , 4 अप्रैल 2014
व्याख्या: IRNSS का पूर्ण नाम भारतीय क्षेत्रीय नेविगेशन सैटेलाइट सिस्टम है जिसे 4 अप्रैल, 2014 को लॉन्च किया गया था और मैं आपको बता दू कि यह भारतीय क्षेत्रीय नेविगेशन सैटेलाइट सिस्टम में दूसरा उपग्रह है.

6. कौन सा उपग्रह भारत की पहली मल्टी वेवलेंथ स्पेस ऑब्जर्वेटरी के रूप में समर्पित है?
A. एस्ट्रोसैट (Astrosat)
B. एसआरएमएसएटी (SRMSAT)
C. साराल (SARAL)
D. जुगनू (Jugnu)
उत्तर. A. एस्ट्रोसैट
व्याख्या: एस्ट्रोसैट भारत का पहला समर्पित मल्टी वेवलेंथ स्पेस ऑब्जर्वेटरी है. इसे 28 सितंबर, 2015 को लॉन्च किया गया था.

7. मंगल ऑर्बिटर मिशन को अनौपचारिक रूप से जाना जाता है:
A. मंगलयान
B. गगनयान
C. पृथ्वीयान
D. उपरोक्त में से कोई नहीं
उत्तर. A. मंगलयान
व्याख्या: मार्स ऑर्बिटर मिशन (MOM) को अनौपचारिक रूप से मंगलयान के रूप में जाना जाता है और यह भारत का पहला मंगल ऑर्बिटर है. इसे 5 नवंबर, 2013 को लॉन्च किया गया था.

8. इलेक्ट्रॉनिक इंटेलिजेंस उपग्रह एमिसैट EMISAT को
कब लॉन्च किया गया था?
A. 21 मार्च, 2019
B. 28 मार्च, 2019
C. 31 मार्च, 2019
D.1 अप्रैल, 2019
उत्तर. D. 1 अप्रैल 2019
व्याख्या: इलेक्ट्रॉनिक इंटेलिजेंस उपग्रह EMISAT को 1 अप्रैल, 2019 को लॉन्च किया गया था.

9. भारत और फ्रांस ने किस उपग्रह का निर्माण किया था?
A. जुगनू (Jugnu)
B. एसआरएमएसएटी (SRMSAT)
C. मेघा-ट्रोपिक्स (Megha-Tropiques)
D. यूथसैट (Youthsat)
उत्तर. C. मेघा- ट्रोपिक्स
व्याख्या: मेघा-ट्रोपिक्स (Megha-Tropiques) उपग्रह भारत और फ्रांस द्वारा विकसित किया गया था. इसे PSLV-C18 द्वारा 12 अक्टूबर, 2011 को लॉन्च किया था.

10. SCATSAT-1 उपग्रह किस उद्देश्य से 1 सितंबर, 2016 को लॉन्च किया गया था?
A. मौसम का पूर्वानुमान प्रदान करने के लिए
B. चक्रवात की भविष्यवाणी
C. भारत की ट्रैकिंग सेवाएँ
D. उपरोक्त सभी
Ans. D. उपरोक्त सभी
व्याख्या: भारत को मौसम की भविष्यवाणी, चक्रवात की भविष्यवाणी और ट्रैकिंग सेवाएं प्रदान करने के लिए 1 सितंबर, 2016 को SCATSAT-1 उपग्रह को लॉन्च किया गया था.
तो, ये थे कुछ उपग्रहों के नाम, उनके लॉन्च की तारीख, विशेषताएं इत्यादि मैं, आशा करता हूँ ये आपका नॉलेज बूस्टर अवश्य किया होगा. धन्यवाद