current-affairs-25-july-2019
1. हाल ही में किस देश ने कार्बन टैक्स की शुरुआत की है?
a. दक्षिण अफ्रीका
b. पाकिस्तान
c. नेपाल
d. बांग्लादेश
उत्तर. a. दक्षिण अफ्रीका
दक्षिण अफ्रीका द्वारा यह टैक्स 1 जून 2019 को लागू किया गया था. दक्षिण अफ्रीका ने प्रदूषण के मामले में यूनाइटेड किंगडम और फ्राँस को भी पीछे छोड़ दिया है और वहाँ के लैंडफिल जल्द ही भरने वाले हैं. कार्बन टैक्स प्रदूषण पर नियंत्रण करने का एक साधन है, जिसमें कार्बन के उत्सर्जन की मात्रा के आधार पर जीवाश्म ईंधनों के उत्पादन, वितरण एवं उपयोग पर शुल्क लगाया जाता है.
2. किस शहर के में पिछले एक साल के दौरान ओज़ोन के प्रदूषक कणों की मात्रा में लगभग डेढ़ गुना वृद्धि हुई है?
a. कानपुर
b. दिल्ली
c. चेन्नई
d. मुम्बई
उत्तर. b. दिल्ली
ओज़ोन ऑक्सीजन के तीन परमाणुओं से मिलकर बनने वाली एक गैस है. वायुमंडल में ओज़ोन का कुल प्रतिशत अन्य गैसों की तुलना में बहुत ही कम है. जर्मन वैज्ञानिक क्रिश्चियन फ्रेडरिक श्योनबाइन ने 1839 में ओज़ोन गैस की खोज की थी.
3. हाल ही में टेस्ट बल्लेबाज़ों की ताज़ा रैंकिंग में 922 अंकों के साथ कौन से खिलाड़ी शीर्ष स्थान पर काबिज हैं?
a. रोहित शर्मा
b. शिखर धवन
c. विराट कोहली
d. केएल राहुल
उत्तर. c. विराट कोहली
913 अंकों के साथ न्यूज़ीलैंड के केन विलियमसन दूसरे और 881 अंकों के साथ भारतीय बल्लेबाज़ चेतेश्वर पुजारा तीसरे स्थान पर हैं. टीम रैंकिंग में भारत पहले स्थान, न्यूजीलैंड दूसरे, दक्षिण अफ्रीका तीसरे, इंग्लैंड चौथे और ऑस्ट्रेलिया पांचवें स्थान पर है.
4. आईएमएफ ने भारत की जीडीपी वृद्धि का अनुमान 2019 के लिए 7.3% घटाकर कितने प्रतिशत कर दिया है?
a. 6.3 प्रतिशत
b. 7.1 प्रतिशत
c. 6.9 प्रतिशत
d. 7 प्रतिशत
उत्तर. d. 7 प्रतिशत
आईएमएफ ने 2020 के लिए भारत की आर्थिक वृद्धि दर भी 7.5 प्रतिशत से घटाकर 7.2 प्रतिशत कर दिया है. आईएमएफ ने कहा है कि हालांकि भारत दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ने वाली अर्थव्यवस्था बना रहेगा और उसकी वृद्धि दर चीन से अधिक रहेगी.
current-affairs-24-july-2019
5. मध्य प्रदेश में ओबीसी आरक्षण 14% से बढ़ाकर कितने प्रतिशत करने का विधेयक पास किया गया है?
a. 27 फीसदी
b. 17 फीसदी
c. 22 फीसदी
d. 29 फीसदी
उत्तर. a. 27 फीसदी
मध्य प्रदेश के अनुसूचित जाति, जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग, शासकीय, निगम, मंडल, स्वशासी संस्थाओं के कर्मचारी, नगर सैनिक, निशक्तजन और महिलाओं को पांच साल की छूट मिलेगी.राज्य में होने वाली सीधी भर्ती वाले पदों के लिए आयु सीमा 40 वर्ष कर दी गई है.
6. भारत द्वारा चंद्रयान-2 के सफल प्रक्षेपण के बाद किस देश ने भारत के साथ काम करने की इच्छा व्यक्त की है?
a. अमेरिका
b. चीन
c. रूस
d. इज़राइल
उत्तर. b. चीन
चीन ने चंद्रयान -2 के सफल प्रक्षेपण पर भारत को बधाई दी और भविष्य में अंतरिक्ष के क्षेत्र में भारत के साथ काम करने की इच्छा व्यक्त की. दोनों देश वर्तमान में अपने-अपने अंतरिक्ष स्टेशन बनाने की योजना पर काम कर रहे हैं.
7. हाल ही में किसे यूनाइटेड किंगडम का अगला प्रधानमंत्री नियुक्त किया गया है?
a. बोरिस जॉनसन
b. एडवर्ड ल्यूक
c. जेरेमी हंट
d. कार्ल पार्कसन
उत्तर. a. बोरिस जॉनसन
ब्रेक्ज़िट पर यूरोपीय संघ के साथ समझौते को संसद से पास न करा पाने के बाद थेरेसा ने पिछले दिनों इस्तीफ़ा दे दिया था. उनके स्थान पर बोरिस जॉनसन कों ब्रिटेन के नए प्रधानमंत्री के रूप में चुना गया है. चुनाव में बोरिस जॉनसन का मुक़ाबला जेरेमी हंट से था.
8. निम्नलिखित में से किस दिन राष्ट्रीय प्रसारण दिवस
मनाया जाता है?
a. 22 जुलाई
b. 23 जुलाई
c. 24 जुलाई
d. 25 जुलाई
उत्तर. b. 23 जुलाई
भारत में प्रत्येक वर्ष 23 जुलाई को राष्ट्रीय प्रसारण दिवस मनाया जाता है. इस दिन वर्ष 1927 में बंबई स्टेशन से रेडियो प्रसारण शुरू किया था. भारतीय प्रसारण सेवा का नाम 1936 में बदलकर ऑल इंडिया रेडियो रख दिया गया था.
Current Affairs, General Knowledge, Amazing Fact, Important Fact, Historical Fact For Exam, Political Fact For Exam, economical Fact For Exam, Current Affairs 2018, Current Affairs 2019, Current Affairs For SSC, Current Affairs For Banking, Current Affairs For Railway, Current Affairs For UPSC, Current Affairs For State Services, General Science Knowledge, Nda, Cgl, Rbi, All Exam Study, Government Exam Study Material, Next Exam Preparation, Today Current Affairs And General Knowledge


No comments:
Post a Comment