expr:class='"loading" + data:blog.mobileClass'>
Showing posts with label Current affairs 2019. Show all posts
Showing posts with label Current affairs 2019. Show all posts

Saturday, March 30, 2019

टॉप हिन्दी करेंट अफेयर्स 30 मार्च 2019

आज के टॉप करेंट अफेयर्स में आप सभी का स्वागत है, ये महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तरी किसी भी प्रतियोगी परीक्षा में पूछा जा सकता है। मैं, आप सभी के स्वर्णिम भविष्य की कामना करता हूँ। 

1. किस देश के खोजकर्ताओं ने मृत सागर के नजदीक दुनिया की सबसे लंबी नमक की गुफा खोज निकाली है?
A. चीन
B. नेपाल
C. भारत
D. इजराइल
उत्तर. D. इजराइल
Explanation: इजराइली खोजकर्ताओं ने मृत सागर के नजदीक दुनिया की सबसे लंबी नमक की गुफा खोज निकाली है. इजराइल के माउंट सोडोम में पाई गई इस गुफा की लंबाई 10 किलोमीटर से ज्यादा है.

2. लोकसभा चुनाव 2019 के दौरान निम्नलिखित में से कौन सा स्थान विश्व का सबसे ऊँचा पोलिंग स्टेशन होगा?
A. ताशीगंग
B. कोरकाम
C. नौशेरा
D. अल्बैक
उत्तर. A. ताशीगंग
Explanation: हिमाचल प्रदेश का एक छोटा सा गाँव“ताशीगंग” विश्व का सबसे ऊँचा पोलिंग स्टेशन है, यह पोलिंग स्टेशन हिमाचल प्रदेश के लाहौल-स्पीती जिले में स्थित है. यह पोलिंग स्टेशन समुद्र तल से 15,256 फीट की ऊंचाई पर स्थित है.

3. भ्रष्टाचार निरोधी संस्था लोकपाल के नवनियुक्त सभी कितने सदस्यों ने 27 मार्च 2019 को शपथ ली?
A. सात
B. दस
C. आठ
D. चार
उत्तर. C. आठ
Explanation: भ्रष्टाचार निरोधी संस्था लोकपाल के नवनियुक्त सभी आठ सदस्यों ने 27 मार्च 2019 को शपथ ली. लोकपाल अध्यक्ष न्यायमूर्ति पिनाकी चंद्र घोष ने इन्हें शपथ दिलाई.

4. निम्नलिखित में से किसे हाल ही में बीसीसीआई का नैतिकता अधिकारी बनाया गया है?
A. अर्जुन कपूर
B. अनुराग मिश्रा
C. डी.के. जैन
D. एस.पी. त्यागी
उत्तर. C. डी. के. जैन
Explanation: जस्टिस डी.के. जैन को हाल ही में बीसीसीआई का नैतिकता अधिकारी बनाया गया है. नैतिकता अधिकारी का कार्य खिलाड़ी, कोच तथा अधिकारियों के टकराव के मामलों की छानबीन करना है.

5. किस भारतीय मोटर कम्पनी ने पिछले साल दुनिया में 10 लाख से अधिक गाड़ियां बेचकर भारत की पहली कंपनी बनने का रिकॉर्ड बनाया?
A. अशोक लीलैंड
B. हिंदुस्तान मोटर्स
C. महिंद्रा एंड महिंद्रा
D. टाटा मोटर्स
उत्तर. D. टाटा मोटर्स
Explanation: टाटा मोटर्स ने पिछले साल दुनिया में 10 लाख से अधिक गाड़ियां बेचकर भारत की पहली कंपनी बनने का रेकॉर्ड बनाया. कंपनी की ग्लोबल रैंकिंग भी सुधरी है और अब यह दुनिया की 16वीं सबसे बड़ी लाइट वीइकल मेकर (छोटी गाड़ियां बनाने वाली) है.
current-affairs-28 march 2019
6. केंद्र सरकार ने बैंक ऑफ बड़ौदा में विजया बैंक और किस बैंक के विलय से पहले उसमें (बीओबी) 5,042 करोड़ रुपए की पूंजी डालने का फैसला किया है?
A. देना बैंक
B. भारतीय स्टेट बैंक
C. पंजाब नेशनल बैंक
D. यूको बैंक
उत्तर. A. देना बैंक
Explanation: केंद्र सरकार ने बैंक ऑफ बड़ौदा (बीओबी) में विजया बैंक और देना बैंक के विलय से पहले उसमें (बीओबी) 5,042 करोड़ रुपए की पूंजी डालने का फैसला किया है.

7. जेट एयरवेज ने अप्रैल 2019 के अंत तक कितने अतिरिक्त विमानों को उड़ाने का लक्ष्य रखा है?
A. 70
B. 80
C. 40
D. 10
उत्तर. C. 40
Explanation: संकट से उबरने को प्रयासरत जेट एयरवेज ने सरकार को सूचित किया है कि इस समय उसके 35 विमान उड़ान भर रहे हैं और अप्रैल अंत तक उसने 40 और विमानों को उड़ान सेवा में लाने का महत्वाकांक्षी लक्ष्य तय किया है.

8. किस राज्य के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने उपमुख्यमंत्री सुदीन धवलीकर को 27 मार्च 2019 को कैबिनेट से हटा दिया?
A. गोवा
B. तमिलनाडु
C. पंजाब
D. मध्य प्रदेश
उत्तर. A. गोवा
Explanation: गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने उपमुख्यमंत्री सुदीन धवलीकर को 27 मार्च 2019 को कैबिनेट से हटा दिया. धवलीकर एमजीपी के एकमात्र विधायक थे, जो पार्टी से अलग नहीं हुए थे.

9. हाल ही में किस अंतरराष्ट्रीय संस्था ने अपने सभी सदस्य राष्ट्रों में एक बार में इस्तेमाल होने वाली प्लास्टिक पर प्रतिबन्ध लगाने की घोषणा की है?
A. सार्क
B. ओपेक
C. यूरोपियन यूनियन
D. आसियान
उत्तर. C. यूरोपियन यूनियन
Explanation: यूरोपीय संघ के देशों और यूरोपीय संसद ने समुद्र तटों पर प्रदूषण को कम करने के लिये एक बार इस्तेमाल की जा सकने वाली प्लास्टिक की चीजों पर प्रतिबंध लगाने की घोषणा की है. यूरोपीय संघ द्वारा 2021 में नए नियम लागू किये जायेंगे.

10. अंतरराष्ट्रीय मौसम विभाग द्वारा जारी रिपोर्ट के अनुसार बढ़े हुए तापमान के कारण यूरोप, जापान और अमेरिका में पिछले एक वर्ष में कितने लोगों की मौत हुई है ?
A. 1800
B. 1700
C. 1600
D. 1500
उत्तर. C. 1600
Explanation: अंतरराष्ट्रीय मौसम विभाग द्वारा जारी रिपोर्ट के अनुसार बढ़े हुए तापमान के कारण यूरोप, जापान और अमेरिका में पिछले एक वर्ष में लगभग 1600 लोगों की मौत हुई है.

Friday, March 29, 2019

टॉप हिन्दी करेंट अफेयर्स 29 मार्च 2019

आज के टॉप करेंट अफेयर्स में आप सभी का स्वागत है,  ये महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तरी किसी भी प्रतियोगी परीक्षा में पूछा जा सकता है। मैं, आपके स्वर्णिम भविष्य की कामना करता हूँ। 

1. देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया (एमएसआई) ने केनिची आयुकावा को एक अप्रैल 2019 से कितने साल की अवधि के लिए फिर से प्रबंध निदेशक और सीईओ नियुक्त कर दिया?
A. दो साल
B. तीन साल
C. चार साल
D. सात साल
उत्तर. B. तीन साल
Explanation: मारुति सुजुकी इंडिया (एमएसआई) ने केनिची आयुकावा को एक अप्रैल 2019 से तीन साल की अवधि के लिए फिर से प्रबंध निदेशक और सीईओ नियुक्त कर दिया.

2. भारत और किस देश ने देश-दर-देश (सीबीसी) रिपोर्टों के आदान-प्रदान के लिए 27 मार्च 2019 को नई दिल्ली में एक अंतर-सरकारी समझौते पर हस्ताक्षर किए?
A. नेपाल
B. चीन
C. अमेरिका
D. इराक
उत्तर. C. अमेरिका 
Explanation: भारत और अमेरिका के बीच 27 मार्च 2019 को एक महत्वपूर्ण समझौते पर हस्ताक्षर हुए हैं. इस समझौते के तहत दोनों राष्ट्र देश-दर-देश (सीबीसी) रिपोर्ट का आदान-प्रदान करेंगे. यह एक अंतर-सरकारी समझौता है.

3. भारत और बांग्लादेश के बीच नदी मार्ग परिवहन को बढ़ावा देने के लिये किस नदी को प्रोटोकॉल मार्ग के रूप में शामिल किया गया है?
A. यमुना नदी
B. गंगा नदी
C. रूपनारायण नदी
D. देविका नदी
उत्तर. C. रुपनारायण नदी
Explanation: भारत और बांग्लादेश के बीच जल परिवहन को बढ़ावा देने के लिये रूपनारायण नदी (राष्ट्रीय जल मार्ग- 86) को प्रोटोकॉल मार्ग के रूप में शामिल किया गया है. भारत और बांग्लादेश के बीच नदी मार्ग के रास्ते क्रूज़ सेवा शुरू होने जा रही है.

4. हाल ही में मंत्रिमंडल ने नशीले पदार्थों की अवैध तस्करी से निपटने हेतु किस देश के साथ किये गये समझौते को मंजूरी दी?
A. कम्बोडिया
B. इंडोनेशिया
C. म्यांमार
D. कुवैत
उत्तर. B. इंडोनेशिया 
Explanation: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने मादक पदार्थों, नशीले पदार्थों की अवैध तस्करी और आवाजाही से निपटने पर भारत और इंडोनेशिया के बीच समझौता ज्ञापन को मंजूरी दे दी है.

5. पेंटागन ने अमेरिकी कांग्रेस को सूचित किया है कि अमेरिका और किस देश की सीमा दीवार के लिए 1 अरब डॉलर राशि को मंज़ूरी दे दी गयी है?
A. मेक्सिको
B. चीन
C. रूस
D. जापान
उत्तर. A. मेक्सिको
Explanation: पेंटागन ने अमेरिकी कांग्रेस को सूचित किया है कि अमेरिका-मेक्सिको सीमा दीवार के लिए 1 अरब डॉलर राशि को मंज़ूरी दे दी गयी है. इस राशि का उपयोग अमेरिका और मेक्सिको के बीच दीवार बनाने के लिए किया जाएगा.
6. 12वीं एशियन एयरगन चैंपियनशिप का आयोजन निम्नलिखित में से किस स्थान पर किया जा रहा है?
A. नई दिल्ली
B. बीजिंग
C. सिंगापुर
D. ताइपेई
उत्तर. D. ताइपेई
Explanation: 12वीं एशियन एयरगन चैंपियनशिप का आयोजन ताईवान की राजधानी ताइपेई में किया जा रहा है. इस प्रतिस्पर्धा में हाल ही में मनु भाकर और सौरभ चौधरी की जोड़ी ने स्वर्ण पदक जीता है.

7. अंतर्राष्ट्रीय ऊर्जा एजेंसी द्वारा जारी वैश्विक ऊर्जा और कार्बन डाइऑक्साइड स्थिति रिपोर्ट के अनुसार भारत ने 2018 में कितना कार्बन डाईऑक्साइड उत्सर्जित किया है?
A. 2,299 mt
B. 1,985 mt
C. 1,500 mt
D. 1,277 mt
उत्तर. A. 2,299 mt
Explanation: हाल ही में अंतर्राष्ट्रीय ऊर्जा एजेंसी द्वारा जारी वैश्विक ऊर्जा और कार्बन डाइऑक्साइड स्थिति रिपोर्ट  के अनुसार, भारत ने 2018 में 2,299 मिलियन टन कार्बन डाइऑक्साइड का उत्सर्जन किया, जो पिछले साल की तुलना में 4.8 प्रतिशत अधिक है.

8. अंतरराष्ट्रीय ऊर्जा एजेंसी (आईईए) के अनुसार साल 2018 के दौरान किस देश में 105 मीट्रिक टन कार्बन उत्सर्जन हुआ हैं?
A. भारत
B. रूस
C. जापान
D. पाकिस्तान
उत्तर. A. भारत 
Explanation: अंतरराष्ट्रीय ऊर्जा एजेंसी (आईईए) के अनुसार साल 2018 के दौरान भारत में 105 मीट्रिक टन कार्बन उत्सर्जन हुआ हैं. विश्व भर में ऊर्जा की बढ़ी खपत के कारण साल 2018 में कार्बन उत्सर्जन रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया.

9. नौसेना प्रमुख सुनील लांबा ने हाल ही में लोनावला स्थित आईएनएस शिवाजी में भारतीय नौसेना की परमाणु, जैविक और रासायनिक प्रशिक्षण सुविधा का उद्घाटन किया. इसे क्या नाम दिया गया है?
A. अदभुत
B. शक्ति
C. सार्थक
D. अभेद्य
उत्तर. D. अभेद्य
Explanation: नौसेना प्रमुख सुनील लांबा ने लोनावला स्थित आईएनएस शिवाजी में भारतीय नौसेना की परमाणु, जैविक और रासायनिक प्रशिक्षण सुविधा  का उद्घाटन किया. इस  सुविधा को अभेद्य नाम दिया गया है.

Thursday, March 28, 2019

टॉप हिन्दी करेंट अफेयर्स 28 मार्च 2019

आज के टॉप हिन्दी करेंट अफेयर्स में आप सभी का स्वागत है, ये महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तरी किसी भी प्रतियोगी परीक्षा में पूछा जा सकता है। मैं, आप सभी के स्वर्णिम भविष्य की कामना करता हूँ। 

1. भारत से पहले कितने देशों ने एंटी-सैटेलाईट मिसाइल बनाने में कामयाबी हासिल की है?
A. तीन
B. चार
C. पांच
D. छह
उत्तर. A. तीन
Explanation: भारत से पहले अमेरिका, रूस और चीन ने यह उपलब्धि हासिल की है. और अब भारत चौथी महाशक्ति के रूप में उभरा है.

2. भारत और किस देश के बीच 26 मार्च से ‘मित्र शक्ति’ नाम से युद्ध अभ्यास का आयोजन किया जा रहा है?
A. श्रीलंका
B. नेपाल
C. चीन
D. रूस
उत्तर. A. श्रीलंका
Explanation: भारत और श्रीलंका के बीच 26 मार्च से ‘मित्र शक्ति’ नाम से युद्ध अभ्यास शुरू हुआ है. यह सैन्य अभ्यास हर साल भारत और श्रीलंका के बीच सैनिक कूटनीति के हिस्से के रूप में किया जाता है.

3. हाल ही में भारत द्वारा सैटेलाईट तक मार कर सकने वाली मिसाइल का सफल परीक्षण किस मिशन के तहत किया गया?
A. मिशन आकाश
B. मिशन गगन
C. मिशन शक्ति
D. मिशन पराक्रम
उत्तर. C. मिशन शक्ति
Explanation: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 27 मार्च 2019 को राष्ट्र के नाम संबोधन में बताया कि भारत ने एक एंटी-सैटेलाइट मिसाइल द्वारा एक लाइव सैटेलाइट को सफलतापूर्वक निशाना बनाया है. इस परीक्षण को मिशन शक्ति के तहत सफलतापूर्वक पूरा किया गया.

4. किस देश ने 26 मार्च 2019 को तिब्बत में लोकतांत्रिक सुधार और पिछले छह दशकों में विकास की छलांग पर एक श्वेत पत्र जारी किया?
A. नेपाल
B. चीन
C. रूस
D. भारत
उत्तर. B. चीन
Explanation: चीन के राज्य परिषद सूचना कार्यालय ने 26 मार्च 2019 को तिब्बत में लोकतांत्रिक सुधार और पिछले छह दशकों में विकास की छलांग पर एक श्वेत पत्र जारी किया.

5. राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को हाल ही में किस यूरोपियन देश ने सर्वश्रेष्ठ नागरिक सम्मान से नवाजा है?
A. बेल्जियम
B. स्पेन
C. जर्मनी
D. क्रोएशिया
उत्तर. D. क्रोएशिया
Explanation:राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को क्रोएशिया के सर्वोच्च नागरिक सम्मान के अवार्ड से नवाज़ा गया है. इस यात्रा के दौरान इसे किंग ऑफ़ टोमीस्लाव ने राष्ट्रपति को दिया था.
current-affairs-26 march-2019
6. किस राज्य सरकार ने अवैध तरीके से बाइक टैक्सी का संचालन करने को लेकर ओला पर कुल 15 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है?
A. बिहार सरकार
B. पंजाब सरकार
C. कर्नाटक सरकार
D. झारखंड सरकार
उत्तर. C. कर्नाटक सरकार
Explanation: कर्नाटक सरकार ने अवैध तरीके से बाइक टैक्सी का संचालन करने को लेकर ओला पर कुल 15 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है.पहले राज्य सरकार ने ओला के परिचालन पर 6 महीने का प्रतिबंध लगा दिया था, हालांकि बाद में इसे हटा लिया गया था.

7. यूएन संस्था 'ओसीएचए' के मुताबिक, किस अफ्रीकी देश में चक्रवात 'इडाई' के कारण तकरीबन 18.5 लाख लोग प्रभावित हुए हैं?
A. मोज़ाम्बीक
B. सूडान
C. लीबिया
D. मोरक्को
उत्तर. A. मोज़ाम्बिक
Explanation: यूएन संस्था 'ओसीएचए' के मुताबिक, अफ्रीकी देश मोज़ाम्बीक में चक्रवात 'इडाई' के कारण तकरीबन 18.5 लाख लोग प्रभावित हुए हैं.  ज़िम्बाब्वे, मलावी और मोज़ाम्बीक में इडाई से सर्वाधिक प्रभावित मोज़ाम्बिक के लोग हुए हैं जहां लाखों घर नष्ट हो गए व लाखों लोग विस्थापित हुए.

8. किस युवा भारतीय जोड़ी ने ताइपे में चल रही 12वीं एशियन एयरगन चैंपियनशिप में 10 मीटर एयर पिस्टल मिश्रित टीम स्पर्धा में वर्ल्ड रिकार्ड तोड़ते हुये स्वर्ण पदक जीता है?
A. अश्विन प्रसाद और कीर्ति सिंह
B. मनु भाकर और सौरभ चौधरी
C. सौरभ चौधरी और अनीता वर्मा
D. मनु भाकर और विवेक कौशिक
उत्तर. मनु भाकर और सौरभ चौधरी
Explanation: मनु भाकर और सौरभ चौधरी की युवा जोड़ी ने ताइपे के ताओयुआन में चल रही 12वीं एशियन एयरगन चैंपियनशिप में 10 मीटर एयर पिस्टल मिश्रित टीम स्पर्धा में क्वालिफिकेशन का वर्ल्ड रिकार्ड तोड़ते हुये स्वर्ण पदक अपने नाम किया है.

9. हाल ही में किस आईआईटी ने कृत्रिम बुद्धिमत्ता की सहायता वाली एक तकनीक विकसित की है जिससे चंद सेकेंड में ही मलेरिया, टीबी जैसी बीमारियों की जांच हो सकती है?
A. आईआईटी मुंबई
B. आईआईटी पुणे
C. आईआईटी मद्रास
D. आईआईटी दिल्ली
उत्तर. D. आईआईटी दिल्ली
Explanation: आईआईटी दिल्ली के शोधकर्ताओं ने ‘आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस’ (कृत्रिम बुद्धिमत्ता) पर आधारित ऐसी हार्डवेयर प्रणाली विकसित की है. जो कुछ ही मिली सेकंड में मलेरिया, टीबी, आंत में मौजूद परजीवियों और गर्भाशय के कैंसर का पता लगाने में मदद कर सकती है.

10. भारतीय रिज़र्व बैंक (आरबीआई) ने स्विफ्ट प्रणाली से जुड़े सॉफ्टवेयर को लेकर दिशानिर्देशों का पालन नहीं करने पर किस बैंक पर 2 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया है?
A. देना बैंक
B. भारतीय स्टेट बैंक
C. पंजाब नेशनल बैंक
D. केनरा बैंक
उत्तर. C. पंजाब नेशनल बैंक
Explanation: भारतीय रिज़र्व बैंक (आरबीआई) ने स्विफ्ट प्रणाली से जुड़े सॉफ्टवेयर को लेकर दिशा निर्देशों का पालन नहीं करने पर पीएनबी पर 2 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया है. वित्तीय कंपनियां ग्लोबल स्तर पर होने वाले लेनदेन के लिए स्विफ्ट सॉफ्टवेयर का इस्तेमाल करती हैं.

Wednesday, March 27, 2019

टॉप हिन्दी करेंट अफेयर्स 27 मार्च 2019

आज के टॉप हिन्दी करेंट अफेयर्स में आप सभी का स्वागत है, ये महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तरी किसी भी प्रतियोगी परीक्षा में पूछा जा सकता है। मैं, आप सभी के स्वर्णिम भविष्य की कामना करता हूँ। 

1.भारत विश्व आर्थिक फोरम ग्लोबल एनर्जी ट्रांजीशन इंडेक्स 2019 में किस स्थान पर है?
A. 76वें
B. 77वें
C. 78वें
D. 79वें
उत्तर. A. 76वें
Explanation: भारत इस इंडेक्स 2019 में 76वें स्थान पर है, इस बार भारत के रैंक में दो स्थानों की बढ़ोतरी हुई है. इस वार्षिक सूची को विश्व आर्थिक फोरम ने तैयार किया है. इस सूची में 115 देशों को रैंकिंग की गई है.

2. निम्नलिखित में से किसे हाल ही में ग्लोबल टीचर प्राइज से सम्मानित किया गया है?
A. पीटर ताबिची
B. अल वाहिद नूर
C. डेविड सेंडर्स
D. जॉन मेकिंग्स
उत्तर. A. पीटर ताबिची
Explanation: इन्हें हाल ही में विख्यात ग्लोबल टीचर प्राइज दिया गया है. इस पुरस्कार में उन्हें 1 मिलियन अमेरिकी डॉलर दिया गया. ये केन्या के रहने वाले हैं.

3. निम्नलिखित में से किस स्वदेशी तोप को हाल ही में भारतीय सेना में शामिल किया गया है?
A. अर्जुन
B. नाशक
C. धनुष
D. लक्ष्य
उत्तर. C. धनुष
Explanation: स्वदेशी रूप से विकसित 'धनुष' होवित्जर तोपें भारतीय सेना में शामिल की गईं. ये बोफोर्स के डिजाइन पर आधारित है और अपग्रेटेड वर्जन है. इसे देसी बोफोर्स कहा जाता है.

4. भारत ने किस देश के साथ मिलकर श्रीलंका स्थित हंबनटोटा बंदरगाह पर ऑयल रिफाइनरी के निर्माण का काम शुरु किया है?
A. जॉर्डन
B. यूएई
C. ओमान
D. ईरान
उत्तर. C. ओमान
Explanation: भारत की कंपनी एकॉर्ड ग्रुप और ओमान के सरकारी विभाग ने श्रीलंका स्थित हंबनटोटा बंदरगाह पर ऑयल रिफाइनरी बनाने का काम शुरु किया है. इस परियोजना के लिए श्रीलंका के साथ लगभग 4 बिलियन डॉलर का समझौता किया गया है.

5. डब्ल्यूएचओ के मुताबिक, दुनियाभर में किस रोग से हर दिन करीब 4,500 लोगों की मौत होती है और तकरीबन 30,000 लोग हर दिन इस निरोध्य बीमारी की चपेट में आते हैं?
A. टीबी
B. कैंसर
C. हैजा
D. एड्स
उत्तर. A. टीबी
Explanation: विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने कहा है कि दुनियाभर में टीबी (ट्यूबरक्यूलॉसिस) से हर दिन करीब 4,500 लोगों की मौत होती है और लगभग 30,000 लोग हर दिन इस निरोध्य बीमारी की चपेट में आते हैं.

6. सुप्रीम कोर्ट ने किस राज्य में पहाड़ियों, टीलों और ऐसे सार्वजनिक स्थलों पर राजनीतिक नारों, नेताओं की तस्वीरें और विज्ञापनों पर बैन लगा दिया है जिससे पर्यावरण का स्वरूप बिगड़ता हो?
A. बिहार
B. पंजाब
C. तमिलनाडु
D. झारखंड
उत्तर. C. तमिलनाडु
Explanation: सुप्रीम कोर्ट ने तमिलनाडु में पहाड़ियों, टीलों और ऐसे सार्वजनिक स्थलों पर राजनीतिक नारों, नेताओं की तस्वीरें और विज्ञापनों पर बैन लगा दिया है जिससे पर्यावरण का स्वरूप बिगड़ता हो.

7. पाकिस्तान द्वारा हाल ही में हिंदू तीर्थयात्रियों के लिए किस पीठ के दर्शन हेतु गलियारे को खोलने की मंजूरी प्रदान की गई है?
A. श्रद्धा पीठ
B. जोगियान पीठ
C. कटासराज मंदिर
D. शारदा पीठ
उत्तर. D. शारदा पीठ
Explanation: पाकिस्तान ने पीओके (बोले तो गुलाम कश्मीर) स्थित शारदा मंदिर गलियारे को हिंदू तीर्थयात्रियों विशेषकर भारत के श्रद्धालुओं के लिए खोलने की अनुमति प्रदान कर दी है. पाकिस्तान द्वारा यह सहमति 25 मार्च 2019 को प्रदान की गई है.

8. किस देश की सरकार ने संभावित बिजली कटौती से बचने के लिए चाय बागान वाले पर्वतीय क्षेत्रों में कृत्रिम वर्षा का सफलतापूर्वक परीक्षण किया है?
A. नेपाल
B. भारत
C. श्रीलंका
D. पाकिस्तान
उत्तर. C. श्रीलंका
Explanation: श्रीलंका की सरकार ने संभावित बिजली कटौती से बचने के लिए चाय बागान वाले पर्वतीय क्षेत्रों में कृत्रिम वर्षा का सफलतापूर्वक परीक्षण किया है क्योंकि यहां स्थित जलस्रोतों से बिजली उत्पन्न होती है.

9. किस ने दक्षिण और पश्चिम भारत के लिए पेप्सिको इंडिया के फ्रेंचाइज़ी अधिकार खरीदने वाले सौदे को मंज़ूरी दे दी है?
A. भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग
B. नीति आयोग
C. चुनाव आयोग
D. योजना आयोग
उत्तर. A. भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग
Explanation: भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (सीसीआई) ने दक्षिण और पश्चिम भारत के लिए पेप्सिको इंडिया के फ्रेंचाइज़ी अधिकार खरीदने वाले सौदे को मंज़ूरी दे दी है. बतौर वीबीएल, सौदा पूरा होने के बाद उसे 27 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में पेप्सिको के बेवरेजेज़ कारोबार के फ्रेंचाइज़ी अधिकार मिल जाएंगे.

10. किस देश के हुबेई प्रांत में नदी के किनारे जैववैज्ञानिकों को करीब 51.8 करोड़ साल पुराने हज़ारों जीवाश्म मिले हैं?
A. चीन
B. नेपाल
C. रूस
D. पाकिस्तान
उत्तर. A. चीन
Explanation: चीन के हुबेई प्रांत में नदी के किनारे जैववैज्ञानिकों को करीब 51.8 करोड़ साल पुराने हज़ारों जीवाश्म मिले हैं. अब तक 4,351 अलग-अलग जीवाश्मों को निकाला जा चुका है. गौरतलब है, इसी समय 'कैम्ब्रियन एक्सप्लोज़न' हुआ था जिसके बाद पृथ्वी पर बड़े स्तर पर जैव विविधता आई थी.
current-affairs-23 march-2019

Tuesday, March 26, 2019

टॉप हिन्दी करेंट अफेयर्स 26 मार्च 2019

आज के टॉप करेंट अफेयर्स में आप सभी का स्वागत है, ये महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तरी किसी भी प्रतियोगी परीक्षा में पूछा जा सकता है। मैं आप सभी के स्वर्णिम भविष्य की कामना करता हूँ। 

1. शंघाई सहयोग संगठन के देशों का आतंकवाद विरोधी संयुक्त अभ्यास किस नाम से आयोजित किया जा रहा है जिसमें भारत-पाक भी भाग लेंगे?
A. सैरी-अर्का एंटी टेरर
B. ज़ेब्रा-एंटी टेरर
C. कोबरा-डलास एंटी टेरर
D. हार्कोस-मिलान एंटी टेरर
उत्तर. A. सैरी- अर्का एंटी टेरर
Explanation: शंघाई सहयोग संगठन के देशों का आतंकवाद विरोधी संयुक्त अभ्यास सैरी-अर्का एंटी टेरर इस वर्ष कज़ाखस्तान में होने जा रहा है. भारत और पाकिस्तान भी इस संयुक्त आतंकवाद-रोधी अभ्यास में हिस्सा लेंगे. इस अभ्यास की घोषणा क्षेत्रीय आतंकवाद-निरोधी ढाँचे की उज्बेकिस्तान के ताशकंद में आयोजित हुई 34वीं बैठक में की गई.

2. जेट एयरवेज के संस्थापक और चेयरमैन का क्या ना है जिन्होंने हाल ही में पद से इस्तीफ़ा दे दिया है?
A. देवेन्द्र पठानिया
B. अमित बर्मन
C. सिद्धार्थ रॉय
D. नरेश गोयल
उत्तर. D. नरेश गोयल
Explanation: जेट एयरवेज के चेयरमैन नरेश गोयल और उनकी पत्नी अनिता गोयल ने बोर्ड की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है. नरेश गोयल ने कंपनी के चेयरमैन पद से भी इस्तीफा दे दिया है.

3. हाल ही में राहुल गांधी ने चुनावों में जीत मिलने के बाद प्रतिवर्ष कितने रुपये की न्यूनतम आय गारंटी दिए जाने का वादा किया है?
A. 55,000 रुपये
B. 60,000 रुपये
C. 67,000 रुपये
D. 72,000 रुपये
उत्तर. D. 72,000 रुपये
Explanation: हाल ही में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी द्वारा सरकार बनने पर न्यूनतम आय गारंटी योजना के तहत देश के बीस प्रतिशत परिवारों को 72 हज़ार रुपये प्रतिवर्ष दिए जाने का वादा किया गया. राहुल गांधी ने कहा है कि यदि कांग्रेस सरकार आई तो 25 करोड़ लोगों को इस योजना के तहत का लाभ दिया जाएगा.

4. निम्नलिखित में से किसे हाल ही में नौसेना प्रमुख पद के लिए चयनित किया गया है?
A. वाईस एडमिरल करमबीर सिंह
B. वाईस एडमिरल जोगेश्वर सिंह
C. वाईस एडमिरल अनूप नायक
D. वाईस एडमिरल चेतेश्वर सिंह
उत्तर. A. वाईस एडमिरल करमबीर सिंह
Explanation: करमबीर सिंह, भारतीय नौसेना के पूर्वी नौसेना कमान के वर्तमान फ्लैग ऑफिसर कमांडिंग इन चीफ हैं, जिसका इन्होंने 31 अक्टूबर 2017 को पदभार ग्रहण किया था.

5. हाल ही में किस राज्य में देश की सबसे गहरी शाफ्ट गुफा ‘क्रेम उम लाडॉ’ की खोज की गई है?
A. तेलंगाना
B. मेघालय
C. असम
D. ओड़िसा
उत्तर. B. मेघालय
Explanation: मेघालय के पूर्वी खासी हिल्स ज़िले के मासिनराम क्षेत्र में देश की सबसे गहरी शाफ्ट गुफा ‘क्रेम उम लाडॉ’ की खोज की गई है. यह खोज विश्व की सबसे गहरी बलुआ पत्थर गुफा क्रेम पुरी (Krem Puri) की खोज के लगभग एक वर्ष बाद की गई है.
current-affairs-23 march-2019
6. वर्ष 1980 में राजस्थान के उदयपुर में शिल्प ग्राम की स्थापना करने वाले कलाकार का क्या नाम है जिनका हाल ही में निधन हो गया है?
A. नूतन चौरसिया
B. बृजेश पाठक
C. हाकू शाह
D. सलमान अली
उत्तर. C. हाकू शाह
Explanation: प्रसिद्ध भारतीय चित्रकार हाकू शाह का 21 मार्च 2019 को अहमदाबाद (गुजरात) में दिल का दौरा पड़ने की वजह से निधन हो गया. वे 85 वर्ष के थे. हाकू शाह जनजातीय व लोक कला के विषयों पर आधारित अपनी चित्रकारी के लिए जाने जाते थे.

7. निम्नलिखित में से किस दिन पूरे विश्व में अंतर्राष्ट्रीय नस्लीय भेदभाव उन्मूलन दिवस मनाया गया?
A. 21 मार्च
B. 22 मार्च
C. 23 मार्च
D. 24 मार्च
उत्तर. A. 21 मार्च
Explanation: 21 मार्च को पूरे विश्व में अंतर्राष्ट्रीय नस्लीय भेदभाव उन्मूलन दिवस मनाया गया।

8. निम्नलिखित में से किसे हाल ही में फिल्मफेयर पुरस्कार 2019 में सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार मिला है?
A. दीपिका पादुकोण
B. आलिया भट्ट
C. सारा अली खान
D. प्रियंका चोपड़ा
उत्तर. B. आलिया भट्ट
Explanation: बॉलीवुड फिल्मों के लिए दिए जाने वाले सबसे प्रसिद्ध पुरस्कार फिल्मफेयर अवार्ड्स 2019 हाल ही में मुंबई में प्रदान किये गये. यह पुरस्कार 20 से अधिक श्रेणियों में दिए गये हैं. इस वर्ष फिल्म ‘राज़ी’ के लिए आलिया भट्ट ने सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार जीता.

9. निम्नलिखित में से किसे हाल ही में फिल्मफेयर पुरस्कार 2019 में सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार मिला है?
A. रणबीर कपूर
B. रणवीर सिंह
C. सलमान खान
D. विक्की कौशल
उत्तर. A. रणबीर कपूर
Explanation: बॉलीवुड फिल्मों के लिए दिए जाने वाले सबसे प्रसिद्ध पुरस्कार फिल्मफेयर अवार्ड्स 2019 हाल ही में मुंबई में प्रदान किये गये. यह पुरस्कार 20 से अधिक श्रेणियों में दिए गये हैं. रणबीर कपूर ने ‘संजू’ के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार प्राप्त किया.

10. हाल ही में कौन सा खिलाड़ी गौतम गंभीर को पछाड़कर सर्वाधिक अर्धशतक लगाने वाला खिलाड़ी बना है?
A. डेविड वॉर्नर
B. विराट कोहली
C. ऋषभ पंत
D. डेविड मिलर
उत्तर. A. डेविड वॉर्नर
Explanation: आईपीएल-12 में कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ 53 गेंदों पर 85 रन बनाने वाले सनराइज़र्स हैदराबाद के ओपनर डेविड वॉर्नर आईपीएल में सर्वाधिक 37 अर्धशतक लगाने वाले बल्लेबाज़ बन गए.

Saturday, March 23, 2019

टॉप हिन्दी करेंट अफेयर्स 23 मार्च 2019

आज के टॉप करेंट अफेयर्स में आप सभी का स्वागत है. ये महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तरी किसी भी प्रतियोगी परीक्षा में पूछा जा सकता है. मैं, आप सभी के स्वर्णिम भविष्य की कामना करता हूँ। 

current-affairs-2019-22 march
1. निम्न में से किस बैंक के करीब 2 अरब डालर कर्ज की धोखाधड़ी मामले में मुख्य अभियुक्त नीरव मोदी को ब्रिटेन में गिरफ्तार कर लिया गया है?
A. भारतीय स्टेट बैंक
B. पंजाब नेशनल बैंक
C. देना बैंक
D. बैंक ऑफ़ बड़ौदा
उत्तर. B. पंजाब नेशनल बैंक
विवरण: पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) के करीब 2 अरब डॉलर कर्ज की धोखाधड़ी मामले में मुख्य अभियुक्त और भगोड़े आर्थिक अपराधी नीरव मोदी को ब्रिटेन में गिरफ्तार कर लिया गया है.

2. किस देश के ऊर्जा विभाग ने बताया कि देश का पहला 'एक्सास्केल सुपरकंप्यूटर' 2021 तक बनकर तैयार हो जाएगा जो प्रति सेकेंड अरबों गणनाएं करने में सक्षम होगा?
A. चीन
B. रूस
C. नेपाल
D. अमेरिका
उत्तर. D. अमेरिका
विवरण: अमेरिकी ऊर्जा विभाग ने बताया है कि देश का पहला 'एक्सास्केल सुपरकंप्यूटर' 2021 तक बनकर तैयार हो जाएगा जो प्रति सेकेंड अरबों गणनाएं करने में सक्षम होगा.

3. युद्धग्रस्त किस देश में दूसरी बार राष्ट्रपति चुनाव टाल दिया गया है और अब यह 28 सितंबर को होगा?
A. नेपाल
B. चीन
C. अफगानिस्तान
D. रूस
उत्तर. C. अफगानिस्तान
विवरण: युद्धग्रस्त देश अफगानिस्तान में दूसरी बार राष्ट्रपति चुनाव टाल दिया गया है और अब यह 28 सितंबर को होगा. इस चुनाव के साथ प्रांत और ज़िला काउंसिल चुनाव भी होंगे.

4. राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) ने मार्च 2019 में किस राज्य के मुख्य सचिव को राज्य के शैक्षिक पाठ्यक्रम में पर्यावरण विषय को शामिल करने का निर्देश दिया है?
A. झारखंड
B. पंजाब
C. बिहार
D. तमिलनाडु
उत्तर. C. बिहार
विवरण: राष्ट्रीय हरित अधिकरण यानी एनजीटी ने मार्च 2019 में बिहार के मुख्य सचिव को राज्य के शैक्षिक पाठ्यक्रम में पर्यावरण विषय को शामिल करने का निर्देश दिया है.

5. संयुक्त राष्ट्र (यूएन) की 'विश्व खुशहाली रिपोर्ट 2019' के मुताबिक, भारत खुशहाल देशों की सूची में पिछले साल के मुकाबले 7 स्थान नीचे गिरकर कितने पायदान पर पहुंच गया है?
A. 140वें
B. 130वें
C. 150वें
D. 145वें
उत्तर. A. 140 वें
विवरण: संयुक्त राष्ट्र (यूएन) की 'विश्व खुशहाली रिपोर्ट 2019' के मुताबिक, भारत खुशहाल देशों की सूची में पिछले साल के मुकाबले 7 स्थान नीचे गिरकर 140वें पायदान पर पहुंच गया है.
hindi-current-affairs-2019-21 march
6. भारतीय नौसेना के अनुसार, 1971 के किस युद्ध के समय भारतीय पनडुब्बी के दिग्गज कमांडर रहे कैप्टन मोहन नारायण राव सामंत का दिल का दौरा पड़ने से 20 मार्च 2019 को निधन हो गया?
A. बांग्लादेश युद्ध
B. चीन युद्ध
C. रूस युद्ध
D. जापान युद्ध
उत्तर. A. बांग्लादेश युद्ध
विवरण: भारतीय नौसेना ने बताया है कि 1971 के बांग्लादेश युद्ध के समय भारतीय पनडुब्बी के दिग्गज कमांडर रहे कैप्टन मोहन नारायण राव सामंत का दिल का दौरा पड़ने से 20 मार्च 2019 को 89 वर्ष की उम्र में निधन हो गया.

7. भारतीय मूल के किस सांसद ने 'न्यू डेमोक्रेटिक पार्टी' की ओर से कनाडाई संसद के निचले सदन 'हाउस ऑफ कॉमन्स' में पहले अश्वेत नेता के रूप में पदार्पण किया जिसके साथ ही उन्होंने इतिहास रच दिया?
A. जगमीत सिंह
B. राहुल सचदेवा
C. इन्द्रजीत सिंह
D. जगजीत सिंह
उत्तर. A. जगमीत सिंह
विवरण: भारतीय मूल के सांसद जगमीत सिंह ने 'न्यू डेमोक्रेटिक पार्टी' की ओर से कनाडाई संसद के निचले सदन 'हाउस ऑफ कॉमन्स' में पहले अश्वेत नेता के रूप में पदार्पण किया जिसके साथ ही उन्होंने इतिहास रच दिया.

8. टी-सीरीज़ अपने किस प्रतिद्वंद्वी को पछाड़कर सर्वाधिक सब्सक्राइबर वाला यूट्यूब चैनल बन गया है?
A. प्यूडिपाई
B. सेट इंडिया
C. केनाल कोंडजिला
D. जस्टिन बीबर
उत्तर. A. प्यूडिपाई
विवरण: टी-सीरीज़ अपने प्रतिद्वंद्वी प्यूडिपाई को पछाड़कर सर्वाधिक सब्सक्राइबर वाला यूट्यूब चैनल बन गया है. यूट्यूब पर प्यूडिपाई और टी-सीरीज़ दोनों के ही 9.02 करोड़ से अधिक सब्सक्राइबर्स हैं.

9. भारत ने किस देश में जारी स्पेशल ओलंपिक्स वर्ल्ड गेम्स में 19 मार्च 2019 तक कुल 233 पदक जीत लिए जिनमें 60 स्वर्ण, 83 रजत और 90 कांस्य पदक शामिल हैं?
A. संयुक्त अरब अमीरात
B. नेपाल
C. चीन
D. जापान
उत्तर. A. संयुक्त अरब अमीरात
विवरण: भारत ने अबु धाबी (संयुक्त अरब अमीरात) में जारी स्पेशल ओलंपिक्स वर्ल्ड गेम्स में 19 मार्च 2019 तक कुल 233 पदक जीत लिए जिनमें 60 स्वर्ण, 83 रजत और 90 कांस्य पदक शामिल हैं.

10. किस देश की प्रधानमंत्री जेसिंडा अर्डर्न ने क्राइस्टचर्च में मस्जिदों पर हुए आतंकी हमले के बाद देशभर में असॉल्ट राइफलों और सेमी-ऑटोमैटिक बंदूकों की बिक्री पर तुरंत प्रभाव से प्रतिबंध की घोषणा की?
A. अफगानिस्तान
B. इराक
C. चीन
D. न्यूज़ीलैंड
उत्तर. D. न्यूज़ीलैण्ड
विवरण: न्यूज़ीलैंड की प्रधानमंत्री जेसिंडा अर्डर्न ने क्राइस्टचर्च में मस्जिदों पर हुए आतंकी हमले के एक हफ्ते बाद देशभर में असॉल्ट राइफलों और सेमी-ऑटोमैटिक बंदूकों की बिक्री पर तुरंत प्रभाव से प्रतिबंध की घोषणा की.

Friday, March 22, 2019

टॉप हिन्दी करेंट अफेयर्स 22 मार्च 2019

आज के टॉप करेंट अफेयर्स में आप सभी का स्वागत है, ये महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तरी किसी भी प्रतियोगी परीक्षा में पूछा जा सकता है। मैं, आप सभी के स्वर्णिम भविष्य की कामना करता हूँ ।

1. डिजिटल चुनावी साक्षरता को बढ़ावा देने वाले पहल का नाम क्या है, जिसे असम में लॉन्च किया गया है?
a. e-दृष्टि
b. e- हेल्प
c. मैं-दृष्टि
d. i-हेल्प
उत्तर: d. i - हेल्प
विवरण: असम में मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) और कॉमन सर्विस सेंटर (CSC) ने असम राज्य में डिजिटल चुनावी साक्षरता को बढ़ावा देने के लिए i-हेल्प नाम से एक पहल शुरू की है। असम के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ), चंद्र साहू ने ‘आई-हेल्प’ पहल शुरू की। यह विशेष पहल डिजिटल विभाजन को भरेगी और आम चुनाव को अधिक समावेशी और सहभागी बनाने के उद्देश्य को पूरा करेगी।

2. आईसीआईसीआई ने पार्टनर्स साइबर इंश्योरेंस का कवर किस डिजिटल वॉलेट कंपनी के साथ किया है?
a. पेटीएम
b. मोबीक्विक
c. फ्रीचार्ज
d. फोनपे
उत्तर. b. मोबीक्विक
विवरण: आईसीआईसीआई लोम्बार्ड जनरल इंश्योरेंस, जो एक प्रमुख गैर-जीवन बीमा कंपनी है,इस ने MobiKwik के साथ एक रणनीतिक साझेदारी में प्रवेश किया है, जो कि एक डिजिटल वित्तीय सेवा मंच है, जो मोबाइल वॉलेट उपयोगकर्ताओं के लिए साइबर बीमा कवर प्रदान करता है। यह संबंध अनाधिकृत और धोखाधड़ी से सुरक्षा प्रदान करना है।

3. हुंडई मोटर ग्रुप और किआ मोटर्स कॉरपोरेशन ने स्मार्ट मोबिलिटी समाधान प्रदान करने के लिए ओला की सवारी के मंच में कितने मिलियन डॉलर का निवेश करने के लिए एक रणनीतिक साझेदारी की घोषणा की?
a. 100
b. 200
c. 300
d. 350
 उत्तर. c. 300
विवरण: हुंडई मोटर ग्रुप और किआ मोटर्स कॉरपोरेशन ने स्मार्ट मोबिलिटी समाधान प्रदान करने के लिए सवारी-ओला प्लेटफॉर्म ओला में 300 मिलियन डॉलर (लगभग 2,000 करोड़ रुपये) का निवेश करने के लिए एक रणनीतिक साझेदारी की घोषणा की.

4. मानव संसाधन विकास मंत्रालय ने किस देश के साथ डिजिटल शिक्षा पहलों पर काम करने के लिए एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए हैं?
a. श्रीलंका
b. बांग्लादेश
c. अफगानिस्तान
d. भूटान
उत्तर: c. अफगानिस्तान
विवरण: मानव संसाधन विकास मंत्रालय ने डिजिटल शिक्षा पहल पर काम करने के लिए अफगानिस्तान सरकार के साथ एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए हैं, जिसमें भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) द्वारा विकसित कई प्रमुख कार्यक्रम शामिल हैं. आईआईटी-मद्रास में समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए।
hindi-current-affairs-20 march-2019
5. किस देश के वित्त मंत्रालय ने नई सरकार की अवसंरचना परियोजनाओं के वित्तपोषण के लिए 800 मिलियन अमेरिकी डॉलर के लाइन ऑफ क्रेडिट (LOC) के लिए भारत के निर्यात-आयात बैंक (EXIM) के साथ एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं?
a. मालदीव
b. सेशेल्स
c. मॉरीशस
d. श्रीलंका
 उत्तर. a. मालदीव
विवरण: मालदीव के वित्त मंत्रालय ने नई सरकार की अवसंरचना परियोजनाओं के वित्तपोषण के लिए 800 मिलियन अमेरिकी डॉलर के लाइन ऑफ क्रेडिट (LOC) के लिए भारत के निर्यात-आयात बैंक (EXIM) के साथ एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं.

6. किस परिवहन कंपनी ने हैदराबाद में स्मार्ट यातायात समाधान को लागू करने के लिए तेलंगाना सरकार के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए?
a. उबेर
b. ओला
c. यात्रा
d. मेक माय ट्रिप
 उत्तर. b. ओला
विवरण: दुनिया के सबसे बड़े राइड-हाइलिंग प्लेटफार्मों में से एक, ओला ने हैदराबाद शहर में यातायात के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने की दिशा में उनके प्रयासों का समर्थन करने के लिए, तेलंगाना सरकार के साथ एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए।

7. यूनेक्स स्विस ओपन 2019 बैडमिंटन टूर्नामेंट के पुरुष एकल में कौन जीता?
a. शी युकी
b. साई प्रणीत
c. ली यांग
d. मुहम्मद रियान
 उत्तर. a. शी युकी
विवरण: यूनेक्स स्विस ओपन 2019 बैडमिंटन टूर्नामेंट 12 से 17 मार्च 2019 तक स्विट्जरलैंड के बेसेल में सेंट जेकबशेल में आयोजित किया गया था।शि यूकी (चीन) ने यूनेक्स स्विस ओपन 2019 बैडमिंटन टूर्नामेंट के पुरुष एकल का खिताब में साई प्रणीत (भारत) को हराया

8. यूनेक्स स्विस ओपन 2019 बैडमिंटन टूर्नामेंट का महिला एकल किसने जीता?
a. साइना कावाकामी
b. नमामी मत्सुयामा
c. चेन युफेई
d. चिहारु शिडा
उत्तर: c. चेन युफेई
विवरण: चेन युफेई (चीन) यूनेक्स स्विस ओपन 2019 बैडमिंटन टूर्नामेंट का महिला एकल वर्ग का खिताब जीत लिया.

9. राष्ट्रीय आयुध कारखाना दिवस प्रतिवर्ष पूरे भारत में किस तारीख को मनाया जाता है?
a. 17 मार्च
b. 18 मार्च
c. 21 मार्च
d. 19 मार्च
उत्तर. b. 18 मार्च
विवरण: आयुध कारखानों दिवस 18 मार्च को पूरे भारत में हर साल मनाया जाता है। भारत की सबसे पुरानी आयुध कारखाना है, जो कोलकाता के कोसीपोर में है.इस का उत्पादन 18 मार्च, 1802 में शुरू किया गया था.

Thursday, March 21, 2019

टॉप हिन्दी करेंट अफेयर्स 21 मार्च 2019

आज के टॉप हिन्दी करेंट अफेयर्स में आप सभी का स्वागत है, ये महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तरी विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में पूछा जा सकता है. मैं, आप सभी के स्वर्णिम भविष्य की कामना करता हूँ। 

hindi-current-affairs-20 march-2019
1. निम्नलिखित में से किसे हाल ही में भारत का पहला लोकपाल नियुक्त किया गया है?
A. अजय रात्रा
B. पिनाकी चंद्र घोष
C. सुनील कुमार चौबे
D. कपिल मिश्रा
उत्तर. B. पिनाकी चंद्र घोष
विवरण: न्यायमूर्ति पिनाकी चंद्र घोष के नाम को लोकपाल पद के लिए 19 मार्च 2019 को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद द्वारा मंजूरी दी गई. पिनाकी चंद्र घोष देश के पहले लोकपाल बन गए हैं.

2. हाल ही में किस बैंक ने योनो कैश लांच किया है?
A. पंजाब नेशनल बैंक
B. भारतीय स्टेट बैंक
C. देना बैंक
D. इनमें से कोई नहीं
उत्तर. B. भारतीय स्टेट बैंक
विवरण: हाल ही में भारतीय स्टेट बैंक ने योनो कैश लांच किया, इसके द्वारा बैंक के ग्राहक एटीएम से बिना कार्ड के धन निकासी कर सकते हैं.

3. राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने जम्मू-कश्मीर के इरफान रमज़ान शेख को 19 मार्च 2019 को किस पुरस्कार से सम्मानित किया?
A. शौर्य चक्र
B. परमवीर चक्र
C. कीर्ति चक्र
D. अशोक चक्र
उत्तर. A. शौर्य चक्र
विवरण: राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने जम्मू-कश्मीर के इरफान रमज़ान शेख को शौर्य चक्र से सम्मानित किया गया. इरफान ने वर्ष 2017 में 14 साल की उम्र में उसके घर पर तीन आतंकवादियों द्वारा किए गए हमले को नाकाम किया था.

4. बिहार के 21 शहरों में ई-किसान भवन बनाने के लिए योजना एवं विकास विभाग ने कितने करोड़ रुपये जारी कर दिए हैं?
A. 20 करोड़ रुपये
B. 25 करोड़ रुपये
C. 10 करोड़ रुपये
D. 05 करोड़ रुपये
उत्तर. C. 10 करोड़ रुपये
विवरण: बिहार के 21 शहरों में ई-किसान भवन बनाने के लिए योजना एवं विकास विभाग ने 10 करोड़ रुपये जारी कर दिए हैं. गौरतलब है कि इन शहरों में ई-किसान भवन बनाने के लिए कृषि विभाग ने योजना एवं विकास विभाग को पत्र लिखा था.

5. भारत और किस देश के बीच 26 मार्च से 8 अप्रैल के बीच मित्र शक्ति नामक युद्ध अभ्यास का आयोजन किया जायेगा?
A. श्रीलंका
B. नेपाल
C. चीन
D. रूस
उत्तर. A. श्रीलंका
विवरण: भारत और श्रीलंका के बीच 26 मार्च से 8 अप्रैल के बीच मित्र शक्ति नामक युद्ध अभ्यास का आयोजन किया जायेगा. इस सैन्य अभ्यास का आयोजन भारत और श्रीलंका के बीच सैनिक कूटनीति के हिस्से के रूप में प्रतिवर्ष किया जाता है.
current-affairs-2019-19 march
6. संयुक्त राष्ट्र की ईकाई यूनेस्को द्वारा 19 मार्च 2019 को विश्व में पानी की स्थिति के बारे में जारी की गई वर्ल्ड वॉटर डेवलपमेंट रिपोर्ट का शीर्षक क्या है?
A. (लिविंग नो वन बिहाइंड)
B. (वॉटर फॉर एवेरीवन)
C. (क्वैष्ट फॉर थ्रष्ट)
D. (अॉल आर् इक्वली जज्ड)
उत्तर. A. लिविंग नो वन बिहाइंड
विवरण: संयुक्त राष्ट्र की ईकाई यूनेस्को द्वारा विश्व में पानी की स्थिति के बारे में जारी की गई वर्ल्ड वॉटर डेवलपमेंट रिपोर्ट का शीर्षक लिविंग नो वन बिहाइंड रखा गया है.

7. इकोनॉमिस्ट इंटेलिजेंस यूनिट के 2019 के ग्लोबल कॉस्ट आफ लिविंग सर्वेक्षण के मुताबिक निम्नलिखित में कौन सा शहर रहने के लिहाज से विश्व में सबसे महंगा है?
A. मुंबई
B. दुबई
C. टोक्यो
D. पेरिस
उत्तर. D. पेरिस
विवरण: रहने के लिहाज से दिल्ली, चेन्नई और बेंगलुरू सबसे सस्ते शहरों में शामिल हैं. इकोनॉमिस्ट इंटेलिजेंस यूनिट के 2019 के विश्वव्यापी निर्वाह व्यय (कॉस्ट आफ लिविंग) सर्वेक्षण के मुताबिक 'शीर्ष पर (महंगे होने की दृष्टि से) तीन शहर पेरिस, सिंगापुर और हांगकांग हैं.

8. जीएसटी परिषद की 34वीं बैठक में किफायती मकानों पर कितने प्रतिशत जीएसटी लगाए जाने का अनुमोदन किया गया है?
A. 4 प्रतिशत
B. 3 प्रतिशत
C. 2 प्रतिशत
D. 1 प्रतिशत
उत्तर. D. 1 प्रतिशत
विवरण: जीएसटी परिषद की 34वीं बैठक में जीएसटी परिषद द्वारा अपनी 33वीं बैठक में किफायती मकानों के लिए 1 प्रतिशत और किफायती मकानों को छोड़ निर्माणाधीन मकानों पर 5 प्रतिशत जीएसटी वसूले जाने का अनुमोदन किया गया.

9. किस देश के राष्ट्रपति नूरसुल्तान नज़रबायेव ने 19 मार्च 2019 को अपने पद से इस्तीफा दे दिया?
A. इराक
B. ईरान
C. कजाखिस्तान
D. सऊदी अरब
उत्तर. C. कजाखिस्तान
विवरण: कज़ाख़िस्तान के राष्ट्रपति नूरसुल्तान नज़रबायेव ने 19 मार्च 2019 को अपने पद से इस्तीफा दे दिया. वे पिछले 30 साल से देश की सत्ता में थे.

10. ज़िम्बाब्वे में हाल ही में किस नाम से आये चक्रवात से सैकड़ों लोगों की मौत हो गई है?
A. डोरिस
B. इल्तिस
C. इडाई
D. वूल्मर
उत्तर. C. वूल्मर
विवरण: उष्णकटिबंधीय चक्रवात इडाई के कारण जिम्बाब्वे में 100 से अधिक लोगों की मौत हो गई है और यह संख्या बढ़कर 300 पहुंच सकती है.

Wednesday, March 20, 2019

टॉप हिन्दी करेंट अफेयर्स 20 मार्च 2019

आज के टॉप करेंट अफेयर्स आप सभी का स्वागत है, ये महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तरी किसी भी प्रतियोगी परीक्षा में पूछा जा सकता है, मैं, आप सभी के स्वर्णिम भविष्य की कामना करता हूँ। 

current-affairs-2019-19 march.
1. भारतीय सेना ने 18 मार्च 2019 को महाराष्ट्र के औंध में कितने अफ्रीकी देशों के साथ 10 दिवसीय सैन्य अभ्यास की शुरुआत की?
A. 17
B. 10
C. 12
D. 15
उत्तर. A. 17
विवरण: भारतीय सेना ने 18 मार्च 2019 को महाराष्ट्र के औंध में 17 अफ्रीकी राष्ट्रों के साथ 10 दिवसीय सैन्य अभ्यास की शुरुआत की जो भारत एवं अफ्रीकी महाद्वीप के बीच बढ़ते सामरिक संबंधों को दर्शाता है.

2. आरबीआई ने किस बैंक को निजी क्षेत्र के बंधन बैंक में सिर्फ 9.9% हिस्सेदारी रखने की मंज़ूरी दी है?
A. एचडीएफसी बैंक
B. देना बैंक
C. पंजाब नेशनल बैंक
D. इनमें से कोई नहीं
उत्तर. A. एचडीएफसी बैंक
विवरण: आरबीआई ने एचडीएफसी को निजी क्षेत्र के बंधन बैंक में सिर्फ 9.9% हिस्सेदारी रखने की मंज़ूरी दी है. एचडीएफसी ने बंधन बैंक में 14.96% हिस्सेदारी रखने की मंज़ूरी मांगी थी. गौरतलब है, एचडीएफसी की इकाई गृह फाइनेंस का बंधन बैंक में विलय हो रहा है.

3. निम्नलिखित में से किसे गोवा का मुख्यमंत्री बनाया गया है?
A. प्रमोद सावंत
B. अश्विनी कुमार
C. आलोक कामत
D. अजीत सरकार
उत्तर. A. प्रमोद सावंत
विवरण: मनोहर पर्रिकर के निधन के बाद प्रमोद सावंत को गोवा का मुख्यमंत्री बनाया गया है. प्रमोद सावंत ने 18 मार्च 2019 को देर रात 2 बजे राज्यभवन में आयोजित समारोह में पद और गोपनियता की शपथ ली.

4. ग्लोबल कंसल्टिंग फर्म मर्सर द्वारा जारी एक सूची में, भारत के कितने शहरों को रहने योग्य गुणवत्ता में निकृष्ट माना गया है?
A. पांच
B. सात
C. आठ
D. दस
उत्तर. B. सात
विवरण: ग्लोबल कंसल्टिंग फर्म मर्सर द्वारा जारी एक सूची में, भारत के सात शहरों को रहने योग्य गुणवत्ता में निकृष्ट माना गया है. मर्सर द्वारा लिविंग सर्वे 2019 में यह आंकड़े जारी किये गये हैं.

5. हाल ही में राष्ट्रीय हरित अधिकरण ने केन्द्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड को किस प्रदूषण के समाधान हेतु एक्शन प्लान बनाने का निर्देश दिया है?
A. जल प्रदूषण
B. ध्वनि प्रदूषण
C. वायु प्रदूषण
D. भूमि प्रदूषण
उत्तर. B. ध्वनि प्रदूषण
विवरण: राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) ने केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) को ध्वनि प्रदूषण मानचित्र तथा पूरे देश में इस मुद्दे को सुलझाने हेतु उपचारात्मक कार्ययोजना तैयार करने का निर्देश दिया है.
current-affairs-16 march-2019.
6. अमेरिका ने द्विपक्षीय असैन्य परमाणु ऊर्जा सहयोग को बढ़ावा देने के लिये भारत में कितने परमाणु संयंत्र बनाने के लिए सहमति व्यक्त की है?
A. सात
B. आठ
C. दस
D. छह
उत्तर. D. छह
विवरण: अमेरिका ने द्विपक्षीय असैन्य परमाणु ऊर्जा सहयोग को बढ़ावा देने के लिये भारत में छह परमाणु संयंत्र बनाने के लिए सहमति व्यक्त की है. भारत-अमेरिका रणनीतिक सुरक्षा वार्ता के नौवें दौर के पूरा होने के बाद जारी संयुक्त बयान में दोनों देशों ने कहा की हम द्विपक्षीय सुरक्षा और असैन्य परमाणु कार्यक्रम को मजबूत करने के लिये प्रतिबद्ध हैं.

7. अनिल अंबानी पर 550 करोड़ रुपये का एरिक्सन का बकाया भुगतान निम्नलिखित में से किसने चुकाया?
A. आनंद महिंद्रा
B. नरेंद्र मोदी
C. संजीव मलिक
D. मुकेश अंबानी
उत्तर. D. मुकेश अंबानी
विवरण: मुकेश अंबानी द्वारा वित्तीय सहायता दिए जाने पर अनिल अंबानी ने दूरसंचार उपकरण कंपनी एरिक्सन का बकाया भुगतान कर दिया है. इसके फलस्वरूप रिलायंस कम्युनिकेशंस के मालिक अनिल अंबानी जेल जाने से बच गए हैं.

8. पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने आईसीसी की विवाद समाधान समिति में मुकदमा हारने के बाद किस बोर्ड को मुआवजे के रूप में 16 लाख डॉलर की राशि दी है?
A. इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड
B. भारतीय क्रिकेट बोर्ड
C. ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट बोर्ड
D. अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड
उत्तर. B. भारतीय क्रिकेट बोर्ड
विवरण: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के अध्यक्ष एहसान मनी ने 18 मार्च 2019 को दावा किया कि पीसीबी ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) की विवाद समाधान समिति में मुकदमा हारने के बाद भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) को मुआवजे के रूप में 16 लाख डॉलर (करीब 11 करोड़ रुपये) की राशि दी है.

9. ऊर्जा दक्षता ब्यूरो (बीईई) द्वारा किस नाम से भारत में ऊर्जा दक्षता में तेजी लाने के लिए एक राष्ट्रीय रणनीति दस्तावेज विकसित किया है?
A. TRADE
B. NOTION
C. UNNATEE
D. FOREST
उत्तर. C. UNNATEE
विवरण: ऊर्जा दक्षता ब्यूरो (बीईई) ने भारत में ऊर्जा दक्षता में तेजी लाने के लिए एक राष्ट्रीय रणनीति दस्तावेज विकसित किया है. UNNATEE (अनलॉकिंग नैशनल एनर्जी एफिशिएंसी पोटेंशिअल) नाम से इस दस्तावेज को जारी किया गया है.

10. हाल ही में किस देश ने शिक्षा उपरांत दिये जाने वाले वीज़ा व्यवस्था में सुधार करने के लिए अंतर्राष्ट्रीय शिक्षा रणनीति’ की घोषणा की है?
A. कनाडा
B. अमेरिका
C. रूस
D. ब्रिटेन
उत्तर. D. ब्रिटेन
विवरण: ब्रिटेन सरकार ने ब्रेक्जिट के बाद लागू की जाने वाली नीतियों को तैयार करते हुए एक नई ‘अंतर्राष्ट्रीय शिक्षा रणनीति’ की घोषणा की है. इस रणनीति के तहत शिक्षा उपरांत दिये जाने वाले वीज़ा व्यवस्था में सुधार होगा जिससे भारतीय छात्रों को लाभ प्राप्त होने की उम्मीद है.

Tuesday, March 19, 2019

टॉप हिन्दी करेंट अफेयर्स 19 मार्च 2019

आज के टॉप हिन्दी करेंट अफेयर्स में आप सभी का स्वागत है, ये महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तरी किसी भी परीक्षा में पूछा जा सकता है. मैं, उत्तर आप सभी के स्वर्णिम भविष्य की कामना करता हूँ. 

1. चुनाव आयोग द्वारा राजनीतिक दलों को चुनाव से कितना समय पूर्व घोषणापत्र जारी करने का आदेश दिया गया है?
a.    24 घंटे
b.    36 घंटे
c.    48 घंटे
d.    72 घंटे
उत्तर. c. 48 घंटे
विवरण: आयोग ने कहा है कि चुनाव तारीख से पहले के 48 घंटों के दौरान राजनीतिक दल अपना घोषणा-पत्र जारी नहीं कर सकते हैं. दरअसल, 2014 में हुए पिछले लोकसभा चुनावों में कुछ राजनीतिक दलों ने मतदान के दिन ही अपना घोषणा पत्र जारी किया था. इस मामले में चुनाव आयोग का मानना है कि ऐसे समय में घोषणा पत्र मतदाताओं को प्रभावित करने के लिए जारी किया जा सकता है. इस बार चुनाव आयोग यह सुनिश्चित करना चाहता है कि इस बार ऐसा कोई विवाद न हो.

2. राष्ट्रीय परिवार स्वास्थ्य सर्वेक्षण के अनुसार जारी आंकड़ों के अनुसार भारत में वर्ष 2017-18 के दौरान कुपोषण का दर क्या है?
a.    34.7 प्रतिशत
b.    42.2 प्रतिशत
c.    51 प्रतिशत
d.    55.4 प्रतिशत
उत्तर. a. 34.70 प्रतिशत
विवरण: भारत में कुपोषण पिछले आंकड़ों की तुलना में दो प्रतिशत घटा है. कुपोषण के कारण औसत से कम लंबाई और भार वाले बच्चों का अनुपात 2004-05 में 48 प्रतिशत था, जो कम होकर 2017-18 में 34.70 प्रतिशत पर आ गया. इससे पहले, 2015-16 में 38.40 प्रतिशत था. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मार्च, 2018 में पोषण अभियान की शुरुआत की थी, इसका लक्ष्य कुपोषण को 2015-16 के 38.4 प्रतिशत से घटाकर 2022 में 25 प्रतिशत पर लाना है.

3. हाल ही में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट काउंसिल (ICC) द्वारा जारी वनडे रैंकिंग में किस गेंदबाज को पहला स्थान मिला है?
a.    राशिद खान
b.    जसप्रीत बुमराह
c.    कुलदीप यादव
d.    ट्रेंट बोल्ट
उत्तर. b. जसप्रीत बुमराह
विवरण: आईसीसी द्वारा जारी की गई रैंकिंग में बल्लेबाजों की सूची में भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली पहले स्थान पर मौजूद हैं. इसके अलावा रोहित शर्मा दूसरे पायदान पर हैं जबकि न्यूजीलैंड के बल्लेबाज रॉस टेलर तीसरे स्थान पर मौजूद हैं. गेंदबाजी में बुमराह के बाद न्यूजीलैंड के पेसर ट्रेंट बोल्ट दूसरे नंबर पर हैं जबकि राशिद खान तीसरे स्थान पर आ गये हैं.

4. गोवा के मुख्यमंत्री का क्या नाम है जिनका हाल ही
में पद पर रहते हुए निधन हो गया है?
a.    दिगंबर कामत
b.    प्रताप सिंह राणे
c.    मनोहर पार्रिकर
d.    रवि नायक
उत्तर. c. मनोहर पार्रिकर
विवरण: गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पर्रीकर (जिनका 17 मार्च 2019 को निधन हो गया) 9 नवंबर 2014 से 13 मार्च 2017 तक देश के रक्षा मंत्री भी रहे थे. इसी कार्यकाल के दौरान पाकिस्तान पर पहला सर्जिकल स्ट्राइक किया गया था. मनोहर पर्रिकर किसी भी भारतीय राज्य के मुख्यमंत्री बनने वाले पहले आईआईटी ग्रैजुएट थे.

5. आबुधाबी में आयोजित स्पेशल ओलंपिक्स वर्ल्ड गेम्स 2019 में भारत ने कितने स्वर्ण पदक जीते हैं?
a.    19
b.    22
c.    38
d.    44
उत्तर. d. 44
विवरण: स्पेशल ओलंपिक्स-2019 में भारत 44 स्वर्ण, 54 रजत और 68 कांस्य पदक सहित कुल 166 पदक जीत चुका है. 14 से 21 मार्च तक होने वाले स्पेशल ओलंपिक के लिए 378 सदस्यीय भारतीय दल हिस्सा ले रहा है जिसमें 289 एथलीट और 73 कोच शामिल हैं. स्पेशल ओलंपिक खेलों का आयोजन हर 2 साल में एक बार किया जाता है. स्पेशल ओलंपिक भारत की स्थापना साल 1968 में हुई थी और इस साल ये अपना 50वां स्थापना वर्ष सेलिब्रेट कर रहा है.
current-affairs-15 march-2019
6. मध्य प्रदेश के आदिवासी समुदाय द्वारा होली के अवसर पर एक सप्ताह तक मनाये जाने वाले किस पर्व का 14 मार्च को आरंभ किया गया?
a.    भगोरिया महोत्सव
b.    कलपक्कम महोत्सव
c.    नील महोत्सव
d.    झंगोरी महोत्सव
उत्तर. a. भगोरिया महोत्सव
विवरण: होली के सात दिन पहले मध्य प्रदेश में आदिवासी समुदाय द्वारा भगोरिया महोत्सव की शुरुआत की जाती है. पारंपरिक भगोरिया महोत्सव में इस क्षेत्र की संस्कृति, परिवेश, रहन-सहन, वेषभूषा, वाद्ययंत्र प्रमुख आकर्षण होते हैं. भगोरिया त्योहार में आदिवासी लोग भागोरादेव की पूजा करते हैं. झाबुआ, धार, अलीराजपुर और खरगोन जैसे क्षेत्रों में यह सबसे पुराने त्योहारों में से एक है.

7.  किस देश में 17 मार्च 2019  को एशियन रेस वॉकिंग चैंपियनशिप में चौथा स्थान हासिल करने के साथ रेस वॉकर के.टी. इरफान 2020 टोक्यो ओलंपिक्स के लिए क्वॉलिफाई करने वाले पहले भारतीय ऐथलीट बन गए?
a.    नेपाल
b.    चीन
c.    रूस
d.    जापान
उत्तर. d. जापान
विवरण: जापान में 17 मार्च 2019 को एशियन रेस वॉकिंग चैंपियनशिप में चौथा स्थान हासिल करने के साथ रेस वॉकर के.टी. इरफान 2020 टोक्यो ओलंपिक्स के लिए क्वॉलिफाई करने वाले पहले भारतीय ऐथलीट बन गए. एक घंटे, 20 मिनट और 57 सेकेंड में रेस पूरी करने वाले इरफान ने दोहा (कतर) में होने वाले आईएएएफ वर्ल्ड चैंपियनशिप में भी जगह पक्की कर ली.

8. FIFA द्वारा किस देश में पहली बार वर्ष 2020 में अंडर-17 महिला विश्व कप का आयोजन करने की मंज़ूरी दी है?
a.    बांग्लादेश
b.    अफगानिस्तान
c.    चीन
d.    भारत
उत्तर. d. भारत
विवरण: भारत ने फ्राँस की दावेदारी को पीछे छोड़ते हुए मेज़बानी का अधिकार हासिल किया. यह अंडर-17 महिला विश्व कप का सातवाँ संस्करण होगा जिसे पहली बार भारत में आयोजित किया जायेगा. इससे पहले 2017 में भारत ने पहली बार अंडर-17 पुरुष विश्व कप की मेज़बानी की थी जिसमें इंग्लैंड ने स्पेन को फाइनल में हराकर खिताब जीता था.

9. राष्ट्रीय हरित प्राधिकरण (एनजीटी) ने किस राज्य के उडुपी में पावर प्लांट को लेकर अदाणी समूह पर 5 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया है?
a.    कर्नाटक
b.    झारखंड
c.    पंजाब
d.    तमिलनाडु
उत्तर. a. कर्नाटक
विवरण: राष्ट्रीय हरित प्राधिकरण (एनजीटी) ने कर्नाटक के उडुपी में पावर प्लांट को लेकर अदाणी समूह पर 5 करोड़ रूपये का जुर्माना लगाया है. एनजीटी ने इस प्लांट के विस्तार के लिए अदाणी समूह को दी गई पर्यावरणीय मंज़ूरी भी रद्द कर दी है.

10. राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने इसरो के पूर्व वैज्ञानिक नंबी नारायणन को किस पुरस्कार से सम्मानित किया?
a.    पद्म भूषण
b.    पद्म विभूषण
c.    पद्म श्री
d.    इनमें से कोई नहीं
उत्तर.  a. पद्म भूषण
विवरण: राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने इसरो के पूर्व वैज्ञानिक नंबी नारायणन को पद्म भूषण से सम्मानित किया. 1994 में इसरो की जासूसी के आरोप में गिरफ्तार हुए नारायणन को सुप्रीम कोर्ट ने 1998 में निर्दोष ठहराया था. वहीं, 2018 में सुप्रीम कोर्ट ने 'मानसिक प्रताड़ना' को लेकर केरल को उन्हें 50 लाख रुपये मुआवज़ा देने का आदेश दिया था.

Saturday, March 16, 2019

टॉप हिन्दी करेंट अफेयर्स 16 मार्च 2019

आज के करेंट अफेयर्स में आप सभी का स्वागत है. ये महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तरी विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में पूछा जा सकता है, मैं आप सभी के स्वर्णिम भविष्य की कामना करता हूँ.

Top 50 current-affairs-2019-january
1. हाल ही में भारत के किस राज्य में वेस्ट नील वायरस का पहला मामला सामने आया है?
A. तमिलनाडु
B. केरल
C. तेलंगाना
D. झारखंड
उत्तर. B. केरल
विवरण: हाल ही में केरल के मालापुरम के एक सात वर्ष के बच्चे को वेस्ट नील वायरस (WNV) से पीड़ित पाया गया है. केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री जे.पी. नड्डा तथा स्वास्थ्य सचिव प्रीति सूदन स्थिति की समीक्षा कर रहे हैं.

2. आरबीआई ने हाल ही में किस बैंक को प्राइवेट बैंक घोषित किया है?
A. देना बैंक
B. विजया बैंक
C. सेंट्रल बैंक
D. आईडीबीआई
उत्तर. D. आईडीबीआई
विवरण: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने आईडीबीआई बैंक (IDBI Bank) को निजी क्षेत्र के बैंक की श्रेणी में रख दिया है. भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) द्वारा आईडीबीआई बैंक में अधिग्रहण के बाद यह कदम उठाया गया है.

3. संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम किस नाम से जारी एक रिपोर्ट में कहा गया है कि वायु प्रदूषण से 2018 में भारत में 1.24 मिलियन लोगों की मृत्यु हुई जो कि सभी मौतों का लगभग 12.5 प्रतिशत है?
A. GEO-6
B. VAYU-2
C. UNDP-2
D. SSP-1
उत्तर. A. GEO-6
विवरण: संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम द्वारा जारी GEO-6 रिपोर्ट में कहा गया है. कि वायु प्रदूषण से 2018 में भारत में 1.24 मिलियन लोगों की मृत्यु हुई जो कि सभी मौतों का लगभग 12.5 प्रतिशत है.

4. आईपीएल 2019 से पहले दिल्ली कैपिटल्स ने किस पूर्व भारतीय कप्तान को टीम के सलाहकार के तौर पर नियुक्त किया है?
A. सौरव गांगुली
B. सचिन तेंदुलकर
C. राहुल द्रविड़
D. कपिल देव
उत्तर. A. सौरव गांगुली
विवरण: आईपीएल 2019 से पहले दिल्ली कैपिटल्स ने गुरुवार को पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली को टीम के सलाहकार के तौर पर नियुक्त कर लिया. गौरतलब है कि पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान रिकी पॉन्टिंग कैपिटल्स के मुख्य कोच हैं.

5. कर्नाटक में लिंगायत समुदाय की किस पहली महिला जगदगुरु और बसवा धर्म पीठ प्रमुख का 14 मार्च 2019 को बेंगलुरु के अस्पताल में दिल का दौरा पड़ने की वजह से निधन हो गया?
A. रानी सचदेवा
B. माते महादेवी
C. माते आहूजा
D. जया माँ
उत्तर. B. माते महादेवी
विवरण: कर्नाटक में लिंगायत समुदाय की पहली महिला जगदगुरु और बसवा धर्म पीठ प्रमुख माते महादेवी का 14 मार्च 2019 को बेंगलुरु के अस्पताल में दिल का दौरा पड़ने की वजह से निधन हो गया.
current-affairs-15 march-2019
6. निम्नलिखित में से किस दिन अंतरराष्ट्रीय उपभोक्ता अधिकार दिवस मनाया जाता है?
A. 12 मार्च
B. 13 मार्च
C. 14 मार्च
D. 15 मार्च
उत्तर. D. 15 मार्च
विवरण: प्रत्येक वर्ष 15 मार्च को अंतरराष्ट्रीय उपभोक्ता दिवस मनाया जाता है. इस दिन उपभोक्ताओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरुक करने के लिए विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये जाते हैं.

7. कार्मिक मंत्रालय के आदेश के मुताबिक, एम.आर. कुमार को कितने साल के लिए देश की सबसे बड़ी व सरकारी बीमा कंपनी एलआईसी का नया चेयरमैन नियुक्त किया गया है?
A. 7 साल
B. 6 साल
C. 2 साल
D. 5 साल
उत्तर. D. 5 साल
विवरण: कार्मिक मंत्रालय के आदेश के मुताबिक, एम.आर. कुमार को 5 साल के लिए देश की सबसे बड़ी व सरकारी बीमा कंपनी एलआईसी का नया चेयरमैन नियुक्त किया गया है. इससे पहले, कुमार उत्तरी क्षेत्र के ज़ोनल मैनेजर (प्रभारी) थे.

8. सुप्रीम कोर्ट ने 2013 आईपीएल स्पॉट-फिक्सिंग मामले में बीसीसीआई द्वारा किस क्रिकेटर पर लगाया गया आजीवन प्रतिबंध हटा दिया है?
A. श्रीसंत
B. के एल राहुल
C. हनुमा विहारी
D. पार्थिव पटेल
उत्तर. A. श्रीसंत
विवरण: सुप्रीम कोर्ट ने 2013 आईपीएल स्पॉट-फिक्सिंग मामले में बीसीसीआई द्वारा क्रिकेटर श्रीसंत पर लगाया गया आजीवन प्रतिबंध हटा दिया है. कोर्ट ने मामले को बीसीसीआई के पास भेजते हुए उसे तीन महीनों में सज़ा पर दोबारा फैसला लेने को कहा.

9. भारत ने करतारपुर साहिब कॉरिडोर पर चर्चा के दौरान पाकिस्तान से मांग की है कि वह ऐतिहासिक करतारपुर गुरुद्वारे तक जाने के लिए प्रतिदिन कितने भारतीय और भारतीय मूल के श्रद्धालुओं को वीज़ा मुक्त प्रवेश की सुविधा दे?
A. 2,000 भारतीय
B. 1,000 भारतीय
C. 5,000 भारतीय
D. 8,000 भारतीय
C. 5,000 भारतीय
विवरण: करतारपुर साहिब कॉरिडोर पर चर्चा के दौरान भारत ने पाकिस्तान से मांग की है कि वह ऐतिहासिक करतारपुर गुरुद्वारे तक जाने के लिए प्रतिदिन 5,000 भारतीय और भारतीय मूल के श्रद्धालुओं को वीज़ा मुक्त प्रवेश की सुविधा दे.

10. हाल ही में किस देश में एक आतंकी ने दो मस्जिदों पर हमला करके 49 लोगों को मौत के घाट उतार दिया है?
A. फ्रांस
B. न्यूज़ीलैंड
C. स्पेन
D. जर्मनी
उत्तर. B. न्यूज़ीलैण्ड
विवरण: न्यूजीलैंड के क्राइस्टचर्च नामक स्थान पर दो मस्जिदों में एक अज्ञात बंदूकधारी द्वारा भीषण फायरिंग की गई. इस फायरिंग में 49 लोगों की मौत हो गई.

Friday, March 15, 2019

टॉप हिन्दी करेंट अफेयर्स 15 मार्च 2019

आज के टॉप 10 करेंट अफेयर्स में आप सभी का स्वागत है. ये महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तरी विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में पूछा जा सकता है, मैं आप सभी के स्वर्णिम भविष्य की कामना करता हूँ. 

1. भारत और किस देश ने एक संयुक्त बयान जारी कर बताया कि दोनों देशों ने सुरक्षा और नागरिक परमाणु सहयोग बढ़ाने के लिए भारत में 6 परमाणु बिजली संयंत्र लगाने का फैसला किया है?
a.    अमेरिका
b.    नेपाल
c.    चीन
d.    रूस
उत्तर. a. अमेरिका
विवरण: भारत और अमेरिका ने एक संयुक्त बयान जारी कर बताया कि दोनों देशों ने सुरक्षा और नागरिक परमाणु सहयोग बढ़ाने के लिए भारत में 6 परमाणु बिजली संयंत्र लगाने का फैसला किया है.

2. कौन से भारतीय क्रिकेटर अपनी 200वीं वनडे पारी में संयुक्त रूप से तीसरे सबसे तेज़ 8000 रन बनाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं?
a.    विराट कोहली
b.    रोहित शर्मा
c.    ऋषभ पंत
d.    दिनेश कार्तिक
उत्तर. b. रोहित शर्मा
विवरण: भारतीय ओपनर रोहित शर्मा अपनी 200वीं वनडे पारी में संयुक्त रूप से तीसरे सबसे तेज़ 8000 रन बनाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं. उन्होंने यह उपलब्धि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पांचवें वनडे में 46 रन बनाकर हासिल की और पूर्व कप्तान सौरव गांगुली के रिकॉर्ड की बराबरी की.

3. एचडीएफसी बैंक 13 मार्च 2019 को कितने लाख करोड़ रुपये के बाज़ार पूंजीकरण को पार करने वाली तीसरी भारतीय कंपनी बन गई?
a.    4 लाख करोड़ रुपये
b.    2 लाख करोड़ रुपये
c.    1 लाख करोड़ रुपये
d.    6 लाख करोड़ रुपये
उत्तर. d. 6 लाख करोड़ रुपये
विवरण: एचडीएफसी बैंक 13 मार्च 2019 को 6 लाख करोड़ रुपये के बाज़ार पूंजीकरण को पार करने वाली तीसरी भारतीय कंपनी बन गई. पिछले एक साल में बैंक के शेयरों में करीब 20% की तेज़ी आई है.

4. किस देश की सरकार ने वायु प्रदूषण का सामना करने के लिए कई बिल पास किए हैं जिनमें प्रदूषण को सामाजिक आपदा के तौर पर स्वीकारा गया है?
a.    दक्षिण कोरियाई
b.    नेपाल
c.    चीन
d.    जापान
उत्तर. a. दक्षिण कोरियाई
विवरण: दक्षिण कोरियाई सरकार ने वायु प्रदूषण का सामना करने के लिए कई बिल पास किए हैं जिनमें प्रदूषण को सामाजिक आपदा के तौर पर स्वीकारा गया है. इसके बाद, सरकार प्रदूषण से लड़ने के लिए आपातकालीन फंड इस्तेमाल कर सकती है.

5. किस देश ने एक बार फिर आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के प्रमुख मसूद अज़हर को ग्लोबल आतंकी (Global Terrorist) घोषित होने से बचा लिया है?

a.    नेपाल
b.    चीन
c.    रूस
d.    फ्रांस
उत्तर. b. चीन
विवरण: चीन ने एक बार फिर आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के प्रमुख मसूद अज़हर को ग्लोबल आतंकी घोषित होने से बचा लिया है. चीन ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) में इस प्रस्ताव के विरोध में अपने वीटो पावर  का इस्तेमाल कर ऐसा किया.
general-knowledge-2019-budget.
6. भारत और ओमान के बीच द्विपक्षीय सैन्य अभ्यास श्रृंखला को किस नाम से आयोजित किया गया है?
a.    अल नागाह-III
b.    ऑपरेशन मैत्री
c.    ट्रेनिंग हमवतन
d.    सदभाव युद्धाभ्यास
उत्तर. a. अल नागाह-III
विवरण: अल-नागाह III भारत और ओमान के बीच द्विपक्षीय सैन्य अभ्यास श्रृंखला का तीसरा संस्करण है. इसका आयोजन ओमान में किया जा रहा है.

7. हाल ही में दक्षिण भारत में किस स्थान की हल्दी को जीआई टैग हासिल हुआ है?
a.    कन्नूर
b.    इरोड
c.    कोजिकोड
d.    मल्लाव-पुरम
उत्तर. b. इरोड
विवरण: तमिलनाडु के दक्षिणी-पश्चिमी भाग में अवस्थित इरोड जिले (पुराना नाम पेरियार) में उत्पादित हल्दी को भौगोलिक संकेतक या पहचान (GI)  का टैग मिला है.

8. जीव विज्ञानियों ने इंडोनेशिया के एक द्वीप में बीटल्स की कितनी नई प्रजातियों की खोज की है?
a.    83
b.    95
c.    103
d.    121
उत्तर. c. 103
विवरण: जीव विज्ञानियों ने इंडोनेशिया के एक द्वीप में बीटल्स की 103 नई प्रजातियों की खोज की है. इनके नाम जीव विज्ञानियों और ग्रीक पौराणिक पात्रों के नाम पर तो रखे ही गए हैं, साथ ही इनमें से एक का नाम स्टारवार्स के कैरेक्टर ‘योडा’ के नाम पर रखा गया है.

9.  हाल ही में भारतीय शोधकर्ताओं ने केरल के दक्षिणी-पश्चिमी घाट में किस जीव की नई प्रजाति की खोज की है?
a.    छिपकली
b.    मेंढक
c.    सांप
d.    केकड़ा
उत्तर. b. मेंढक
विवरण: भारतीय शोधकर्ताओं ने हाल ही में मेंढक की नई प्रजाति का पता लगाया है. मेंढक की यह प्रजाति केरल के दक्षिणी-पश्चिमी घाट में एक अस्थायी पोखर में पाई गई है.

10. हाल ही में किस देश की सरकारी मुद्रण इकाई ने स्टीफन हॉकिंग के सम्मान में ‘ब्लैक होल कॉइन’ जारी किया है?
a.    ब्रिटेन
b.    भारत
c.    स्वीडन
d.    यूएई
उत्तर.  a. ब्रिटेन
विवरण: विश्व के प्रसिद्ध वैज्ञानिक स्टीफन हॉकिंग के सम्मान में ब्रिटेन की रॉयल मिंट ने 50 पेंस का एक नया सिक्का जारी किया है. इस सिक्के को ‘ब्लैक होल सिक्का’ नाम दिया गया है. यह सिक्का स्टीफन हॉकिंग की रिसर्च से प्रभावित है.

Wednesday, March 13, 2019

टॉप हिन्दी करेंट अफेयर्स 14 मार्च 2019

आज के करेंट अफेयर्स में आप सभी का स्वागत है, ये महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तरी विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में पूछा जा सकता है. मैं आप सभी के स्वर्णिम भविष्य की कामना करता हूँ. 

1. निम्नलिखित में से किसे हाल ही में मिज़ोरम का पहला लोकायुक्त नियुक्त किया गया है?
A. एम. सी. रंजन
B.  के. एच. नागराजन
C. विवेक दहिया
D. सी. लालसावता
उत्तर. D. सी. लालसावता
विवरण: सेवानिवृत्त भारतीय प्रशासनिक अधिकारी (आईएएस) सी लालसावता ने 11 मार्च 2019 को मिज़ोरम के नवगठित लोकायुक्त के पहले अध्यक्ष के तौर पर शपथ ग्रहण की. राज्यपाल जगदीश मुखी ने राजभवन में उन्हें पद की शपथ दिलाई.

2. हाल ही में किस राज्य में मुख्यमंत्री आँचल अमृत योजना शुरू की गई है जिसके तहत आँगनवाड़ी केंद्रों में पढ़ने वाले बच्चों को सप्ताह में दो बार मुफ्त दूध दिया जायेगा?
A. उत्तराखंड
B. उत्तर प्रदेश
C. केरल
D. तमिलनाडु
उत्तर. A. उत्तराखंड 
विवरण: उत्तराखंड में मुख्यमंत्री आँचल अमृत योजना शुरू की गई है. इस योजना के तहत सरकार आँगनवाड़ी केंद्रों में पढ़ने वाले बच्चों को सप्ताह में दो बार मुफ्त दूध (100 मिली.) प्रदान करेगी.

3. पुरातत्वविदों ने हाल ही में किस राज्य में करीब 5,000 साल पुराने कब्रगाह की खोज की है जिसमें 250 से ज़्यादा कब्रें हैं?
A. गुजरात
B. बिहार
C. झारखंड
D. पंजाब
उत्तर. A. गुजरात 
विवरण: पुरातत्वविदों ने कच्छ (गुजरात) में करीब 5,000 साल पुराने कब्रगाह की खोज की है जिसमें 250 से ज़्यादा कब्रें हैं. विशेषज्ञों का मानना है कि यह कब्रगाह हड़प्पा सभ्यता के समय की हो .सकती है क्योंकि आकार में यह आयताकार है.

4. निम्न में से किस आईआईटी के छात्रों ने नकली नोट का पता लगाने वाले स्मार्टफोन ऐप का कोड डेवलप किया है?
A. आईआईटी कानपुर
B. आईआईटी दिल्ली
C. आईआईटी रुड़की
D. आईआईटी खड़गपुर
उत्तर. D. आईआईटी खड़गपुर 
विवरण: आईआईटी खड़गपुर (पश्चिम बंगाल) के छात्रों ने नकली नोट का पता लगाने वाले स्मार्टफोन ऐप का कोड डेवलप किया है. नोट की फोटो अपलोड होने के बाद यह ऐप उसके अगले और पिछले हिस्से में मौजूद 25 फीचर्स की मदद से नकली नोट की पहचान करेगा.

5. हाल ही में किस संगठन ने युद्धकालीन दवाओं की श्रृंखला तैयार की है जिनसे सैनिक के अस्पताल पहुंचने तक जीवन रक्षा में लाभ हो सकता है?
A. ISRO
B. DRDO
C. SIPRI
D. UNICEF
उत्तर. B. DRDO
विवरण: रक्षा अनुसन्धान व विकास संगठन ने हाल ही में युद्धकालीन दवाओं की श्रृंखला तैयार की है. इन दवाओं की सहायता से “गोल्डन ऑवर” को तब तक बढ़ाया जा सकता है जब तक सैनिक अस्पताल में नहीं पहुँच जाता.
6. चीनी सरकारी मीडिया के मुताबिक, चीन और किस देश ने संयुक्त रूप से विकसित किए गए JF-17 लड़ाकू विमान को अपग्रेड करना शुरू
 कर दिया है?
A. पाकिस्तान
B. नेपाल
C. जापान
D. रूस
उत्तर. A. पाकिस्तान
विवरण: चीनी सरकारी मीडिया के मुताबिक, चीन और पाकिस्तान ने संयुक्त रूप से विकसित किए गए JF-17 लड़ाकू विमान को अपग्रेड करना शुरू कर दिया है. गौरतलब है, JF-17 एक सिंगल इंजन मल्टी-रोल लड़ाकू विमान है.

7. ऐक्सिस बैंक ने ग्लोबल टेक्नोलॉजी प्रोवाइडर एसकेएफ की भारतीय यूनिट के चेयरमैन राकेश मखीजा को कितने साल के लिए गैर-कार्यकारी पार्ट टाइम चैयरमैन बनाया है?
A. चार साल
B. सात साल
C. तीन साल
D. दो साल
उत्तर. C. तीन साल 
विवरण: ऐक्सिस बैंक ने ग्लोबल टेक्नोलॉजी प्रोवाइडर एसकेएफ की भारतीय यूनिट के चेयरमैन राकेश मखीजा को तीन साल के लिए गैर-कार्यकारी पार्ट टाइम चैयरमैन बनाया है और उनकी नियुक्ति 18 जुलाई 2019 से प्रभावी होगी. मखीजा मौजूदा गैर-कार्यकारी चेयरमैन संजीव मिश्रा की जगह लेंगे.

8. देश में मौजूद किस आईआईटी के लिए मानव अनुसंधान विकास मंत्रालय द्वारा SPARC योजना के तहत सात अनुसंधान प्रस्तावों का चयन किया गया है?
A. आईआईटी दिल्ली
B. आईआईटी रुड़की
C. आईआईटी मंडी
D. आईआईटी जबलपुर
उत्तर. C. आईआईटी मंडी
विवरण: अकादमिक और अनुसंधान सहयोग संवर्द्धन योजना (SPARC) के तहत आईआईटी मंडी के लिए सात अनुसंधान प्रस्तावों का चयन किया गया है. इस योजना के तहत आईआईटी में विभिन्न शोध और कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे.

9. किस देश में 11 साल में करीब 88,000 लोगों पर हुए अध्ययन में सामने आया है कि वायु प्रदूषण में ज़्यादा देर तक रहने के कारण इंसानों में डायबिटीज़ का खतरा बढ़ सकता है?
A. नेपाल
B. चीन
C. रूस
D. जापान
उत्तर. B. चीन
विवरण: चीन में 11 साल में करीब 88,000 लोगों पर हुए अध्ययन में सामने आया है कि वायु प्रदूषण (पीएम 2.5) में ज़्यादा देर तक रहने के कारण इंसानों में डायबिटीज़ का खतरा बढ़ सकता है.

10. भारत सहित 45 देशों ने किस विमान की सेवाओं को प्रतिबंधित कर दिया है?
A. बोइंग 737 मैक्स 8
B. हरक्युलिस
C. जेटस्ट्रीम 2
D. लुफ्थांसा बायपोलर
उत्तर. A. बोइंग 737 मैक्स 8
विवरण: इथोपियन एयरलाइंस के एक विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद भारत ने 12 मार्च 2019 को बोइंग 737 मैक्स 8 विमान को प्रतिबंधित कर दिया है. विश्व के लगभग 45 देशों द्वारा भी इस तरह का कदम उठाया गया है.

टॉप हिन्दी करेंट अफेयर्स 13 मार्च 2019

आज के टॉप करेंट अफेयर्स में आप सभी का स्वागत है. ये महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तरी विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में पूछा जा सकता है.मैं, आपके स्वर्णिम भविष्य की कामना करता हूँ. 

Top 50 current-affairs-2019-february
1. भारतीय रक्षा अनुसंधान संगठन द्वारा हाल ही में किस गाइडेड रॉकेट प्रणाली का सफल परीक्षण किया गया है?
A. अस्त्र
B. अरुण
C. पिनाक
D. अर्जुन
उत्तर. C. पिनाक
विवरण: भारतीय रक्षा अनुसंधान संगठन (DRDO) ने 11 मार्च 2019 को स्वदेश निर्मित मल्टीबैरल पिनाक रॉकेट प्रणाली का सफल परीक्षण किया है. यह लंबी दूरी से दुश्मन के ठिकानों को ध्वस्त करने में सक्षम है.

2. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बांग्लादेशी पीएम शेख हसीना ने 11 मार्च 2019 को वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए संयुक्त रूप से बांग्लादेश में कितने परियोजनाओं का उद्घाटन किया?
A. चार
B. पांच
C. सात
D. आठ
उत्तर. A. चार
विवरण: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बांग्लादेशी पीएम शेख हसीना ने 11 मार्च 2019 को वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए संयुक्त रूप से बांग्लादेश में चार परियोजनाओं का उद्घाटन किया. इस मौके पर पीएम मोदी के साथ विदेश मंत्री सुषमा स्वराज भी मौजूद थीं.

3. भारत के पर्यटन मंत्रालय ने किस स्थान पर आयोजित अंतर्राष्ट्रीय गोल्डन सिटी गेट टूरिज़्म अवार्ड्स-2019 में टीवी सिनेमा स्पॉट की श्रेणी में प्रथम पुरस्कार जीता है?
A. पेरिस
B. ज्यूरिख
C. बर्लिन
D. वेनिस
उत्तर. C. बर्लिन
विवरण: भारत के पर्यटन मंत्रालय ने बर्लिन में 6 से 10 मार्च तक आयोजित हुए प्रतिष्ठित अंतर्राष्ट्रीय गोल्डन सिटी गेट टूरिज़्म अवार्ड्स 2019 में टीवी सिनेमा स्पॉट की श्रेणी में प्रथम पुरस्कार जीता है.

4. स्वीडन स्थित थिंक टैंक SIPRI द्वारा कराये गये सर्वेक्षण के अनुसार वर्ष 2014-2018 के मध्य किस देश ने सबसे अधिक हथियार आयात किये हैं?
A. भारत
B. सऊदी अरब
C. पाकिस्तान
D. मिस्र
उत्तर. B. सऊदी अरब
विवरण: स्वीडन के थिंक टैंक स्टॉकहोम इंटरनेशनल पीस रिसर्च इंस्टिट्यूट (SIPRI) ने अपनी वार्षिक रिपोर्ट में कहा है

कि भारत हथियार आयात करने वाले देशों में दूसरे स्थान पर आता है. पहले स्थान पर सऊदी अरब है.
current-affairs-2019-12 march
5. राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद द्वारा हाल ही में छत्तीसगढ़ निवासी तथा कला क्षेत्र में अभूतपूर्व योगदान के लिए किस शख्सियत को पदम विभूषण पुरस्कार से सम्मानित किया गया?
A. तीजन बाई
B. बिमल पटेल
C. शांतनु नारायण
D. ज्योति भट्ट
उत्तर. A. तीजन बाई
विवरण: राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने तीजन बाई, इस्माइल उमर गुलेह (विदेशी), अनिल कुमार मणिभाई नाइक को पद्म विभूषण पुरस्कार से सम्मानित किया.

6. बांध पुनर्वास और सुधार परियोजना के तहत विश्व बैंक ने भारत के 220 बांधों के लिए कितनी सहायता राशि देने की घोषणा की है?
A. 95 मिलियन डॉलर
B. 137 मिलियन डॉलर
C. 167 मिलियन डॉलर
D. 195 मिलियन डॉलर
उत्तर. B. 137 मिलियन
विवरण: विश्व बैंक ने बांध पुनर्वास और सुधार परियोजना (DRIP) के तहत छह राज्यों में 220 से अधिक बड़े बांधों के पुनर्वास और आधुनिकीकरण के लिये 137 मिलियन डॉलर (लगभग 960 करोड़ रुपए) का अतिरिक्त वित्तपोषण प्रदान किया है.

7. भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने वर्ष 2018-19 और वर्ष 2019-20 के दौरान अल्पकालिक फसल ऋण को लेकर कितने फीसदी की ब्याज सहायता (सब्सिडी) के संदर्भ में बैंकों के लिए नियमों को अधिसूचित किया?
A. दो फीसदी
B. चार फीसदी
C. सात फीसदी
D. दस फीसदी
उत्तर. A. दो फीसदी
विवरण: भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने वर्ष 2018-19 और वर्ष 2019-20 के दौरान अल्पकालिक फसल ऋण को लेकर दो फीसदी की ब्याज सहायता (सब्सिडी) के संदर्भ में बैंकों के लिए नियमों को अधिसूचित किया.

8. किस देश में साल 2013 में आधिकारिक तौर पर लुप्त घोषित की गई चीते की 'फॉर्मोसन क्लाउडेड' प्रजाति करीब 36 साल बाद देखी गई है?
A. नेपाल
B. चीन
C. ताइवान
D. रूस
उत्तर. C. ताइवान
विवरण: ताइवान में साल 2013 में आधिकारिक तौर पर लुप्त घोषित की गई चीते की 'फॉर्मोसन क्लाउडेड' प्रजाति करीब 36 साल बाद देखी गई है.

Tuesday, March 12, 2019

टॉफ हिन्दी करेंट अफेयर्स 12 मार्च 2019

आज के टॉप 10  करेंट अफेयर्स में आप सभी का स्वागत है.ये महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तरी किसी भी परीक्षा में पूछा जा सकता है. मैं,आप सभी के स्वर्णिम भविष्य की कामना करता हूँ.

Isro-general-knowledge-2019 Moon mission
1. भारत में किस स्थान पर मिलने वाले मरयूर गुड़ को हाल ही में जीआई टैग मिला है?
A. मैसूर
B. इडुक्की
C. अगरतला
D. कोयम्बटूर
उत्तर. B. इडुक्की
विवरण: केरल के इडुक्की जिले में मिलने वाले मरयूर गुड़ को हाल ही में भौगोलिक संकेत (GI) टैग प्रदान किया गया है. मरयूर गुड़ का निर्माण सदियों से पारंपरिक विधि द्वारा किया जाता है.

2. केंद्र सरकार ने हाल ही में कितनी राशि की सूरत मेट्रो रेल परियोजना को दी मंज़ूरी है?
A. 12,000 करोड़ रुपये
B. 8,000 करोड़ रुपये
C. 7,000 करोड़ रुपये
D. 6,000 करोड़ रुपये
उत्तर. A. 12,000 करोड़ रुपये 
विवरण: केंद्र सरकार ने सूरत (गुजरात) में मेट्रो रेल परियोजना को मंज़ूरी दे दी है जिसके तहत कुल 40 किलोमीटर से अधिक के दो मेट्रो रेल कॉरिडोर बनाए जाएंगे. इस परियोजना को 5 साल में पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है और इसकी अनुमानित लागत 12,020.32 करोड़ रुपये है.

3. चुनाव आयोग द्वारा जारी घोषणा के अनुसार लोकसभा चुनाव 2019 कितने चरणों में कराये जायेंगे?
A. सात
B. आठ
C. नौ
D. दस
उत्तर. A. सात
विवरण: चुनाव आयोग के द्वारा की गई घोषणा के अनुसार देशभर में कुल 7 चरणों में लोकसभा चुनाव कराए जायेंगे. चुनाव के पहले चरण का मतदान 11 अप्रैल को होना है जबकि मतगणना 23 मई को होगी.

4. राष्ट्रीय फार्मास्यूटिकल मूल्य प्राधिकरण (एनपीपीए) ने हाल ही में 390 गैर-अनुसूचित कैंसर दवाओं के दाम में कितने प्रतिशत की कमी की है?
A. 44%
B. 87%
C. 57%
D. 23%
उत्तर. B. 87%
विवरण: राष्ट्रीय फार्मास्यूटिकल मूल्य प्राधिकरण ने हाल ही में 390 गैर-अनुसूचित कैंसर दवाओं के दाम में 87% की कमी की है. प्राधिकरण ने दवा निर्माताओं तथा अस्पतालों को ट्रेड मार्जिन फार्मूला के आधार पर कीमतों को संशोधित करने के लिए कहा है.

5. हाल ही में किस राज्य में ओबीसी को 27% आरक्षण देने वाले अध्यादेश को राज्यपाल की मंज़ूरी मिल गई है?
A. महाराष्ट्र
B. तेलंगाना
C. मध्य प्रदेश
D. छत्तीसगढ़
उत्तर. C. मध्य प्रदेश 
विवरण: मध्य प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने राज्य में अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) के लिए आरक्षण को मौजूदा 14% से बढ़ाकर 27% करने वाले अध्यादेश को मंज़ूरी दे दी है जिससे राज्य में अब कुल आरक्षण 63% हो गया है.

current-affairs-2019-9 march
6. चुनाव आयोग द्वारा की गई घोषणा के अनुसार भारत में लोकसभा की कितनी सीटों के लिए सात चरणों में अप्रैल से मई के बीच चुनाव कराये जायेंगे?
A. 543
B. 546
C. 547
D. 550it
उत्तर.  A. 543
विवरण: चुनाव आयोग ने 10 मार्च 2019 को लोकसभा चुनाव 2019 की तारीखों का एलान कर दिया है. चुनाव सात चरणों में कराए जाएंगे. अप्रैल और मई में सात चरणों में लोकसभा की 543 सीटों के लिए चुनाव कराए जाएंगे.

7. अंतरराष्ट्रीय वैज्ञानिकों के एक दल ने निम्नलिखित में से किस देश में ओर्का व्हेल की प्रजाति का पता लगाया है जो दुर्लभ किलर व्हेल की नई प्रजाति हो सकती है?
A. बोलीविया
B. ब्राज़ील
C. पेरू
D. चिली
उत्तर. D. चिली
विवरण: अंतर्राष्ट्रीय वैज्ञानिकों के एक दल ने चिली में ओर्का व्हेल की प्रजाति का पता लगाया है जो दुर्लभ किलर व्हेल की नई प्रजाति हो सकती है.

8. गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स द्वारा किस देश की महिला काने तनाका को विश्व की सबसे बुजुर्ग जीवित व्यक्ति के खिताब से नवाजा गया है?
A. फिलिपींस
B. दक्षिण कोरिया
C. कंबोडिया
D. जापान
उत्तर. D. जापान
विवरण: गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स द्वारा 116 साल की जापानी महिला काने तनाका को विश्व की सबसे बुजुर्ग जीवित व्यक्ति के खिताब से नवाजा गया है.

9. अभिनेता से नेता बने कमल हासन की मक्कल नीति मय्यम (एमएनएम) पार्टी को आगामी लोकसभा चुनाव के लिए कौन सा चुनाव चिन्ह दिया गया है?
A. दीया
B. टॉर्च
C. पेड़
D. किताब
उत्तर. B. टॉर्च 
विवरण: चुनाव आयोग ने अभिनेता-नेता कमल हासन की मक्कल नीति मय्यम (एमएनएम) पार्टी को आगामी लोकसभा चुनाव के लिए 'बैटरी टॉर्च' चुनाव चिन्ह दिया है.

10. निम्नलिखित में से किसे हाल ही में फिलिस्तीन का नया प्रधानमंत्री नियुक्त किया गया है?
A. मोहम्मद शतयेह
B. आरिफ फतेह
C. जावेद हमज़ा
D. कारून सफायत
उत्तर. A. मोहम्मद शतयेह
विवरण: मोहम्मद शतेयह को 10 मार्च, 2019 को फिलिस्तीन के राष्ट्रपति महमूद अब्बास द्वारा फिलिस्तीन के नए प्रधान मंत्री के रूप में नामित किया गया.

Friday, March 8, 2019

टॉप हिन्दी करेंट अफेयर्स 9 मार्च 2019

आज के टॉप 10  करेंट अफेयर्स में आप सभी का स्वागत है.ये महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तरी किसी भी प्रतियोगी परीक्षा में पूछा जा सकता है. मैं, आप सभी के स्वर्णिम भविष्य की कामना करता हूँ.

1. किस राज्य के राज्यपाल के. राजशेखरन ने अपने 9 महीने के कार्यकाल के बाद 08 मार्च 2019 को अपने पद से इस्तीफा दे दिया?
A.पंजाब
B. मिज़ोरम
C. कर्नाटक
D. तमिलनाडु
उत्तर. B. मिजोरम 
विवरण: मिज़ोरम के राज्यपाल के. राजशेखरन ने अपने 9 महीने के कार्यकाल के बाद 08 मार्च 2019 को अपने पद से इस्तीफा दे दिया. फिलहाल, असम के राज्यपाल प्रोफेसर जगदीश मुखी के पास मिज़ोरम का अतिरिक्त कार्यभार होगा.

2. प्रधानमंत्री की अध्यक्षता में हुई आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडल समिति (सीसीईए) की बैठक में बक्सर (बिहार) के चौसा में 660-660 मेगावाट के कितने ताप विद्युत संयंत्रों को मंज़ूरी दे दी गई?
A. तीन
B. चार
C. सात
D. दो
उत्तर. D. दो
विवरण: प्रधानमंत्री की अध्यक्षता में हुई आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडल समिति (सीसीईए) की बैठक में बक्सर (बिहार) के चौसा में 660-660 मेगावाट के दो ताप विद्युत संयंत्रों को मंज़ूरी दे दी गई. बतौर रिपोर्ट्स, 10,439.09 करोड़ रुपये की इन ताप विद्युत परियोजनाओं से उत्पादित होने वाली बिजली का 85 फीसदी हिस्सा बिहार स्टेट पावर होल्डिंग कंपनी लिमिटेड खरीदेगी.

3. सुप्रीम कोर्ट ने 08 मार्च 2019 को अयोध्या मामले को आपसी बातचीत से सुलझाने के लिए मध्यस्थता को मंज़ूरी देते हुए कितने सदस्यीय पैनल का गठन किया है?
A. तीन
B. चार
C. सात
D. आठ
उत्तर. A. तीन
विवरण: सुप्रीम कोर्ट की पांच जजों की संविधान पीठ ने 08 मार्च 2019 को अयोध्या मामले को आपसी बातचीत से सुलझाने के लिए मध्यस्थता को मंज़ूरी देते हुए तीन सदस्यीय पैनल का गठन कर दिया.

4. उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने उद्योगपति मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी को किस मंदिर समिति का सदस्य नियुक्त किया है?
A. काशी विश्वनाथ मंदिर
B. वैष्णो देवी मंदिर
C. बद्रीनाथ केदारनाथ मंदिर
D. जगन्नाथ मंदिर
उत्तर. C. बद्रीनाथ केदारनाथ मंदिर
विवरण: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने उद्योगपति मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी को बद्रीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति का सदस्य नियुक्त किया है. इन मंदिरों का प्रबंधन और प्रशासन यह समिति ही संभालती है.

5. भारत ने 10 साल की अवधि के लिए भारतीय नौसेना के लिए परमाणु क्षमता से संपन्न हमलावर पनडुब्बी पट्टे पर लेने के लिए किस देश के साथ तीन अरब डॉलर का समझौता किया है?
A. फ्रांस
B. इज़राइल
C. रूस
D. जर्मनी
उत्तर. C. रूस
विवरण: भारत ने 10 साल की अवधि के लिए भारतीय नौसेना के लिए परमाणु क्षमता से संपन्न हमलावर पनडुब्बी पट्टे पर लेने के लिए रूस के साथ तीन अरब डॉलर का समझौता किया है.
Top 50 current-affairs-2019-february
6. हाल ही में किस राज्य सरकार द्वारा युवाओं को निजी उद्यम शुरू करने के लिए प्रोत्साहन हेतु ‘युवाश्री अर्पण’ योजना आरंभ की गई है?
A. पंजाब
B. केरल
C. हरियाणा
D. पश्चिम बंगाल
उत्तर. D. पश्चिम बंगाल 
विवरण: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बेनर्जी द्वारा हाल ही में ‘युवाश्री अर्पण’ योजना की घोषणा की गई. इस योजना के तहत राज्य के 50 हजार युवाओं को सरकार की ओर से निजी उद्यम शुरू करने के लिए एक-एक लाख रुपए की धनराशि दी जाएगी.

7. कैबिनेट ने हाल ही में किस राज्य में कीरू पनबिजली परियोजना में निवेश को मंजूरी दी है?
A. ओडिशा
B. जम्मू-कश्मीर
C. हिमाचल प्रदेश
D. उत्तराखंड
उत्तर. जम्मू- कश्मीर 
विवरण: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में आर्थिक मामलों पर कैबिनेट समिति (सीसीईए) ने जम्मू-कश्मीर में मेसर्स चिनाब वैली पावर प्रोजेक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड द्वारा कीरू पनबिजली परियोजना (624 मेगावाट) के निर्माण के लिए निवेश करने को मंजूरी दे दी है.

8. देश में संक्रामक रोग एड्स की रोकथाम में मिली सफलता को देखते हुए एड्स नियंत्रण कार्यक्रम को किस वर्ष तक जारी रखने के लिए 6434 करोड़ रुपये मंजूर किये गये हैं?
A. वर्ष 2020
B. वर्ष 2021
C. वर्ष 2022
D. वर्ष 2023
उत्तर. A. वर्ष 2020
विवरण: देश में संक्रामक रोग एड्स की रोकथाम में मिली सफलता को देखते हुए एड्स नियंत्रण कार्यक्रम को 2020 तक जारी रखने तथा इसके लिए केंद्र सरकार द्वारा 6434 करोड़ रुपये मंजूर करने का निर्णय लिया गया है.

9. वर्ष 2019 के प्रित्जकर पुरस्कार के लिए निम्नलिखित में से किसे चुना गया है?
A. केविन एंड्रयूज़
B. जाहा हदीद
C. अराता इसोजाकी
D. बालकृष्ण दोषी
उत्तर. C. अराता इसोजाकी
विवरण: जापानी आर्किटेक्ट अराता इसोजाकी को प्रतिष्ठित प्रित्जकर पुरस्कार-2019 के लिए चयनित किया गया है. वे इस पुरस्कार को जीतने वाले 46वें व्यक्ति तथा आठवें जापानी आर्किटेक्ट हैं.

10. वित्त मंत्रालय ने सार्वजनिक उपक्रमों (पीएसयू) और पेमेंट ऑफ ग्रैच्युटी ऐक्ट के तहत ना आने वाले कर्मचारियों की कितने लाख रुपये तक की ग्रैच्युटी टैक्स फ्री कर दी है?
A. 20 लाख रुपये
B. 50 लाख रुपये
C. 80 लाख रुपये
D. 30 लाख रुपये
उत्तर. A. 20 लाख रुपये 
विवरण: वित्त मंत्रालय ने सार्वजनिक उपक्रमों (पीएसयू) और पेमेंट ऑफ ग्रैच्युटी ऐक्ट के तहत ना आने वाले कर्मचारियों की 20 लाख रुपये तक की ग्रैच्युटी टैक्स फ्री कर दी है. इससे पहले मार्च 2018 में ग्रैच्युटी राशि 10 लाख रुपये से बढ़ाकर 20 लाख रुपये की गई थी.