expr:class='"loading" + data:blog.mobileClass'>
Showing posts with label Current affairs 2018. Show all posts
Showing posts with label Current affairs 2018. Show all posts

Friday, December 28, 2018

टॉप हिन्दी करेंट अफेयर्स 28 दिसंबर 2018

आज का टॉप-10 करेंट अफेयर्स में आपका स्वागत है.ये महत्वपूर्ण सवाल विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में पूछे जा सकते हैं.मैं, आपके स्वर्णिम भविष्य की कामना करता हूँ.


प्रश्न 1. हाल ही में केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने घोषणा की है कि भारत के सबसे बड़े कैंसर संस्थान का उद्घाटन जनवरी 2019 में किस राज्य में किया जाएगा?
A) हरियाणा
B) पंजाब
C) बिहार
D) कर्नाटक

उत्तर. A) हरियाणा

Explanation: हाल ही में केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने घोषणा की है कि भारत के सबसे बड़े कैंसर संस्थान का उद्घाटन जनवरी 2019 में हरियाणा के झज्जर में किया जाएगा. उत्तर भारत में कैंसर के उपचार के लिए यह संस्थान अत्यंत महत्वपूर्ण सिद्ध होगा.

प्रश्न 2. हाल ही में किस देश ने गूगल से प्रतिस्पर्धा करने हेतु अंतरिक्ष-आधारित ब्रॉडबैंड के लिए अपना पहला उपग्रह प्रक्षेपित किया?
A) चीन
B) नेपाल
C) रूस
D) जापान

उत्तर. A) चीन

Explanation: चीन ने हाल ही में गूगल से प्रतिस्पर्धा करने के लिए अंतरिक्ष-आधारित ब्रॉडबैंड के लिए अपना पहला उपग्रह प्रक्षेपित किया. इसका उद्देश्य दुनिया भर के उपयोक्ताओं, विशेषकर उन क्षेत्रों के लोगों के बीच ब्रॉडबैंड इंटरनेट कनेक्टिविटी प्रदान करने के लिए एक अंतरिक्ष-आधारित संचार नेटवर्क का निर्माण करना है.

प्रश्न 3. केंद्र सरकार ने रामेश्वरम (तमिलनाडु) से राम सेतु के शुरुआती बिंदु माने जाने वाले धनुषकोडी तक कितने करोड़ रुपये की लागत से 17 किलोमीटर लंबी नई रेल लाइन बिछाए जाने को मंज़ूरी दी है?
A) 510 करोड़ रुपये
B) 208 करोड़ रुपये
C) 408 करोड़ रुपये
D) 908 करोड़ रुपये

उत्तर. B) 208 करोड़ रुपये

Explanation: केंद्र सरकार ने रामेश्वरम (तमिलनाडु) से राम सेतु के शुरुआती बिंदु माने जाने वाले धनुषकोडी तक 208 करोड़ रुपये की लागत से 17 किलोमीटर लंबी नई रेल लाइन बिछाए जाने को मंज़ूरी दी है.

प्रश्न 4. निम्नलिखित में से किस राज्य में भारत का पहला संगीत संग्रहालय स्थापित किया जाएगा?
A) बिहार
B) तमिलनाडु
C) कर्नाटक
D) केरल

उत्तर. B) तमिलनाडु

Explanation: तमिलनाडु ने थिरुवईयरु में केंद्र सरकार से सहायता के साथ देश का पहला संगीत संग्रहालय स्थापित करने की घोषणा की है, जो कर्नाटक संगीत की त्रिनेत्र में से एक, संत त्यागराज का जन्मजगह है.

प्रश्न 5. केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड द्वारा हाल ही में प्रकाशित रिपोर्ट के अनुसार, 2018 में मानसून के बाद 39 में से कितने स्थानों पर साफ पानी पाया गया?
A) 10
B) 15
C) 20
D) 1

उत्तर. D) 1

Explanation: केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने अपने ताजा अध्ययन में कहा है कि जिन 39 स्थानों से होकर गंगा नदी गुजरती है, उनमें से केवल एक स्थान पर इस साल मॉनसून के बाद गंगा का पानी साफ था.
Top-Current-Affairs-October-2018.
प्रश्न 6. हाल ही में किस राज्य को सार्वभौमिक स्वास्थ्य कवरेज प्रदान करने वाला पहले भारतीय राज्य का दर्जा मिला?
A) बिहार
B) पंजाब
C) कर्नाटक
D) उत्तराखंड

उत्तर. D) उत्तराखंड

Explanation: उत्तराखंड में 'अटल आयुष्मान उत्तराखंड योजना' का शुभारंभ किया गया. मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मदिन पर इस महत्वाकांक्षी योजना का शुभारंभ किया.

प्रश्न 7. किस राज्य सरकार ने अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर राज्य के ग्रामीण छात्रों के लिए भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी इंटरनेशनल स्कूल की स्थापना करने की घोषणा की?
A) बिहार सरकार
B) महाराष्ट्र सरकार
C) पंजाब सरकार
D) तमिलनाडु सरकार

उत्तर. B) महाराष्ट्र सरकार

Explanation: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेन्द्र फड़नवीस ने 25 दिसम्बर 2018 को अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर राज्य के ग्रामीण छात्रों के लिए भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी इंटरनेशनल स्कूल की स्थापना करने की घोषणा की.

प्रश्न 8. निम्न में से किस आसियान देश की संसद ने मारिजुआना के चिकित्सा उपयोग को मंजूरी दे दी है?
A) थाईलैंड
B) फिलिपींस
C) लाओस
D) वियतनाम

उत्तर. A) थाईलैंड

Explanation: थाईलैंड ने 25 दिसंबर को चिकित्सा उपयोग और अनुसंधान के लिए मारिजुआना के उपयोग को मंजूरी दे दी है. इस मंजूरी का असर यह होगा की चिकित्सा उपयोग और अनुसंधान के अतिरिक्त मारिजुआना का आयात, निर्यात, उत्पादन भी वैध हो जाएंगे.

प्रश्न 9. राष्ट्रीय उपभोक्ता दिवस 2018 का विषय निम्न में से क्या था?
A) उपभोक्ता शिकायतों के समयबद्ध निपटान
B) उपभोक्ता सावधानी से खरीदें
C) उपभोक्ता का अधिकार
D) उपभोक्ता का संरक्षण

उत्तर. A) उपभोक्ता शिकायतों के समयबद्ध निपटान

Explanation: राष्ट्रीय उपभोक्ता दिवस 2018 का विषय ‘‘उपभोक्ता शिकायतों के समयबद्ध निपटान’’ था. भारत में 24 दिसम्बर राष्ट्रीय उपभोक्ता दिवस के रूप में मनाया जाता है. वर्ष 1986 में इसी दिन उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम विधेयक पारित हुआ था.
Top-current-affairs-2018-November
प्रश्न 10. किस देश ने 26 दिसंबर 2018 को कहा कि वह इंटरनेशनल व्हेलिंग कमीशन (आईडब्ल्यूसी) से हट रहा है?
A) जापान
B) ऑस्ट्रेलिया
C) न्यूज़ीलैंड
D) नेपाल

उत्तर. A) जापान

Explanation: जापान ने 26 दिसंबर 2018 को कहा कि वह इंटरनेशनल व्हेलिंग कमीशन (आईडब्ल्यूसी) से हट रहा है और अगले साल (वर्ष 2019) से व्हेल पकड़ने का व्यावसायिक काम फिर शुरू करेगा.

Thursday, December 27, 2018

टॉप हिन्दी करेंट अफेयर्स 27 दिसंबर 2018

आज का टॉप-10 करेंट अफेयर्स में आपका स्वागत है. ये महत्वपूर्ण सवाल विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में पूछे जा सकते हैं.मैं, आपके स्वर्णिम भविष्य की कामना करता हूँ. 


प्रश्न.1 भारत ने चीन के दुग्ध उत्पादों के आयात पर प्रतिबन्ध को कितने माह तक बढ़ाया है?
A) चार माह
B) सात माह
C) आठ माह
D) दस माह

Answer. A) चार माह

Explanation: भारत ने चीन के दुग्ध उत्पादों के आयात पर प्रतिबन्ध को चार माह तक बढ़ाया है. अब यह प्रतिबंध 23 अप्रैल 2019 तक लागू रहेगा. इसके लिए हाल ही में केन्द्रीय वाणिज्य मंत्रालय ने अधिसूचना जारी की है.

प्रश्न 2. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किस राज्य में देश के सबसे लम्बे रेल-रोड पुल “बोगीबील” का उद्घाटन किया?
A) बिहार
B) असम
C) पंजाब
D) झारखण्ड

Answer. B) असम

Explanation: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने असम में देश के सबसे लम्बे रेल-रोड पुल “बोगीबील” का उद्घाटन किया. इस पुल का निर्माण असम के धेमाजी और डिब्रूगढ़ जिले में किया गया है.

प्रश्न 3. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाल ही में किस राज्य में स्वास्थ्य, सड़क-राजमार्ग और उच्च शिक्षा से जुड़ी करीब 14,500 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का शुभारंभ किया?
A) बिहार
B) पंजाब
C) गुजरात
D) ओडिशा

Answer. D) ओडिशा

Explanation: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाल ही में ओडिशा में स्वास्थ्य, सड़क-राजमार्ग और उच्च शिक्षा से जुड़ी करीब 14,500 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का शुभारंभ किया.

प्रश्न 4. उत्तर प्रदेश सरकार ने 25 दिसंबर 2018 को लखनऊ के लोक भवन में किस पूर्व प्रधानमंत्री की 25 फुट ऊंची प्रतिमा लगाने की घोषणा की?
A) मनमोहन सिंह
B) अटल बिहारी वाजपेयी
C) इन्द्र कुमार गुजराल
D) विश्वनाथ प्रताप सिंह

Answer. B) अटल बिहारी वाजपेयी

Explanation: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को लखनऊ के लोक भवन में पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी की 25 फुट ऊंची प्रतिमा लगाने की घोषणा की. यह घोषणा वाजपेयी की 94वीं जयंती पर की गई.
Important-Questions-Indian-Railway-Exam.

प्रश्न 5. किस राज्य के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने राज्य के “बाल देखभाल संस्थान” का नाम बदलकर “जगन्नाथ आश्रम” किये जाने की घोषणा की?
A) पंजाब
B) तमिलनाडु
C) हरियाणा
D) कर्नाटक

Answer. C) हरियाणा

Explanation: हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने 25 दिसम्बर 2018 को राज्य के “बाल देखभाल संस्थान” का नाम बदलकर “जगन्नाथ आश्रम” किये जाने की घोषणा की.

प्रश्न 6. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ के लोक भवन में पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी की कितने फुट ऊंची प्रतिमा लगाने की घोषणा की?
A) 10 फुट
B) 12 फुट
C) 20 फुट
D) 25 फुट

Answer. D) 25 फुट

Explanation: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ के लोक भवन में पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी की 25 फुट ऊंची प्रतिमा लगाने की घोषणा की.

प्रश्न 7. पटना के संजय गांधी जैविक उद्यान (चिड़ियाघर) में किस से संक्रमण के कारण 6 मोरों की मौत के बाद उसे अनिश्चितकाल के लिए बंद कर दिया गया है?
A) HN1
B) H5N1
C) CH5N
D) H10N1

Answer. B) H5N1

Explanation: पटना के संजय गांधी जैविक उद्यान (चिड़ियाघर) में H5N1 से संक्रमण के कारण 6 मोरों की मौत के बाद उसे अनिश्चितकाल के लिए बंद कर दिया गया है.

प्रश्न 8. पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित और किस राज्य में 15,000 से अधिक बच्चों के जन्म के लिए मुफ्त प्रसव कराने वाली सुलागिट्टी नरसम्मा का निधन हो गया?
A) कर्नाटक
B) दिल्ली
C) तमिलनाडु
D) महाराष्ट्र

Answer. A) कर्नाटक 

Explanation: पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित और कर्नाटक में 15,000 से अधिक बच्चों के जन्म के लिए मुफ्त प्रसव कराने वाली सुलागिट्टी नरसम्मा का निधन हो गया. उनके निधन पर कर्नाटक के मुख्यमंत्री एच.डी. कुमारस्वामी ने दुख जताया है.

प्रश्न 9. भारत में निम्न में से किस दिन ’’राष्ट्रीय उपभोक्ता दिवस’’ मनाया जाता है?
A) 23 दिसंबर
B) 15 दिसंबर
C)  24 दिसंबर
D) 25 दिसंबर

Answer. C) 24 दिसंबर 

Explanation: भारत सरकार ने 24 दिसम्बर को राष्‍ट्रीय उपभोक्ता दिवस मनाया. भारत के राष्ट्रपति ने इसी दिन ऐतिहासिक उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम, 1986 के अधिनियम को स्वीकारा था.
current-affairs-2018-November.

प्रश्न 10. पाकिस्तान के एक अकाउंटेबिलिटी कोर्ट ने पूर्व प्रधानमंत्री नवाज़ शरीफ को अल-अजिजीया मिल्स भ्रष्टाचार मामले में कितने साल की सज़ा सुनाने के साथ 17.5 करोड़ रुपये का जुर्माना भी लगाया है?
A) 10 साल
B) 12 साल
C) 7 साल
D) 14 साल

Answer. C) 7 साल

Explanation: पाकिस्तान के एक अकाउंटेबिलिटी कोर्ट ने पूर्व प्रधानमंत्री नवाज़ शरीफ को अल-अज़ीज़िया मिल्स भ्रष्टाचार मामले में 7 साल की सज़ा सुनाने के साथ 17.5 करोड़ रुपये का जुर्माना भी लगाया है.


Wednesday, December 26, 2018

टॉप हिन्दी करेंट अफेयर्स 26 दिसंबर 2018

आज का टॉप-10 करेंट अफेयर्स में आपका स्वागत है. ये महत्वपूर्ण सवाल विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में पूछे जा सकते हैं. मैं, आपके स्वर्णिम भविष्य की कामना करता हूँ.


प्रश्न 1. भारत ने ओडिशा तट से 23 दिसंबर 2018 को परमाणु आयुध ले जाने में सक्षम लंबी दूरी की मारक क्षमता वाली किस बैलिस्टिक मिसाइल का सफल परीक्षण किया?
A) अग्नि-4
B) अग्नि-5
C) अग्नि-1
D) अग्नि-2

उत्तर. A) अग्नि-4

Explanation: भारत ने ओडिशा तट से 23 दिसंबर 2018 को परमाणु आयुध ले जाने में सक्षम लंबी दूरी की मारक क्षमता वाली बैलिस्टिक मिसाइल अग्नि-4 का सफल परीक्षण किया. अग्नि-4 मिसाइल का यह सातवां परीक्षण था.

प्रश्न 2.भारत और जापान के बीच हुए समझौते के तहत जापान कितने विकास परियोजनाओं के लिए भारत को करीब 6668.46 करोड़ रुपये का कर्ज़ देगा?
A) चार
B) सात
C) आठ
 D) तीन

उत्तर. D) तीन

Explanation: भारत और जापान के बीच हुए ताज़ा समझौते के तहत जापान तीन विकास परियोजनाओं के लिए भारत को करीब 6668.46 करोड़ रुपये का कर्ज़ देगा.

प्रश्न 3. ब्लूमबर्ग के मुताबिक, बाज़ार पूंजीकरण के मामले में जर्मनी को पछाड़कर कौन सा देश दुनिया का 7वां सबसे बड़ा शेयर बाज़ार बन गया है?
A) नेपाल
B) चीन
C) रूस
D) भारत

उत्तर. D) भारत

Explanation: ब्लूमबर्ग के मुताबिक, बाज़ार पूंजीकरण के मामले में जर्मनी को पछाड़कर भारत दुनिया का 7वां सबसे बड़ा शेयर बाज़ार बन गया है.

प्रश्न 4. भारत की निम्न में से किसने साइकिल से विश्व का चक्कर लगाने वाली सबसे तेज़ एशियाई महिला बन गयी हैं?
A) वेदांगी कुलकर्णी
B) ममता कुलकर्णी
C) निर्मला चौधरी
D) कोमल अग्रवाल

उत्तर. A) वेदांगी कुलकर्णी 

Explanation: भारत की वेदांगी कुलकर्णी साइकिल से विश्व का चक्कर लगाने वाली सबसे तेज़ एशियाई महिला बन गयी हैं. वेदांगी ने साइकिल से 29,000 किलोमीटर की दूरी तय की थी.
Top-current-affairs-december-2018

प्रश्न 5. केन्द्र सरकार ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की 94वीं जयंती की पूर्व संध्या पर उनकी स्मृति में कितने रुपये का सिक्का जारी किया?
A) 100 रुपये
B) 10 रुपये
C) 05 रुपये
D) 500 रुपये

उत्तर. A) 100 रुपये 

Explanation: केंद्र सरकार ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की 94वीं जयंती की पूर्व संध्या पर उनकी स्मृति में 100 रुपये का सिक्का जारी किया. पूर्व प्रधानमंत्री का लंबी बीमारी के बाद 93 साल की उम्र में अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में अगस्त 2018 में निधन हो गया था.

प्रश्न 6. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने किस उप-रक्षा मंत्री को देश का कार्यवाहक रक्षा मंत्री नियुक्त कर दिया है?
A) पैट्रिक शनहान
B) जिम मैटिस
C) निमा दावा भूटिया
D) इनमें से कोई नहीं

उत्तर. A) पैट्रिक शनहान

Explanation: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने उप-रक्षा मंत्री पैट्रिक शनहान को देश का कार्यवाहक रक्षा मंत्री नियुक्त कर दिया है. यह घोषणा जिम मैटिस के रक्षा मंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद की गई है.

प्रश्न 7. किस देश ने हाल ही में स्पेस-बेस्ड ब्रॉडबैंड सेवाओं के लिए अपना पहला संचार उपग्रह लांच किया?
A) नेपाल
B) इराक
C) ईरान
D) चीन

उत्तर. D) चीन 

Explanation: चीन ने 22 दिसम्बर 2018 को स्पेस-बेस्ड ब्रॉडबैंड सेवाओं के लिए अपना पहला संचार उपग्रह लांच किया. इस संचार उपग्रह को लॉन्ग मार्च 11 कैरिएर राकेट की सयता से उत्तर-पश्चिमी चीन के जिउक़ुआन उपग्रह लांच केंद्र से लांच किया गया.

प्रश्न 8. जीएसटी परिषद् ने हाल ही में टीवी स्क्रीन, सिनेमा के टिकट और पावर बैंक सहित विभिन्न प्रकार की कितनी वस्तुओं पर वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) की दरों में कमी की घोषणा की?
A) 25
B) 30
C) 35
D) 23

उत्तर. D) 23

Explanation: वस्तु एवं सेवा कर परिषद् (जीएसटी काउंसिल) ने 22 दिसम्बर 2018 को आम लोगों को राहत देते हुए टीवी स्क्रीन, सिनेमा के टिकट और पावर बैंक सहित विभिन्न प्रकार की 23 वस्तुओं पर वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) की दरों में कमी की घोषणा की.

प्रश्न 9. भारत और किस देश के बीच ‘हैण्ड इन हैण्ड’ युद्ध अभ्यास का समापन 23 दिसंबर 2018 को हुआ?
A) नेपाल
B) रूस
C) चीन
D) जापान

उत्तर. C) चीन 

Explanation: भारत और चीन के बीच 23 दिसंबर 2018 को ‘हैण्ड इन हैण्ड’ युद्ध अभ्यास का समापन हुआ. इस युद्ध अभ्यास के उद्घाटन समारोह का आयोजन चेंगदू में किया गया था. इस युद्ध अभ्यास का आयोजन 10 दिसंबर से 23 दिसंबर के बीच किया गया था.
Top-current-affairs-december-2018

प्रश्न 10. आरबीआई ने विलफुल डिफॉल्टरों (जानबूझकर कर्ज़ नहीं चुकाने वालों) और कर्ज़दारों के बारे में जानकारी देने को लेकर 'पब्लिक क्रेडिट रजिस्ट्री' (पीसीआर) बनाने के लिए टीसीएस और विप्रो समेत कितने आईटी कंपनियों का चयन किया है?
A) 5
B) 6
C) 4
 D) 3

उत्तर. B) 6

Explanation: आरबीआई ने विलफुल डिफॉल्टरों (जानबूझकर कर्ज़ नहीं चुकाने वालों) और कर्ज़दारों के बारे में जानकारी देने को लेकर 'पब्लिक क्रेडिट रजिस्ट्री' (पीसीआर) बनाने के लिए टीसीएस और विप्रो समेत 6 आईटी कंपनियों का चयन किया है.



Sunday, December 23, 2018

टॉप 56 करेंट अफेयर्स दिसंबर 2018

दिसम्बर महिने के टॉप 56 करेन्ट अफेयर्स में आप सभी मित्रों का हार्दिक स्वागत है.ये महत्वपूर्ण करेन्ट अफेयर्स विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में पूछे जा सकते हैं. मैं, आप सभी के स्वर्णिम भविष्य की कामना करता हूं. जब मेहनत आपकी जारी है तो समझो जीत आपकी पक्की है.


प्रश्न 1. वह देश जिसने पेनल्टी शूटआउट में नीदरलैंड्स को हराकर पहली बार विश्व हॉकी कप 2018 का खिताब जीता?
उत्तर. बेल्जियम

प्रश्न 2. पाकिस्तान, चीन और किस देश ने हाल ही में आतंकवाद के खिलाफ सहयोग के लिए एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं?
उत्तर. अफगानिस्तान

प्रश्न 3. मध्य प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष और कितनी बार सांसद रह चुके कमलनाथ ने 17 दिसंबर 2018 को मंच पर मंत्रोच्चार के बाद राज्य के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली.?
उत्तर.  09

प्रश्न 4. अंग्रेजी के प्रतिष्ठित किस साहित्यकार को वर्ष 2018 के लिए 54वां ज्ञानपीठ पुरस्कार मिला है?
उत्तर. अमिताव घोष

प्रश्न 5. केंद्र सरकार ने किस पूर्व प्रधानमंत्री की 95वीं जन्मतिथि पर 100 रुपये की स्मारक सिक्का जारी करने की घोषणा की है?
उत्तर. अटल बिहारी वाजपेयी

प्रश्न 6. बंगाल की खाड़ी से उठे तूफ़ान का नाम जिस कारण आंध्र प्रदेश के तटीय जिलों में भारी बारिश और तेज़ हवाओं का दौर जारी रहा?
उत्तर. फेथई

प्रश्न 7. वह नगर/राज्य जहां स्थित अक्षयवट के बारे में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा है कि यहां आने वाले श्रद्धालु अक्षयवट के भी दर्शन कर सकेंगे?
उत्तर. प्रयागराज

प्रश्न 8. इन्होने हाल ही में तीसरी बार राजस्थान के मुख्यमंत्री पद की शपथ ग्रहण की?
उत्तर. अशोक गहलोत

प्रश्न 9. इन्होने हाल ही में राजस्थान के उपमुख्यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण की?
उत्तर. सचिन पायलट

प्रश्न 10. किस भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी ने हाल ही में बीडब्ल्यूएफ वर्ल्ड टूर फाइनल्स का खिताब जीता?
उत्तर. पीवी सिंधु
Top-current-affairs-december-2018

प्रश्न 11. हाल ही में किसे राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो का निदेशक नियुक्त किया गया?
उत्तर. रामफल पवार

प्रश्न 12. रानिल विक्रमसिंघे ने 16 दिसम्बर 2018 को किस देश के नए प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ली?
उत्तर. श्रीलंका

प्रश्न 13. प्रतिवर्ष किस तारीख को अन्तर्राष्ट्रीय प्रवासी दिवस के रूप में मनाया जाता है?
उत्तर. 18 दिसम्बर

प्रश्न 14. भारत और वह देश जिसने 17 दिसंबर 2018 को हिंद महासागर में शांति व सुरक्षा को बनाए रखने के लिए सहयोग बढ़ाने पर सहमति जताई है?
उत्तर. मालदीव

प्रश्न 15. केंद्र सरकार ने सभी गरीब परिवारों को नि:शुल्क एलपीजी कनेक्शन मुहैया कराने के लिये किस योजना के विस्तार को मंजूरी दी?
उत्तर. उज्ज्वला योजना

प्रश्न 16. आर्थिक मामलों की कैबिनेट कमेटी ने पटना में गंगा नदी पर गांधी सेतु के समानांतर एक नये 5.634 किलोमीटर लंबे कितने लेन के पुल के निर्माण को मंजूरी दी है?
उत्तर. 4 लेन

प्रश्न 17. भारत और किस देश की नौसेनाओं के बीच “इंद्र नौसेना” युद्ध अभ्यास का 10वां संस्करण आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम में समाप्त हुआ?
उत्तर. रूस

प्रश्न 18. वर्ष 1984 के सिख विरोधी दंगों के मामले में किस कांग्रेसी राजनेता को हाल ही में उम्रकैद की सज़ा सुनाई गई?
उत्तर. सज्जन कुमार

प्रश्न 19. इन्होने हाल ही में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री पद की शपथ ग्रहण की?
उत्तर. भूपेश बघेल

प्रश्न 20. किस स्थान पर एनसीआर में मल्टी मॉडल ट्रांसपोर्ट हब के लिए मंजूरी प्रदान की गई है?
उत्तर. ग्रेटर नोएडा

प्रश्न 21. किस स्थान पर अडानी समूह द्वारा संचालित भारत में पहली मानव रहित यान निर्माण फैक्ट्री स्थापित की गई है?
उत्तर. हैदराबाद

प्रश्न 22. इजराइल वह कम्पनी जिसके साथ मिलकर अडानी समूह ने भारत में पहली यूएवी निर्माण कंपनी स्थापित की है?
उत्तर. एल्बिट सिस्टम्स
current-affairs-2018-November

प्रश्न 23. भारतीय वायुसेना के किस विमान ने हाल ही में बायो-फ्यूल के साथ विमान की उड़ान का सफल परीक्षण किया?
उत्तर. एएन-32

प्रश्न 24. भारत सरकार ने राष्ट्रीय सुपरकंप्यूटिंग मिशन के लिए फ्रांस की किस कम्पनी के साथ 4500 करोड़ रुपये के समझौते पर हस्ताक्षर किये हैं?
उत्तर. एटॉस

प्रश्न 25. पाकिस्तान की महिला मानवाधिकार कार्यकर्ता जिन्हें मरणोपरांत संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार पुरस्कार 2018 प्रदान किया गया है?
उत्तर. आस्मां जहांगीर

प्रश्न 26. पुस्तक ‘चेंजिंग इंडिया’ के लेखक का नाम जिन्होंने पुस्तक में अपने कार्यकाल की उपलब्धियों के बारे में लिखा है?
उत्तर. मनमोहन सिंह

प्रश्न 27. वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम (WEF) की वर्ष 2018 की जेंडर गैप रिपोर्ट में पाकिस्तान का रैंक है?
उत्तर. 148वां

प्रश्न 28. वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम (WEF) की वर्ष 2018 की जेंडर गैप रिपोर्ट में भारत का रैंक है?
उत्तर. 108वां

प्रश्न 29. वर्ष 2014 में बंगबिभूषण सम्मान से पुरस्कृत शास्त्रीय गायक का नाम जिनका हाल ही में निधन हो गया?
उत्तर. पंडित अरुण भादुड़ी

प्रश्न 30. वह राज्य सरकार जिसके द्वारा छात्रों की सहायता के लिए “शिक्षा सेतु” एप्प लॉन्च की गई है?
उत्तर. हरियाणा सरकार

प्रश्न 31. इंग्लैंड द्वारा 1948-1973 के बीच इंग्लैंड पहुंचे 124 भारतीयों को देश की नागरिकता दे दी गई है. इन्हें अब तक जिस विवाद के कारण नागरिकता
नहीं मिली थी?
उत्तर. विंडरश विवाद

प्रश्न 32. किस देश के इंजीनियरों ने वन्य प्राणियों को नया जीवन देने के उद्देश्य से पांच कृत्रिम द्वीपसमूह बनाए हैं?
उत्तर. नीदरलैंड्स

प्रश्न 33. किस देश की कंपनी कैलेशनिकोव ने 100 किमी दूर से जहाज़ का पता लगाने वाले ड्रोन पेश किये हैं?
उत्तर. रूस

प्रश्न 34.  छह वर्ष से पाकिस्तान की जेल में कैद भारतीय नागरिक का नाम जिनकी हाल ही में वतन वापसी हुई है?
उत्तर. हामिद अंसारी

प्रश्न 35. दिल्ली सरकार ने मेट्रो के फेज-IV प्रोजेक्ट को मंज़ूरी दी जिसके तहत कुल 103.93 किलोमीटर में फैले कितने नए कॉरिडोर तैयार किए जाएंगे?
उत्तर. 6

प्रश्न 36. दिल्ली की साकेत कोर्ट ने 19 दिसंबर 2018को किस पूर्व क्रिकेटर को रियल स्टेट धोखाधड़ी मामले में जमानती वॉरंट जारी किया?
उत्तर. गौतम गंभीर

प्रश्न 37. किस राज्य में छह महीने का राज्यपाल शासन पूरा होने के बाद 19 दिसंबर 2018 से राष्ट्रपति शासन लागू हो गया है?
उत्तर. जम्मू-कश्मीर

प्रश्न 38. बिहार सरकार ने आंगनवाड़ी केंद्रों की सेविकाओं का मासिक मानदेय 3000 रुपये से बढ़ाकर कितने रुपये कर दिया है?
उत्तर. 4500 रुपये

प्रश्न 39. कलकत्ता हाईकोर्ट ने 20 दिसंबर 2018 को पश्चिम बंगाल में बीजेपी की कितने यात्राओं को अनुमति दे दी है?
उत्तर. तीन
Current-Affairs-October-2018

प्रश्न 40. संयुक्त राष्ट्र (यूएन) के आव्रजन समझौते पर बढ़ते विवाद के बीच किस देश के प्रधानमंत्री चार्ल्स मिशेल ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है?
उत्तर. बेल्जियम

प्रश्न 41. किसे हाल ही में अमेरिका में भारत का राजदूत नियुक्त किया गया है?
उत्तर. हर्षवर्धन श्रृन्गला

प्रश्न 42. अंतरराष्ट्रीय मानव एकता दिवस प्रत्येक वर्ष किस दिन को मनाया जाता है?
उत्तर. 20 दिसंबर

प्रश्न 43. केंद्रीय मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति ने किसे हाल ही में सीबीआई का अतिरिक्त निदेशक नियुक्त किया है?
उत्तर. एम. नागेश्वर राव

प्रश्न 44. किस वैश्विक संस्था के द्वारा जारी रिपोर्ट में कहा गया है कि 137 देशों की सूची में भारत भरोसेमंद बिजली आपूर्ति के लिए 80वें स्थान पर है?
उत्तर. विश्व बैंक

प्रश्न 45. भारतीय वायुसेना की सहायता के लिए इसरो द्वारा हाल ही में किस उपग्रह को प्रक्षेपित किया गया?
उत्तर. GSAT-7A

प्रश्न 46. नीति आयोग द्वारा किस नाम से राष्ट्रीय कार्यनीति जारी की गई जिसमें 2022-23 के लिए स्पष्ट उद्देश्यों  को परिभाषित किया गया है?
उत्तर. इंडिया @ 75

प्रश्न 47. हाल ही में रीवा गांगुली दास को किस देश में भारतीय उच्चायुक्त नियुक्त किया गया?
उत्तर. बांग्लादेश

प्रश्न 48. भारतीय पुरुष टीम के किस पूर्व ओपनर को भारतीय महिला टीम का मुख्य कोच नियुक्त किया गया है?
उत्तर. डब्ल्यू.वी. रमन

प्रश्न 49. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा किस देश से सेना हटाने के फैसले के एक दिन बाद अमेरिकी रक्षा मंत्री जिम मैटिस ने इस्तीफा दे दिया है?
उत्तर. सीरिया

प्रश्न 50. केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने 20 दिसंबर 2018 को किस राज्य में 9 हजार 533 करोड़ रुपये की राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं की आधारशिला रखी?
उत्तर. अरुणाचल प्रदेश

प्रश्न 51. केंद्रीय गृह मंत्रालय ने एक आदेश जारी कर कितने एजेंसियों को किसी भी कंप्यूटर के डेटा को इंटरसेप्ट व मॉनिटर करने और उसके डीक्रिप्शन का अधिकार दे दिया है?
उत्तर. 10

प्रश्न 52. खिलाड़ियों को ओलंपिक खेलों हेतु प्रशिक्षित करने के लिए भारतीय राष्ट्रीय राइफल संघ ने किस कंपनी के साथ समझौता किया?
उत्तर. जेएसडब्ल्यू

प्रश्न 53. किस अंतरराष्ट्रीय पत्रिका के द्वारा जारी 25 प्रतिभाशाली किशोरों की सूची में तीन भारतीय मूल के छात्र शामिल हैं?
उत्तर. टाइम मैगज़ीन

प्रश्न 54. गृह मंत्रालय द्वारा जारी देश के टॉप-10 पुलिस स्टेशनों की सूची में कौन-सा स्टेशन पहले स्थान पर है?
उत्तर. कालू (राजस्थान)

प्रश्न 55. अन्तर्राष्ट्रीय टेनिस संघ ने किस पुरुष खिलाड़ी को विश्व चैंपियन के खिताब से सम्मानित किया?
उत्तर. नोवाक जोकोविच

प्रश्न 56. अन्तर्राष्ट्रीय टेनिस संघ ने किस महिला खिलाड़ी को विश्व चैंपियन के खिताब से सम्मानित किया?
उत्तर. सिमोना हालेप

Sunday, December 16, 2018

टॉप हिन्दी करेन्ट अफेयर्स दिसंबर 2018

दिसम्बर महिने के टॉप 50 करेन्ट अफेयर्स में आप सभी का स्वागत हैं। ये महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तरी आपके विभिन्न परीक्षाओं में पूछे जा सकते हैं। धन्यवाद 


प्रश्न 1. हाल ही में किसने संघ लोक सेवा आयोग के सदस्य के रूप में पद तथा गोपनीयता की शपथ ली?
उत्तर. भारत भूषण व्यास


प्रश्न 2. किस राज्य के स्टार्ट-अप हेल्प अस ग्रीन को संयुक्त राष्ट्र द्वारा गंगा नदी को स्वच्छ बनाने में योगदान के लिए सम्मानित किया गया है?
उत्तर. उत्तर प्रदेश



प्रश्न 3. केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने 13 दिसंबर 2018 को भारतीय फिल्म एवं टेलीविजन संस्थान (FTII) के अध्यक्ष पद के लिए किसे नियुक्त किया है?
उत्तर. ब्रिजेंद्र पाल सिंह



प्रश्न 4. एशियाई विकास बैंक (एडीबी) ने चालू वित्त वर्ष में भारत की आर्थिक वृद्धि दर कितने प्रतिशत रहने के अपने अनुमान को बरकरार रखा है?
उत्तर. 7.3%


प्रश्न 5. भारतीय रेलवे ने जनवरी 2019 में प्रयागराज (उत्तर प्रदेश) में आयोजित होने जा रहे कुंभ मेले के लिए 700 करोड़ रुपये की कितनी योजनाएं शुरू कीं?.
उत्तर. 41
current-affairs-2018-November

प्रश्न 6. भारत की वह टेबल टेनिस खिलाड़ी किसको आईटीटीएफ ब्रेकथ्रू टेबल टेनिस स्टार अवार्ड प्रदान किया गया?.
उत्तर. मणिका बत्रा

प्रश्न 7. जलवायु परिवर्तन सूचकांक-2019 में भारत प्राप्त होने वाला रैंक है?.
उत्तर. 11वां


प्रश्न 8. वह राज्य जिसके उच्च न्यायालय ने राज्य में ऑनलाइन दवाओं की बिक्री पर रोक लगा दी है?.
उत्तर. दिल्ली


प्रश्न 9. वह अंतरराष्ट्रीय संस्था जिसके द्वारा जारी रिपोर्ट में कहा गया है कि विश्व में 3 करोड़ नवजात बच्चे मौत की कगार पर हैं?
उत्तर. यूनिसेफ


प्रश्न 10. वह देश जिसके साथ भारत ने हाल ही में हज समझौते पर हस्ताक्षर किये.?
उत्तर. सऊदी अरब

प्रश्न 11. कमिटी टू प्रोटेक्ट जर्नलिस्ट (सीपीजे) द्वारा किये गये सर्वेक्षण के अनुसार वर्ष 2018 में (1 दिसंबर तक) दुनियाभर में कितने पत्रकार जेलों में बंद किए गए?.
उत्तर. 251


प्रश्न 12. वह राज्य जिसके हाईकोर्ट ने एक मामले की सुनवाई में कहा है कि देश का विभाजन धार्मिक आधार पर हुआ था इसलिए उस समय भारत को हिंदू राष्ट्र घोषित कर देना चाहिए था?
उत्तर. मेघालय

प्रश्न 13. टीवीएस मोटर के चेयरमैन जिन्हें हाल ही में टाटा ट्रस्ट ने वाइस-चेयरमैन नियुक्त किया है?.
उत्तर. वेणु श्रीनिवासन

प्रश्न 14. वह बैंक जिसने 31 दिसंबर तक देशभर में 40 नई शाखाएं खोलने की घोषणा की है जिससे उसकी कुल शाखाओं की संख्या बढ़कर 978 हो जाएगी?.
उत्तर. बंधन बैंक

प्रश्न 15. ऑस्ट्रेलिया की 102 वर्षीय महिला का जो स्काईडाइविंग करने वाली दुनिया की सबसे उम्रदराज़ महिला बनीं हैं?
उत्तर. अरीन ओशे

प्रश्न 16. विश्व के इस भाग में वर्ष 2014-18 के दौरान कुल 28,523 भारतीय नागरिकों की मौत हुई है?.
उत्तर. खाड़ी देश


प्रश्न 17. इन्होने हाल ही में तेलंगाना के मुख्यमंत्री पद की शपथ ग्रहण की है?
उत्तर. के. चंद्रशेखर राव

प्रश्न 18. इन्हें हाल ही में टाइम पर्सन ऑफ द इयर 2018 चुना गया है?
उत्तर. जमाल खाशोगी

प्रश्न 19. नासा के अंतरिक्ष यान का नाम किसने हाल ही में सौरमंडल के छोर तक पहुंचने का रिकॉर्ड कायम किया?
उत्तर. वॉएजर-2
Important-Questions-Indian-Railway-Exam.


प्रश्न 20. भारतीय रिज़र्व बैंक का नया गवर्नर किसे नियुक्त किया गया है?
उत्तर. शक्तिकांत दास


प्रश्न 21. केंद्र सरकार ने तमिलनाडु में पर्यटन को बढ़ावा देने हेतु एशियाई विकास बैंक के साथ कितने मिलियन डॉलर के ऋण समझौते पर हस्ताक्षर किये?
उत्तर. 31 मिलियन डॉलर


प्रश्न 22. वह क्रिकेटर जिसने प्रथम श्रेणी क्रिकेट में सर्वाधिक स्कोर के साथ विश्व रिकॉर्ड बनाया?
उत्तर. अजय रोहेरा


प्रश्न 23. हाल ही में किस भारतीय शहर में सतत जल प्रबंधन पर पहला अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन आयोजित किया गया?
उत्तर. मोहाली


प्रश्न 24. किस शहर में खेलो इंडिया युवा खेल-2019 आयोजित किया जाएगा?
उत्तर. पुणे


प्रश्न 25. तेलंगाना विधानसभा चुनाव के घोषित नतीजों में टीआरएस नेता टी. हरीश राव ने सिद्दीपेट विधानसभा सीट से एक लाख से अधिक मतों से चुनाव जीतकर लगातार कितनी बार जीत दर्ज की है?
उत्तर. छठी बार


प्रश्न 26. ग्लोबल कार्बन परियोजना के अनुसार, विश्व कार्बन डाइऑक्साइड उत्सर्जन कितने प्रतिशत तक बढ़ गया है?
उत्तर. 2.7 प्रतिशत

प्रश्न 27. ऑहियो स्टेट यूनिवर्सिटी के किस प्रोफेसर ने ग्लिंका विश्व मृदा पुरस्कार 2018 को जीता?
उत्तर. रतन लाल


प्रश्न 28. भारत के किस नियंत्रक व महालेखापरीक्षक को संयुक्त राष्ट्र लेखापरीक्षक पैनल का उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है?
उत्तर. राजीव महर्षि


प्रश्न 29. हाल ही में हिंदुस्तान एयरोनॉटिकल लिमिटेड ने कितने किलोमीटर की ऊंचाई तक उड़ान भरने वाले लाइट यूटिलिटी हेलीकाप्टर का विकास किया?
उत्तर. 6 किलोमीटर

प्रश्न 30. वह देश जिसके वैज्ञानिकों ने लंबी गर्दन और पूंछ वाले एक विशालकाय शाकाहारी डायनासोर वोल्गाटाइटन की पहचान की है.?.
उत्तर. रूस

प्रश्न 31. भारत और किस देश के बीच 10 दिसम्बर 2018 को ‘हैण्ड इन हैण्ड’ युद्ध अभ्यास की शुरुआत हुई?
उत्तर. चीन

प्रश्न 32. केंद्र सरकार अब केंद्रीय कर्मचारियों के लिए राष्ट्रीय पेंशन प्रणाली में 10% की बजाय कितने प्रतिशत योगदान करेगी?
उत्तर. 14%


प्रश्न 33. वह देश जिसके खिलाफ 10 दिसंबर 2018 को ऋषभ पंत ने किसी विकेटकीपर द्वारा एक टेस्ट मैच में सर्वाधिक 11 कैच लेने के पूर्व इंग्लिश क्रिकेटर जैक रसल और दक्षिण अफ्रीका के एबी डिविलियर्स के विश्व रिकॉर्ड की बराबरी कर ली?
उत्तर. ऑस्ट्रेलिया


प्रश्न 34. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जनसंपर्क अधिकारी का नाम जिनका हाल ही में निधन हो गया?
उत्तर. जगदीश ठक्कर


प्रश्न 35. वह आईआईटी संस्थान जिसने साइबर सुरक्षा शिक्षा के लिए डीएससीआई एक्सीलेंस अवार्ड 2018 जीता?
उत्तर. खड़गपुर

प्रश्न 36. प्रसिद्ध इतिहासकार और जामिया मिलियाके पूर्व कुलपति जिनका हाल ही में निधन हो गया?
उत्तर. प्रोफेसर मुशीरुल हसन


प्रश्न 37. कितने मेडिकल उपकरणों को केन्द्रीय स्वास्थ्य व परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा दवा की श्रेणी में शामिल किया गया है?
उत्तर. चार


प्रश्न 38. भारत द्वारा हाल ही में इस अंतरमहाद्विपीय बैलेस्टिक मिसाइल का सातवां सफल परीक्षण किया गया था?
उत्तर. अग्नि-5


प्रश्न 39. भारतीय वायुसेना और किस देश के वायुसेना के बीच संयुक्त अभ्यास ‘एक्स एवियइन्द्रा-2018’ राजस्थान के जोधपुर में शुरू हुआ?
उत्तर. रूस


प्रश्न 40. किस देश द्वारा हाल ही में फेसबुक पर 10 मिलियन यूरो (लगभग 81 करोड़ रुपये) का जुर्माना लगाया गया है?
उत्तर. इटली


प्रश्न 41. ऐडिलेड में ऑस्ट्रेलिया को कितने रनों से हराकर भारत ने इतिहास में पहली बार ऑस्ट्रेलिया में किसी टेस्ट सीरीज़ का शुरुआती मैच जीत लिया है?
उत्तर. 31 रन


प्रश्न 42. वह राज्य जिसके मुख्यमंत्री पी. विजयन और केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री सुरेश प्रभु ने 09 दिसंबर 2018 को कन्नूर में राज्य के चौथे अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डे का उद्घाटन किया?
उत्तर. केरल


प्रश्न 43. केंद्र सरकार ने वार्षिक वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) रिटर्न भरने की अंतिम तिथि बढ़ाकर कितने तारीख कर दी है?
उत्तर. 31 मार्च 2019


प्रश्न 44. इन्होने हाल ही में मिस वर्ल्ड 2018 का ख़िताब अपने नाम किया है?
उत्तर. वेनेसा पोन्स डि लियोन


प्रश्न 45. मिस वर्ल्ड 2018 वेनेसा पोन्स डि लियोन किस देश की रहने वाली हैं?
उत्तर. मेक्सिको


प्रश्न 46. वह अंतरराष्ट्रीय संस्था जिसके द्वारा जारी रिपोर्ट में कहा गया है कि सड़क हादसों में मरने वालों की संख्या वार्षिक 1.35 मिलियन हो गई है.?
उत्तर. विश्व स्वास्थ्य संगठन


प्रश्न 47. नॉर्थ ईस्ट फ्रंटियर रेलवे (NFR) द्वारा की गई घोषणा के अनुसार विश्व का सबसे ऊँचा पुल किस राज्य में बनाया जा रहा है?
उत्तर. मणिपुर

प्रश्न 48. जापान के बाद भारत ने किस देश को हाल ही में वीज़ा ऑन अराइवल सुविधा देने की घोषणा की है?
उत्तर. दक्षिण कोरिया

प्रश्न 49. भारत का वह एयरपोर्ट जिसने एक दिन में 1,007 फ्लाइट्स के अराइवल और डिपार्चर को संभालकर नया रिकॉर्ड बनाया?
उत्तर. छत्रपति शिवाजी इंटरनेशनल एयरपोर्ट (मुंबई)

प्रश्न 50. किस दिन को विश्वभर में मानवाधिकार दिवस मनाया जाता है?
उत्तर. 10 दिसंबर
 hindi-current-affairs-2018

Tuesday, December 4, 2018

टॉप हिन्दी करेंट अफेयर्स 4 दिसंबर 2018

आज के करेंट अफेयर्स में डिजिटल स्काई, एक्स कोप इंडिया - 2018 जैसे अन्य परीक्षोपयोगी प्रश्नों का संकलन है. 


प्रश्न 1. भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण ने ट्रांसफैट के दुष्प्रभावों के बारे में लोगों को जागरूक करने के लिये किस नाम से अभियान की शुरुआत की है?
a.    हार्ट अटैक रिवाइंड
b.    ज़ीरो ट्रांस फैट
c.    लाइफ विदाउट ऑयल
d.    फ़ूड वर्सेज ऑयल

Answer. a. हार्ट अटैक रिवाइंड

विवरण: भारतीय खाद्य संरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (FSSAI) ने औद्योगिक रूप से उत्पन्न ट्रांसफैट के दुष्प्रभावों के बारे में लोगों को जागरूक करने के लिये हार्ट अटैक रिवाइंड नामक अभियान की शुरुआत की है.
टॉप 10 करेंट अफेयर्स 1 दिसंबर 2018

प्रश्न 2. जी-20 शिखर सम्मेलन के समापन अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा भारत को किस वर्ष के शिखर सम्मेलन की मेजबानी मिलने की घोषणा की गई?
a.    2019
b.    2020
c.    2021
d.    2022

Answer. d. 2022

विवरण: प्रधानमंत्री मोदी ने भारत को जी-20 की मेजबानी मिलने के बाद इटली को धन्यवाद दिया. साथ ही, उन्होंने जी-20 समूह के नेताओं को 2022 में भारत आने का न्यौता दिया.

प्रश्न 3. नागरिक उड्डयन मंत्रालय द्वारा भारत में ड्रोन उड़ाने के लिए पंजीकरण करने हेतु कौन सी वेबसाइट लॉन्च की गई है?
a.    डिजिटल ड्रोन
b.    डिजिटल स्काई
c.    ड्रोन फ्लाई हाई
d.    ड्रोन इन इंडिया

Answer. b. डिजिटल स्काई

विवरण: नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने भारत में ड्रोन उड़ाने के लिए पंजीकरण की प्रक्रिया आरंभ कर दी है. मंत्रालय ने इसके लिए एक ऑनलाइन पोर्टल ‘डिजिटल स्काई' की शुरुआत की है.


प्रश्न 4. भारत की कौन सी इंजन रहित ट्रेन ने 180 किलो-मीटर प्रति घंटा की रफ़्तार से ट्रायल रन पूरा किया?
a.    हमसफर
b.    गतिमान
c.    ट्रेन-18
d.    ट्रेन-20

Answer. c. ट्रेन-18

विवरण: भारतीय रेलवे की पहली बिना इंजन वाली ट्रेन -18 परीक्षण के दौरान 180 किलोमीटर प्रति घंटे से अधिक स्पीड से सफलतापूर्वक दौड़ी.

प्रश्न 5. वाणिज्य व उद्योग मंत्रालय द्वारा जारी डाटा के अनुसार अक्टूबर 2018 में 8 कोर अधोसंरचना सेक्टर की विकास दर कितना प्रतिशत रहा?
a. 2.8%
b. 4.8%
c. 3.8%
d. 5.8%

Answer. b. 4.8%

विवरण: वाणिज्य व उद्योग मंत्रालय द्वारा जारी डाटा के अनुसार अक्टूबर 2018 में 8 कोर अधोसंरचना सेक्टर की विकास दर 4.8% रहा. यह विकास दर सितम्बर 2018 में 4.3% था.

Top-current-affairs-November-2018

प्रश्न 6. सुनील अरोड़ा ने भारत के नए मुख्य चुनाव आयुक्त के रूप में शपथ ली. उन्होंने किसका स्थान लिया?
a. ओम प्रकाश रावत
b. राहुल सचदेवा
c. मोहन प्रकाश सिंह
d. इनमें से कोई नहीं

Answer. a. ओम प्रकाश रावत

विवरण: सुनील अरोड़ा ने भारत के नए मुख्य चुनाव आयुक्त के रूप में शपथ ली. वे 23वें मुख्य चुनाव आयुक्त बने. उन्होंने ओम प्रकाश रावत का स्थान लिया.

प्रश्न 7. हाल ही में रक्षा अधिग्रहण परिषद् ने कितने करोड़ रुपये के रक्षा उपकरणों की खरीद को स्वीकृति दी?
a. 5000 करोड़ रुपये
b. 4000 करोड़ रुपये
c. 7000 करोड़ रुपये
d. 3000 करोड़ रुपये

Answer. d. 3000 करोड़ रुपये

विवरण: हाल ही में रक्षा अधिग्रहण परिषद् ने 3000 करोड़ रुपये के रक्षा उपकरणों की खरीद को स्वीकृति दी. इस बैठक में नौसेना की स्टेल्थ फ्रिगेट के लिए ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल तथा थल सेना के अर्जुन टैंक के लिए रिकवरी वाहन की खरीद को मंज़ूरी दी गयी.


प्रश्न 8. भारतीय वायुसेना और किस देश की वायुसेना के बीच ‘एक्स कोप इंडिया- 2018’ हवाई युद्ध अभ्यास का आयोजन पश्चिम बंगाल में 3 दिसम्बर से 14 दिसंबर 2018 तक आयोजित किया जा रहा है.
a. अमेरिका
b. नेपाल
c. चीन
d. रूस

Answer . a. अमेरिका

विवरण: भारतीय और अमेरिकी वायुसेना के बीच ‘एक्स कोप इंडिया- 2018’ हवाई युद्ध अभ्यास का आयोजन पश्चिम बंगाल में 3 दिसम्बर से 14 दिसंबर 2018 तक आयोजित किया जा रहा है.

प्रश्न 9. किस बैंक ने जलवायु परिवर्तन से लड़ने के लिए 2021-25 का फंड दोगुना कर 200 अरब डॉलर कर दिया है?
a. एशियाई विकास बैंक
b. विश्व बैंक
c. सिटी बैंक
d. इनमें से कोई नहीं

Answer. b. विश्व बैंक

विवरण: विश्व बैंक ने जलवायु परिवर्तन से लड़ने के लिए 2021-25 का फंड दोगुना कर 200 अरब डॉलर कर दिया है

प्रश्न 10. वैज्ञानिकों ने किस देश में रीसाइकल प्लास्टिक बोतलों से बने एक नए साउंड प्रूफ और ऊष्मा प्रतिरोधी पदार्थ के लिए पेटेंट दाखिल किया है?
a. भारत
b. नेपाल
c. चीन
d. सिंगापुर

Answer.  d. सिंगापुर

विवरण: वैज्ञानिकों ने सिंगापुर में रीसाइकल प्लास्टिक बोतलों से बने एक नए साउंड प्रूफ और ऊष्मा प्रतिरोधी पदार्थ के लिए पेटेंट दाखिल किया है.
Top-Current-Affairs-October-2018

Saturday, December 1, 2018

टॉप हिन्दी करेंट अफेयर्स 1 दिसंबर 2018

आज के करेंट अफेयर्स में आप सभी का स्वागत है, हमारा उद्देश्य आपको डेली करेंट अफेयर्स से अवगत कराना है। 

प्रश्न 1. भारत और किस देश के वायुसेना के बीच कोप इंडिया 2018 हवाई युद्ध अभ्यास का आयोजन पश्चिम बंगाल में 3 दिसम्बर से 14 दिसम्बर 2018 के दौरान किया जायेगा?
A. अमेरिका
B. नेपाल
C. चीन
D. रूस

Answer. A. अमेरिका 

Explanation: भारतीय व अमेरिकी वायुसेना के बीच कोप इंडिया 2018 हवाई युद्ध अभ्यास का आयोजन पश्चिम बंगाल में 3 दिसम्बर से 14 दिसम्बर 2018 के दौरान किया जायेगा.

current-affairs-29 november-2018
प्रश्न 2. केंद्र सरकार द्वारा स्कूलों में 22 भाषाएं सिखाने के लिए कौन सी परियोजना आरंभ करने की घोषणा की गई है?
A. भाषा ज्ञान
B. भाषा संगम
C. ज्ञान वाचन
D. बोली से पहचान

Answer. B. भाषा संगम

Explanation: केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्रालय की भाषा संगम परियोजना के तहत स्कूलों में छात्रों को 22 भाषाएं सिखाई जायेंगी.



प्रश्न 3. भारत ने निम्न में से किस देश के साथ मछली भोजन और तेल के निर्यात के लिए स्वच्छता और निरीक्षण आवश्यकताओं पर एक प्रोटोकॉल पर हस्ताक्षर किया?
A. नेपाल
B. रूस
C. ब्राजील
D. चीन

Answer. D. चीन

Explanation: भारत से चीन के साथ मछली भोजन और मछली के तेल के निर्यात के लिए स्वच्छता और निरीक्षण आवश्यकताओं पर एक प्रोटोकॉल 28 नवंबर 2018 को नई दिल्ली में हस्ताक्षर किए गए थे.


प्रश्न 4. यूनिवर्सिटी अनुदान आयोग ने निम्नलिखित में से कौन-सा संघ स्थापित किया है, जो गैर-विज्ञान विषयों में विश्वसनीय गुणवत्ता पत्रिकाओं की एक नई सूची तैयार करेगा?

A. भारतीय सामाजिक विज्ञान के कंसोर्टियम
B. सामाजिक विज्ञान के कंसोर्टियम
C. एकीकृत अनुसंधान के कंसोर्टियम
D. अकादमिक और अनुसंधान नैतिकता के कंसोर्टियम

Answer.D. अकादमिक और अनुसंधान नैतिकता के कंसोर्टियम

Explanation: यूनिवर्सिटी अनुदान आयोग, यूजीसी ने अकादमिक और शोध नैतिकता (केयर) के लिए एक संघ स्थापित करने का निर्णय लिया है, ये संघ गैर-विज्ञान विषयों में विश्वसनीय गुणवत्ता वाली पत्रिकाओं की एक नई सूची तैयार करेगा. ''केयर'' की अध्यक्षता यूजीसी के उपाध्यक्ष करेंगे.

प्रश्न 5. सलोम जुराबिश्विली आम चुनावों में 59.6% वोट पाने के साथ किस देश की पहली महिला राष्ट्रपति बन गई हैं?
A. जॉर्जिया
B. रूस
C. चीन
D. इराक

Answer. A. जॉर्जिया 

Explanation: सलोम जुराबिश्विली आम चुनावों में 59.6% वोट पाने के साथ जॉर्जिया की पहली महिला राष्ट्रपति बन गई हैं. इससे पहले वह जॉर्जिया की विदेश मंत्री और राजनयिक भी रह चुकी हैं.

प्रश्न 6. राष्ट्रपति ने दूसरे अंतर्राष्ट्रीय अंबेडकर सम्मेलन का उद्घाटन निम्नलिखित में से किस शहर में किया?
A. नई दिल्ली
B. पुणे
C. बंगलुरु
D. धर्मशाला

Answer. A. नई दिल्ली 

Explanation: राष्ट्रपति श्री रामनाथ कोविंद ने संविधान दिवस के स्मृति – उत्सव के मद्देनजर 30 नवंबर2018 को नई दिल्ली में दूसरे अंतर्राष्ट्रीय अंबेडकर सम्मेलन का उद्घाटन किया.
current-affairs-30 november-2018
प्रश्न 7. भारत और किस देश के बीच आर्थिक समृद्धि को बढ़ावा देने और समुद्री इलाके में सकारात्मक माहौल सुनिश्चित करने के लिए दोनो देशों की नौसेनाओं के बीच संयुक्त युद्धाभ्यास 'आईएन-आरएन कोंकण 2018' गोवा में 29 नवम्बर 2018 से शुरू हो गया है?

A. ब्रिटेन
B. नेपाल
C. चीन
D. रूस

Answer. A. ब्रिटेन 

Explanation: भारत और ब्रिटेन के बीच रणनीतिक स्थिरता, आर्थिक समृद्धि को बढ़ावा देने और समुद्री इलाके में सकारात्मक माहौल सुनिश्चित करने के लिए दोनो देशों की नौसेनाओं के बीच संयुक्त युद्धाभ्यास 'आईएन-आरएन कोंकण 2018' गोवा में 29 नवम्बर 2018 से शुरू हो गया है.


प्रश्न 8. हाल ही में किस देश की एक कम्पनी ने पूरे विश्व में निःशुल्क वाई-फाई उपलब्ध कराने के लिए 272 सेटेलाईट लॉन्च करने का लक्ष्य निर्धारित किया है?
A. अमेरिका
B. चीन
C. रूस
D. ब्रिटेन

Answer. B. चीन 

Explanation: चीन की एक प्राइवेट कंपनी द्वारा घोषणा की गई है कि वह पूरी दुनिया में मुफ्त वाईफाई देने के लिए 272 सैटेलाइट लॉन्च करेगी.

प्रश्न 9. केन्द्रीय विद्युत तथा नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री आर के सिंह ने 29 नवंबर 2018 को घोषणा की सौभाग्यी योजना के अंतर्गत कितने राज्यों ने 100 प्रतिशत घरों में विद्युतीकरण का लक्ष्य हासिल किया हैं?
A. 12
B. 10
C. 20
D. 8

Answer. D. 8

Explanation: केन्द्रीय विद्युत तथा नवीकरणीय ऊर्जा राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) आर के सिंह ने 29 नवंबर 2018 को घोषणा किये कि सौभाग्य योजना के अंतर्गत 8 राज्यों ने 100 प्रतिशत घरों में विद्युतीकरण का लक्ष्य हासिल किया हैं.
current-affairs-2018-November
प्रश्न 10. विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने किस अफ्रीकी देश में इबोला के ताजा प्रकोप को इतिहास में दूसरा सबसे बड़ा इबोला प्रकोप बताया है?
A. कॉन्गो
B. केन्या
C. चाड
D. रवांडा

Answer. A. कॉन्गो 

Explanation: विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने अफ्रीकी देश कॉन्गो में इबोला के ताजा प्रकोप को इतिहास में दूसरा सबसे बड़ा इबोला प्रकोप बताया है. यहां अगस्त से इबोला के 426 मामले सामने आए जिनमें से 245 लोगों की मौत हो चुकी है.

Friday, November 30, 2018

टॉप हिन्दी करेंट अफेयर्स 30 नवंबर 2018

आज के करेंट अफेयर्स में आप सभी का स्वागत है, हमारा उद्देश्य आपको डेली करेंट अफेयर्स से अवगत कराना है। 


प्रश्न 1. भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने अपने पोलर सैटेलाइट लॉन्च वीइकल (पीएसएलवी) सी-43 की मदद से 29 नवंबर 2018 को आठ देशों के  कितने सैटेलाइट लॉन्च किये?
A. 18
B. 30
C. 45
 D. 5

Answer. B. 30

Explanation: भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने अपने पोलर सैटेलाइट लॉन्च वीइकल (पीएसएलवी) सी-43 की मदद से आठ देशों के 30 सैटेलाइट लॉन्च किये.

प्रश्न 2. संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) का चेयरमैन निम्न में से किसे नियुक्त किया गया है?
A. राहुल सचदेवा
B. अरविन्द सक्सेना
C. डॉ. एस.आर हाशिम
D. बी. एन झा

Answer. B. अरविन्द सक्सेना 

Explanation: अरविंद सक्सेना को संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) का चेयरमैन नियुक्त किया गया है. उनकी नियुक्ति के संबंध में 28 नवम्बर 2018 को आधिकारिक बयान जारी किया गया. इस पद पर उनका कार्यकाल 07 अगस्त 2020 तक होगा.
daily-current-affairs-hindi-2018

प्रश्न 3. महाराष्ट्र विधानसभा में मराठा समुदाय को नौकरियों और शैक्षणिक संस्थानों में कितने प्रतिशत आरक्षण देने का बिल एकमत से पारित हो गया है?
A. 16%
B. 2%
C. 25%
D. 3 %

Answer. A. 16%

Explanation: महाराष्ट्र विधानसभा में मराठा समुदाय को नौकरियों और शैक्षणिक संस्थानों में 16% आरक्षण देने का बिल एकमत से पारित हो गया है. इसके साथ ही पिछड़ी जातियों, अनुसूचित जाति/जनजातियों, अल्पसंख्यक समूहों व मराठाओं को दिया जाने वाला कुल आरक्षण 68% होगा.

प्रश्न 4. निम्नलिखित में से किस फिल्म को भारतीय अंतराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव-2018 में स्वर्ण मयूर पुरस्कार प्राप्त हुआ?
A. ऑल्टर लाइफ
B. मैन विद अ हुड
C. डोनबास
D. एट अ शेल्टर

Answer. C. डोनबास

Explanation: भारतीय अंतराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव-2018 में सर्गेई लोजनित्सा द्वारा निर्देशित फिल्म डोनबास ने प्रतिष्ठित स्वर्ण मयूर पुरस्कार जीता है.

प्रश्न 5. विप्रो के चेयरमैन अजीम प्रेमजी को हाल ही में किस देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान से सम्मानित किया गया?
A. अमेरिका
B. नेपाल
C. फ्रांस
D. रूस

Answer. C. फ्रांस 

Explanation: विप्रो के चेयरमैन अजीम प्रेमजी को फ्रांस के सर्वोच्च नागरिक सम्मान से सम्मानित किया गया. उन्हें यह सम्मान भारत में आईटी उद्योग के विकास तथा अजीम प्रेमजी फाउंडेशन व अजीम प्रेमजी विश्वविद्यालय द्वारा किये गये सामाजिक कार्य के लिए प्रदान किया गया.

प्रश्न 6. किस राज्य में 28 नवम्बर 2018 को सर्वप्रथम 112 एकल आपातकालीन नंबर लांच किया गया?
A. हिमाचल प्रदेश
B. बिहार
C. पंजाब
D. हरियाणा

Answer. A. हिमाचल प्रदेश 

Explanation: हिमाचल प्रदेश के मंडी नगर में 28 नवम्बर 2018 को 112 एकल आपातकालीन नंबर लांच किया गया. इसे केन्द्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने भाजपा के पन्ना प्रमुख सम्मेलन में लांच किया.

प्रश्न 7. केंद्र सरकार ने हाल ही में किसे राष्ट्रीय कौशल विकास कारपोरेशन (NSDC) का चेयरमैन नियुक्त किया है?
A. अनिल मणिभाई नाइक
B. मनीष कुमार
C. एस. रामादोरई
D. मनोज कुमार सिंह

Answer. A. अनिल मणिभाई नाइक

Explanation: केंद्र सरकार ने अनिल मणिभाई नाइक (एएम नाइक) को राष्ट्रीय कौशल विकास निगम (एनएसडीसी) का अध्यक्ष नियुक्त किया है. इस समय नाइक भारत के सबसे बड़े इंजीनियरिंग और निर्माण की सबसे बड़ी कंपनी – लार्सन और टूब्रो लिमिटेड (एलएंडटी) के समूह अध्यक्ष हैं.

प्रश्न 8. आईसीसी द्वारा 28 नवम्बर 2018 को जारी की गई रैंकिंग में भारतीय ऑलराउंडर रविचंद्रन अश्विन ने टेस्ट गेंदबाज़ी रैंकिंग में कितना स्थान हासिल कर लिया है?
A. 8वां
B. 10वां
C. 9वां
D. 7वां

Answer. D. 7वां

Explanation: आईसीसी द्वारा 28 नवम्बर 2018 को जारी की गई रैंकिंग में भारतीय ऑलराउंडर रविचंद्रन अश्विन ने टेस्ट गेंदबाज़ी रैंकिंग में 7वां स्थान हासिल कर लिया. वहीं, दक्षिण अफ्रीकी तेज गेंदबाज कगिसो रबाडा इंग्लैंड के पेसर जेम्स ऐंडरसन को पछाड़कर टेस्ट गेंदबाजी रैंकिंग में दोबारा शीर्ष स्थान पर पहुंच गए हैं.

प्रश्न 9. लॉजिक्स इंडिया-2019 का आयोजन निम्नलिखित में से किस स्थान पर किये जाने की घोषणा की गई?
A. नई दिल्ली
B. बंगलुरु
C. चंडीगढ़
D. सूरत

Answer. A. नई दिल्ली 

Explanation: लॉजिक्स इंडिया 2019 का आयोजन 31 जनवरी से लेकर 2 फरवरी, 2019 तक नई दिल्ली में किया जाएगा.
प्रश्न 10. भारतीय अंतराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव-2018 का समापन निम्नलिखित में से किस स्थान पर हुआ?
A. दिल्ली
B. पुणे
C. सूरत
D. गोवा

Answer. D. गोवा

Explanation: भारतीय अंतराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव-2018 का 28 नवंबर 2018 को गोवा में समापन हो गया.

कुछ महत्वपूर्ण सवाल कल के करेन्ट अफेयर्स से पूछें गये हैं. इनके सही जवाब आप कमेन्ट में दीजिए.मैं, आशा करता हूँ ये आपका डेली करेन्ट अफेयर्स बूस्ट करेगा .........धन्यवाद 


प्रश्न 1. रक्षा उद्योग में आविष्कार और नए उत्पादों के विकास को प्रोत्साहित करने के लिये रक्षा मंत्री द्वारा किस मिशन का आरंभ किया गया?

प्रश्न 2. हाल ही में किस राज्य की विधानसभा ने ग्रीन यूनिवर्सिटी (संशोधन) बिल, 2018 पारित किया?


प्रश्न 3. निम्नलिखित में से किसे परमाणु उर्जा रेगुलेटरी बोर्ड (एईआरबी) का चेयरपर्सन नियुक्त किया गया है?

प्रश्न 4.. निम्नलिखित में से किसे हाल ही में नवीन प्रत्यक्ष कर कानून की टास्क फोर्स का कन्वीनर नियुक्त किया गया?

Answer. 1. मिशन रक्षा ज्ञान शक्ति 

Answer. 2. पश्चिम बंगाल 

Answer. 3. नागेश्वर राव गुटूंर

Answer. 4.  अखिलेश रंजन

Thursday, November 29, 2018

टॉप 10 हिन्दी करेंट अफेयर्स 29 नवंबर 2018


हमारा उद्देश्य आपको रोजाना करेन्ट अफेयर्स की जानकारी से अवगत कराना है.  

vaidik-kal-question-answer-Notes.


प्रश्न 1. निम्नलिखित में से किस स्थान पर हाल ही में जी -20 सम्मेलन का आयोजन का उद्घाटन किया गया है?
A. ब्यूनस आयर्स
B. जकार्ता
C. सिंगापुर
D. लंदन

Answer. A. ब्यूनस आयर्स

Explanation: अर्जेंटीना के ब्यूनस आयर्स में 28 नवंबर 2018 से शुरू हुए जी-20 सम्मेलन में दुनिया के ताकतवर नेता तेल की कीमतों में स्थिरता लाने पर मंथन करेंगे. इस बैठक में विकास का लाभ आम लोगों तक पहुंचाने, पर्यावरण, विश्व व्यापार को सुगम बनाने और अक्षय ऊर्जा पर भी विचार-विमर्श होगा

प्रश्न 2. रक्षा उद्योग में आविष्कार और नए उत्पादों के विकास को प्रोत्साहित करने के लिये रक्षा मंत्री द्वारा किस मिशन का आरंभ किया गया?
A. मिशन रक्षा ज्ञान शक्ति
B. मिशन रक्षा और विज्ञान
C. मिशन शांति और सुरक्षा
D. मिशन संप्रभुता, शक्ति और ज्ञान

Answer. A. मिशन रक्षा ज्ञान शक्ति 

Explanation: रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण ने मिशन रक्षा ज्ञान शक्ति का शुभारंभ किया. इस मिशन का उद्देश्य रक्षा उद्योग में आविष्कार औऱ नए उत्पादों के विकास को प्रोत्साहित करना है.

प्रश्न 3. निम्नलिखित में से किस कम्पनी को हाल ही में मिनीरत्न कंपनी का दर्जा प्रदान किया गया है?
A. जेसीसी
B. बिरला सॉफ्टकॉर्प
C. एनपीसीसी
D. जे के ग्रुप

Answer. C. NPCC

Explanation: नेशनल प्रोजैक्ट्स कंसट्रक्शन कारपोरेशन लिमिटेड (एनपीसीसी) को भारत सरकार द्वारा मिनीरत्न श्रेणी-1 का सम्मानित दर्जा प्रदान किया गया.

प्रश्न 4. बार्कलेज की रिपोर्ट के अनुसार 2017-18 में फ्लिपकार्ट को पछाड़कर कौन-सी कंपनी पहली बार सबसे बड़ी ई-कॉमर्स कंपनी बन गई है?
A. जाबोंग
B. एमेजॉन इंडिया
C. इंडिया मार्ट
D. मेक माय ट्रिप

Answer. B. एमेजॉन इंडिया

Explanation: बार्कलेज की रिपोर्ट के अनुसार, 2017-18 में एमेज़ॉन इंडिया कुल बिक्री मामले में फ्लिपकार्ट को पछाड़कर पहली बार सबसे बड़ी ई-कॉमर्स कंपनी बन गई.

Important-Questions-Indian-Railway-Exam.


प्रश्न 5. हाल ही में किस राज्य की विधानसभा ने ग्रीन यूनिवर्सिटी (संशोधन) बिल, 2018 पारित किया?
A. तेलंगाना
B. केरल
C. सिक्किम
D. पश्चिम बंगाल

Answer.D. पश्चिम बंगाल 

Explanation: पश्चिम बंगाल विधानसभा ने हाल ही में पश्चिम बंगाल ग्रीन यूनिवर्सिटी (संशोधन) बिल, 2018 पारित किया, इस बिल के द्वारा वेस्ट बंगाल ग्रीन यूनिवर्सिटी का नाम रानी राशमोनी ग्रीन यूनिवर्सिटी किया जायेगा.
प्रश्न 6. माय नेम इज़ लखन’ तथा ‘लाल दुपट्टा मलमल का’ जैसे गीतों के गायक का क्या नाम है. जिनका हाल ही में निधन हो गया ?
A. चंद्रशेखर बर्मन
B. संजीवन महापात्रा
C. पी वी सरकार
D. मोहम्मद अजीज

Answer. D. मोहम्मद अजीज

Explanation: ‘माई नेम इज लखन’ और ‘लाल दुपट्टा मलमल का’ जैसे कई सुपरहिट गानों से श्रोताओं के दिलों में जगह बनाने वाले जाने-माने गायक मोहम्मद अजीज का हृदयगति रुकने से निधन हो गया.

प्रश्न 7. निम्नलिखित में से किसे परमाणु उर्जा रेगुलेटरी बोर्ड (एईआरबी) का चेयरपर्सन नियुक्त किया गया है?

A. रामचंद्रन पुदुकर
B. डी बी सारस्वत
C. नागेश्वर राव गुंटूर
D. एम के पोनप्पा

Answer. C. नागेश्वर राव गुंटूर

Explanation: प्रसिद्ध वैज्ञानिक नागेश्वर राव गुंटूर को 3 वर्ष के कार्यकाल के लिए परमाणु उर्जा रेगुलेटरी बोर्ड का चेयरमैन नियुक्त किया गया है.
प्रश्न 8. संयुक्त राष्ट्र ने आर्थिक और राजनीतिक संकट से जूझ रहे किस देश की खाद्य व अन्य क्षेत्रों में मदद के लिए करीब 65 करोड़ रुपये का आपातकालीन फंड जारी किया है?
A. मैक्सिको
B. हैती
C. ग्वाटेमाला
D. वेनेज़ुएला

Answer. D. वेनेज़ुएला 

Explanation: संयुक्त राष्ट्र (यूएन) ने आर्थिक और राजनीतिक संकट से जूझ रहे वेनेज़ुएला की खाद्य व अन्य क्षेत्रों में मदद के लिए करीब ₹65 करोड़ का आपातकालीन फंड जारी किया है.

प्रश्न 9. निम्नलिखित में से किस देश में मौजूद इंद्रधनुषी पर्वत पर 12 महीनों तक के लिए खनन पर रोक लगा दी है जो पर्यटकों के लिए यहां एक प्रमुख स्थल है?
A. तिब्बत
B. पेरू
C. ब्राज़ील
D. ताइवान

Answer. B. पेरू

Explanation: पेरू की सरकार ने इंद्रधनुषी पर्वत पर 12 महीनों तक के लिए खनन पर रोक लगा दी है. जो पर्यटकों के लिए एक प्रमुख स्थल है.

प्रश्न 10. निम्नलिखित में से किसे हाल ही में नवीन प्रत्यक्ष कर कानून की टास्क फोर्स का कन्वीनर नियुक्त किया गया?

A. अखिलेश रंजन
B. सरस्वती मित्रा
C. विपिन गोस्वामी
D. अमित वर्मा

Answer. A. अखिलेश रंजन 

Explanation: केन्द्रीय वित्त मंत्रालय ने केन्द्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड के सदस्य अखिलेश रंजन को नए प्रत्यक्ष कर कानून का निर्माण करने वाली टास्क फोर्स का कन्वीनर नियुक्त किया है.

Wednesday, November 28, 2018

टॉप हिन्दी करेन्ट अफेयर्स 28 नवंबर 2018



आज के करेंट अफेयर्स में हॉकी विश्व कप-2018, नासा मंगल ग्रह मिशन जैसे अन्य परीक्षोपयोगी प्रश्नों का संकलन है.


प्रश्न 1. किस संस्थान के वैज्ञानिकों ने हाल ही में बिना प्रोपेलर अथवा जेट टरबाइन का हवाई जहाज निर्मित किया है?

a.    यूनिवर्सिटी ऑफ शिकागो
b.    मेसाचुसेट्स इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी
c.    मिशिगन लैब ऑफ एडवांस फिजिक्स
d.    हार्पर यूनिवर्सिटी एंड रिसर्च सेंटर

Answer. b. मेसाचुसेट्स इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी

विवरण: अमेरिका के मेसाचुसेट्स इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (MIT) के वैज्ञानिकों ने हाल ही में बिना प्रोपेलर अथवा जेट टरबाइन का हवाई जहाज निर्मित किया है.

प्रश्न 2. भारत के किस शहर में 27 नवंबर 2018 को हॉकी विश्व कप-2018 का उद्घाटन किया गया?
a.    लखनऊ
b.    कोलकाता
c.    भुवनेश्वर
d.    रांची

Answer. c. भुवनेश्वर

विवरण: मंदिरों के शहर' भुवनेश्वर में पुरुष हॉकी विश्व कप 2018 का उद्घाटन समारोह आयोजित किया गया.

प्रश्न 3. भारत और किस देश के बीच 26 नवंबर 2018 को दोहरे कराधान से बचने के समझौते में संशोधन पर हस्ताक्षर किये गये?
a. चीन
b. नेपाल
c. रूस
d. अमेरिका

Answer. a. चीन

विवरण: भारत और चीन के बीच 26 नवंबर 2018 को दोहरे कराधान से बचने के समझौते में संशोधन पर हस्ताक्षर किये गये. संशोधन के तहत दोनों देशों के बीच कर संबंधी सूचनाओं के आदान- प्रदान का प्रावधान किया गया है.
Daily-current-affairs-november-2018.

प्रश्न 4. किस देश के लेग-स्पिनर यासिर शाह पूर्व भारतीय कप्तान अनिल कुंबले (1999) के बाद टेस्ट मैच के एक दिन में 10 विकेट झटकने वाले पहले गेंदबाज बन गए हैं?
a. भारत
b. इंगलैंड
c. पाकिस्तान
d. ऑस्ट्रेलिया

Answer. c. पाकिस्तान

विवरण: पाकिस्तानी लेग-स्पिनर यासिर शाह पूर्व भारतीय कप्तान अनिल कुंबले (1999) के बाद टेस्ट मैच के एक दिन में 10 विकेट झटकने वाले पहले गेंदबाज़ बन गए हैं. उन्होंने यह उपलब्धि न्यूज़ीलैंड के खिलाफ जारी टेस्ट के तीसरे दिन 26 नवम्बर 2018 को पहली पारी में 8 और दूसरी पारी में 2 विकेट लेकर हासिल की.


प्रश्न 5. आईसीसी की ताजा टी-20 गेंदबाजी रैंकिंग में 20 पायदान की छलांग लगाकर भारतीय चाइनामैन स्पिनर कुलदीप यादव कितने नंबर पर पहुंच गए हैं?

a. पहले
b. दूसरे
c. चौथे
d. तीसरे


Answer. d. तीसरे

विवरण: आईसीसी की ताज़ा टी-20 गेंदबाज़ी रैंकिंग में 20 पायदान की छलांग लगाकर भारतीय चाइनामैन स्पिनर कुलदीप यादव तीसरे नंबर पर पहुंच गए हैं. इसके अलावा, कुलदीप इस रैकिंग में शीर्ष 10 में शामिल एकमात्र भारतीय गेंदबाज भी हैं.

प्रश्न 6. मानव संसाधन विकास मंत्रालय ने राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को सर्कुलर जारी कर किस कक्षा के बच्चों को होमवर्क नहीं देने का निर्देश जारी किया है?
a. कक्षा 2 व 3 के बच्चों को
b. कक्षा 1 व 2 के बच्चों को
c. कक्षा 2 व 4 के बच्चों को
d. कक्षा 1 व 3 के बच्चों को

Answer. b. कक्षा 1 व 2 के बच्चों को

विवरण: मानव संसाधन विकास मंत्रालय ने राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को सर्कुलर जारी कर निर्देश दिया है कि कक्षा 1 व 2 के बच्चों को होमवर्क नहीं दिया जाए. बतौर सर्कुलर, पहली और दूसरी कक्षा के बच्चों को भाषा और गणित एवं तीसरी से पांचवीं तक के बच्चों को भाषा, ईवीएस व गणित के अलावा कोई विषय ना पढ़ाया जाए.


प्रश्न 7. ब्रिटेन के कितने पाउंड के नए नोट पर छपने के लिए नामित वैज्ञानिकों में दिवंगत भारतीय वैज्ञानिक जगदीश चन्द्र बसु का नाम शामिल है?
a. 50 पाउंड
b. 40 पाउंड
c. 10 पाउंड
d. 20 पाउंड


Answer. a. 50 पाउंड

विवरण: ब्रिटेन के 50 पाउंड के नए नोट पर छपने के लिए नामित वैज्ञानिकों में दिवंगत भारतीय वैज्ञानिक जगदीश चन्द्र बसु का नाम शामिल है. वर्ष 1858 में भारत में जन्मे बसु को पौधों और पशुओं के ऊतकों में समानता साबित करने का श्रेय हासिल है.
Top34-current-affairs-2018-November.html

प्रश्न 8. उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने निम्न में से किस शहर में देश के पहले हाइपर कन्वर्जड इन्फ्रास्ट्रक्चर (एचसीआई) टेक्नोलॉजी युक्त स्टेट डेटा सेंटर का उद्घाटन किया?
a. हरिद्वार
b. देहरादून
c. नैनीताल
d. पिथौरागढ़

Answer. b. देहरादून

विवरण: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने 26 नवम्बर 2018 को देहरादून में देश के पहले हाइपर कन्वर्जड इन्फ्रास्ट्रक्चर (एचसीआई) टेक्नोलॉजी युक्त स्टेट डेटा सेंटर का उद्घाटन किया.


प्रश्न 9. हाल ही में यूनाइटेड नेशन्स ऑफिस ऑन ड्रग्स एंड क्राइम (UNODC) द्वारा जारी वर्ष 2017 की अध्ययन रिपोर्ट में प्रतिदिन कितनी महिलाओं की हत्या किये जाने की बात कही गई है?
a.    137
b.    150
c.    188
d.    205

Answer. a. 137

विवरण:  संयुक्त राष्ट्र की संस्था यूएनओडीसी (ड्रग्स और अपराध पर संयुक्त राष्ट्र कार्यालय) द्वारा हाल ही में जारी रिपोर्ट में कहा गया है कि वर्ष 2017 में विश्वभर में पार्टनर या परिवार के सदस्यों द्वारा प्रतिदिन 137 महिलाओं की हत्या की गई.

प्रश्न 10. हाल ही में अंडमान निकोबार द्वीप पर जिस आदिवासी जनजाति द्वारा एक अमेरिकी नागरिक की हत्या कर दी गई उस जनजाति का क्या नाम है?
a.    ओन्गे
b.    सेंटिनल
c.    जारवा
d.    ग्रेट अंडमानी

Answer.  b. सेंटिनल

विवरण: अंडमान निकोबार द्वीप समूह की सेंटिनल जनजाति द्वारा एक अमेरिकी पर्यटक की हत्या की घटना आजकल चर्चा में है.

प्रश्न 11. हाल ही में नासा के किस यान ने मंगल ग्रह की सतह पर सफलतापूर्ण लैंडिंग की है?
a.    इनसाईट
b.    क्यूरियोसिटी
c.    डिस्कवरी
d.    पाथफाइंडर

Answer. a. इनसाईट

विवरण: नासा का इनसाइट लैंडर मंगल ग्रह की सतह पर सुरक्षित उतर गया है. यह यान 26-27 नवंबर 2018 की रात भारतीय समयानुसार 1 बजकर 24 मिनट पर मंगल ग्रह की सतह पर पहुंचा.
Top-current-affairs-2018.

प्रश्न 12.  निम्नलिखित में से किसे हाल ही में भारत का अगला मुख्य चुनाव आयुक्त नियुक्त किया गया है?
a.    संदीप मिश्रा
b.    अमरजीत सिंह
c.    प्रवीन मलिक
d.    सुनील अरोड़ा



Answer. d. सुनील अरोड़ा

विवरण: भारत के वरिष्ठ चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा को देश का अगला मुख्य चुनाव आयुक्त नियुक्त किया गया है.

Tuesday, November 27, 2018

Top 10 hindi current affairs 27 Nov 2018

प्रश्न 1. हाल ही में पाकिस्तान के किस स्थान तक भारत-पाकिस्तान के बीच गलियारा बनाए जाने के लिए उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने डेरा बाबा नानक में शिलान्यास किया है?
A. लाहौर
B. पेशावर
C. इस्लामाबाद
D. करतारपुर

Answer. D. करतारपुर

Explanation: केंद्र सरकार ने वर्ष 2019 में गुरु नानक देव की 550वीं जयंती मनाने के उपलक्ष्य में करतारपुर कॉरिडोर को मंजूरी देकर बड़ा निर्णय लिया है. उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने डेरा बाबा नानक में इसका शिलान्यास भी किया.


प्रश्न 2. भारत के किस शहर को हाल ही में सन्युक्त राष्ट्र द्वारा वैश्विक सतत शहर-2025 कार्यक्रम के लिए चुना गया है?
A. बेंगलुरु
B. मुंबई
C. नोएडा
D. कटक

Answer. C. नोएडा

Explanation: सन्युक्त राष्ट्र ने 25 नवंबर 2018 को उत्तर प्रदेश के नोएडा और ग्रेटर नोएडा का चयन वैश्विक सतत शहर-2025 पहल में हिस्सा लेने के लिए किया.

current-affairs-2018-November

प्रश्न 3. भारत और चीन का विशेष प्रतिनिधियों की वार्ता का 21वां दौर निम्नलिखित में से किस स्थान पर संपन्न हुआ?
A.इम्फाल (भारत)
B. अगरतला (भारत)
C. चेंगडु (चीन)
D. पेइचिंग (चीन)

Answer. C. चेंगडु (चीन) 

Explanation: भारत और चीन का विशेष प्रतिनिधियों की वार्ता का 21वां दौर चेंगडु (चीन) में संपन्न हुआ.भारत और चीन के बीच दोहरे कराधान से बचने के समझौते में संशोधन किया गया है.

प्रश्न 4.उत्तराखंड कैबिनेट ने किस शहर में स्थित जॉली ग्रांट एयरपोर्ट का नाम दिवंगत पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के नाम पर रखने के प्रस्ताव पास किया है?
A. देहरादून
B. हरिद्वार
C. नैनीताल
D. पिथौरागढ़

Answer. A. देहरादून 

Explanation: उत्तराखंड कैबिनेट ने देहरादून स्थित जॉली ग्रांट एयरपोर्ट का नाम दिवंगत पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के नाम पर रखने के प्रस्ताव पास किया है. यह प्रस्ताव 4 दिसंबर 2018 से शुरू होने वाले सत्र के दौरान विधानसभा में पेश होगा.

प्रश्न 5.किस राज्य सरकार ने अयोध्या में दुनिया की सबसे ऊंची प्रतिमा स्टैच्यू ऑफ यूनिटी (182 मीटर) से अधिक ऊंचाई वाली हिन्दू देवता राम की प्रतिमा स्थापित करने की योजना जारी की है?
A. बिहार सरकार
B. झारखंड सरकार
C. राजस्थान सरकार
D. उत्तर प्रदेश सरकार

Answer. D. उत्तर प्रदेश सरकार 

Explanation: उत्तर प्रदेश सरकार ने अयोध्या में दुनिया की सबसे ऊंची प्रतिमा स्टैच्यू ऑफ यूनिटी (182 मीटर) से अधिक ऊंचाई वाली हिंदू देवता राम की प्रतिमा स्थापित करने की योजना जारी की है.

प्रश्न 6. हाल ही में किस संस्था द्वारा जारी ग्रीनहाउस गैस बुलेटिन में कहा गया है कि पृथ्वी के वातावरण में ग्रीनहाउस गैसों की मात्रा रिकॉर्ड स्तर पर पहुँच गई है?

A. अन्तरराष्ट्रीय मौसम विज्ञान संगठन
B. विश्व स्वास्थ्य संगठन
C. सन्युक्त राष्ट्र
D. अन्तरराष्ट्रीय श्रम संगठन

Answer. A. अन्तर्राष्ट्रीय मौसम विज्ञान संगठन 

Explanation: अन्तरराष्ट्रीय मौसम विज्ञान संगठन (डब्ल्यूएमओ) द्वारा जारी ग्रीनहाउस गैस बुलेटिन के अनुसार वर्तमान समय में पृथ्वी के वातावरण में ग्रीनहाउस गैसों की मात्रा रिकॉर्ड स्तर पर पहुँच गई है.

Current-Affairs-October-2018


प्रश्न 7. भारत के स्टार शटलर समीर वर्मा ने 25 नवम्बर 2018 को किस देश के लू ग्वांगझू को हराकर लगातार दूसरी बार सैयद मोदी अन्तरराष्ट्रीय बैडमिंटन चैंपियनशिप का खिताब जीत लिया है?
A. चीन
B. नेपाल
C.जापान
D. रूस

Answer. A. चीन 

Explanation: भारत के स्टार शटलर समीर वर्मा ने 25 नवम्बर 2018 को चीन के लू ग्वांगझू को हराकर लगातार दूसरी बार सैयद मोदी अन्तरराष्ट्रीय बैडमिंटन चैंपियनशिप का खिताब जीत लिया. उन्होंने खिताबी मुकाबले में चीन के लू ग्वांगझू को 16-21, 21-19, 21-14 से हराया.

प्रश्न 8. स्वीडन के एक स्कूल में किस कक्षा के पाठ्यक्रम में #MeToo अभियान को शामिल किया गया है?

A. आठवीं कक्षा
B. नौवीं कक्षा
C. चौथी कक्षा
D. दसवीं कक्षा

Answer. B. नौवीं कक्षा 

Explanation: स्वीडन के एक स्कूल में नौवीं कक्षा के पाठ्यक्रम में #MeToo अभियान को शामिल किया गया है. पुरुष अध्यापक छात्रों को और अध्यापिकाएं छात्राओं को यह अध्याय अलग-अलग पढ़ाएंगी.

प्रश्न 9. ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड को कितने विकेट से हराकर चौथी बार महिला टी-20 विश्व कप खिताब जीत लिया है?
A. 10 विकेट
B. 8 विकेट
C. 5 विकेट
D. 6 विकेट

Answer. B. 8 विकेट

Explanation: ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड को 8 विकेट से हराकर चौथी बार महिला टी-20 विश्व कप खिताब जीत लिया है. 2012 और 2014 के बाद यह तीसरी बार है जब ऑस्ट्रेलिया ने फाइनल में इंग्लैंड को हराकर महिला टी-20 विश्व कप जीता हो.
August-Current-Affairs-2018.

प्रश्न 10. किस देश के ऑल-राउंडर एलिस पेरी ने अन्तर्राष्ट्रीय टी-20 क्रिकेट में 100 विकेट लेने वाली दूसरी गेंदबाज बन गई हैं?
A. ऑस्ट्रेलिया
B. इंग्लैंड
C. श्रीलंका
D. इनमें से कोई नहीं

Ans . A. अॉस्ट्रेलिया

Explanation: ऑस्ट्रेलियाई ऑल-राउंडर एलिस पेरी अन्तर्राष्ट्रीय टी-20 क्रिकेट में 100 विकेट लेने वाली दूसरी गेंदबाज बन गई हैं. पेरी ने यह उपलब्धि इंग्लैंड के खिलाफ 2018 महिला टी-20 विश्व कप के खिताबी मुकाबले में 25 नवम्बर 2018 को नैटली सिवर का विकेट लेकर हासिल की.

Sunday, November 25, 2018

Top 34 hindi Current Affairs November 2018

प्रश्न 1.• किसे हाल ही में प्रवर्तन निदेशालय का निदेशक नियुक्त किया गया है?
उत्तर. संजय कुमार मिश्र

प्रश्न 2.• केंद्र सरकार द्वारा निर्भया फण्ड के तहत देश में स्थापित की जाने वाली फास्ट ट्रैक अदालतों की संख्या कितनी है?
उत्तर. 1023

प्रश्न 3.• महिला व बाल विकास कल्याण मंत्रालय द्वारा चंद्रमुखी देवी, सोसो शैजा और कमलेश गौतम को किस आयोग के लिए मनोनीत किया गया है?

उत्तर. राष्ट्रीय महिला आयोग

प्रश्न 4.• केंद्र सरकार ने हाल ही में किस संस्था के लिए अंतरराष्ट्रीय बैंक के साथ 300 मिलियन डॉलर के ऋण समझौते पर हस्ताक्षर किये?
उत्तर. IIFCL

प्रश्न 5.• भारत में किस दिन प्रत्येक वर्ष राष्ट्रीय प्रेस दिवस मनाया जाता है?–
उत्तर. 16 नवंबर
 daily-current-affairs-hindi-2018.

प्रश्न 6.•   हरियाणा का वह स्थान जहां तक के लिए नरेंद्र मोदी ने मेट्रो लाइन का उद्घाटन किया?–
उत्तर. बल्लभगढ़

प्रश्न 7.•वह स्थान जहां निरंकारी धार्मिक स्थल पर हुए ग्रेनेड हमले में सैंकड़ों लोग घायल हो गये तथा 3 लोगों की मौत भी हुई?
उत्तर. अमृतसर

प्रश्न 8.•  वह देश जिसके सेटेलाईट द्वारा खींची गई तस्वीर से पता चला है कि स्टैच्यू ऑफ यूनिटी अन्तरिक्ष से भी साफ नजर आता है?
उत्तर. अमेरिका

प्रश्न 9.•    वह राज्य जिसने हाल ही में मराठा आरक्षण को मन्जूरी प्रदान की है? –
उत्तर. महाराष्ट्र

प्रश्न 10.•वह खिलाड़ी जिसने हाल ही में ‘281 एंड बियॉन्ड’ नाम से अपनी आत्मकथा लॉन्च की?
उत्तर. वीवीएस लक्ष्मण

प्रश्न 11.•  केंद्र सरकार ने तमिलनाडु में जल तथा स्वच्छता के लिए एशियाई विकास बैंक के साथ कितने मिलियन डॉलर के ऋण समझौते पर हस्ताक्षर किये?-
उत्तर. 169 मिलियन डॉलर

प्रश्न 12.•  हाल ही में भारतीय शटलर लक्ष्य सेन ने वर्ल्ड जूनियर वर्ल्ड बैडमिंटन चैंपियनशिप में जो पदक जीता हैं?
उत्तर. कान्स्य पदक

प्रश्न 13.• पंजाब हुक्का बार पर प्रतिबन्ध लगाने वाला देश का कौन-सा राज्य बन गया है?-
उत्तर. तीसरा
top-hindi-current-affairs-2018.

प्रश्न 14.• विश्व शौचालय दिवस विश्व भर में किस दिन मनाया जाता है?-
उत्तर. 19 नवम्बर


प्रश्न 15.• हाल ही में संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद् ने कितने साल बाद इरीट्रिया पर लगाए गये प्रतिबंधों को हटाया है?
उत्तर. 9 साल


प्रश्न 16.• वह देश जिसमें कबीलों की न्याय प्रक्रिया को आतंकी गतिविधि घोषित किया गया?
उत्तर. इराक


प्रश्न 17.•वह यूरोपीय देश जिसमें पेट्रोल की बढ़ती कीमतों को लेकर हुए प्रदर्शन में 500 से ज्यादा लोग घायल हो गये हैं? –
उत्तर. फ्रांस


प्रश्न 18.• निसान ऑटो कम्पनी के चेयरमैन का नाम जिन्हें भ्रष्टाचार तथा कम्पनी की कमाई को अपने निजी हित में उपयोग करने पर गिरफ्तार किया गया?
उत्तर. कार्लोस घोस


प्रश्न 19.• इन्होंने हाल ही में एटीपी वर्ल्ड टूर फाइनल 2018 अपने नाम किया?-
उत्तर. अलेक्जेन्डर जेवरव
current-affairs-2018.html


प्रश्न 20• वह कार्गो अन्तरिक्षयान जो अंतरराष्ट्रीय अन्तरिक्ष स्टेशन पर आइसक्रीम और फ्रूट्स सहित 3,350 किलोग्राम सामान पहुंचा लेकर पहुंचा?
उत्तर. सिग्नस


प्रश्न 21• आरबीआई द्वारा इस अध्ययन के लिए विशेषज्ञ समिति बनाने का निर्णय लिया गया है? -
उत्तर. इकॉनोमिक कैपिटल फ्रेमवर्क


प्रश्न 22.• वह जर्नल जिसमें प्रकाशित रिपोर्ट के अनुसार जलवायु परिवर्तन के कारण ही सिंधु घाटी सभ्यता का पतन हुआ था? -
उत्तर. क्लाइमेट ऑफ द पास्ट



प्रश्न 23.•  भारत और किस देश ने टेक्नोलॉजी ट्रांसफर मॉडल के तहत भारतीय नौसेना हेतु दो युद्धपोतों के निर्माण को लेकर 3,570 करोड़ रुपये के करार पर हस्ताक्षर किए हैं?
उत्तर. रूस


प्रश्न 24.• विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) की रिपोर्ट के मुताबिक, दुनियाभर में पिछले साल मलेरिया के कितने प्रतिशत मामले नाइजीरिया, कॉन्गो, युगांडा, मोजांबिक व मेडागास्कर समेत 15 अफ्रीकी देशों और भारत में दर्ज हुए?
उत्तर. 80 प्रतिशत


प्रश्न 25.• अमेरिका में कितने भारतीय-अमेरिकी महिलाओं को विभिन्न क्षेत्रों में उपलब्धियों के लिए 'अमेरिकन बाजार वीमेन ऑन्ट्रेप्रेन्योर ऐंड लीडर्स गाला'  में सम्मानित किया गया है?-
उत्तर. आठ


प्रश्न 26.•किस राज्य में नारी सशक्तिकरण संकल्प अभियान शुरू किया गया?
उत्तर. उत्तर प्रदेश


प्रश्न 27.• केंद्र सरकार और विश्व बैंक ने 20 नवम्बर 2018 को नई दिल्ली में झारखंड विद्युत प्रणाली सुधार परियोजना के लिए कितने मिलियन डॉलर के ऋण समझौता पर हस्ताक्षर किया?-
उत्तर. 310 मिलियन डॉलर


प्रश्न 28.• किस राज्य के विधानसभा ने 19 नवम्बर 2018 को उत्तर बंगाल में बस्तियों के निवासियों को भूमि अधिकार देने के लिए एक विधेयक सर्वसम्मति से पारित कर दिया?
उत्तर. पश्चिम बंगाल


प्रश्न 29.• डॉ. जितेन्द्र  सिंह ने किसके द्वारा लिखित ‘रेडियो कश्मीर इन टाइम्स ऑफ पीस एंड वॉर’ पुस्तक का विमोचन किया?–
उत्तर. डॉ. राजेश भट्ट


प्रश्न 30.• भारत और अमेरिका के मध्य राजस्थान में आरंभ हुए संयुक्त सैन्य अभ्यास का नाम है? –
उत्तर. वज्र प्रहार


प्रश्न 31.• ‘कारोबार में सुगमता’ से जुड़ी सात चिन्हित समस्याओं को सुलझाने के लिए प्रधानमंत्री मोदी द्वारा आरंभ किया गया कार्यक्रम है?-
उत्तर. ईज ऑफ डूइंग बिजनेस ग्रैंड चैलेंज
current-affairs-november-2018.


प्रश्न 32.• ईज ऑफ डूइंग बिजनेस इंडेक्स-2018 में भारत का रैंक है? –
उत्तर. 77वॉ


प्रश्न 33.• वह महिना जिसमें कौमी एकता सप्ताह मनाया जाता है? –
उत्तर. नवंबर


प्रश्न 34.•किसे हाल ही में भारतीय अंतर्देशीय जलमार्ग प्राधिकरण का अध्यक्ष नियुक्त किया गया?–
उत्तर. जलज श्रीवास्तव

Saturday, November 24, 2018

Daily top 10 Current Affairs in Hindi 24 Nov 2018

आज के टॉप 10 करेन्ट अफेयर्स में आपका स्वागत है। 

महत्वपूर्ण परीक्षा उपयोगी प्रश्नोत्तरी का संकलन है।। 


daily-hindi-current-affairs.2018
प्रश्न 1. पद्मश्री से सम्मानित नारायण दास महाराज का 19 नवंबर 2018 को जयपुर में निधन हो गया, वे थे?
A. संत
B. पत्रकार
C. डॉक्टर
D. गायक

Answer. A. संत

Explanation: पद्मश्री से सम्मानित नारायण दास महाराज का 19 नवंबर 2018 को जयपुर में निधन हो गया. वे एक संत थे. उन्हें सामाजिक सेवा के लिए जनवरी 2018 में पद्मश्री से सम्मानित किया गया था.

प्रश्न 2. गूगल ने कैलिफॉर्निया (अमेरिका) में लगी भीषण आग से प्रभावित लोगों की मदद के लिए कितने करोड़ रुपये से अधिक दान किए हैं?
A. 10 करोड़ रुपये
B. 5 करोड़ रुपये
C. 100 करोड़ रुपये
D. 50 करोड़ रुपये

Answer. A. 10 करोड़ रुपये 

Explanation: गूगल ने कैलिफॉर्निया (अमेरिका) में लगी भीषण आग से प्रभावित लोगों की मदद के लिए 10 करोड़ रुपये से अधिक दान किए हैं. कंपनी ने प्रभावित इलाकों में आपातकालीन स्थिति से निपटने संबंधी दिशानिर्देश, मैप्स और अन्य खबरें ऐक्सेस करने के लिए 'SOS' अलर्ट भी ऐक्टिवेट किया है.


प्रश्न 3. उत्तर-पूर्वी हिमालय में सींग वाले मेंढक की कितने नयी प्रजातियाँ खोजी गयीं?
A. चार
B. तीन
C. सात
D. आठ

Answer. A. चार

Explanation: उत्तर-पूर्वी हिमालय में सींग वाले मेंढक की चार नयी प्रजातियाँ खोजी गयीं, इन मेंढकों की आँख का उपरी भाग सींग की भाँती प्रतीत होता है. इन नई प्रजातियों को मेघालय और अरुणाचल प्रदेश के जंगलों में खोजा गया है.

प्रश्न 4. राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने किस देश में 22 नवंबर 2018 को महात्मा गांधी की प्रतिमा का अनावरण किया?
A. नेपाल
B. रूस
C. ऑस्ट्रेलिया
D. चीन

Answer. अॉस्ट्रेलिया

Explanation: राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने 22 नवम्बर 2018 को ऑस्ट्रेलिया के शहर सिडनी में महात्मा गांधी की कांस्य प्रतिमा का अनावरण किया. उन्होंने कहा कि संघर्ष के इस दौर में अहिंसा और शांतिपूर्ण सह-अस्तित्व का संदेश अधिक प्रासंगिक है.


प्रश्न 5. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 65 भौगोलिक क्षेत्रों के कितने जिलों के लिए शहरी गैस वितरण परियोजनाओं की आधारशिला रखी?
A. 135
B. 140
C. 129
 D. 120

Answer. C. 129

Explanation: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 65 भौगोलिक क्षेत्रों के 129 जिलों के लिए शहरी गैस वितरण परियोजनाओं की आधारशिला रखी. ये परियोजनाएं पर्यावरण अनुकूल गैस आधारित अर्थव्यवस्था की ओर बढ़ने की बड़ी योजना का एक हिस्सा हैं.

प्रश्न 6. निम्न में से किस देश ने संयुक्त राज्य अमेरिका के बाद 'संयुक्त राष्ट्र प्रवासन संधि' को खारिज कर दिया?

A. चीन
B. रूस
C. इराक
D. ऑस्ट्रेलिया

Answer. D. अॉस्ट्रेलिया

Explanation: ऑस्ट्रेलिया ने संयुक्त राज्य अमेरिका के बाद 'संयुक्त राष्ट्र प्रवासन संधि' को खारिज कर दिया हैं. ऑस्ट्रेलियाई सरकार ने 21 नवंबर को घोषणा की है कि वह संयुक्त राष्ट्र के प्रवासन समझौते को अस्वीकार कर देगा.

प्रश्न 7. भारत और किस देश ने 22 नवंबर 2018 को एग्रीकल्चरल रिसर्च (कृषि शोध) और शिक्षा जैसे क्षेत्रों में सहयोग और निवेश बढ़ाने के लिए पांच समझौतों पर हस्ताक्षर किए हैं?
A. ऑस्ट्रेलिया
B. नेपाल
C. चीन
D. रूस

Answer. A. अॉस्ट्रेलिया

Explanation: भारत और ऑस्ट्रेलिया ने 22 नवंबर 2018 को एग्रीकल्चरल रिसर्च (कृषि शोध) और शिक्षा जैसे क्षेत्रों में सहयोग और निवेश बढ़ाने के लिए पांच समझौतों पर हस्ताक्षर किए हैं.

प्रश्न 8. हाल ही में राष्ट्रमंडल में फिर से जुड़ने हेतु कौन-सा दक्षिण एशियाई देश सहमत हुआ है?
A. चीन
B. पाकिस्तान
C. रूस
D. मालदीव

Answer. D. मालदीव

Explanation: मालदीव कैबिनेट ने 53-राष्ट्र समूह से नाम वापस लेने के दो साल के बाद राष्ट्रमंडल में फिर से जुड़ने की मंजूरी दे दी है. नए राष्ट्रपति इब्राहिम मोहम्मद सोलिह ने कहा कि प्रस्ताव संसद में अनुमोदन के लिए भेजा जाएगा.

प्रश्न 9. स्पेसएक्स ने लोगों को चंद्रमा और एक दिन मंगल ग्रह पर ले जाने के उद्देश्य से बनाए गए रॉकेट बीएफआर (बिग फाल्कन रॉकेट) का नया नाम क्या रखा है?
A. मूनशिप
B. स्टारशिप
C. गनशिप
D.सनशिप

Answer. B. स्टारशिप

Explanation: स्पेसएक्स ने लोगों को चंद्रमा और एक दिन मंगल ग्रह पर ले जाने के उद्देश्य से बनाए गए रॉकेट बीएफआर (बिग फाल्कन रॉकेट) का नया नाम स्टारशिप रखा है.

प्रश्न 10. भारतीय नौसेना ने निम्न में से किस देश से 24 बहु-भूमिका वाले एमएच-60आर हेलीकॉप्टर खरीदने का औपचारिक प्रस्ताव रखा है?
A. रूस
B. चीन
C. अमेरीका
D. इराक

Answer. C. अमेरीका 

Explanation: भारत अपनी नौसेना को मजबूत बनाने के लिए अमेरिका से 24 बहु-भूमिका वाले एमएच-60 ‘रोमियो’ पनडुब्बी-रोधी हेलीकॉप्टर खरीदना चाहता है. यह सौदा करीब 02 अरब डॉलर में होने का अनुमान है.

top-current_2018.

कुछ महत्वपूर्ण सवाल कल के करेन्ट अफेयर्स से लिए गए हैं, इनका सही जवाब आप कमेन्ट में दीजिए? ये आपका डेली करेन्ट अफेयर्स बूस्ट करेगा.


प्रश्न 1. वैज्ञानिकों द्वारा पृथ्वी से 8,000 प्रकाश वर्ष दूर खोजे गये तारामंडल का क्या नाम है जिसमें सुपरनोवा के दौरान तारे अप्रत्याशित रूप से धीमा घूर्णन कर रहे हैं?

प्रश्न 2. निम्नलिखित में से किस राज्य में 7वां अन्तरराष्ट्रीय पर्यटन मार्ट आयोजित किया गया?

प्रश्न 3. दो अलग-अलग राजनीतिक गठबंधनों द्वारा सरकार बनाने का दावा पेश किए जाने के बीच किस राज्य के राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने 21 नवम्बर 2018 को विधानसभा भंग कर दी?


प्रश्न 4. किस आईआईटी संस्थान के अनुसन्धान-कर्ताओं ने दूध में मिलावट का पता लगाने के लिए स्मार्टफोन-बेस्ड सिस्टम का विकास किया?
daily-hindi-current-affairs.23 Nov 2018

Friday, November 23, 2018

Daily Top Hindi Current Affairs 23 Nov 2018


प्रश्न 1. मानव संसाधन विकास मंत्रालय ने उच्च शिक्षण संस्थानों में नवाचार की संस्कृति को व्यवस्थित ढंग से प्रोत्साहित करने के लिए किस पहल का शुभारंभ किया?
a.    नवोन्मेष परिषद
b.    अखिल भारतीय नवाचार सभा
c.    जनजागरण समिति
d.    छात्र जाग्रति योजना

Answer. a. नवोन्मेष परिषद


विवरण: देशभर के उच्च शिक्षण संस्थानों में नवाचार की संस्कृति को व्यवस्थित ढंग से प्रोत्साहित करने के लिये मानव संसाधन विकास मंत्रालय ने एआईसीटीई में एक ‘नवोन्मेष प्रकोष्ठ’ स्थापित किया.

प्रश्न 2. वैज्ञानिकों द्वारा पृथ्वी से 8,000 प्रकाश वर्ष दूर खोजे गये तारामंडल का क्या नाम है जिसमें सुपरनोवा के दौरान तारे अप्रत्याशित रूप से धीमा घूर्णन कर रहे हैं?

a.    एपेप
b.    ज्वारेव
c.    डॉल्सी
d.    कियारा

Answer . a. एपेप

विवरण: हाल ही में खोजा गया तारामंडल ‘एपेप’ सुपरनोवा स्थिति में पाया गया है लेकिन यह तारामंडल उन मौजूदा सिद्धांतों को चुनौती देता है  कि बड़े सितारों का अस्तित्व अंतत: कैसे खत्म हो जाता है.

प्रश्न 3. निम्नलिखित में से किस खिलाड़ी ने हाल हीमें रणजी क्रिकेट में 11,000 रन बनाने का रिकॉर्ड बनाया है?
a.    सुनील महाजन
b.    अनिल देवराज
c.    वसीम जाफर
d.    योगेश हारून

Answer. c. वसीम जाफर

विवरण: घरेलू क्रिकेट में रन बटोरने वाले भारतीय टेस्ट टीम के पूर्व ओपनर वसीम जाफर ने अपने नाम एक नया रिकॉर्ड दर्ज करा लिया है. वह रणजी ट्रॉफी में 11,000 रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज बन गए हैं.

current-affairs-hindi-2018

प्रश्न 4. निम्नलिखित में से किस देश ने 59वां सुब्रत कप अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल टूर्नामेंट (जूनियर) जीता है?
a.    पाकिस्तान
b.    श्रीलंका
c.    नेपाल
d.    बांग्लादेश

Answer. d. बांग्लादेश

विवरण: बांग्लादेश के क्रीड़ा शिक्षा प्रतिष्ठान ने 20 नवंबर को अफगानिस्तान के अमीनी स्कूल को 1-0 से हराकर 59वें सुब्रत कप फुटबाल टूर्नामेंट का खिताब जीत लिया.

प्रश्न 5. निम्नलिखित में से किस राज्य में 7वां अन्तरराष्ट्रीय पर्यटन मार्ट आयोजित किया गया?
a.    बिहार
b.    सिक्किम
c.    त्रिपुरा
d.    झारखंड

Answer. c. त्रिपुरा

विवरण: भारत सरकार का पर्यटन मंत्रालय ने 22-24 नवंबर, 2018 के दौरान त्रिपुरा के अगरतला में ‘अंतर्राष्ट्रीय पर्यटन मार्ट’ का आयोजन किया.


प्रश्न 6. हाल ही में भारत के किस राज्य में मौजूद प्रतिबंधित आदिवासी क्षेत्र में एक अमेरिकी नागरिक के जाने पर वहां की जनजाति ने उनकी तीर मारकर जान ले ली?
a.    मध्य प्रदेश
b.    अंडमान-निकोबार
c.    झारखंड
d.    छत्तीसगढ़

Answer. b. अंडमान-निकोबार

विवरण: अंडमान के बैन इलाके में धर्म प्रचार को पहुंचे अमेरिकी की आदिवासियों ने तीर मार जान ली, शव रेत में गाड़ दिया.


प्रश्न 7. दो अलग-अलग राजनीतिक गठबंधनों द्वारा सरकार बनाने का दावा पेश किए जाने के बीच किस राज्य के राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने 21 नवम्बर 2018 को विधानसभा भंग कर दी?

a. जम्मू-कश्मीर
b. बिहार
c. पंजाब
d. उत्तर प्रदेश

Answer. a. जम्मू-कश्मीर

विवरण: दो अलग-अलग राजनीतिक गठबंधनों द्वारा सरकार बनाने का दावा पेश किए जाने के बीच जम्मू-कश्मीर के राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने 21 नवम्बर 2018 को विधानसभा भंग कर दी. दरअसल, नैशनल कॉन्फ्रेंस और कांग्रेस की मदद से पीडीपी नेता महबूबा मुफ्ती और बीजेपी के समर्थन से सज्जाद लोन ने राज्य में सरकार बनाने का दावा पेश किया था.
current-affairs-hindi-november-2018

प्रश्न 8. अन्तरिक्ष में 20 नवम्बर 2018 को अन्तरराष्ट्रीय अन्तरिक्ष केंद्र ने कितने साल पूरे किए?
a. 10 साल
b. 15 साल
c. 20 साल
d. 25 साल

Answer. c. 20 साल

विवरण: अन्तरिक्ष में 20 नवम्बर 2018 को अन्तरराष्ट्रीय अन्तरिक्ष केन्द्र ने 20 साल पूरे किए. अन्तरिक्ष को करीब से जानने समझने के लिए 20 नवंबर 1998 को अन्तरराष्ट्रीय अन्तरिक्ष केन्द्र (आइएसएस) को अन्तरिक्ष में स्थापित किया गया था.

प्रश्न 9. किस राज्य के इन्फ्रास्ट्रक्चर एंड टेक्नोलॉजी फॉर एजुकेशन ने हाल ही में ‘कूल’ नामक ऑनलाइन ओपन लर्निंग प्लेटफार्म शुरू किया?
a. बिहार
b. कर्नाटक
c. तमिलनाडु
d. केरल

Answer. d. केरल

विवरण: केरल इन्फ्रास्ट्रक्चर एंड टेक्नोलॉजी फॉर एजुकेशन ने हाल ही में ‘कूल’ नामक ऑनलाइन ओपन लर्निंग प्लेटफार्म शुरू किया. इसका उपयोग अध्यापकों, छात्रों तथा आम जनता के प्रशिक्षण के लिए किया जा सकता है.

प्रश्न 10. किस आईआईटी संस्थान के अनुसन्धानकर्ताओं ने दूध में मिलावट का पता लगाने के लिए स्मार्टफोन-बेस्ड सिस्टम का विकास किया?

a. आईआईटी हैदराबाद
b. आईआईटी दिल्ली
c. आईआईटी खड़गपुर
d. आईआईटी कानपुर

Answer.  a. आईआईटी हैदराबाद

विवरण: आईआईटी हैदराबाद के अनुसन्धानकर्ताओं ने दूध में मिलावट का पता लगाने के लिए स्मार्टफोन-बेस्ड सिस्टम का विकास किया. इस सिस्टम में इन्डिकेटर पेपर के द्वारा दूध में अमलता के स्तर का पता लगाया जा सकता है.


प्रश्न 11. जलवायु परिवर्तन पर 27वीं BASIC मंत्रिस्तरीय बैठक का आयोजन किस शहर में किया गया?
a. पटना
b. नई दिल्ली
c. जयपुर
d. चेन्नई

Answer. b. नई दिल्ली

विवरण: जलवायु परिवर्तन पर 27वीं BASIC मन्त्रिस्तरीय बैठक का आयोजन नई दिल्ली में किया गया. इसके बैठक में विकसित राष्ट्रों को पेरिस समझौते के प्रभावशाली क्रियान्वयन के लिए विकासशील देशों की सहायता करने के लिए कहा गया. BASIC समूह में ब्राजील, दक्षिण अफ्रीका, भारत और चीन है.

Current-affairs-hindi-2018.
प्रश्न 12. निम्न में से किस देश ने संयुक्त राज्य अमेरिका के बाद 'संयुक्त राष्ट्र प्रवासन संधि' को खारिज कर दिया?

a. ब्राजील
b. ऑस्ट्रेलिया
c. चीन
d. रूस


Answer.  b. ऑस्ट्रेलिया

विवरण: ऑस्ट्रेलियाई सरकार ने 21 नवंबर को घोषणा की है कि वह संयुक्त राष्ट्र के प्रवासन समझौते को अस्वीकार कर देगा, बता दें कि इस समझौते की पहले ही संयुक्त राज्य अमेरिका और कई यूरोपीय देशों द्वारा निंदा की गई थी.

Saturday, November 17, 2018

टॉप 10 डेली करेंट अफेयर्स 17 नवंबर 2018

प्रश्न 1. फ्लिप्कार्ट के सीईओ द्वारा इस्तीफ़ा दिए जाने के पश्चात् मिन्त्रा के सीईओ का क्या नाम है जिन्होंने इस्तीफा दिए जाने का एलान किया है?
a.    विक्रम कौशिक
b.    सन्दीप सिंह
c.    विवेक मजूमदार
d.    अनन्त नारायणन

 Answer. d. अनन्त नारायणन

विवरण: फ्लिपकार्ट ग्रुप के सीईओ बिन्नी बंसल के इस्तीफे के बाद मिन्त्रा और जबॉन्ग के सीईओ अनंत नारायणन भी अपना पद छोड़ने की घोषणा की है.

प्रश्न 2. निम्नलिखित में उस भारतीय महिला खिलाड़ी का नाम बताइये जो ट्वेंटी-20 मुकाबले में किसी भी पुरुष क्रिकेट खिलाड़ी से अधिक रन बना चुकी हैं?
a.    मिताली राज
b.    हरमनदीप कौर
c.    स्वप्ना दास
d.    जमीला हसन

Answer. a. मिताली राज

विवरण: भारतीय महिला खिलाड़ी मिताली राज अन्तर्राष्ट्रीय टी-20 में रन बनाने के मामले में विश्व के किसी भी पुरुष खिलाड़ी से आगे निकल गई हैं. उन्होंने गुरुवार को आयरलैंड के खिलाफ 51 रन बनाकर सर्वाधिक अन्तर्राष्ट्रीय टी-20 रन वाले पुरुष खिलाड़ी न्यूजीलैण्ड के मार्टिन गप्टिल (2271 रन) को पछाड़ा.

current-affairs-hindi-november

प्रश्न 3. निम्नलिखित में से किस स्थान पर हाल ही में दूसरे मेगा फूड पार्क का उद्घाटन किया गया?
a.    रांची
b.    पटना
c.    औरंगाबाद
d.    नासिक

Answer. c. औरंगाबाद

विवरण: केन्द्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री हरसिमरत कौर ने महाराष्ट्र के औरंगाबाद में दूसरे मेगा फूड पार्क का उद्घाटन किया.

प्रश्न 4. बैंक फॉर इंटरनेशनल सेटलमेंट्स ने निम्नलिखित में से किसे एशिया व प्रशांत क्षेत्र का मुख्य प्रतिनिधि नियुक्त किया?
a.    वीरेंद्र चौहान
b.    सिद्धार्थ तिवारी
c.    अखिलेश पाण्डेय
d.    जगमोहन अहलावत

Answer. b. सिद्धार्थ तिवारी

विवरण: बैंक फॉर इंटरनेशनल सेटलमेंट्स ने हाल ही में सिद्धार्थ तिवारी को एशिया व प्रशांत क्षेत्र का मुख्य प्रतिनिधि नियुक्त किया है.

प्रश्न 5. निम्नलिखित में से किसे भारत के गणतंत्र दिवस 2019 समारोह के मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया है?
a.    डोनाल्ड ट्रम्प
b.    बेंजामिन नेतन्याहू
c.    स्कॉट मोरिसन
d.    सायरिल राम्फोसा

Answer. d. सायरिल राम्फोसा

विवरण: दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति सायरिल राम्फोसा भारत के गणतंत्र दिवस 2019 समारोह के मुख्य अतिथि होंगे.

प्रश्न 6. भारत ने किस देश के साथ हाल ही में कैन्सर पर शोध में सहयोग के लिए समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किये?
a.    ऑस्ट्रेलिया
b.    न्यूज़ीलैंड
c.    इंग्लैंड
d.    ब्राज़ील

Answer. c. इंग्लैंड

विवरण: भारत ने इंग्लैंड के साथ हाल ही में कैन्सर पर शोध में सहयोग के लिए समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किये.

प्रश्न 7. निम्नलिखित में से किस प्राइवेट बैंक ने हाल ही में भारत का पहला बटन वाला इंटरैक्टिव क्रेडिट कार्ड लॉन्च किया है?
a.    एक्सिस बैंक
b.    इंडसइंड बैंक
c.    यूनियन बैंक
d.    सेंट्रल बैंक

Answer. b. इंडसइंड बैंक

विवरण: इंडसइंड बैंक हाल ही में भारत का पहला बटन वाला इंटरैक्टिव क्रेडिट कार्ड लांच किया है. इस कार्ड का नाम इंडसइंड बैंक नेक्स्ट क्रेडिट कार्ड रखा गया है.


प्रश्न 8. हाल ही में ग्लोबल कैन्सर ऑब्जर्वेटरी द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार पिछले छह वर्षों में भारत में कैन्सर के मामलों में कितने प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है?
a.    15.7 प्रतिशत
b.    13.8 प्रतिशत
c.    11.2 प्रतिशत
d.    10 प्रतिशत

Answer. a. 15.7 प्रतिशत

विवरण: ग्लोबल कैन्सर ऑब्जर्वेटरी (ग्लोबोकन) द्वारा हाल ही में जारी आंकड़ों के अनुसार भारत में पिछले छह वर्षों में 15.7 प्रतिशत वृद्धि दर्ज की गई है.
current-affairs-november-2018

प्रश्न 9. दिल्ली पुलिस द्वारा पुलिसकर्मियों को तकनीकी प्रशिक्षण देने के लिए किस पोर्टल की शुरुआत की गई?
a.    जानो
b.    रफ़्तार
c.    ईडन
d.    निपुण

Answer. d. निपुण

विवरण: दिल्ली पुलिस के आयुक्त अमूल्य पटनायक ने जवानों को प्रशिक्षण देने के लिए ई-ट्रेनिंग पोर्टल ‘निपुण’ की शुरुआत की.


प्रश्न 10. निम्नलिखित में से किस भारतीय खिलाड़ी को हाल ही में यूनिसेफ द्वारा युवा एंबेसडर बनाया गया है?
a.    मिताली राज
b.    विराट कोहली
c.    हिमा दास
d.    जय खत्री

Answer.  c. हिमा दास


विवरण: भारत की प्रसिद्ध धाविका तथा एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता हिमा दास हाल ही में यूनिसेफ इंडिया की युवा एंबेसडर बनाई गईं.