current-affairs-8 july-2019
1. निम्न में से किस पूर्व भारतीय कप्तान को बेंगलुरू स्थित राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी का क्रिकेट प्रमुख नियुक्त किया हैं?
a. सुनील गावस्कर
b. राहुल द्रविड़
c. कपिल देव
d. रवि शास्त्री
उत्तर. b. राहुल द्रविड़
बीसीसीआई के अनुसार, राहुल द्रविड़ भारत की पुरुष और महिला टीमों के प्रशिक्षकों के साथ भी काम करेंगे और साथ ही इंडिया-ए और अंडर-19, अंडर-23 टीमों के प्रशिक्षकों के साथ भी काम करेंगे. वे साल 2016 से अंडर-19 टीम के कोच हैं.
2. किस मोबाइल कंपनी ने देश में पहली बार डिजिटल साक्षरता पहल की घोषणा की?
a. रिलायंस जियो
b. भारती एयरटेल
c. वोडाफ़ोन
d. आइडिया सेल्युलर
उत्तर. a. रिलायंस जियो
इस अभियान के लिए जिओ ने फेसबुक के साथ मिलकर कार्य करने का निर्णय लिया है. यह अभियान पहली बार इन्टरनेट इस्तेमाल करने वाले लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से चलाया जायेगा. यह डिजिटल साक्षरता अभियान 10 क्षेत्रीय भाषाओं में चलाया जायेगा.
3. हाल ही में किस देश ने पेरू को हराकर नौंवी बार कोपा अमेरिका 2019 का खिताब जीता?
a. चीन
b. जापान
c. ब्राजील
d. रूस
उत्तर. c. ब्राजील
ब्राज़ील ने फाइनल में पेरू को 3-1 से पराजित किया. यह ब्राज़ील का 9वां कोपा अमेरिका ख़िताब है. कोपा अमेरिका
यह एक अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल प्रतियोगिता है. इसकी स्थापना साल 1916 में की गयी थी. इस प्रतियोगिता को उरुग्वे ने सर्वाधिक 15 बार जीता है.
4. बीएसएफ ने पंजाब और जम्मू में पाकिस्तान सीमा पर किस बड़ा ऑपरेशन का शुरुआत किया है?
a. ऑपरेशन सुदर्शन
b. ऑपरेशन घटक
c. ऑपरेशन हिम्मत
d. ऑपरेशन कर्ण
उत्तर. a. ऑपरेशन सुदर्शन
भगवान कृष्ण के ‘सुदर्शन चक्र’ के नाम पर इस व्यापक ऑपरेशन का नाम ‘सुदर्शन’ रखा गया है. इस ऑपरेशन के तहत आतंकवादियों की घुसपैठ, ड्रग्स की आवाजाही रोकने और पाक की अकारण गोलीबारी का जवाब देने के मद्देनजर भारतीय रक्षा स्थिति एवं ठिकाने को मजबूत किया जा रहा है.इस अभियान के तहत भारी मशीनरी, संचार इंटरसेप्टर और मोबाइल बुलेटप्रूफ बंकरों को भी शामिल किया गया है.
current-affairs-9-july-2019
5. हाल ही में आर्कटिक बर्फ पर अध्ययन हेतु कितने देशों के वैज्ञानिको के एक दल का गठन किया गया है?
a. 20 देश
b. 25 देश
c. 30 देश
d. 17 देश
उत्तर. d. 17 देश
जर्मनी का आइसब्रेकर आर.वी. पोलरस्टर्न जहाज़ अमेरिका, रूस और चीन सहित 17 देशों के वैज्ञानिकों तथा वैज्ञानिक उपकरणों के साथ आर्कटिक क्षेत्र की बर्फ पर जलवायु परिवर्तन के प्रभावों के अध्ययन के लिये भेजा जाएगा. इससे केंद्रीय आर्कटिक क्षेत्र के मौसम का स्पष्ट अध्ययन होगा.
6. हाल ही में किस बैंक द्वारा किये गए सर्वेक्षण में भारतीय कृषकों के बीच आय असमानता को रेखांकित किया गया है?
a. नाबार्ड
b. एसबीआई
c. पीएनबी
d. आरबीआई
उत्तर. a. नाबार्ड
सर्वेक्षण के आँकड़ों के अनुसार, भारत के कृषक परिवारों में राज्यों के बीच आय असामनता काफी है. तथा सर्वेक्षण सर्वे में यह पाया गया है कि देश के 85 प्रतिशत किसान कुल कृषक आय का मात्र 9 प्रतिशत हिस्सा ही कमाते हैं जबकि शेष 15 प्रतिशत किसान 91 प्रतिशत हिस्सा कमाते हैं.
7. नासा के अनुसार, शनि ग्रह के सबसे बड़े चंद्रमा 'टाइटन' पर किस नाम का एक ड्रोन भेज रहा है?
a. कॉम्प्लेक्स 41
b. ड्रैगनफ्लाई
c. रुस्तम
d. इनमें से कोई नहीं
उत्तर. b. ड्रैगनफ्लाई
ड्रोन को 2026 में प्रक्षेपित करने और 2034 में 'टाइटन' पर पहुंचने की उम्मीद है. इसके पहले 'टाइटन' के कुछ टीलों पर और बाद में एक गड्ढे पर उतरने की योजना है. इस मिशन की लागत 85 करोड़ डॉलर के आसपास तय की गई है.
8. हाल ही में किस देश ने 33 उपग्रहों के साथ सोयुज वाहक रॉकेट लांच किया है?
a. चीन
b. जापान
c. रूस
d. भारत
उत्तर. c. रूस
यह रॉकेट समुद्री सतह के तापमान, ओजोन परत की स्थिति के साथ-साथ आद्रर्ता के स्तर को निर्धारित करने के लिए डेटा प्राप्त कर सकता है, जो मौसम संबंधी अनुमान की सटीकता को बेहतर बनाने में मदद करेगा. इसमें से तीन उपग्रहों को रूसी विश्वविद्यालय के छात्रों द्वारा विकसित किया गया था. इसका मुख्य उद्देश्य अंतरिक्ष मौसम अनुसंधान की समस्याओं को हल करना व नागरिक विमानों की आवाजाही की निगरानी करना है.
Current Affairs, General Knowledge, Amazing Fact, Important Fact, Historical Fact For Exam, Political Fact For Exam, economical Fact For Exam, Current Affairs 2018, Current Affairs 2019, Current Affairs For SSC, Current Affairs For Banking, Current Affairs For Railway, Current Affairs For UPSC, Current Affairs For State Services, General Science Knowledge, Nda, Cgl, Rbi, All Exam Study, Government Exam Study Material, Next Exam Preparation, Today Current Affairs And General Knowledge


No comments:
Post a Comment