expr:class='"loading" + data:blog.mobileClass'>

Saturday, July 6, 2019

टॉप हिन्दी करेंट अफेयर्स 6 जुलाई 2019

current-affairs-4-july-2019
1. विदेशी छात्रों को भारत के उच्च शिक्षण संस्थानों में पढ़ने के लिए प्रोत्साहित करने हेतु किस कार्यक्रम की घोषणा की गई है?
a.    स्टडी इन इंडिया
b.    स्टूडेंट्स ऑफ़ इंडिया
c.    इंडियन स्कॉलर मिशन
d.    एजुकेशन इन इंडिया
उत्तर.  a. स्टडी इन इंडिया
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने स्टडी इन इंडिया कार्यक्रम कि शुरुआत करने कि घोषणा करते हुए कहा कि विदेशी छात्रों को भारत में अध्ययन के लिये आकर्षित किया जायेगा. इसके लिए 'स्टडी इन इंडिया' योजना लाएंगे. इसके अतिरिक्त राष्ट्रीय शिक्षा नीति लाई जा रही है.

2. बजट 2019 में भारत में जल संरक्षण हेतु जल शक्ति मंत्रालय के अंतर्गत किस मिशन कि शुरुआत की गई है?
a.    जल संरक्षण मिशन
b.    जल ज्योति मिशन
c.    जल जीवन मिशन
d.    समान जल अधिकार मिशन
उत्तर.  c. जल जीवन मिशन
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट भाषण के दौरान यह घोषणा की. कि जल शक्ति मंत्रालय के तहत ‘हर घर जल’ कार्यक्रम को सुनिश्चित करने के लिए जल जीवन मिशन की शुरुआत की जाएगी. इसके तहत वर्ष 2024 तक प्रत्येक घर तक नल द्वारा सुरक्षित पेयजल पहुंचाने की व्यवस्था की जाएगी.

3. बजट भाषण के अनुसार देश में शोध को बढ़ावा देने के लिए किस संस्थान की स्थापना की जाएगी?
a.    नेशनल रिसर्च फाउंडेशन
b.    नेशनल स्कॉलर्स फाउंडेशन
c.    रिसर्च इंस्टिट्यूट ऑफ़ इंडिया
d.    ऑल इंडिया रिसर्च इंस्टिट्यूट
उत्तर.  a. नेशनल रिसर्च फाउंडेशन
आम बजट 2019 में केंद्र सरकार ने उच्च शिक्षा के लिए 400 करोड़ रुपये का प्रावधान किया है. इसके साथ ही देश में रिसर्च को बढ़ावा देने के लिए नैशनल रिसर्च फाउंडेशन बनाया जाएगा. इसके जरिए सभी विषयों पर रिसर्च को प्राथमिकता दी जाएगी.

4.  खिलाड़ियों को प्रोत्साहन देने के लिए खेलो इंडिया कार्यक्रम के तहत किस राष्ट्रीय बोर्ड की स्थापना की जाएगी?
a.    राष्ट्रीय खेल शिक्षा बोर्ड
b.    राष्ट्रीय खिलाड़ी प्रोत्साहन बोर्ड
c.    राष्ट्रीय खेल अनुसन्धान बोर्ड
d.    राष्ट्रीय खेल परिसीमन बोर्ड
उत्तर.  a. राष्ट्रीय खेल शिक्षा बोर्ड
वित्त मंत्री ने अपने बजट भाषण में कहा कि  सरकार खेलो इंडिया कार्यक्रम के विस्तार और वित्तीय सहयोग के लिए दृढ़ संकल्पित है. उन्होंने घोषणा की कि खेलों को हर स्तर पर लोकप्रिय बनाने और खिलाड़ियों के विकास के लिए राष्ट्रीय खेल शिक्षा बोर्ड का गठन खेलो इंडिया योजना के तहत होगा.
current-affairs-5-july-2019
5. बजट 2019 के तहत वित्त मंत्री द्वारा किस सेक्टर के लिए नया टीवी चैनल लॉन्च करने की घोषणा की गई है?
a.    बैंकर्स
b.    स्टार्ट-अप्स
c.    एजुकेशन
d.    पेरेंटिंग
उत्तर.  b. स्टार्ट-अप्स
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा है कि स्टार्ट-अप्स के लिए भारत में डीडी चैनल्स के द्वारा ही एक नया टीवी चैनल शुरु किया जायेगा. यह चैनल नया रोज़गार आरंभ करने वाले लोगों को गाइड करने तथा कारोबार को सुदृढ़ करने में सहायता करेगा. चैनल का नाम तथा कार्यक्रमों की घोषणा अभी नहीं हुई.

6. एक साल में एक करोड़ से अधिक की राशि निकालने पर कितने प्रतिशत का टीडीएस लगाया जाएगा?
a.    4%
b.    5%
c.    6%
d.    2%
उत्तर.  d. 2%
केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने अपने बजट में कहा कि अगर कोई भी व्यक्ति बैंक से एक साल में एक करोड़ से अधिक की राशि निकालता है तो उसपर 2% का टीडीएस लगाया जाएगा. यानी सालाना 1 करोड़ रुपये से अधिक निकालने पर 2 लाख रुपये टैक्स में ही कट जाएंगे.

7. मोदी सरकार ने बजट 2019 में कितने लाख रुपये का घर खरीदने पर अतिरिक्त 1.5 लाख रुपये की छूट दी जाएगी?
a.    25 लाख रुपये
b.    35 लाख रुपये
c.    45 लाख रुपये
d.    65 लाख रुपये
उत्तर. c. 45 लाख रुपये
मोदी सरकार ने अब 45 लाख रुपये का घर खरीदने पर अतिरिक्त 1.5 लाख रुपये की छूट दी जाएगी. हाउसिंग लोन के ब्याज पर मिलने वाली कुल छूट अब 2 लाख से बढ़कर 3.5 लाख हो गई है. इसके अलावा 2.5 लाख रुपये तक का इलेक्ट्रिक व्हीकल खरीदने पर भी छूट दी जाएगी.

8. नये बजट के अनुसार 400 करोड़ रुपए तक के टर्नओवर वाली कंपनियों को कितने फीसदी कॉरपोरेट टैक्स देना होगा?
a.    20 फीसदी
b.    30 फीसदी
c.    40 फीसदी
d.    25 फीसदी
उत्तर.  d. 25 फीसदी
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने घोषणा की है कि चालू वित्त वर्ष में 400 करोड़ रुपये तक कारोबार वाली कंपनियों पर 25 फीसदी कॉरपोरेट टैक्स लगेगा. अभी तक 250 करोड़ रुपये के टर्नओवर वाली कंपनियों पर ही 25 फीसदी कॉरपोरेट टैक्स लगता था. वित्त मंत्री ने कहा कि अब 99.3 फीसदी कंपनियां 25 फीसदी कॉरपोरेट टैक्स के दायरे में होंगी.

No comments:

Post a Comment