आज के टॉप करेंट अफेयर्स में आप सभी का स्वागत है, ये महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तरी प्रतियोगी परीक्षा में पूछा जा सकता है। मैं, आप सभी के स्वर्णिम भविष्य की कामना करता हूँ।
1. हाल ही में कितने खिलाड़ियों को अर्जुन अवार्ड के लिए नॉमिनेट किया है?a. चार
b. पांच
c. छह
d. सात
उत्तर. a. चार
विवरण: बीसीसीआई ने हाल ही में चार खिलाड़ियों –मोहम्मद शमी, जसप्रीत बुमराह, रविन्द्र जडेजा, पूनम यादव - को अर्जुन अवार्ड के लिए नॉमिनेट किया है.
2. भारत में किस कार निर्माता कंपनी ने अगले वर्ष से डीज़ल कारों की बिक्री बंद करने का फैसला किया है?
a. टोयोटा इंडिया
b. टाटा मोटर्स
c. मारुति सुज़ुकी इंडिया
d. रेनॉल्ट इंडिया
उत्तर. c. मारुति सुज़ुकी इंडिया
विवरण: देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति सुज़ुकी इंडिया ने अगले वर्ष 1 अप्रैल से डीज़ल कारों की बिक्री बंद करने का फैसला किया है.
3. ओडिशा में किस चक्रवाती तूफ़ान को लेकर चेतावनी जारी की गई है?
a. कल्पना
b. रुद्रा
c. राशि
d. फानी
उत्तर. d. फानी
विवरण: मौसम विभाग के अनुसार तूफान फानी बंगाल की खाड़ी के दक्षिण-पूर्व में तेज होता जा रहा है और अगले 24 घंटों में इसके अत्यंत भीषण चक्रवाती तूफान में बदलने की आशंका है. तमिलनाडु एवं आंध्रप्रदेश में अगले दो दिनों में हल्की से मध्यम वर्षा हो सकती है.
4. लोकसभा के चौथे चरण के चुनावों में सबसे अधिक किस राज्य की सीटों पर मतदान किया जा रहा है?
a. गुजरात
b. उत्तर प्रदेश
c. महाराष्ट्र
d. राजस्थान
उत्तर. c. महाराष्ट्र
विवरण: 17वीं लोकसभा के चौथे चरण के लिए मतदान 29 अप्रैल 2019 को था. इस चरण में 72 लोकसभा सीटों पर मतदान था. चौथे चरण में महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा 17 सीटों पर वोटिंग हो गई.
5. हाल ही में किसने FC5 आलू उगाने पर बिना मंजूरी लिए किसानों पर केस दर्ज कराया है?
a. ब्रिटानिया
b. पेप्सिको
c. नेस्ले
d. केएफसी
उत्तर. b. पेप्सिको
विवरण: पेप्सिको का कहना है कि बिना इजाज़त लिए किसान FC5 किस्म के आलू की खेती नहीं कर सकते. कंपनी ने इस किस्म के आलू की बिना इजाज़त बुआई करने वाले किसानों पर भारत में केस दर्ज किया है.
Top 30 current-affairs-april-2019
6. श्रीलंका सरकार ने सीरियल बम धमाकों के बाद किस प्रकार के कपड़ों पर प्रतिबंध लगा दिया है?
a. बुर्का
b. साड़ी
c. कुर्ता पायजामा
d. ऊनी शॉल
उत्तर. a. बुर्का
विवरण: श्रीलंका सरकार ने कोलंबो में हुए सीरियल बम धमाकों के बाद बुर्का जैसे चेहरे ढकने वाले कपड़ों पर प्रतिबंध लगा दिया है. रिपोर्ट्स के अनुसार ये फैसला राष्ट्रपति मैत्रीपाला सिरिसेना ने लिया है. उन्होंने खुद ट्वीटर पर ये ऐलान किया.
7. रेसलर विनेश फोगाट और किस रेसलर को राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार देने की सिफारिश की है?
a. सुशील कुमार
b. महाबली शेरा
c. बजरंग पूनिया
d. सत्येंद्र डागर
उत्तर. c. बजरंग पूनिया
विवरण: भारतीय रेसलिंग फेडरेशन ने रेसलर विनेश फोगाट और बजरंग पूनिया को राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार देने की सिफारिश की है.
8. किस देश की क्लेयर पोलोसॉक पुरुषों के अंतरराष्ट्रीय वनडे मैच में अंपायरिंग करने वाली पहली महिला अंपायर बन गई हैं?
a. नेपाल
b. चीन
c. रूस
d. ऑस्ट्रेलिया
उत्तर. d. ऑस्ट्रेलिया
विवरण: ऑस्ट्रेलिया की क्लेयर पोलोसॉक पुरुषों के अंतर्राष्ट्रीय वनडे मैच में अंपायरिंग करने वाली पहली महिला अंपायर बन गई हैं.
9. आरबीआई ने महात्मा गांधी सीरीज के कितने रुपए के नए नोट को जल्द ही जारी करने की घोषणा की?
a. 20 रुपए
b. 10 रुपये
c. 30 रुपये
d. 50 रुपये
उत्तर. a. 20 रुपए
विवरण: भारतीय रिज़र्व बैंक (आरबीआई) महात्मा गांधी
सीरीज के 20 रुपए के नए नोट को जल्द ही जारी
करेगा. आरबीआई ने नोटिफिकेशन जारी कर दिया है.
10. किस देश ने भारत को बौद्धिक संपदा अधिकारों के उल्लंघन के लिए ऐसे देशों की सूची में रखा है, जिनकी वह इस मामले में प्राथमिकता के साथ निगरानी करेगा?
a. चीन
b. पाकिस्तान
c. अमेरिका
d. नेपाल
उत्तर. c. अमेरिका
विवरण: अमेरिका ने भारत को बौद्धिक संपदा (आईपी) अधिकारों के उल्लंघन के लिए ऐसे देशों की सूची में रखा है, वह इस मामले में प्राथमिकता के साथ निगरानी करेगा.






























