expr:class='"loading" + data:blog.mobileClass'>

Wednesday, February 27, 2019

टॉप हिन्दी करेंट अफेयर्स 28 फरवरी 2018

आज के टॉप 10 में करेंट अफेयर्स में आप सभी का स्वागत है. ये महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तरी किसी भी परीक्षा में पूछा जा सकता है. मैं, आप सभी के स्वर्णिम भविष्य की कामना करता हूँ.


1. भारतीय वायुसेना ने 26 फरवरी 2019 को पाकिस्तान के बालाकोट, चकोठी और किस जगह में एयर स्ट्राइक को अंजाम दिया?
a.    लाहौर
b.    कराची
c.    पेशावर
d.    मुजफ्फराबाद
उत्तर. d. मुजफ्फराबाद
विवरण: भारतीय वायुसेना ने 26 फरवरी 2019 को पाकिस्तान के बालाकोट, चकोठी और मुजफ्फराबाद में एयर स्ट्राइक को अंजाम दिया जिसमें 200 से 300 आतंकवादियों के मारे जाने की खबर है.

2. आरबीआई ने सार्वजनिक क्षेत्र के इलाहाबाद बैंक और किस बैंक को 'त्वरित सुधारात्मक कार्रवाई' (पीसीए) सूची से बाहर कर दिया है?
a.    कॉर्पोरेशन बैंक
b.    पंजाब नेशनल बैंक
c.    भारतीय स्टेट बैंक
d.    देना बैंक
उत्तर. a. कॉर्पोरेशन बैंक
विवरण: आरबीआई ने सार्वजनिक क्षेत्र के इलाहाबाद बैंक और कॉर्पोरेशन बैंक को 'त्वरित सुधारात्मक कार्रवाई' (पीसीए) सूची से बाहर कर दिया है. निजी क्षेत्र के धनलक्ष्मी बैंक को भी पीसीए सूची से बाहर किया गया है. इससे पहले 31 जनवरी को बैंक ऑफ इंडिया, बैंक ऑफ महाराष्ट्र व ओरिएंटल बैंक ऑफ कॉमर्स को इस सूची से बाहर किया गया था.

3. उद्योगपति गौतम अडाणी के अडाणी समूह ने निजीकरण के लिए रखे गए सभी कितने हवाईअड्डों की अगले 50 वर्षों तक परिचालन संबंधी बोलियां जीत ली हैं?
a.    10
b.    12
c.    06
d.    15
उत्तर. c. 06
विवरण: उद्योगपति गौतम अदाणी के अदाणी समूह ने निजीकरण के लिए रखे गए सभी 6 हवाईअड्डों के अगले 50 वर्षों तक परिचालन को लेकर बोलियां जीत ली हैं. अदाणी समूह ने 26 फरवरी 2019 को गुवाहाटी एयरपोर्ट को संचालित करने के लिए बोली जीती जबकि 25 फरवरी 2019 को उसने अहमदाबाद, जयपुर, लखनऊ, तिरुवनंतपुरम और मंगलुरु एयरपोर्ट को संचालित करने के लिए बोली जीती थी.

4. अफगानिस्तान ने किस देश की सेना के अतिक्रमण को लेकर संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) में शिकायत की है?
a.    पाकिस्तानी सेना
b.    भारतीय सेना
c.    नेपाली सेना
d.    इराकी सेना
उत्तर. a. पाकिस्तानी सेना
विवरण: अफगानिस्तान ने अपनी धरती पर पाकिस्तानी सेना के अतिक्रमण को लेकर संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) में शिकायत की है. अफगानिस्तान के मुताबिक, पाकिस्तानी सेना उसके क्षेत्र में गोलीबारी करने के साथ-साथ उसके हवाई क्षेत्र का भी उल्लंघन कर रही है.

5. डीआरडीओ द्वारा भारत की किस जमीन से हवा में त्वरित मार करने वाली मिसाइल का हाल ही में परीक्षण किया गया है?
a.    LQSRM
b.    QRSAM
c.    NAAG-2
d.    PLGS-2
उत्तर. b. QRSAM
विवरण: भारत ने ज़मीन से हवा में मार करने वाली क्विक रिएक्शन मिसाइल (QRSAM) का ओडिशा के तट से सफलतापूर्वक परीक्षण किया है. रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) ने सेना के लिए विकसित की जा रही इन दो मिसाइलों का परीक्षण किया है.

6. निम्नलिखित में से किस भारतीय उद्योगपति को हाल ही में ‘हुरून’ की टॉप-10 अमीर लोगों की सूची में स्थान हासिल हुआ है?
a.    अजीज प्रेमजी
b.    आनंद महिंद्रा
c.    अडानी बंधु
d.    मुकेश अंबानी
उत्तर. d. मुकेश अंबानी
विवरण: हुरुन ग्लोबल रिच लिस्ट में हाल ही में मुकेश अम्बानी को शामिल किया गया है. मुकेश अंबानी हुरून की सूची में शामिल होने वाले पहले भारतीय हैं.
Important-Questions-Indian-Railway-Exam
7. प्रधानमंत्री द्वारा दिल्ली के इस्कॉन में उद्घाटन की गई विश्व की सबसे बड़ी भगवदगीता का वजन कितना है?
a.    400 किग्रा
b.    600 किग्रा
c.    800 किग्रा
d.    1000 किग्रा
उत्तर. c. 800 किग्रा
विवरण: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली के ईस्ट ऑफ़ कैलाश स्थित इस्कॉन मंदिर में विश्व की सबसे बड़ी भगवद गीता का उद्घाटन किया. इस महाग्रंथ का वजन 800 किलोग्राम है और इसमें 670 पृष्ठ हैं.

8. केंद्रीय कपड़ा मंत्री स्मृति ईरानी ने जयपुर स्थित बगरु में ब्लॉक प्रिटिंग के संरक्षण हेतु किस म्यूजियम का उद्घाटन किया है?
a.    छीपा म्यूजियम
b.    तितानवाला म्यूजियम
c.    ब्लॉक प्रिटिंग म्यूजियम
d.    क्योरो प्रिंट म्यूजियम
उत्तर. b. तितानवाला म्यूज़ियम 
विवरण: केंद्रीय कपड़ा मंत्री स्मृति ईरानी ने बगरू में हैंड ब्लॉक प्रिंटिंग के ‘तितानवाला म्यूजियम‘ का उद्घाटन किया. बगरू की हाथ से की जाने वाली इस ब्लॉक प्रिंटिंग का इतिहास 1,000 वर्षों से भी पुराना है.

9. केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के तहत हाल ही में कितने घरों के निर्माण को मंज़ूरी दी है?
a.    पांच लाख
b.    छह लाख
c.    सात लाख
d.    आठ लाख
उत्तर. a. पांच लाख 
विवरण: केन्द्रीय आवास व शहरी योजना मंत्रालय ने प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के तहत शहरी निर्धन लोगों के लिए 5,60,695 घरों के निर्माण को मंज़ूरी दी. इसके साथ ही प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के अंतर्गत मंज़ूर किये गये आवासों की कुल संख्या 79,04,674 पहुँच गयी है.

10. अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने श्रीलंका के पूर्व कप्तान सनथ जयसूर्या पर क्रिकेट के सभी प्रारूपों से कितने साल का प्रतिबंध लगा दिया है?
a.    2 साल
b.    3 साल
c.    4 साल
d.    5 साल
उत्तर. a. 2 साल
विवरण: अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने श्रीलंका के पूर्व कप्तान सनथ जयसूर्या पर 2 साल का प्रतिबंध लगा दिया है. सनथ जयसूर्या पर मैच फिक्सिंग से जुड़ी जांच में आईसीसी की एंटी करप्शन यूनिट (एसीयू) को सहयोग ना करने का आरोप है. प्रतिबंध लगने के बाद अब जयसूर्या दो साल तक क्रिकेट से जुड़ी किसी भी गतिविधि का हिस्सा नहीं बन पाएंगे.
Top September Current-Affairs-2018

Tuesday, February 26, 2019

टॉप हिन्दी करेंट अफेयर्स 27 फरवरी 2019

आज के टॉप 10 में करेंट अफेयर्स में आप सभी का स्वागत है. ये महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तरी किसी भी परीक्षा में पूछा जा सकता है. मैं, आप सभी के स्वर्णिम भविष्य की कामना करता हूँ. 

1. केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री जे.पी. नड्डा ने किस शहर में चौथे वैश्विक डिजिटल स्वास्थ्य साझेदारी सम्मेलन का उद्घाटन किया?
A. नई दिल्ली
B. पटना
C. जयपुर
D. इलाहाबाद
उत्तर. A. नई दिल्ली 
Explanation: केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री जे.पी. नड्डा ने 25 फरवरी 2019 को नई दिल्ली में चौथे वैश्विक डिजिटल स्वास्थ्य सोझेदारी सम्मेलन का उद्घाटन किया.

2. राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद द्वारा हाल ही में किसे वर्ष 2018 के लिए गांधी शांति पुरस्कार से सम्मानित किया है?
A. योहेई ससाकावा
B. विवेकानंद केंद्र
C. सुलभ इंटरनेशनल
D. अक्षय पात्र
उत्तर. A. योहेई ससाकावा
Explanation: राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने 26 फरवरी 2019 को राष्ट्रपति भवन में गांधी शांति पुरस्कार प्रदान किये. योहेई ससाकावा को गांधी शांति पुरस्कार वर्ष 2018 के लिए दिया गया है.

3. केन्द्रीय मंत्री सुरेश प्रभु ने नई दिल्ली से वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से मध्य प्रदेश के भोपाल और किस राज्य के जोरहाट में राष्ट्रीय डिजाइन संस्थान (एनआईडी) का उद्घाटन किया?
A. बिहार
B. पंजाब
C. असम
D. झारखंड
उत्तर. C. असम
Explanation: केन्द्रीय मंत्री सुरेश प्रभु ने 22 फरवरी 2019 को नई दिल्ली से वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से मध्य प्रदेश के भोपाल और असम के जोरहाट में राष्ट्रीय डिजाइन संस्थान (एनआईडी) का उद्घाटन किया. दोनों संस्थान वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय के उद्योग संवर्धन एवं आंतरिक व्यापार विभाग (डीपीआईआईटी) के अंतर्गत स्वा यत्तर संस्थान हैं.

4. हरियाणा सरकार ने बजट भाषण 2019-20 में सैनिक एवं अर्धसैनिक कल्याण विभाग के बजट में 64% बढ़ोतरी करते हुए कितनी राशि आवंटित की है?
A. 140 करोड़ 22 लाख रुपये
B. 211 करोड़ 30 लाख रुपये
C. 332 करोड़ 12 लाख रुपये
D. 400 करोड़ रुपये
उत्तर. B. 211 करोड़ 30 लाख रुपये 
Explanation: हरियाणा सरकार के 2019-20 के बजट भाषण में सैनिक एवं अर्धसैनिक कल्याण विभाग के बजट में 64% बढ़ोतरी करते हुए इसके लिए 211 करोड़ 30 लाख रुपये का बजट आवंटित हुआ है. पिछले साल इस विभाग को 128 करोड़ 81 लाख रुपये का बजट मिला था.

5. मौसम का पूर्वानुमान बताने वाली देश की एकमात्र निजी एजेंसी स्काईमेट ने 2019 में किस देश में सामान्य मानसून रहने का अनुमान जताया है?
A. नेपाल
B. जापान
C. भारत
D. रूस
उत्तर. C. भारत 
Explanation: मौसम का पूर्वानुमान बताने वाली देश की एकमात्र निजी एजेंसी स्काईमेट ने 2019 में भारत में सामान्य मानसून रहने का अनुमान जताया है. स्काईमेट के सीईओ जतिन सिंह ने कहा कि सामान्य से अधिक बारिश की संभावना बहुत कम है. गौरतलब है कि भारत में साल की 70% बरसात मानसून के दौरान ही होती है.

6. अफगानिस्तान ने किस देश के चाबहार बंदरगाह के जरिए भारत को निर्यात करना शुरू कर दिया है?
A. ईरान
B. इराक
C. चीन
D. नेपाल
उत्तर. A. ईरान 
Explanation: अफगानिस्तान ने ईरान के चाबहार बंदरगाह के जरिए भारत को निर्यात करना शुरू कर दिया है. इससे अफगानिस्तान की विदेशी बाजार तक पहुंच होगी और उसकी अर्थव्यवस्था में सुधार होगा.

7. किस राज्य ने सुजलाम सुफलाम जल संचय अभियान के दूसरे संस्करण को लांच किया?
A. बिहार
B. पंजाब
C. झारखंड
D. गुजरात
उत्तर. D. गुजरात 
Explanation: गुजरात ने सुजलाम सुफलाम जल संचय अभियान के दूसरे संस्करण को लांच किया, इस योजना का उद्देश्य जल संचय को बढ़ावा देना है.

8. दिल्ली सरकार के एंटरप्रेन्योर करिकुलम के तहत राज्य सरकार के बजट भाषण में 11वीं और 12वीं कक्षा के छात्रों को कितनी धनराशि दिए जाने की घोषणा की गई है?
A. 4,000 रुपये
B. 3,000 रुपये
C. 2,000 रुपये
D. 1,000 रुपये
उत्तर. D. 1000 रूपये
Explanation: दिल्ली सरकार के बजट भाषण 2019-20 में एंटरप्रेन्योर करिकुलम के तहत 11वीं और 12वीं कक्षा के छात्रों को 1,000 रुपये तथा तकनीकी शिक्षा के छात्रों को 5,000 रुपये दिए जायेंगे ताकि वे अपने बिज़नेस प्लान में इसे लगा सकें.

9. दिल्ली सरकार द्वारा वर्ष 2019-20 के बजट के लिए शिक्षा को कितना प्रतिशत राशि आवंटित की गई है?
A. 26%
B. 30%
C. 35%
D. 42%
उत्तर. A. 26%
Explanation: दिल्ली सरकार ने 26 फरवरी 2019 को वित्त वर्ष 2019-20 के लिए कुल 60,000 करोड़ रुपये का बजट पेश किया है. वर्ष 2019-20 के लिए शिक्षा को कुल बजट का 26 प्रतिशत आवंटित किया गया है.

10. हरियाणा सरकार द्वारा पेश किये गये 2019-20 के बजट में पीएम किसान सम्मान निधि की तरह किसान पेंशन और अन्य योजनाओं के लिए कितनी धनराशि का प्रस्ताव किया गया है?
A. 800 करोड़ रुपये
B. 1100 करोड़ रुपये
C. 1500 करोड़ रुपये
D. 2200 करोड़ रुपये
उत्तर. C. 1500 करोड़ रुपये
Explanation: हरियाणा सरकार के बजट 2019-20 में पीएम किसान सम्मान निधि की तरह किसान पेंशन और अन्य योजनाओं के लिए 1500 करोड़ रुपये का प्रस्ताव किया गया है. इससे 15 हजार मासिक से कम आय वाले और पांच एकड़ तक की भूमि के किसान परिवारों को लाभ होगा.
Isro-general-knowledge-2019.

Monday, February 25, 2019

टॉप हिन्दी करेंट अफेयर्स 26 फरवरी 2019

आज के टॉप 10 में करेंट अफेयर्स में आप सभी का स्वागत है. ये महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तरी किसी भी परीक्षा में पूछा जा सकता है. मैं, आप सभी के स्वर्णिम भविष्य की कामना करता हूँ.

Isro-general-knowledge-2019
1. जीएसटी परिषद ने निर्माणाधीन परियोजनाओं में मकानों पर जीएसटी की दर 12% से घटाकर कितना करने की घोषणा की है?
a.    10%
b.    8%
c.    6%
d.    5%
उत्तर. d. 5%
विवरण: माल एवं सेवा कर (GST) परिषद ने निर्माणाधीन परियोजनाओं में मकानों पर जीएसटी की दर 12% से घटाकर 5% कर दी है और इसमें इनपुट कर का लाभ खत्म करने का फैसला किया है.

2. भारत की पृष्ठभूमि पर बनी किस फिल्म को हाल ही में ऑस्कर-2019 पुरस्कार समारोह में बेस्ट डॉक्युमेंट्री शॉर्ट सब्जेक्ट पुरस्कार मिला है?
a.    पीरियड. एंड ऑफ सेंटेंस
b.    फर्स्ट मैन
c.    स्किन
d.    ब्लैकलेंसमैन
उत्तर. a. पीरियड. एंड अॉफ सेंटेंस
विवरण: भारतीय पृष्ठभूमि पर बनीं फिल्म 'पीरियड. एंड ऑफ सेंटेस' को भी बेस्ट डॉक्युमेंट्री शॉर्ट सब्जेक्ट का अवॉर्ड मिला है. इसमें पीरियड्स के मुद्दे को उठाया गया है. इस फिल्म को रयाक्ता जहताबची और मैलिसा बर्टन ने निर्देशित किया है.


3. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत में किस स्थान से प्रधानमंत्री किसान योजना (प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना) का शुभारंभ किया है?
a.    गोरखपुर
b.    वाराणसी
c.    आगरा
d.    उज्जैन
उत्तर. a. गोरखपुर 
विवरण: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 24 फरवरी को गोरखपुर में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (पीएम किसान) योजना का शुभारंभ किया गया. इसमें छोटे और सीमांत किसानों के लिये 6,000 रुपए की आय समर्थन राशि दी जाएगी.

4. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाल ही में किस स्थान पर राष्ट्रीय युद्ध स्मारक का उद्घाटन किया?
a.    वड़ोदरा
b.    नई दिल्ली
c.    मुंबई
d.    पुडुचेरी
उत्तर. b. नई दिल्ली 
विवरण: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 25 फरवरी 2019 को नई दिल्ली में एक औपचारिक समारोह के दौरान राष्ट्र को राष्ट्रीय युद्ध स्मारक समर्पित किया. इंडिया गेट के पास राष्ट्रीय युद्ध स्मारक, उन जवानों के लिए एक श्रद्धांजलि है, जिन्होंने आजादी के बाद देश की रक्षा के लिए अपना जीवन का बलिदान दिया है.

5. निम्नलिखित में से किसे हाल ही में महिला सशक्तिकरण के लिए फिक्की सीएसआर अवार्ड से सम्मानित किया गया है?
a.    जिंदल स्टील एंड पावर लिमिटेड
b.    रिलायंस इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड
c.    हिंदुस्तान यूनिलिवर
d.    डाबर लिमिटेड
उत्तर. a. जिंदल स्टील एंड पावर लिमिटेड 
विवरण: जिंदल स्टील एंड पॉवर लिमिटेड को हाल ही महिला सशक्तिकरण के लिए फिक्की सीएसआर अवार्ड से सम्मानित किया गया है.

6. निम्नलिखित में से किस राज्य ने हाल ही में सुजलाम सुफलाम जल संचय अभियान के दूसरे संस्करण को लॉन्च किया?
a.    राजस्थान
b.    हरियाणा
c.    गुजरात
d.    तेलंगाना
उत्तर. c. गुजरात 
विवरण: गुजरात ने सुजलाम सुफलाम जल संचय अभियान के दूसरे संस्करण को लांच किया, इस योजना का उद्देश्य जल संचय को बढ़ावा देना है. इस योजना के तहत मानसून से पहले जल भण्डारण स्थलों को गहरा किया जायेगा, जिससे वे अधिक मात्र में जल को भंडारित कर सकें.


7.  राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने हाल ही में किस स्थान पर अपोलेमेडिक्स सुपर स्पेशलिटी अस्पताल का उद्घाटन किया?
a.    सूरत
b.    लखनऊ
c.    हैदराबाद
d.    कोच्चि
उत्तर. b. लखनऊ
विवरण: राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने हाल ही में लखनऊ में अपोलेमेडिक्स सुपर स्पेशलिटी अस्पताल का उद्घाटन किया. राष्ट्रपति ने विश्वास व्यक्त किया कि अपोलेमेडिक्स सुपर स्पेशलिटी अस्पताल राज्य तथा क्षेत्र के लोगों को उचित मूल्य पर अत्याधुनिक चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराएगा.

8. ऑस्कर पुरस्कार समारोह 2019 में निम्नलिखित में से किस फिल्म को सर्वश्रेष्ठ फिल्म का पुरस्कार मिला?
a.    रोमा
b.    ब्लैक पैंथर
c.    ग्रीन बुक
d.    ब्लैकलेंसमैन
उत्तर. c. ग्रीन बुक
विवरण: ऑस्कर 2019 में बेस्ट फिल्म कैटेगरी में आठ फिल्मों को आखिरी सूची में रखा गया था. सभी फिल्मों को पीछे छोड़ते हुए 'ग्रीन बुक' ने बेस्ट फिल्म कैटेगरी में ऑस्कर अवॉर्ड अपने नाम किया.

9. निम्नलिखित में से किस गायिका को फिल्म ‘ए स्टार इज़ बॉर्न’ के गाने ‘शैलो’ के लिए बेस्ट ऑरिजनल सॉन्ग केटेगरी का ऑस्कर पुरस्कार मिला है?
a.    कायली मिनोग
b.    लेडी गागा
c.    रेबेका कार्टर
d.    जूडी रूट्स
उत्तर. b. लेडी गागा
विवरण: लेडी गागा को फिल्म ‘ए स्टार इस बॉर्न’ (A Star is Born) के लिए ऑस्कर अवॉर्ड-2019 मिला और ये गायिका स्टेज पर रोने लगी. बतौर अभिनेत्री लेडी गागा ने पहली बार ऑस्कर में शिरकत की थी.


10. निम्नलिखित में से कौन-सा खिलाड़ी 4 गेंदों में 4 विकेट लेने वाला अंतर्राष्ट्रीय टी-20 इतिहास में पहला और अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट इतिहास में दूसरा गेंदबाज़ बन गया है?
a.    आर अश्विन
b.    जसप्रीत बुमराह
c.    कुलदीप यादव
d.    राशिद खान
उत्तर. d. राशिद खान
विवरण: आयरलैंड के खिलाफ खेले गये मैच में राशिद खान 4 गेंदों में 4 विकेट लेने वाले अंतर्राष्ट्रीय टी-20 इतिहास में पहले और अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट इतिहास में केवल दूसरे गेंदबाज़ बन गए हैं.
current-affairs-2019-23 february

Sunday, February 24, 2019

इसरो के चंद्रमा मिशनों पर आधारित जनरल नॉलज

इसरो के माध्यम से अंतरिक्ष में भेजे जाने वाले कई अभियानों में से एक मून मिशन भी हैं. आइये इस लेख के माध्यम से इसरो के मून मिशनों के बारे में अध्ययन करते हैं जो कि अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में भी मदद करेगा.


1. भारतीय अन्तरिक्ष अनुसन्धान संगठन (ISRO) ने भारत का पहला चन्द्रयान -1 कब लॉन्च किया था?
A. मार्च 2008
B. अक्टूबर 2008
C. अगस्त 2009
D. अक्टूबर 2009
उत्तर. B. अक्टूबर 2008
व्याख्या: भारतीय अन्तरिक्ष अनुसन्धान संगठन (ISRO) ने अक्टूबर 2008 में चन्द्रयान -1 जो कि भारत का पहला मून मिशन था इसको लॉन्च किया था यह अगस्त 2009 तक ओपेरेटेड रहा. इसमें एक लुनर ऑर्बिटर और एक इम्पेक्टर शामिल थे.

2. इसरो की स्थापना कब हुई थी?
A. 15 अगस्त 1959
B. 15 अक्टूबर 1969
C. 15 अगस्त 1969
D. 15 अक्टूबर 1959
उत्तर. C. 15 अगस्त 1969
व्याख्या: इसरो की स्थापना 15 अगस्त, 1969 को हुई थी. यह भारत सरकार की एक प्रमुख अन्तरिक्ष एजेन्सी है. इसका मुख्यालय बेंगलुरु में है.

3. उस स्थान का नाम बताएं जहाँ से चन्द्रयान -1 को लॉन्च किया गया था?
A. सतीश धवन अन्तरिक्ष केन्द्र, श्रीहरिकोटा
B. इसरो सैटेलाइट सेंटर, बंगलुरु
C. विक्रम साराभाई अंतरिक्ष केंद्र, तिरुवनंतपुरम
D. लिक्विड प्रोपल्शन सिस्टम्स सेंटर, तिरुवनंतपुरम
उत्तर. C. विक्रम साराभाई अंतरिक्ष केन्द्र, तिरुवनंतपुरम 
व्याख्या: चन्द्रयान -1 को विक्रम साराभाई अन्तरिक्ष केंद्र, तिरुवनंतपुरम से लॉन्च किया गया था.

4. चन्द्रयान -1 मिशन के लक्ष्यों का उल्लेख करें?
A. चंद्रमा के पास और दूर का 3-डी एटलस बनाने का लक्ष्य
B. रासायनिक मानचित्रण द्वारा विभिन्न भूवैज्ञानिक इकाइयों की पहचान करना.
C. चंद्र के उपरी सतह की प्रकृति का निर्धारण करने में सहायता.
D. उपरोक्त सभी
उत्तर. D. उपरोक्त सभी
व्याख्या: चन्द्रयान -1 के मुख्य वैज्ञानिक लक्ष्य था: संपूर्ण चंद्र सतह का रासायनिक और खनिज संबंधी मानचित्रण करना, फोटो भूवैज्ञानिक और रासायनिक मानचित्रण की मदद से चंद्रमा के निकट और दूर के किनारे के 3-डी एटलस तैयार करना, पहचान करना विभिन्न भूगर्भीय इकाइयां, चंद्रमा की उत्पत्ति और प्रारंभिक विकासवादी इतिहास के लिए परिकल्पना का परीक्षण करने और चन्द्र क्रस्ट की प्रकृति का निर्धारण करने में मदद करना था.

5. चन्द्रयान -1 में कितने वैज्ञानिक यंत्र भेजे गए थे?
A. 5
B. 6
C. 9
D.11
उत्तर. D. 11
व्याख्या: चन्द्रयान -1 अन्तरिक्ष यान पर सवार ग्यारह वैज्ञानिक उपकरण भेजे गए थे. क्या आप जानते हैं कि उनमें से 5 भारतीय थे और अन्य 6 ईएसए से थे.यानी ईएसए (3), नासा (2) और बुल्गेरियाई विज्ञान अकादमी (1). इसके अलावा, ईएसए उपकरणों में से 2 में भारतीय सहयोग था.

6. इसरो द्वारा चन्द्रमा पर भारत का दूसरा मिशन क्या होगा?
A. चन्द्रयान -2
B. चन्द्रयान -3
C. चन्द्रयान -1
D. उपरोक्त में से कोई नहीं
उत्तर. A.  चंद्रयान -2
व्याख्या: चन्द्रयान -2 चन्द्रमा पर भारत का दूसरा मिशन होगा. यह पूरी तरह से स्वदेशी मिशन है.

7. चन्द्रयान -2 मिशन के वैज्ञानिक लक्ष्य क्या हैं?
A. चन्द्रमा की उत्पत्ति और विकास की समझ में सुधार करना.
B. यह चन्द्र स्थलाकृति, खनिज विज्ञान, तात्विक प्रचुरता आदि पर वैज्ञानिक जानकारी एकत्र करेगा.
C. यह चन्द्रमा की सतह के बारे में जानकारी प्रदान करेगा.
D. उपरोक्त सभी
उत्तर. D. उपरोक्त सभी
व्याख्या: चन्द्रयान -2 ऑर्बिटर चन्द्रमा को घेरेगा और इसकी सतह के बारे में जानकारी प्रदान करेगा; यह चन्द्रमा की उत्पत्ति और विकास की समझ को बेहतर बनाने के लिए चन्द्र स्थलाकृति, खनिज विज्ञान, तत्व बहुतायत आदि पर वैज्ञानिक जानकारी एकत्र करेगा. चन्द्रमा पर भारत का दूसरा मिशन 2019 में लॉन्च होने की उम्मीद है.

8. स्वदेशी मिशन चन्द्रयान -2 में शामिल हैं:
A. ऑर्बिटर
B. लैंडर
C. रोवर
D. उपरोक्त सभी
उत्तर. D. उपरोक्त सभी
व्याख्या: चन्द्रयान -2 पूरी तरह से स्वदेशी मिशन है जिसमें ऑर्बिटर, लैंडर और रोवर शामिल हैं. जब यह चन्द्र की कक्षा में 100 किमी तक पहुंच जाएगा, लैंडर हाउसिंग रोवर ऑर्बिटर से अलग हो जाएगा.

9. इसरो के चेयरमैन कौन हैं?
A. शैलेश नायक
B. कैलाश वादिवू सिवान
C. ए.एस. किरण कुमार
D. के. राधाकृष्णन
उत्तर. B. कैलाश वादिवू सिवान 
व्याख्या: कैलाश वादिवू सिवान इसरो के चेयरमैन हैं.

10. चन्द्रयान -1 मिशन के परियोजना निदेशक कौन थे?
A. एम अन्नादुरई
B. आर. हटन
C. उन्नीकृष्णन नायर
D. उपरोक्त में से कोई नहीं
उत्तर. A. एम. अन्नादुरई
व्याख्या: चन्द्रयान -1 के परियोजना निदेशक एम. अन्नादुरई थे, गगन्यान के परियोजना निदेशक आर. हट्टन और केंद्र के निदेशक उन्नीकृष्णन नायर हैं.

Friday, February 22, 2019

टॉप हिन्दी करेंट अफेयर्स 23 फरवरी 2019

आज के टॉप 10 में करेंट अफेयर्स में आप सभी का स्वागत है. ये महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तरी किसी भी परीक्षा में पूछा जा सकता है.मैं, आप सभी के स्वर्णिम भविष्य की कामना करता हूँ. 

hindi-current-affairs-22-february
1. हाल ही में किस रक्षा उपकरण निर्माता कम्पनी नेएयरो इंडिया-2019 में F-21 लड़ाकू विमान के संशोधित रूप को पेश किया है?
a.    डसॉल्ट
b.    लॉकहीड मार्टिन
c.    एम्बलम डिक्री
d.    वॉर हेडर्स
उत्तर. b. लॉकहीड मार्टिन
विवरण: रक्षा उपकरण निर्माता कंपनी लॉकहीड मार्टिन ने एशिया के सबसे बड़े एयर शो “एयरो इंडिया 2019” में F-21 मल्टी रोल लड़ाकू विमान का अनावरण किया.

2. राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने हाल ही में किस स्थान पर स्थित हिंदी प्रचार सभा में महात्मा गाँधी की प्रतिमा का अनावरण किया?
a.    सूरत
b.    लखनऊ
c.    हैदराबाद
d.    चेन्नई
उत्तर. d. चेन्नई
विवरण: तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई में हिन्दी प्रचार सभा में महात्मा गांधी की प्रतिमा का अनावरण करते हुए राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने कहा कि गांधी ने हमेशा उत्तर भारतीयों से दक्षिणी राज्यों की भाषाएं और लिपियां सीखने का अनुरोध किया.

3. किस नवरत्न कंपनी द्वारा देश में बनाया गया एटमोस्फेरिक वॉटर जनरेटर (एडब्ल्यूजी) वायुमंडल की नमी से पानी बना सकता है?
a.    भारत हेवी इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (BHEL)
b.    स्टील अथॉरिटी ऑफ़ इंडिया (SAIL)
c.    गेल इंडिया लिमिटेड (GAIL)
d.    भारत इलेक्ट्रॉनिक लिमिटेड (BEL)
उत्तर. d. भारत इलेक्ट्रॉनिक लिमिटेड (BEL)
विवरण: रक्षा मंत्रालय की नवरत्न कंपनी भारत इलेक्ट्रोनिक लिमिटेड (बीईएल) ने एक नए उत्पाद एटमोस्फेरिक वॉटर जनरेटर (एडब्ल्यूजी) का एयरो इंडिया 2019 में अनावरण किया है.

4. हाल ही में पेयजल और स्वच्छता मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार भारत में कितने लोग धातु प्रदूषित पानी पीने के लिए मजबूर हैं?
a.    4 करोड़
b.    6 करोड़
c.    8 करोड़
d.    10 करोड़
उत्तर. a. 4 करोड़
विवरण: पेयजल और स्वच्छता मंत्रालय की एकीकृत प्रबंधन सूचना प्रणाली द्वारा जारी आंकड़ों में कहा गया है कि भारत में लगभग 4 करोड़ ग्रामीण लोग धातु-प्रदूषित जल ग्रहण कर रहे हैं.

5. अस्पतालों और स्वास्थ्य सेवा प्रदाताओं के लिए राष्ट्रीय प्रमाणन बोर्ड एनएबीएच (NABH) ने एंट्री लेवल प्रमाणन प्रक्रिया सरल बनाने के लिए किस नाम से पोर्टल आरंभ किया है?
a.    SCOPE
b.    HOPE
c.    ISHA
d.    ROAR
उत्तर. b. HOPE
विवरण: अस्पतालों और स्वास्थ्य सेवा प्रदाताओं के लिए राष्ट्रीय प्रमाणन बोर्ड एनएबीएच (NABH) ने एंट्री लेवल प्रमाणन प्रक्रिया को संशोधित किया है. एनएबीएच ने इसके लिए एचओपीई (HOPE) नाम से एक नया पोर्टल बनाया है.
Current-affairs-22-january-2019.html
6. निम्न में से किस आईआईटी के शोधकर्ताओं ने कम-से-कम लोगों का इस्तेमाल कर कुंभ और हज जैसे भीड़भाड़ वाले आयोजनों में भगदड़ रोकने में मदद करने के लिए एक ऐल्गोरिदम बनाया है?
a.    आईआईटी मद्रास
b.    आईआईटी कानपुर
c.    आईआईटी दिल्ली
d.    आईआईटी खड़गपुर
उत्तर. a. आईआईटी मद्रास
विवरण: आईआईटी मद्रास के शोधकर्ताओं ने कम-से-कम लोगों का इस्तेमाल कर कुंभ और हज जैसे भीड़भाड़ वाले आयोजनों में भगदड़ रोकने में मदद करने के लिए एक ऐल्गोरिदम बनाया है.

7. केंद्रीय गृह मंत्रालय ने एक अधिसूचना जारी कर असम राइफल्स को पूर्वोत्तर राज्य असम, अरुणाचल प्रदेश, मणिपुर, नगालैंड और किस राज्य में बिना वॉरंट के किसी भी व्यक्ति को गिरफ्तार या किसी की भी तलाशी लेने का अधिकार दिया है?
a.    सिक्किम
b.    मिज़ोरम
c.    त्रिपुरा
d.    मेघालय
उत्तर. b. मिज़ोरम
विवरण: केंद्रीय गृह मंत्रालय ने एक अधिसूचना जारी कर असम राइफल्स को पूर्वोत्तर राज्य असम, अरुणाचल प्रदेश, मणिपुर, नागालैंड और मिज़ोरम में बिना वॉरंट के किसी भी व्यक्ति को गिरफ्तार या किसी की भी तलाशी लेने का अधिकार दिया है.

8. सुप्रीम कोर्ट ने किस राज्य के सिविल सेवा (न्यायिक शाखा, भर्ती) नियम-1995 के नियम '5ए' को रद्द कर दिया है?
a.    पंजाब सिविल सेवा
b.    राजस्थान सिविल सेवा
c.    बिहार सिविल सेवा
d.    हरियाणा सिविल सेवा
उत्तर. c. बिहार सिविल सेवा
विवरण: सुप्रीम कोर्ट ने बिहार सिविल सेवा (न्यायिक शाखा, भर्ती) नियम-1995 के नियम '5ए' को रद्द कर दिया है जिसमें प्रारंभिक परीक्षा में बैठने वालों में से 10% को ही मुख्य परीक्षा के लिए चयनित करने का प्रावधान था.

9. कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) ने 21 फरवरी 2019 को अपने अंशधारकों को वित्त वर्ष 2018-19 के लिए अपनी जमाओं (पीएफ) पर कितने प्रतिशत ब्याज बढ़ोतरी की घोषणा की?
a.    0.20 प्रतिशत
b.    0.30 प्रतिशत
c.    0.40 प्रतिशत
d.    0.10 प्रतिशत
उत्तर. d. 0.10 प्रतिशत
विवरण: कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) ने 21 फरवरी 2019 को अपने अंशधारकों को वित्त वर्ष 2018-19 के लिए अपनी जमाओं (पीएफ) पर 0.10 प्रतिशत ब्याज बढ़ोतरी की घोषणा की. ईपीएफओ की इस घोषणा के अनुसार, पीएफ खातों पर अब 8.55 के स्थान पर 8.65 प्रतिशत ब्याज मिलेगा.

10. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दक्षिण कोरिया में सियोल शांति पुरस्कार 2018 से नवाज़ा गया है और यह पुरस्कार पाने वाले निम्न में से कौन से भारतीय बन गए हैं?
a.    पहला
b.    दूसरा
c.    चौथा
d.    पांचवा
उत्तर.  a. पहला
विवरण: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दक्षिण कोरिया में सियोल शांति पुरस्कार 2018 से नवाज़ा गया है. और यह पुरस्कार पाने वाले वह पहले भारतीय हैं. उन्हें यह सम्मान आर्थिक विकास और लोगों के जीवन में सुधार लाकर वैश्विक शांति व सद्भाव को बढ़ावा देने के लिए मिला है.
Current-Affairs-hindi-26 December 2018

Thursday, February 21, 2019

टॉप हिन्दी करेंट अफेयर्स 22 फरवरी 2019

आज के टॉप 7 करेंट अफेयर्स में आप सभी का स्वागत है. ये महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तरी किसी भी परीक्षा में पूछा जा सकता है.मैं, आप सभी के स्वर्णिम भविष्य की कामना करता हूँ.

current-affairs-2019-february_21
1. उच्चतम न्यायालय ने हाल ही में किसे बीसीसीआई का लोकपाल नियुक्त किया है?
a.    एच के बंसल
b.    रवि शास्त्री
c.    अनुराग मिश्रा
d.    डी के जैन
उत्तर. d. डी के जैन
विवरण: उच्चतम न्यायालय ने शीर्ष अदालत के पूर्व न्यायाधीश डी के जैन को भारतीय क्रिकेट नियंत्रण बोर्ड का प्रथम लोकपाल नियुक्त किया. न्यायमूर्ति एस ए बोबडे और न्यायमूर्ति ए एम सप्रे की पीठ द्वारा यह घोषणा की गई है.

2. हाल ही में विश्व बैंक ने किस भारतीय बैंक के साथ मिलकर ग्रामीण महिला उद्यमियों को ऋण प्रदान करने हेतु सामाजिक प्रभाव बॉण्ड शुरू करने की घोषणा की है?
a.    यूनियन बैंक
b.    ग्रामीण बैंक
c.    लघु उद्योग विकास बैंक
d.    केनरा बैंक
उत्तर. c. लघु उद्योग विकास बैंक 
विवरण: हाल ही में विश्व बैंक, लघु उद्योग विकास बैंक (सिडबी)  और संयुक्त राष्ट्र की महिला विशेष संस्था यूएन वुमन ने वित्तीय प्रबंधन फर्मों और प्रमुख कॉरपोरेट्स के साथ मिलकर ग्रामीण महिला उद्यमियों को ऋण प्रदान करने हेतु सामाजिक प्रभाव बॉण्ड शुरू करने की घोषणा की है.


3. मानव संसाधन विकास मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने टेक्नोलॉजी का लाभ उठाने के लिए तथा देश में गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से हाल ही में किस सरकारी अभियान की शुरुआत की है?
a.    ऑपरेशन डिजिटल बोर्ड
b.    मिशन टेक्निकल एजुकेशन
c.    ऑपरेशन करेक्टिव एजुकेशन
d.    टेक शिक्षा मिशन
उत्तर. a. अॉपरेशन डिजिटल बोर्ड
विवरण: मानव संसाधन विकास मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने टेक्नोलॉजी का लाभ उठाने के लिए देश में गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से ऑपरेशन डिजिटल बोर्ड की शुरूआत की है.

4. सरकार ने हाल ही में 12 बैंकों के रिकैपिटलाइजेशन के लिए 48,239 करोड़ रुपए मंजूर किए हैं. इसमें किस बैंक के लिए सबसे अधिक राशि मंजूर की गई है?
a.    पंजाब नेशनल बैंक
b.    कॉरपोरेशन बैंक
c.    इलाहाबाद बैंक
d.    यूनियन बैंक
उत्तर. b. कॉरपोरेशन बैंक
विवरण: केंद्र सरकार, भारतीय रिजर्व बैंक की निगरानी में चल रहे प्रॉम्प्ट करेक्टिव एक्शन (पीसीए) के तहत बेहतर प्रदर्शन करने वाले बैंक, कॉरपोरेशन बैंक में सबसे ज्यादा 9,086 करोड़ रुपये लगाएगी.
current-affairs-2019-february_20
5. केंद्र सरकार ने रूफटॉप सोलर परियोजना से किस वर्ष तक 40 हज़ार मेगावाट की संचयी क्षमता हासिल करने के लिए रूफटॉप सोलर कार्यक्रम के दूसरे चरण को मंजूरी दे दी है?
a.    वर्ष 2020
b.    वर्ष 2021
c.    वर्ष 2022
d.    वर्ष 2023
उत्तर. c. वर्ष 2022
विवरण: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में आर्थिक मामलों पर कैबिनेट समिति ने वर्ष 2022 तक रूफटॉप सोलर (आरटीएस) परियोजनाओं से 40,000 मेगावाट की संचयी क्षमता हासिल करने के लिए ग्रिड से जुड़े रूफटॉप सोलर कार्यक्रम के दूसरे चरण को मंजूरी दे दी है.

6.  सऊदी अरब के युवराज मोहम्मद बिन सलमान ने भारत में विभिन्न क्षेत्रों में कितने अरब डॉलर के निवेश करने की घोषणा की?
a. 100 अरब डॉलर
b. 200 अरब डॉलर
c. 300 अरब डॉलर
d. 400 अरब डॉलर
उत्तर. a. 100 अरब डॉलर 
विवरण: भारत और सऊदी अरब के बीच 20 फरवरी 2019 को 5 अहम समझौतों पर हस्ताक्षर हुए. ये समझौते प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सऊदी क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान के बीच बातचीत के बाद हुए.इसके अतिरिक्त सऊदी क्राउन प्रिंस ने खुफिया सूचना साझा करने सहित दूसरे क्षेत्रों में भारत के साथ सहयोग करने की बात कही है.

7.   सौर गठबंधन समझौते पर हस्ताक्षर करने वाला कौन-सा देश 73वां देश बना?
a. कतर
b. सऊदी अरब
c. तुर्की
d. संयुक्त अरब अमीरात
उत्तर. b. सऊदी अरब
विवरण: सऊदी अरब 20 फरवरी 2019 को अंतरराष्ट्रीय सौर गठबंधन (आईएसए) के लिए रूपरेखा समझौते पर हस्ताक्षर करने वाला 73वां और 7वां ओपेक (तेल निर्यातक देशों का संगठन) देश बन गया है. समझौते पर हस्ताक्षर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान के बीच द्विपक्षीय बैठक के बाद हुए.

Wednesday, February 20, 2019

टॉप हिन्दी करेंट अफेयर्स 21 फरवरी 2019

आज के टॉप 10 में करेंट अफेयर्स में आप सभी का स्वागत है. ये महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तरी किसी भी परीक्षा में पूछा जा सकता है.मैं, आप सभी के स्वर्णिम भविष्य की कामना करता हूँ.  

1. केंद्रीय मंत्रिमंडल ने इलेक्ट्रॉनिक्स नीति के तहत 2025 तक कितने अरब डॉलर का इलेक्ट्रॉनिक विनिर्माण पारिस्थतिकी तंत्र विकसित करने का लक्ष्य रखा है?
a.    400 अरब डॉलर
b.    300 अरब डॉलर
c.    200 अरब डॉलर
d.    100 अरब डॉलर
उत्तर. a. 400 अरब डॉलर 
विवरण: केंद्रीय मंत्रिमंडल ने इलेक्ट्रॉनिक्स नीति के तहत 2025 तक 400 अरब डॉलर का इलेक्ट्रॉनिक विनिर्माण पारिस्थतिकी तंत्र विकसित करने और एक करोड़ रोजगार के अवसरों का सृजन करने का लक्ष्य रखा है.

2. हिंदी के किस विख्यात आलोचक और साहित्यकार का 19 फरवरी 2019 को दिल्ली में निधन हो गया?
a.    राहुल सचदेवा
b.    नामवर सिंह
c.    रवींद्र कालिया
d.    केदारनाथ सिंह
उत्तर.  b. नामवर सिंह
विवरण: हिंदी के विख्यात आलोचक और साहित्यकार नामवर सिंह का 19 फरवरी 2019 को दिल्ली में निधन हो गया. उन्होंने दिल्ली के एम्स में आखिरी सांस ली. नामवर सिंह 93 वर्ष के थे.

3. भारतीय विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने भारत सरकार की तरफ से किस देश का प्रतिष्ठित पुरस्कार 'ग्रैंड क्रॉस ऑफ ऑर्डर ऑफ सिविल मेरिट' स्वीकार किया?
a.    नेपाल
b.    चीन
c.    रूस
d.    स्पेन
उत्तर. d. स्पेन 
विवरण: भारतीय विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने भारत सरकार की तरफ से स्पेन का प्रतिष्ठित पुरस्कार 'ग्रैंड क्रॉस ऑफ ऑर्डर ऑफ सिविल मेरिट' स्वीकार किया. भारत को यह पुरस्कार नेपाल में 2015 में आए भूकंप में 71 स्पैनिश नागरिकों को बचाने के लिए दिया गया है.

4. केंद्र सरकार ने केंद्रीय कर्मचारियों व पेंशनभोगियों के महंगाई भत्ते (डीए) में कितने प्रतिशत की बढ़ोतरी की है जिससे उनका डीए बढ़कर 12 प्रतिशत हो गया है?
a.    5 प्रतिशत
b.    8 प्रतिशत
c.    3 प्रतिशत
d.    4 प्रतिशत
उत्तर.  c. 3 प्रतिशत 
विवरण: केंद्र सरकार ने केंद्रीय कर्मचारियों व पेंशनभोगियों के महंगाई भत्ते (डीए) में 3 प्रतिशत की बढ़ोतरी की है जिससे उनका डीए बढ़कर 12 प्रतिशत हो गया है. यह 1 जनवरी 2019 से प्रभावी होगा.

5. बतौर रिपोर्ट्स, कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ईएसआईसी) ने सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल में कर्मचारियों के इलाज के लिए न्यूनतम योगदान की समय सीमा 2 साल से घटाकर कितने महीने कर दी है?
a.    10 महीने
b.    8 महीने
c.    3 महीने
d.    6 महीने
उत्तर. d. 6 महिने
विवरण: बतौर रिपोर्ट्स, कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ईएसआईसी) ने सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल में कर्मचारियों के इलाज के लिए न्यूनतम योगदान की समय सीमा 2 साल से घटाकर 6 महीने कर दी है.

6. जलवायु परिवर्तन की शुरुआती चेतावनियां देने व 'ग्लोबल वॉर्मिंग' शब्द को प्रचलित बनाने वाले निम्न में से किस वैज्ञानिक का 87 साल की उम्र में निधन हो गया है?
a.    वालेस स्मिथ ब्रेकर
b.    स्टीफन हॉकिंग
c.    अनिल काकोडकर
d.    इनमें से कोई नहीं
उत्तर. a. वालेस स्मिथ ब्रेकर
विवरण: जलवायु परिवर्तन की शुरुआती चेतावनियां देने व 'ग्लोबल वॉर्मिंग' शब्द को प्रचलित बनाने वाले वैज्ञानिक वालेस स्मिथ ब्रेकर का 87 साल की उम्र में निधन हो गया है. ब्रेकर ने वर्ष 1975 में एक लेख में 'ग्लोबल वॉर्मिंग' का इस्तेमाल किया था. इसमें उन्होंने वातावरण में बढ़ते कार्बन डाइऑक्साइड के स्तर से ग्लोबल वॉर्मिंग पर असर का सही अनुमान लगाया था.

7. आरबीआई ने ओपन मार्केट ऑपरेशन (ओएमओ) के ज़रिए सरकारी प्रतिभूतियां खरीदकर 21 फरवरी 2019 को बाज़ार में कितने करोड़ रुपये नकदी डालने की घोषणा की है?
a.    22,500 करोड़
b.    32,500 करोड़
c.    12,500 करोड़
d.    14,500 करोड़
उत्तर. c. 12,500 करोड़ 
विवरण: आरबीआई ने ओपन मार्केट ऑपरेशन (ओएमओ) के ज़रिए सरकारी प्रतिभूतियां खरीदकर 21 फरवरी 2019 को बाज़ार में 12,500 करोड़ रुपये नकदी डालने की घोषणा की है. बतौर आरबीआई, नकदी की मौजूदा स्थिति के आकलन के बाद यह फैसला लिया गया है. गौरतलब है कि नकदी की कमी होने पर सरकारी प्रतिभूतियों की खरीद के ज़रिए बाज़ार में पैसा डाला जाता है.

8. बतौर रिपोर्ट्स, कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ईएसआईसी) के तहत आश्रितों की न्यूनतम व्यक्तिगत आय को 5,000 रुपये प्रति माह से बढ़ाकर कितने हजार रुपये प्रति माह करने का फैसला किया गया है?
a.    9,000 रुपये
b.    6,000 रुपये
c.    7,000 रुपये
d.    10,000 रुपये
उत्तर. a. 9000 रूपये 
विवरण: बतौर रिपोर्ट्स, कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ईएसआईसी) के तहत आश्रितों की न्यूनतम व्यक्तिगत आय को भी 5,000 रुपये प्रति माह से बढ़ाकर 9,000 रुपये प्रति माह करने का फैसला किया गया है.

9. आर्थिक मामलों पर कैबिनेट समिति ने वर्ष 2022 तक रूफटॉप सोलर (आरटीएस) परियोजनाओं से कितने मेगावाट की संचयी क्षमता हासिल करने के लिए ग्रिड से जुड़े रूफटॉप सोलर कार्यक्रम के दूसरे चरण को मंजूरी दे दी है?
a.    30,000 मेगावाट
b.    40,000 मेगावाट
c.    50,000 मेगावाट
d.    60,000 मेगावाट
उत्तर. b. 40,000 मेगावाट
विवरण: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में आर्थिक मामलों पर कैबिनेट समिति ने वर्ष 2022 तक रूफटॉप सोलर (आरटीएस) परियोजनाओं से 40,000 मेगावाट की संचयी क्षमता हासिल करने के लिए ग्रिड से जुड़े रूफटॉप सोलर कार्यक्रम के दूसरे चरण को मंजूरी दे दी है. इस कार्यक्रम को 11,814 करोड़ रुपये की कुल केन्द्रीय वित्तीय सहायता के साथ कार्यान्वित किया जाएगा.

10. अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने 20 फरवरी 2019 को यूएई में रहने वाले कोच इरफान अंसारी को कितने साल के लिए प्रतिबंधित कर दिया है?
a.    10 साल
b.    15 साल
c.    20 साल
d.    12 साल
उत्तर. a. 10 साल
विवरण: अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने यूएई में रहने वाले कोच इरफान अंसारी को 10 साल के लिए प्रतिबंधित कर दिया. अंसारी को 2017 में पाकिस्तान के कप्तान सरफराज अहमद से ‘भ्रष्ट संपर्क’ करने का दोषी पाया गया है.
current-affairs-2019-20 february

Tuesday, February 19, 2019

टॉप हिन्दी करेंट अफेयर्स 20 फरवरी 2019

टॉप 10 करेंट अफेयर्स में आप सभी का स्वागत है. आज के करेंट अफेयर्स में भारत-अर्जेंटीना समझौते और उत्तराखंड बजट से संबंधित परीक्षोपयोगी प्रश्नों का संकलन है. ये महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तरी किसी भी परीक्षा में पूछा जा सकता है. मैं, आप सभी के स्वर्णिम भविष्य की कामना करता हूँ. 


Important-General-knowledge-2019-questions.
1. अर्जेंटीना के राष्ट्रपति का क्या नाम है जिनके साथ भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 10 समझौतों पर हस्ताक्षर किये?
a.    मौरेसियो मैक्री
b.    एनिसिया पेब्लो
c.    इंवास जैकब
d.    रुड्रो विल्सन
उत्तर. a. मौरेसियो मैक्री
विवरण:  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अर्जेंटीना के राष्ट्रपति मौरेसियो मैक्री के बीच नई दिल्ली में बातचीत के बाद 10 समझौतों पर हस्ताक्षर किए गए. दोनों देशों के बीच परमाणु, अंतरिक्ष, आर्थिक, वाणिज्यिक, कृषि, विज्ञान, प्रौद्योगिकी, संस्कृति और पर्यटन क्षेत्र में व्यापक संबंध हैं.

2. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाल ही में किस स्थान पर डीजल से बिजली में परिवर्तित पहले इंजन को झंडी दिखाकर रवाना किया?
a.    पोरबंदर
b.    पठानकोट
c.    रांची
d.    वाराणसी
उत्तर. d. वाराणसी 
विवरण: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वाराणसी में डीज़ल लोकोमोटिव वर्क्स में डीजल से बिजली में परिवर्तित पहले इंजन को झंडी दिखाकर रवाना किया. उन्होंने लोकोमोटिव का अवलोकन किया और प्रदर्शनी का दौरा भी किया.

3. हाल ही में पेश किये गये उत्तराखंड बजट 2019-20 में महिला उद्यमियों को विशेष प्रोत्साहन योजना के तहत कितने करोड़ का प्रावधान किया गया है?
a.    चार करोड़ रुपये
b.    पांच करोड़ रुपये
c.    छह करोड़ रुपये
d.    सात करोड़ रुपये
उत्तर. a. चार करोड़ रुपये 
विवरण: उत्तराखंड के वित्त मंत्री प्रकाश पंत ने वित्त वर्ष 2019-20 के लिए 48,663 करोड़ रुपये का आर्थिक बजट विधानसभा में प्रस्तुत किया. महिला उद्यमियों को विशेष प्रोत्साहन योजना के तहत चार करोड़ का प्रावधान किया गया है.

4. ईरान में हाल ही में किस नाम से अत्याधुनिक स्वदेश निर्मित पनडुब्बी का जलावतरण किया गया?
a.    फ़तेह
b.    बिस्मिल
c.    रोपेज़
d.    कायरा
उत्तर. a. फ़तेह 
विवरण: ईरान के राष्ट्रपति हसन रूहानी ने हाल ही में स्वदेश निर्मित पनडुब्बी “फ़तेह” का जलावतरण किया. यह पनडुब्बी क्रूज मिसाइल दागने में सक्षम है.

5. हाल ही में भारत के किस राज्य में ईको सर्किट पथानाम्थिथा –गावी-वागामोन-थेक्कडी का उद्घाटन किया गया?
a.    तेलंगाना
b.    ओडिशा
c.    केरल
d.    मिज़ोरम
उत्तर. c. केरल
विवरण: केन्द्रीय पर्यटन मंत्री के.जे. अलफोंस ने केरल के वागामोन में ईको सर्किट : पथानाम्थिथा –गावी-वागामोन-थेक्कडी का उद्घाटन किया गया. यह सर्किट स्वदेश दर्शन योजना का हिस्सा है.

6. पाकिस्तान ने दो दिवसीय यात्रा पर आए किस देश के क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान को देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान 'निशान-ए-पाकिस्तान' से नवाज़ा है?
a.    सऊदी अरब
b.    इराक
c.    ईरान
d.    भूटान
उत्तर. a. सऊदी अरब
विवरण: पाकिस्तान ने दो दिवसीय यात्रा पर आए सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान को देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान 'निशान-ए-पाकिस्तान' से नवाज़ा है. पाकिस्तान के राष्ट्रपति आरिफ अल्वी ने उन्हें यह सम्मान दिया.

7. सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन (आईओसी) ने वित्त वर्ष 2019-20 में किस देश से रोज़ाना 60,000 बैरल कच्चा तेल खरीदने के लिए 10,715 करोड़ रुपये के वार्षिक अनुबंध पर हस्ताक्षर किया है?
a.    नेपाल
b.    चीन
c.    रूस
d.    अमेरिका
उत्तर. d. अमेरिका
विवरण: सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन (आईओसी) ने वित्त वर्ष 2019-20 में अमेरिका से रोज़ाना 60,000 बैरल कच्चा तेल खरीदने के लिए 10,715 करोड़ रुपये के वार्षिक अनुबंध पर हस्ताक्षर किया है. गौरतलब है कि अमेरिकी तेल खरीदने के लिए सरकारी क्षेत्र की तेल कंपनी द्वारा किया गया यह पहला वार्षिक अनुबंध है.

8. भारतीय रिज़र्व बैंक (आरबीआई) ने केंद्र सरकार को कितने हजार करोड़ रुपये का अंतरिम लाभांश देने की घोषणा की है?
a.    18,000 करोड़ रुपये
b.    48,000 करोड़ रुपये
c.    28,000 करोड़ रुपये
d.    38,000 करोड़ रुपये
उत्तर. c. 28,000 करोड़ रुपये 
विवरण: आरबीआई ने केंद्र सरकार को 28,000 करोड़ रुपये का अंतरिम लाभांश देने की घोषणा की है. इससे पहले आरबीआई ने मार्च 2018 में सरकार को 10,000 करोड़ रुपये का अंतरिम लाभांश दिया था और यह लगातार दूसरा साल है जब वह सरकार को अंतरिम लाभांश देगा.

9. निम्न में से कौन सा देश 18 फरवरी 2019 को अंतर्राष्ट्रीय सौर गठबंधन (आईएसए) के लिए रूपरेखा समझौते पर हस्ताक्षर करने वाला 72वां देश बन गया?
a.    अर्जेंटीना
b.    भारत
c.    चीन
d.    जापान

उत्तर. a. अर्जेंटीना 
विवरण: अर्जेंटीना 18 फरवरी 2019 को अंतर्राष्ट्रीय सौर गठबंधन (आईएसए) के लिए रूपरेखा समझौते पर हस्ताक्षर करने वाला 72वां देश बन गया. आईएसए, सौर संसाधन संपन्न देशों का समूह है जिसका मुख्यालय गुरुग्राम में है. इस संगठन का उद्देश्य 2030 तक करीब 1,000 गीगावॉट की सौर ऊर्जा मुहैया कराना है.

10. भारत और किस देश ने हाल ही में आतंकवाद का मुकाबला करने के लिए संयुक्ता कार्यसमूह गठित करने पर सहमत हुए हैं?
a.    इराक
b.    पाकिस्तान
c.    मोरक्को
d.    चीन
उत्तर. c. मोरक्को 
विवरण: भारत और मोरक्को ने आतंकवाद से लड़ने के लिए संयुक्त कार्य समूह के गठन पर भी सहमत हुए जिसमें सीमा पार से आतंकवाद, आतंकी वित्त पोषण और आतंकवादियों की भर्ती से निपटना शामिल है.
Top-current-affairs-2019-february.

Monday, February 18, 2019

टॉप हिन्दी करेंट अफेयर्स 19 फरवरी 2019

आज के टॉप 10 में करेंट अफेयर्स में आप सभी का स्वागत है. ये महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तरी किसी भी परीक्षा में पूछा जा सकता है. मैं, आप सभी के स्वर्णिम भविष्य की कामना करता हूँ. 

1. भारतीय वायुसेना के लिये पहली बार पश्चिमी वायु कमान के ऑटर्स स्क्वाड्रन ने किस विमान में संपूर्ण महिला चालक दल के साथ पैरेलल टैक्सी ट्रैक ऑपरेशन शुरू किया?
A. मिग-29
B. मिराज
C. सुखोई
D. डॉर्नियर-228
उत्तर. D. डॉर्नियर-228
Explanation: भारतीय वायुसेना के लिये पहली बार पश्चिमी वायु कमान के ऑटर्स (Otters) स्क्वाड्रन ने डॉर्नियर-228 विमान में संपूर्ण महिला चालक दल के साथ पैरेलल टैक्सी ट्रैक ऑपरेशन शुरू किया. विमान की पायलट स्क्वाड्रन लीडर कमलजीत कौर और उनकी सह-पायलट स्क्वाड्रन लीडर राखी भंडारी ने सिरसा में सफलतापूर्वक पैरेलल टैक्सी ट्रैक पर विमान को उड़ाया और उतारा.

2. भारत द्वारा पाकिस्तान से 'मोस्ट फेवर्ड नेशन' का दर्जा वापस लेने के बाद अब वहां से आयातित सभी वस्तुओं पर कितने प्रतिशत की दर से बेसिक सीमा शुल्क लगेगा?
A. 100 प्रतिशत
B. 150 प्रतिशत
C. 200 प्रतिशत
D. 250 प्रतिशत
उत्तर. C. 200 प्रतिशत
Explanation: भारत द्वारा पाकिस्तान से 'मोस्ट फेवर्ड नेशन' का दर्जा वापस लेने के बाद अब वहां से आयातित सभी वस्तुओं पर 200% की दर से बेसिक सीमा शुल्क लगेगा. यह बढ़ोतरी तत्काल प्रभाव से लागू हो गई है. पुलवामा हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान से यह दर्जा वापस लिया है.

3. पुलवामा हमले के बाद भारत के किस नगर के उद्यमियों ने पाकिस्तान ने चमड़ा न खरीदने का फैसला लिया है?
A. गाज़ियाबाद
B. बरेली
C. आगरा
D. चित्रकूट
उत्तर. C. आगरा
Explanation: पुलवामा हमले के बाद ताजनगरी आगरा के उद्यमियों ने पाकिस्तान से चमड़ा न खरीदने का फैसला लिया है. आगरा की कुल लेदर खपत का 25 फीसदी हिस्सा पाकिस्तान से आता है.

4. केंद्र सरकार द्वारा बनाई गई ई-टूरिस्ट (पर्यटक) वीज़ा व्यवस्था, कितने देशों के लिए लागू कर दी गई है?
A. 166
B. 170
C. 176
D. 186
उत्तर. A. 166
Explanation: केंद्र सरकार द्वारा बनाई गई ई-टूरिस्ट (पर्यटक) वीज़ा व्यवस्था, 166 देशों के लिए लागू कर दी गई है. हाल ही में, सरकार ने ई-वीज़ा व्यवस्था में कई संशोधन कर इसे और उदार बनाते हुए पर्यटकों के और अधिक अनुकूल बनाया है.

5. गैर सरकारी संस्था ‘सेव द चिल्ड्रेन’ द्वारा जारी रिपोर्ट के अनुसार प्रत्येक वर्ष युद्ध के कारण विश्व भर में कितने बच्चे मारे जाते हैं?
A. 50 हज़ार
B. एक लाख
C. डेढ़ लाख
D. दो लाख
उत्तर. B. एक लाख
Explanation: विश्व के प्रसिद्ध गैर सरकारी संगठन ‘सेव द चिल्ड्रन इंटरनेशनल’ द्वारा हाल ही में जारी रिपोर्ट में कहा गया कि युद्ध और उसके प्रभाव की वजह से हर साल कम से कम एक लाख बच्चों की मौत हो जाती है.

6. हाल ही में अमेरिका में किस कारण से राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प द्वारा आपातकाल घोषित किया गया?
A. गिरती अर्थव्यवस्था के कारण
B. मेक्सिको बॉर्डर पर दीवार निर्माण
C. देश में करंसी की कमी
D. रूस के साथ संबंधों में तनाव
उत्तर. B. मेक्सिको बॉर्डर पर दीवार निर्माण
Explanation: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने राष्ट्रीय आपातकाल की घोषणा की. डोनाल्ड ट्रम्प ने यह घोषणा की कि मेक्सिको बॉर्डर पर दीवार का निर्माण करने और अवैध आव्रजकों से देश की रक्षा के लिए यह जरूरी कदम है.

7. सुप्रीम कोर्ट ने किस राज्य में स्थित स्टरलाइट प्लांट को दोबारा खोलने के राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) के आदेश को रद्द कर दिया है?
A. बिहार
B. तमिलनाडु
C. पंजाब
D. झारखंड
उत्तर. B. तमिलनाडु
Explanation: सुप्रीम कोर्ट ने तूतीकोरिन (तमिलनाडु) स्थित स्टरलाइट प्लांट को दोबारा खोलने के राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) के आदेश को रद्द कर दिया है. गौरतलब है कि एनजीटी ने तमिलनाडु सरकार द्वारा इस प्लांट को बंद करने वाला फैसला पलटकर इसे खोलने का आदेश दिया था.

8. आंध्र प्रदेश सरकार ने 'अन्नदाता सुखीभव:' योजना 2019-20 की घोषणा की है जिसके तहत 5 एकड़ से कम ज़मीन वाले प्रत्येक किसान को कितने हजार रुपये दिए जाएंगे?
A. 2000 रुपये
B. 3000 रुपये
C. 4000 रुपये
D. 9,000 रुपये
उत्तर. D. 9000 रूपये
Explanation: आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने 'अन्नदाता सुखीभव:' योजना 2019-20 की घोषणा की है जिसके तहत 5 एकड़ से कम ज़मीन वाले प्रत्येक किसान को 9,000 रुपये दिए जाएंगे.

9. वेस्टइंडीज के किस विस्फोटक सलामी बल्लेबाज ने 17 फरवरी 2019 को अंतरराष्ट्रीय वनडे क्रिकेट से संन्यास लेने की घोषणा कर दी हैं?
A. ब्रायन लारा
B. क्रिस गेल
C. ड्वेन ब्रावो
D. जेसन होल्डर
उत्तर. B. क्रिस गेल
Explanation: वेस्टइंडीज के विस्फोटक सलामी बल्लेबाज क्रिस गेल ने 17 फरवरी 2019 को अंतरराष्ट्रीय वनडे क्रिकेट से संन्यास लेने की घोषणा कर दी हैं. क्रिकेट वेस्टइंडीज बोर्ड ने रविवार को ट्विटर पर इसकी जानकारी दी.

10. किस देश में इस हफ्ते हुए नए कानून संशोधन के तहत यहां के स्कूलों को अपने फॉर्म में 'मां' और 'पिता' के स्थान पर 'पेरेंट 1' और 'पेरेंट 2' लिखना होगा?
A. फ्रांस
B. नेपाल
C. चीन
D. रूस
उत्तर. A. फ्रांस
Explanation: फ्रांस में इस हफ्ते हुए नए कानून संशोधन के तहत यहां के स्कूलों को अपने फॉर्म में मां' और 'पिता' के स्थान पर 'पेरेंट 1' और 'पेरेंट 2' लिखना होगा. समलैंगिक अभिभावकों के खिलाफ भेदभाव को रोकने के लिए यह कदम उठाया गया है. इस संशोधन के तहत तीन साल के सभी बच्चों के लिए स्कूल जाना अनिवार्य होगा.

current-affairs-2019-february

Saturday, February 16, 2019

टॉप हिन्दी करेंट अफेयर्स 16 फरवरी 2019

आज के टॉप 10 में करेंट अफेयर्स में आप सभी का स्वागत है. ये महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तरी किसी भी परीक्षा में पूछा जा सकता है. मैं, आपके स्वर्णिम भविष्य की कामना करता हूँ. 


1. प्रधानमंत्री श्रम योगी मान धन योजना 15 फरवरी 2019 से लागू हो गई है. इसके तहत कितने रुपये मासिक पेंशन देने का प्रावधान किया गया है?
A. 3,000 रुपये
B. 4,000 रुपये
C. 5,000 रुपये
D. 6,000 रुपये
उत्तर. A. 3000 रूपये
Explanation: भारत में असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों, घरेलू कामगारों, सिर-पीठ पर बोझा ढोने वाले मजदूरों तथा सरकार की कल्याणकारी योजनाओं के कार्यकर्ताओं को 3000 रुपये प्रति माह की पेंशन सुनिश्चित करने वाली केंद्र सरकार की ‘प्रधानमंत्री श्रम योगी मान-धन’ योजना 15 फरवरी 2019 से औपचारिक रुप से लागू हो जाएगी.

2. निम्नलिखित में से किसे हाल ही में नया चुनाव आयुक्त नियुक्त किया गया है?
A. ओ पी कोहली
B. देवेन्द्र सिंह रावत
C. सुशील चंद्रा
D. विवेक कौशिक
उत्तर. C. सुशील चंद्रा
Explanation: भारतीय राजस्व सेवा (आई आर एस) के पूर्व अधिकारी सुशील चंद्रा को चुनाव आयुक्त नियुक्त किया गया है. वे सेंट्रल बोर्ड ऑफ डायरेक्ट टैक्सेशन (सीबीडीटी) प्रमुख पद पर भी थे.

3. हाल ही में किस अंतरराष्ट्रीय संस्था द्वारा जारी रिपोर्ट में कहा गया है कि भारत के बिहार, बंगाल और राजस्थान राज्यों में आज भी बाल विवाह की कुप्रथा मौजूद है?
A. विश्व बैंक
B. यूनिसेफ़
C. सीआईआई
D. एडीबी
उत्तर. B. यूनिसेफ़ 
Explanation: यूनिसेफ की रिपोर्ट के अनुसार, बिहार, बंगाल और राजस्थान में बाल विवाह की यह कुप्रथा आदिवासी समुदायों और अनुसूचित जातियों सहित कुछ विशेष जातियों के बीच प्रचलित है.

4. निम्नलिखित में से किसने हाल ही में पूर्वी नौसेना कमान के चीफ ऑफ स्टाफ का पदभार संभाला?
A. वाइस एडमिरल एस.एन. घोरमाड़े
B. वाइस एडमिरल एन.ए. मोरे
C. वाइस एडमिरल दीपक शाह
D. वाइस एडमिरल उज्ज्वल निकम
उत्तर. A. वाइस एडमिरल एस. एन. घोरमाड़े
Explanation: वाइस एडमिरल एस.एन. घोरमाड़े, एवीएसएम, एनएम ने 14 फरवरी, 2019 को विशाखापट्टनम में पूर्वी नौसेना कमान के चीफ ऑफ स्टाफ का पदभार ग्रहण किया. उनके पास नौसेना के अंदर नेवीगेशन तथा दिशा के क्षेत्र में विशेषज्ञता है.

5. भारत ने पुलवामा में सीआरपीएफ जवानों पर आत्मघाती आतंकी हमले के विरोध निम्न में से किस देश से मोस्ट फेवर्ड नेशन (एमएफएन) का दर्जा वापस लेने की घोषणा की है?
A. पाकिस्तान
B. नेपाल
C. चीन
D. रूस
उत्तर. A. पाकिस्तान
Explanation: भारत ने पुलवामा में सीआरपीएफ जवानों पर आत्मघाती आतंकी हमले के विरोध में पाकिस्तान के खिलाफ कड़ा एक्शन लेते हुए पाकिस्तान से मोस्ट फेवर्ड नेशन (एमएफएन) का दर्जा वापस लेने की घोषणा की है.

6. केंद्र सरकार ने नकदी संकट से जूझ रही एअर इंडिया की ग्राउंड हैंडलिंग कंपनी 'एअर इंडिया एयर ट्रांसपोर्ट सर्विसेज़' (एआईएटीएसएल) में कितने प्रतिशत हिस्सेदारी बेचने की पेशकश की है?
A. 50 प्रतिशत
B. 100 प्रतिशत
C. 20 प्रतिशत
D. 60 प्रतिशत
उत्तर. B. 100 प्रतिशत
Explanation: केंद्र सरकार ने नकदी संकट से जूझ रही एअर इंडिया की ग्राउंड हैंडलिंग कंपनी 'एअर इंडिया एयर ट्रांसपोर्ट सर्विसेज़' (एआईएटीएसएल) में 100% हिस्सेदारी बेचने की पेशकश की है. इसके अंतर्गत रणनीतिक बिक्री के तहत 98% हिस्सेदारी बेचने जबकि 2% हिस्सेदारी कंपनी के कर्मचारियों को देने का प्रस्ताव है.

7. किस राज्य सरकार ने गोधरा में ट्रेन जलाए जाने की 2002 की घटना में मरने वाले 52 लोगों के परिजनों को 5-5 लाख रुपये मुआवज़ा देने का घोषणा किया है?
A. गुजरात सरकार
B. बिहार सरकार
C. पंजाब सरकार
D. राजस्थान सरकार
उत्तर. A. गुजरात सरकार 
Explanation: गुजरात सरकार ने गोधरा में ट्रेन जलाए जाने की 2002 की घटना में मरने वाले 52 लोगों के परिजनों को 5-5 लाख रुपये मुआवज़ा देने का घोषणा किया है. गुजरात हाईकोर्ट ने वर्ष 2017 में राज्य सरकार और रेलवे को पीड़ितों के परिजनों को 5-5 लाख रुपये मुआवज़ा देने का आदेश दिया था.

8. अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने बताया है कि वह ब्रह्मांड की उत्पति और विकास का पता लगाने हेतु 'SPHEREx' मिशन के तहत नया स्पेस टेलीस्कोप किस वर्ष तक लॉन्च कर सकती है?
A. वर्ष 2030
B. वर्ष 2033
C. वर्ष 2023
D. वर्ष 2053
उत्तर. C. वर्ष 2023
Explanation: अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने बताया है कि वह ब्रह्मांड की उत्पति और विकास का पता लगाने के लिए 'SPHEREx' मिशन के तहत नया स्पेस टेलीस्कोप वर्ष 2023 तक लॉन्च कर सकती है. करीब 1,700 करोड़ रुपये (लॉन्च कॉस्ट छोड़कर) की लागत वाले इस मिशन की अवधि 2 साल होगी.


9. राष्ट्रीय न्यूनतम मजदूरी पर विशेषज्ञ समिति की रिपोर्ट में न्यूनतम मजदूरी कितना रखने के लिए सुझाव दिया गया है?
A. 9,750 रुपये
B. 10,000 रुपये
C. 10,500 रुपये
D. 11,200 रुपये
उत्तर. A.  9,750 रुपये 
Explanation: विशेषज्ञ समिति ने आवश्यकता आधारित राष्ट्रीय न्यूनतम मजदूरी 375 रुपये प्रति दिन (9,750 रुपये प्रति माह) तय करने का सुझाव दिया है.

10. किस देश के वैज्ञानिकों ने पहला ऐसा रोबोट बनाने का दावा किया है जो बिना जीपीएस इस्तेमाल किए आस-पास के वातावरण का निरीक्षण कर अपने बेस पर लौट सकता है?
A. नेपाल
B. चीन
C. रूस
D. फ्रांस
उत्तर. D. फ्रांस
Explanation: फ्रेंच वैज्ञानिकों ने पहला ऐसा रोबोट बनाने का दावा किया है जो बिना जीपीएस इस्तेमाल किए आस-पास के वातावरण का निरीक्षण कर अपने बेस पर लौट सकता है. यह रोबोट ऑप्टिकल कम्पास के ज़रिए दिशा और ऑप्टिकल मूवमेंट सेंसर की मदद से तय की गई दूरी निर्धारित करता है.
current-affairs-2019-february_14.

Friday, February 15, 2019

टॉप 10 हिन्दी करेंट अफेयर्स 15 फरवरी 2019

आज के टॉप 10 में करेंट अफेयर्स में आप सभी का स्वागत है. ये महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तरी किसी भी परीक्षा में पूछा जा सकता है. मैं, आप सभी के स्वर्णिम भविष्य की कामना करता हूँ. 

1. निम्नलिखित में से किस स्थान पर दक्षिण-पूर्व एशिया का पहला प्रोटोन कैंसर ट्रीटमेंट सेंटर आरंभ किया गया है?
A. सिंगापुर
B. पेइचिंग
C. कोलंबो
D. चेन्नई
उत्तर. D. चेन्नई 
Explanation: भारत में मल्टी-स्पेशलिटी अस्पतालों की श्रृंखला चलाने वाली अपोलो हॉस्पिटल्स एंटरप्राइज लिमिटेड द्वारा चेन्नई में प्रोटोन कैंसर सेंटर (एपीसीसी) का शुभारम्भ किया गया है.

2. केन्द्रीय मंत्रिमंडल ने हाल ही में किस देश के साथ भारत के बाह्य अंतरिक्ष के शांतिपूर्ण उपयोग के क्षेत्र में सहयोग के लिए सहमति पत्र को मंजूरी प्रदान की है?
A. हंगरी
B. फ़िनलैंड
C. आयरलैंड
D. ब्रिटेन
उत्तर. D. फिनलैंड 
Explanation: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में केन्द्रीय मंत्रिमंडल ने बाह्य अंतरिक्ष के शांतिपूर्ण उपयोग के क्षेत्र में सहयोग के लिए भारत और फिनलैंड के बीच सहमति पत्र (एमओयू) को अपनी मंजूरी दे दी है.

3. केंद्र सरकार ने रेलवे सेवा के किस सेवानिवृत्त अधिकारी को दोबारा सार्वजनिक विमानन कंपनी एअर इंडिया का चेयरमैन व एमडी (सीएमडी) नियुक्त किया है?
A. राहुल सचदेवा
B. मोहित महाजन
C. अश्वनी लोहानी
D. अर्जुन त्रिपाठी
उत्तर. C. अश्वनी लोहानी
Explanation: केंद्र सरकार ने रेलवे सेवा के सेवानिवृत्त अधिकारी अश्वनी लोहानी को दोबारा सार्वजनिक विमानन कंपनी एअर इंडिया का चेयरमैन व एमडी (सीएमडी) नियुक्त किया है. दिसंबर 2018 में रेलवे बोर्ड के चेयरमैन पद से सेवानिवृत्त हुए लोहानी की नियुक्ति को केंद्रीय मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति ने मंज़ूरी दी.

4. नासा के मुताबिक, मंगल ग्रह पर उसका ऑपरच्यूनिटी रोवर मिशन कितने वर्ष बाद निष्क्रिय हो गया है?
A. 15 वर्ष
B. 25 वर्ष
C. 30 वर्ष
D. 50 वर्ष
उत्तर. A. 15 वर्ष
Explanation: नासा के मुताबिक, मंगल ग्रह पर उसका ऑपरच्यूनिटी रोवर मिशन 15 वर्ष बाद निष्क्रिय हो गया है. मंगल पर सबसे लंबी अवधि तक रहने वाले नासा के इस यान से 10 जून 2018 के बाद 800 से ज़्यादा बार संपर्क करने की कोशिश की गई.

5. नासा के एक ताजा अध्ययन में आम अव-धारणा के विपरीत यह पाया गया है कि भारत और कौन सा देश पेड़ लगाने के मामले में विश्व में सबसे आगे हैं?
A. नेपाल
B. रूस
C. चीन
D. जापान
उत्तर. C. रूस
Explanation: नासा के एक ताजा अध्ययन में आम अवधारणा के विपरीत यह पाया गया है कि भारत और चीन पेड़ लगाने के मामले में विश्व में सबसे आगे हैं. इस अध्ययन में कहा गया कि दुनिया 20 वर्ष पहले की तुलना में अधिक हरी भरी हो गई है.

6. एनआरआई (अनिवासी भारतीय) विवाह पंजीकरण विधेयक, 2019 के अनुसार किसी अनिवासी भारतीय को कितने दिन के भीतर शादी का पंजीकरण कराना अनिवार्य है?
A. 15 दिन
B. 20 दिन
C. 30 दिन
D. 40 दिन
उत्तर. C. 30 दिन 
Explanation: एनआरआई (अनिवासी भारतीय)विवाह पंजीकरण विधेयक, 2019 के अनुसार किसी अनिवासी भारतीय ने अपने विवाह का पंजीकरण शादी की तारीख से 30 दिनों के भीतर नहीं करवाया है तो उसका पासपोर्ट अथवा यात्रा दस्तावेज जब्त या रद्द हो सकता है.

7. दिल्ली सरकार बनाम उपराज्यपाल (एलजी) मामले में सुप्रीम कोर्ट के किस जस्टिस ने आईएएस अधिकारियों की पोस्टिंग और ट्रांसफर का अधिकार एलजी को दिए जाने की राय व्यक्त की है?
A. जस्टिस ए.के. सीकरी
B. जस्टिस डी. वाई. चन्द्रचूड़
C. जस्टिस अशोक भूषण
D. जस्टिस अरुण मिश्रा
उत्तर. A. जस्टिस ए. के. सीकरी
Explanation: दिल्ली सरकार बनाम उपराज्यपाल (एलजी) मामले में सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस सीकरी ने कहा कि ज्वाइंट सेक्रेट्री और उसके ऊपर की रैंक के अधिकारियों की नियुक्ति का अधिकार उपराज्यपाल के पास रहना चाहिए.

8. हाल ही में किस राज्य सरकार ने गुर्जरों को 5% आरक्षण दिए जाने के प्रस्ताव को मंजूरी प्रदान की है?
A. हरियाणा
B. उत्तर प्रदेश
C. राजस्थान
D. मध्य प्रदेश
उत्तर. C. राजस्थान
Explanation: राजस्थान सरकार ने गुर्जर सहित 5 जातियों को 5 प्रतिशत आरक्षण का प्रावधान करने वाला विधेयक विधानसभा में पारित कर दिया.

9. राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने 12 फरवरी 2019 को संसद के केंद्रीय हॉल में भारत के किस पूर्व प्रधानमंत्री के चित्र का अनावरण किया?
A. इंद्रकुमार गुज़राल
B. अटल बिहारी वाजपेयी
C. विश्वनाथ प्रताप सिंह
D. चौधरी चरण सिंह
उत्तर. B. अटल बिहारी वाजपेयी
Explanation: राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने 12 फरवरी 2019 को संसद के केंद्रीय हॉल में भारत के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के चित्र का अनावरण किया. अटल बिहारी वाजपेयी का जन्म 25 दिसम्बर 1924 को मध्य प्रदेश के ग्वालियर में हुआ था.

10. प्रसिद्ध भारतीय इतिहासकार संजय सुब्रमण्यम को हाल ही में किस देश का प्रतिष्ठित पुरस्कार डैन डेविड पुरस्कार प्रदान किया गया.
A. भारत
B. इजराइल
C. नेपाल
D. चीन
उत्तर. B. इज़राइल 
Explanation: प्रसिद्ध भारतीय इतिहासकार संजय सुब्रमण्यम को हाल ही में इजराइल का प्रतिष्ठित पुरस्कार डैन डेविड पुरस्कार प्रदान किया गया.
Budget-current-affairs-2019-february.

Thursday, February 14, 2019

टॉप हिन्दी करेंट अफेयर्स 14 फरवरी 2019

आज के टॉप 10 में करेंट अफेयर्स में आप सभी का स्वागत है. ये महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तरी किसी भी परीक्षा में पूछा जा सकता है.मैं, आप सभी के स्वर्णिम भविष्य की कामना करता हूँ.

1. प्रधानमंत्री मोदी ने हाल ही में उत्तर भारत में किस स्थान पर ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज तथा 510 बिस्तर वाला अस्पताल देश को समर्पित किया?
A. मेरठ
B. लुधियाना
C. फरीदाबाद
D. शिमला
उत्तर. C. फरीदाबाद 
Explanation: प्रधानमंत्री मोदी ने हरियाणा के फरीदाबाद में ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज तथा 510 बिस्तर वाला अस्पताल देश को समर्पित किया. इससे क्षेत्रवासियों को बेहतर चिकित्सा सुविधा प्राप्त हो सकेगी.

2. हाल ही में किस राज्यसभा द्वारा पारित किये गये संशोधन विधेयकों के अनुसार अब पंचायतीराज और स्थानीय निकायों के चुनाव लड़ने के लिए शैक्षणिक योग्यता की अनिवार्यता खत्म कर दी गई है?
A. उत्तर प्रदेश
B. हरियाणा
C. राजस्थान
D. मध्य प्रदेश
उत्तर. C. राजस्थान 
Explanation: राजस्थान विधानसभा में हाल ही में पंचायतीराज संशोधन विधेयक और नगरपालिका संशोधन विधेयक पारित कर दिए गए. इन संशोधन विधेयकों के अनुसार अब पंचायतीराज और स्थानीय निकायों के चुनाव लड़ने के लिए शैक्षणिक योग्यता की अनिवार्यता खत्म कर दी गई है.

3. नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (कैग) की रिपोर्ट के मुताबिक, किस मंत्रालय ने वित्त वर्ष 2017-18 के दौरान संसद की पूर्वानुमति के बिना 1,156.80 करोड़ रुपये अधिक खर्च किए हैं?
A. गृह मंत्रालय
B. रक्षा मंत्रालय
C. वित्त मंत्रालय
D. इस्पात मंत्रालय
उत्तर. C. वित्त मंत्रालय 
Explanation: नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (कैग) की रिपोर्ट के मुताबिक, वित्त मंत्रालय ने वित्त वर्ष 2017-18 के दौरान संसद की पूर्वानुमति के बिना 1,156.80 करोड़ रुपये अधिक खर्च किए हैं. इस रिपोर्ट में कहा गया है कि वित्त मंत्रालय सभी मंत्रालयों/विभागों पर वित्तीय अनुशासन लागू करने के लिए एक प्रभावी तंत्र तैयार करे जिससे ऐसी गंभीर खामियों को फिर से ना दोहराया जाए.

4. निम्नलिखित में किस संस्थान द्वारा विश्व सतत् विकास शिखर सम्मेलन-2019 का आयोजन नई दिल्ली में किया जा रहा है?
A. TERI
B. NIIT
C. IIT
D. MDU
उत्तर. A. TERI
Explanation: नई दिल्ली में विश्व सतत् विकास शिखर सम्मेलन-2019 का आयोजन किया जा रहा है. इस शिखर सम्मेलन का आयोजन भारत के अग्रणी विचार मंच ऊर्जा और संसाधन संस्थान (TERI) द्वारा किया जा रहा है.

5. वस्त्र मंत्रालय द्वारा हाल ही में किस स्थान पर वस्त्र उद्योग क्षेत्र के सूक्ष्म, लघु व मध्यम उद्यमों के लिए ‘आउटरीच’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया?
A. पटना
B. नई दिल्ली
C. लखनऊ
D. रायगढ़
उत्तर. B. नई दिल्ली 
Explanation: वस्त्र मंत्रालय द्वारा नई दिल्ली में वस्त्र उद्योग क्षेत्र के सूक्ष्म, लघु व मध्यम उद्यमों के लिए ‘आउटरीच’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने हितधारकों को समर्थन व सहयोग प्रदान करने के लिए 100 दिनों के परस्पर बातचीत कार्यक्रम की घोषणा की थी.

6. ग्लोबल इकोलॉजी ऐंड बायोजियोग्राफी में छपे अध्ययन के मुताबिक, पृथ्वी पर कितने प्रतिशत कशेरुकी जीवों (स्तनधारी, उभयचर और सरीसृप) की मौत के लिए इंसान सीधे तौर पर ज़िम्मेदार हैं?
A. 30 प्रतिशत
B. 28 प्रतिशत
C. 25 प्रतिशत
D. 40 प्रतिशत
उत्तर. B. 28 प्रतिशत
Explanation: ग्लोबल इकोलॉजी ऐंड बायो-जियोग्राफी में छपे अध्ययन के मुताबिक, पृथ्वी पर 28 प्रतिशत कशेरुकी जीवों (स्तनधारी, उभयचर और सरीसृप) की मौत के लिए इंसान सीधे तौर पर ज़िम्मेदार हैं. वैज्ञानिकों ने इसके लिए 1970-2018 के बीच अमेरिका, एशिया, यूरोप में करीब 42,000 जीवों की मौत का अध्ययन किया जिसमें सामने आया कि 72 प्रतिशत जीवों की मौत प्राकृतिक कारणों के चलते हुई.

7. हॉन्ग-कॉन्ग यूनिवर्सिटी के अध्ययन के मुताबिक, रात में कितने घंटे से कम नींद लेने के कारण डीएनए को नुकसान होने के साथ-साथ शरीर में डीएनए रिपेयर की क्षमता भी प्रभावित हो सकती है?
A. सात घंटे
B. दो घंटे
C. तीन घंटे
D. इनमें से कोई नहीं
उत्तर. A. सात घंटे
Explanation: हॉन्ग-कॉन्ग यूनिवर्सिटी के अध्ययन के मुताबिक, रात में सात घंटे से कम नींद लेने के कारण डीएनए को नुकसान होने के साथ-साथ शरीर में डीएनए रिपेयर की क्षमता भी प्रभावित हो सकती है.

8. भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने विभिन्न बैंकिंग नियमों का उल्लंघन करने पर इलाहाबाद बैंक, बैंक ऑफ महाराष्ट्र, एचडीएफसी बैंक और कोटक महिंद्रा बैंक समेत कितने बैंकों पर जुर्माना लगाया है?
A. दस
B. चार
C. सात
D. इनमें से कोई नहीं
उत्तर. C. सात
Explanation: भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने विभिन्न बैंकिंग नियमों का उल्लंघन करने पर इलाहाबाद बैंक, बैंक ऑफ महाराष्ट्र, एचडीएफसी बैंक और कोटक महिंद्रा बैंक समेत सात बैंकों पर जुर्माना लगाया है.

9. निम्नलिखित में से किसे हाल ही में अफ़्रीकी संघ का अध्यक्ष बनाया गया है?
A. सिरिल रेम्फोजा
B. डेविड बेवोन
C. अब्देल फतह अल-सीसी
D. अल-बदर हमीज़ रज़ा
उत्तर. C. अब्देल फतह अल- सीसी
Explanation: मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतह अल-सीसी को हाल ही में अफ्रीकी संघ (African Union) का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है.

10. वैज्ञानिकों के अनुसार, जलवायु परिवर्तन और समुद्री जलस्तर बढ़ने के कारण किस वर्ष तक बंगाल टाइगर का आखिरी तटीय गढ़ 'सुंदरवन' नष्ट हो सकता है?
A. वर्ष 2070
B. वर्ष 2020
C. वर्ष 2030
D. वर्ष 2040
उत्तर. A. वर्ष 2070
Explanation: वैज्ञानिकों के अनुसार, जलवायु परिवर्तन और समुद्री जलस्तर बढ़ने के कारण वर्ष 2070 तक बंगाल टाइगर का आखिरी तटीय गढ़ 'सुंदरवन' नष्ट हो सकता है.

current-affairs-2019-january

Wednesday, February 13, 2019

टॉप-10 करेंट अफेयर्स 13 फरवरी 2019

आज के टॉप 10 में करेंट अफेयर्स में आप सभी का स्वागत है. ये महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तरी किसी भी परीक्षा में पूछा जा सकता है. मैं, आप सभी के स्वर्णिम भविष्य की कामना करता हूँ. 

Top-General-knowledge-2019-question.
1. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाल ही में किस राज्य में आयोजित स्वच्छ शक्ति-2019 कार्यक्रम में भाग लिया और स्वच्छ शक्ति पुरस्कार प्रदान किये?
A. हरियाणा
B. झारखंड
C. ओडिशा
D. सिक्किम
उत्तर. A. हरियाणा 
Explanation: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 12 फरवरी 2019 को हरियाणा में कुरुक्षेत्र का दौरा किया. उन्होंने स्वच्छ शक्ति-2019 में हिस्सा लिया तथा हरियाणा में कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया.

2. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किस स्थान का दौरा किया और अक्षयपात्र फाउंडेशन के तहत 300 करोड़वीं थाली में खाना परोसा?
A. आगरा
B. लखनऊ
C. वृंदावन
 D. मेरठ
उत्तर. C. वृंदावन 
Explanation: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 11 फरवरी 2019 को वृंदावन (उत्तर प्रदेश) का दौरा किया और अक्षयपात्र फाउंडेशन के तहत 300 करोड़वीं थाली में खाना परोसा. अक्षयपात्र फाउंडेशन देश में लाखों बच्चों को मिड डे मील मुहैया कराता है.

3. हाल ही में किस सरकारी इमारत में पूर्व प्रधानमंत्री दिवंगत अटल बिहारी वाजपेयी की आदमकद ऑयल पेंटिंग का अनावरण किया गया?
A. लाल किले का प्रांगण
B. संसद का केंद्रीय कक्ष
C. राष्ट्रीय संग्रहालय
D. दिल्ली सचिवालय
उत्तर. B. संसद का केंद्रीय कक्ष
Explanation: राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने संसद के केंद्रीय कक्ष में पूर्व प्रधानमंत्री दिवंगत अटल बिहारी वाजपेयी की आदमकद ऑयल पेंटिंग का अनावरण किया. राष्ट्रपति ने यह चित्र बनाने वाले चित्रकार कृष्ण कन्हाई को सम्मानित भी किया.

4. बजट 2019 में घोषित किसान सम्मान निधि योजना के तहत छोटे किसानों को सालभर में कितनी राशि का आय समर्थन दिया जायेगा?
A. 6000 रुपये
B. 8000 रुपये
C. 9000 रुपये
D. 10,000 रुपये
उत्तर. A. 6000 रूपये
Explanation: लोकसभा ने वित्त वर्ष 2019-20 के पहले चार महीने के लिए लेखानुदान माँगों तथा उनसे जुड़े विनियोग विधेयक को 11 फरवरी 2019 को ध्वनिमत से पारित कर दिया. इसमें घोषित किसान सम्मान निधि योजना के तहत छोटे किसानों को सालभर में 6000 रुपये आय समर्थन भी शामिल है.

5. निम्नलिखित में से किस भारतीय इतिहासकार को इज़राइल के प्रसिद्ध डेन डेविड पुरस्कार के लिए चुना गया है?
A. मनीष गोस्वामी
B. अरविन्द गायकवाड़
C. विपिन नारायणदास
D. संजय सुब्रमण्यम
उत्तर. D. संजय सुब्रमण्यम
Explanation: भारतीय इतिहासकार संजय सुब्रमण्यम को इज़राइल के प्रतिष्ठित डेन डेविड पुरस्कार के लिए चुना गया है. उन्होंने वृहत इतिहास में अपने काम के लिए ‘अतीतकालीन आयाम’ श्रेणी में यह अवॉर्ड जीता है.

6. निम्नलिखित में से किस देश द्वारा प्रत्येक वर्ष 20,000 पाकिस्तानी छात्रों को स्कॉलरशिप दिये जाने की घोषणा की गई है?
A. भारत
B. अमेरिका
C. रूस
D. चीन
उत्तर. D. चीन
Explanation: चीन द्वारा जारी जानकारी के अनुसार हर साल पाकिस्तान के करीब 20,000 छात्रों कोस्कॉलरशिप दी जाएगी. पाकिस्तान में चीन के राजदूत याओ जिंग ने कहा कि इससे दोनों देशों के लोगों के बीच संपर्क व संचार बढ़ेगा और पीढ़ी दर पीढ़ी दोनों देशों के रिश्ते अधिक मज़बूत होंगे.

7. हाल ही में मानव संसाधन विकास मंत्रालय ने मिथिलाक्षर के संरक्षण हेतु किस स्थान पर पांडुलिपि केंद्र की स्थापना करने की घोषणा की है?
A. पटना
B. छपरा
C. दरभंगा
D. मुजफ्फरपुर
उत्तर. C. दरभंगा
Explanation: केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्रालय द्वारा जारी जानकारी के अनुसार मैथिली भाषा अथवा मिथिलाक्षर के संरक्षण, संवर्धन और विकास के लिए दरभंगा में पांडुलिपि केंद्र की स्थापना होगी.

8. केंद्र सरकार के कार्मिक मामलों के मंत्रालय द्वारा जारी आदेश के अनुसार, निम्नलिखित में से किसे सार्वजनिक क्षेत्र के केनरा बैंक का कार्यकारी निदेशक बनाया गया है?
A. मणिमेखलई
B. आर. कृष्णन
C. जेवई लेखराजन
D. अरुण गोवलिकर
उत्तर. A. मणिमेखलई
Explanation: केंद्र सरकार के कार्मिक मामलों के मंत्रालय द्वारा जारी आदेश के अनुसार, मणिमेखलई को सार्वजनिक क्षेत्र के केनरा बैंक का कार्यकारी निदेशक बनाया गया है. इस आदेश के मुताबिक, मणिमेखलई की नियुक्ति फिलहाल तीन साल के लिए की गई है.

9. हाल ही में किस राज्य सरकार ने आगामी वित्त वर्ष में राज्य के 60 लाख बीपीएल परिवारों को 2,000 रुपये आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है?
A. केरल
B. तेलंगाना
C. तमिलनाडु
D. महाराष्ट्र
उत्तर. C. तमिलनाडु 
Explanation: तमिलनाडु सरकार ने आगामी वित्त वर्ष में राज्य के 60 लाख बीपीएल परिवारों को 2,000 रूपये देने की घोषणा की है. मुख्यमंत्री ई.के.पलनीसामी ने कहा कि चक्रवाती तूफान 'गज' व सूखे के मद्देनज़र यह विशेष सहायता दी जाएगी .जिसके लिए 1,200 रुपये करोड़ आवंटित किए जाएंगे.

10. हाल ही में मेसाचुसेट्स इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी द्वारा किये गये अध्ययन में समुद्रों के रंग बदलने की बात कही गई है. इस शोध के अनुसार आने वाले समय में ‘ध्रुवीय समुद्रों’ का रंग क्या हो जायेगा?
A. हरा गहरा
B. हरा
C. गुलाबी
D. गहरा गुलाबी
उत्तर. A. हरा गहरा
Explanation: अमेरिका की मेसाचुसेट्स इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी (एमआईटी) द्वारा प्रकाशित रिपोर्ट के अनुसार ग्लोबल वार्मिंग के कारण विश्व भर में समुद्रों का रंग बदल रहा है. उपोष्णकटिबंधीय (सबट्रॉपिक्स) जैसे इलाकों में पड़ने वाले समुद्रों का रंग 'गहरा नीला' और ध्रुवीय समुद्रों का रंग 'गहरा हरा' हो जाएगा.
Top-general-knowledge-2019-budget.

Tuesday, February 12, 2019

टॉप 10 हिन्दी करेंट अफेयर्स 12 फरवरी 2019

आज के टॉप 10 में करेंट अफेयर्स में आप सभी का स्वागत है. ये महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तरी किसी भी परीक्षा में पूछा जा सकता है.  मैं, आप सभी के स्वर्णिम भविष्य की कामना करता हूँ. 

Top-current-affairs-2019-february
1. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाल ही में पूर्वोत्तर भारत के किस राज्य में से-ला सुरंग का शिलान्यास किया है.जिससे सेना को दुर्गम क्षेत्रों में आवाजाही में आसानी होगी?
A. असम
B. त्रिपुरा
C. नागालैंड
D. अरुणाचल प्रदेश
उत्तर. D. अरूणाचल प्रदेश 
Explanation: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अरुणाचल प्रदेश, असम और त्रिपुरा की अपनी यात्रा के क्रम में 09 फरवरी 2019 को ईटानगर पहुंचे. उन्होंने ईटानगर में नए ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट और से-ला टनल का शिलान्यास किया.

2. जम्मू-कश्मीर प्रशासन ने लद्दाख को पृथक मंडल घोषित किया है. अब इस राज्य में कितनी प्रशासनिक इकाइयां हो जायेंगी?
A. 3
B. 4
C. 5
D. 6
उत्तर. A. 3
Explanation: जम्मू-कश्मीर प्रशासन ने हाल ही में लद्दाख को कश्मीर से पृथक करते हुए उसे एक अलग डिवीज़न अथवा मंडल घोषित किया है. इस घोषणा से अब राज्य में तीन प्रशासनिक इकाइयाँ जम्मू, कश्मीर और लद्दाख कार्यरत हो जायेंगी.

3. भारतीय वायुसेना को हाल ही में अमेरिका से कौन से हेलिकॉप्टरों की पहली खेप प्राप्त हुई है?
A. राफ्टर
B. चिनूक
C. अपाचे
D. डेलोयट
उत्तर. B. चिनूक
Explanation: अमेरिकी एयरोस्पेस कंपनी बोईंग ने 10 फरवरी 2019 को भारतीय वायुसेना के लिए चार चिनूक सैन्य हेलिकॉप्टरों की आपूर्ति गुजरात में मुंद्रा बंदरगाह पर की. भारत को कुल 15 और चिनूक हेलिकॉप्टर प्राप्त होंगे.

4. प्रधानमंत्री द्वारा हाल ही में शिलान्यास की गई बरौनी-गुवाहाटी गैस पाइप लाइन की लम्बाई क्या है?
A. 468 किलोमीटर
B. 729 किलोमीटर
C. 922 किलोमीटर
D. 146 किलोमीटर
उत्तर. B. 729 किलोमीटर 
Explanation: प्रधानमंत्री ने नुमालीगढ़ में एनआरएल बायो-रिफाइनरी तथा 729 किलोमीटर लंबी बरौनी-गुवाहाटी गैस पाइप लाइन का शिलान्यास किया. यह पाइप लाइन बिहार, पश्चिम बंगाल, सिक्किम और असम से होकर गुजरेगी.

5. किस पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान को 2019 विश्व कप के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम के सहायक कोच नियुक्त किया गया हैं?
A. स्टीव स्मिथ
B. रिकी पॉन्टिंग
C. मार्क टेलर
D. माइकल क्लार्क
उत्तर. B. रिकी पॉन्टिंग
Explanation: पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान रिकी पॉन्टिंग 2019 विश्व कप के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम के सहायक कोच नियुक्त किए गए हैं. 3 बार विश्व कप जीतने वाले पॉन्टिंग वर्ष 2017 और वर्ष 2018 में ऑस्ट्रेलियाई टी-20 टीम में सहायक कोच की भूमिका निभा चुके हैं.

6. हाल ही में कपड़ा मंत्रालय द्वारा रेशम कीट के बीज के क्षेत्र में गुणवत्ता प्रमाणन के लिए किस नाम से मोबाइल एप्लिकेशन लॉन्च किया गया?
A. एम-रेशम
B. ई-कोकून
C. कीट-मोबी
D. बेस्ट बीट्स
उत्तर. B. ई-कोकून
Explanation: हाल ही में कपड़ा मंत्रालय द्वारा रेशम कीट के बीज के क्षेत्र में गुणवत्ता प्रमाणन के लिए ई-कोकून नाम से मोबाइल एप्लिकेशन लॉन्च किया गया है.

7. संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) की राजधानी अबू धाबी ने अरबी और अंग्रेजी के बाद किस भाषा को न्यायालय में इस्तेमाल के लिए तीसरी आधिकारिक भाषा के रूप में शामिल कर लिया है?
A. हिन्दी
B. पंजाबी
C. भोजपुरी
D. उर्दू
उत्तर. A. हिन्दी
Explanation: संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) की राजधानी अबू धाबी में न्यायालय में इस्तेमाल के लिए अंग्रेज़ी और अरबी के अलावा हिंदी तीसरी आधिकारिक भाषा बन गई है.

8. किस देश की यूनिवर्सिटी एमआईटी के अध्ययन के मुताबिक, ग्लोबल वॉर्मिंग के कारण 21वीं सदी के अंत तक दुनिया के 50% से अधिक समुद्रों का रंग बदल जाएगा?
A. अमेरिका
B. भारत
C. ऑस्ट्रेलिया
D. कनाडा
उत्तर. A. अमेरिका 
Explanation: अमेरिकी यूनिवर्सिटी एमआईटी के अध्ययन के मुताबिक, ग्लोबल वॉर्मिंग के कारण 21वीं सदी के अंत तक दुनिया के 50% से अधिक समुद्रों का रंग बदल जाएगा. बतौर अध्ययन, उपोष्णकटिबंधीय (सबट्रॉपिक्स) जैसे इलाकों में पड़ने वाले समुद्रों का रंग 'गहरा नीला' और ध्रुवीय समुद्रों का रंग 'गहरा हरा' हो जाएगा.

9. न्यूज़ीलैंड के खिलाफ 10 फरवरी 2019 को हैमिल्टन में तीसरा मैच खेलने के साथ पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी कितने टी-20 मैच खेलने वाले पहले भारतीय क्रिकेटर बन गए हैं?
A. 200 टी-20
B. 150 टी-20
C. 400 टी-20
D. 300 टी-20
उत्तर. D. 300 टी-20
Explanation: न्यूज़ीलैंड के खिलाफ 10 फरवरी 2019 को हैमिल्टन में तीसरा मैच खेलने के साथ पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी 300 टी-20 मैच खेलने वाले पहले भारतीय क्रिकेटर बन गए.

10. रियो ओलंपिक्स रजत विजेता बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु ने चीनी स्पोर्ट्स ब्रैंड ली निंग के साथ कितने साल के लिए 50 करोड़ रुपये की स्पॉन्सरशिप डील साइन की है?
A. 7 साल
B. 10 साल
C. 4 साल
D. 5 साल
उत्तर. C. 4 साल
Explanation: रियो ओलंपिक्स रजत विजेता बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु ने चीनी स्पोर्ट्स ब्रैंड ली निंग के साथ 4 साल के लिए 50 करोड़ रुपये की स्पॉन्सरशिप डील साइन की है.

Top-current-affairs-2019-january.

Monday, February 11, 2019

बजट 2019 व 20 पर जनरल नॉलेज

आज आपको बजट 2019 व 20 से संबंधित टॉप 10 जनरल नॉलेज बताया जा रहा है. ये महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तरी किसी भी परीक्षा में पूछा जा सकता है. मैं, आप सभी के स्वर्णिम भविष्य की कामना करता हूँ.

1. अंतरिम बजट को किस अन्य नाम से भी जाना जाता है?

(a) मिनी बजट

(b) वोट ओन अकाउंट

(c) a और b दोनों

(d) इनमें से कोई नहीं


उत्तर. (c) a और b दोनों 
विवरण: किसी सरकार के अंतिम बजट को अंतरिम बजट या फिर वोट ऑन अकाउंट (Vote On Account) या फिर मिनी बजट की संज्ञा दी जाती है.

2. संविधान के किस अनुच्छेद में बजट की बात कही गयी है?

(a) अनुच्छेद 280

(b) अनुच्छेद 110

(c) अनुच्छेद 360

(d) अनुच्छेद 112


उत्तर. (d)  अनुच्छेद 112
विवरण: भारतीय संविधान के अनुच्छेद 112 में व्यवस्था है कि सरकार संसद में अपने आय और व्यय का लेख जोखा रखे ताकि देश को पता चल सके कि सरकार ने पिछले साल कितना धन खर्च किया और कितना हासिल किया है. इसके साथ ही यह भी बताना होता है कि अगले वित्त वर्ष के लिये आय और व्यय के सम्बन्ध में सरकार की क्या योजना है.

3. बजट 2019-20 में उज्ज्वला योजना के अंतर्गत कितने गैस सिलिंडर बाँटने का लक्ष्य रखा गया है?

(a) 6 करोड़

(b) 10 करोड़

(c) 5 करोड़

(d) 8 करोड़

उत्तर. (d) 8 करोड़ 
विवरण: उज्ज्वला योजना में दिए गए गैस कनेक्शनों की संख्या को 8 करोड़ करने के लक्ष्य रखा गया है. अब तक देश में 6 करोड़ लोगों को उज्ज्वला योजना में गैस कनेक्शन दिए जा चुके हैं.

4. बजट 2019-20 में वित्तीय घाटा जीडीपी के कितने प्रतिशत रहने का लक्ष्य रखा गया है?

(a) 3.1%

(b) 3.5%

(c) 3.4%

(d) 4.4%

उत्तर.  (c) 3.4%
विवरण: बजट 2019-20 में वित्तीय घाटा जीडीपी के 3.4% रहने का अनुमान है जबकि अगले वर्ष इसके 3.1% रहने का अनुमान है.

5. बजट 2019-20 के बारे में कौन सा कथन सत्य नहीं है?

(a) देश में टैक्स रिटर्न भरने वालों की संख्या बढ़कर 6 करोड़ 85 लाख हो गयी है.

(b) ग्रैच्यूटी के भुगतान को 10 लाख से बढ़ाकर 20 लाख रुपये कर दिया गया है.

(c) सरकार ने प्रधानमन्त्री 'किसान सम्मान निधि योजना' शुरू की है. यह योजना 1 जनवरी 2019 से लागू होगी.

(d) रक्षा क्षेत्र के लिए आवंटित राशि पहली बार बजट 3 लाख करोड़ को पार कर गयी है.

उत्तर. (c) सरकार ने प्रधानमन्त्री 'किसान सम्मान निधि योजना' शुरू की है. यह योजना 1 जनवरी 2019 से लागू होगी. 
विवरण: सरकार ने प्रधानमन्त्री किसान सम्मान निधि योजना शुरू की है. यह योजना 1 दिसम्बर 2018 से लागू होगी. इस योजना में 6000 रुपये प्रति वर्ष उन किसानों को दिया जायेगा जिनके पास 2 हेक्टेयर से कम जमीन है. इस योजना पर आने वाला 75 हजार करोड़ का पूरा खर्च केंद्र सरकार उठाएगी. इस योजना से लगभग 12 करोड़ किसानों को फायदा होगा.

6. बजट 2019-20 में सरकार की खर्च की सबसे बड़ी मद कौन सी है?

(a) ऋण अदायगी

(b) रक्षा व्यय

(c) केन्द्रीय योजनाओं पर व्यय

(d) करों एवं शुल्कों में राज्यों का हिस्सा

उत्तर. (d) करों एवं शुल्कों में राज्यों का हिस्सा
विवरण: बजट  2019-20 में सरकार की खर्च की सबसे बड़ी मद 'करों एवं शुल्कों' में राज्यों का हिस्सा है. केंद्र सरकार को 'करों एवं शुल्कों' के रूप में राज्यों को अपने कुल व्यय का 23% खर्च करना पड़ता है.

7. बजट 2019-20 में सरकार की आय प्राप्ति की सबसे बड़ी मद कौन सी है?

(a) वस्तु एवं सेवा कर

(b) निगम कर

(c) उधार एवं अन्य देयताएं

(d) a और b दोनों बराबर हैं.

उत्तर. (d) a और b दोनों बराबर हैं.
विवरण: बजट 2019-20 में सरकार की आय प्राप्ति की सबसे बड़ी मदें वस्तु एवं सेवा कर और निगम कर हैं. इन दोनों मदों से सरकार को 21%-21% आय प्राप्त होती है. इसके बाद आय की सबसे बड़ी मद ‘उधार एवं अन्य देयताएं’ (17%) हैं.

8. निम्न में से कौन सा कथन सही है?

(a) बजट अनुमानों में राजस्व घाटे को सकल घरेलू उत्पाद के 3.4% पर रखने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है.

(b) राजकोषीय घाटे को सकल घरेलू उत्पाद के 3.1% तक रोकने का लक्ष्य रखा गया है.

(c) बजट अनुमानों में प्राथमिक घाटे को सकल घरेलू उत्पाद के 2.1% तक रोकने का लक्ष्य रखा गया है.

(d) उपर्युक्त सभी कथन गलत हैं.

उत्तर. (d) उपर्युक्त सभी कथन गलत हैं.
विवरण: ऑप्शन में दिए गये सभी कथन गलत हैं. सरकार ने बजट अनुमानों में राजस्व घाटे को सकल घरेलू उत्पाद के 2.2 % पर रखने का लक्ष्य निर्धारित किया है. राजकोषीय घाटे को सकल घरेलू उत्पाद के 3.4% तक रोकने का लक्ष्य रखा है और प्राथमिक घाटे को सकल घरेलू उत्पाद के 0.2% तक रोकने का लक्ष्य रखा है.

9. भारत में आयकर किस दर से लगाया जाता है?

(a) अधोगामी दर से

(b) प्रगतिशील दर से

(c) घटती हुई दर से

(d) आनुपातिक दर से

उत्तर. (a)  अधोगामी दर से 
विवरण: भारत में आयकर का निर्धारण अधोगामी दर से किया जाता है. इस दर में शुरुआत में तो कर की दर प्रगतिशील होती है लेकिन फिर एक आय स्तर के बाद यह दर आनुपातिक हो जाती है. अर्थात शुरुआत में सभी करदाताओं से बढती हुई दर से कर लिया जाता है जबकि बाद में कर दी दर सभी के लिए एक समान हो जाती है.
भारत में 10 लाख तक की आय पर कर की दर बढती हुई होती है जबकि 10 लाख रुपये से अधिक की आय पर सिर्फ 30% की दर से कर लगाया जाता है. हालाँकि 50 लाख से अधिक कमाने वालों पर सरकार अधिभार लगाती है.

10. वर्ष 2018 में केंद्र सरकार के द्वारा कुल कितना सेस लगाया जाता था?

(a) 4%

(b) 3.5%

(c) 3%

(d) 0.5%

उत्तर. (a) 4 %
विवरण: भारत में मुख्य रूप से पांच प्रकार के उपकर या सेस लगाये जाते हैं. इनके नाम है; इंफ्रास्ट्रक्चर सेस,एजुकेशन सेस,स्वच्छ भारत सेस, कृषि कल्याण सेस और हेल्थ एंड एजुकेशन सेस.इन सभी उपकारों की दरों को जोड़ने के बाद उपकार की कुल दर 4% हो गयी है
Top-General-knowledge-2019-question

Sunday, February 10, 2019

टॉप 50 हिन्दी करेंट अफेयर्स फरवरी 2019

टॉप हिन्दी करेंट अफेयर्स 10 फरवरी तक के आपको एक पंक्ति शीर्षक से नए रूप में प्रस्तुत कर रहा है. ये महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तरी विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में पूछे जा सकते हैं। मैं, आप सभी के स्वर्णिम भविष्य की कामना करता हूँ. मेहनत अगर जारी है तो समझो जीत आपकी पक्की है. 

Top-current-affairs-2019-january.
 1. राजस्थान सरकार ने स्वतंत्रता सेनानियों की पेंशन बढ़ाकर कितने रुपये प्रति माह करने की घोषणा की है?
उत्तर. 25000 प्रति माह

2. हाल ही में किस सरकार ने संकरी जगहों के लिए 16 बाइक ऐम्बुलेंस लॉन्च की हैं?
उत्तर. दिल्ली सरकार 

3. आरबीआई ने छोटे और सीमांत किसानों को बिना गारंटी मिलने वाले कृषि ऋण की सीमा बढ़ाकर कितने लाख रुपये कर दी है?
उत्तर. 1.6 लाख रुपये 

4. संसद भवन के सेंट्रल हॉल में किस दिवंगत पूर्व प्रधानमंत्री की आदमकद प्रतिमा 12 फरवरी को लगाई जाएगी?
उत्तर. अटल बिहारी वाजपेयी

5. अंतरराष्ट्रीय बौद्धिक संपदा (आईपी) सूचकांक में भारत आठ स्थानों की छलांग के साथ कितने पायदान पर पहुंच गया?
उत्तर. 36 वें

6. अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने किन्हें हाल ही में विश्व बैंक के अध्यक्ष पद के लिए मनोनीत किया है?
उत्तर. डेविड मल्पस

7. वह स्थान जहां परमाणु टेक-2019 सम्मेलन आयोजित किया गया?
उत्तर. नई दिल्ली 

8. प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ कितनी भूमि तक के किसान को योजना का लाभ दिया जायेगा?
उत्तर. दो हेक्टेयर अथवा इससे कम

9. उत्तर प्रदेश बजट 2019-20 में बुंदेलखंड, विंध्य क्षेत्र और पानी के संकट से जूझ रहे गांवों में पाइप पेयजल योजना के लिए कितनी राशि आवंटित की गई  है?
उत्तर. 3000 करोड़ रुपये 

10. वर्ष 2019-20 का बजट पेश करते हुए शहरों में कान्हा गोशाला के लिए कितने करोड़ रुपये के बजट की घोषणा की गई?
उत्तर. 200 करोड़ रुपये 

11.  किस राज्य द्वारा पेश बजट में प्रत्येक दुल्हन को 1 तोला सोना दिए जाने की घोषणा की गई है?
उत्तर. असम

12. केंद्र सरकार द्वारा पोंजी स्कीमों पर पूरी तरह से रोक लगाने के उद्देश्य से लाया गया कौन-सा विधेयक है?
उत्तर. अनियंत्रित जमा योजना निरोधक विधेयक -2018

13. सिनेमेटोग्राफ संशोधन विधेयक, 2019 के अनुसार पायरेसी और कॉपीराइट मामलों का उल्लंघन करने पर कितने साल की सज़ा हो सकती है?
उत्तर. तीन साल 

14.  वह स्थान जहां हाल ही में एशिया एलपीजी सम्मेलन आरंभ किया गया है?
उत्तर. नई दिल्ली 

15. किस राज्य ने हाल ही में कालिया छात्रवृत्ति योजना-2019 शुरू की है?
उत्तर. ओड़िशा 

16. वह राजनेता जिसने हाल ही में बाढ़ में लोगों को बचाने वाले केरल के मछुआरों को शांति का नोबेल पुरस्कार दिए जाने की सिफारिश की है?
उत्तर. शशि थरूर

17. गवर्नर शक्तिकांत दास के कार्यकाल की पहली मौद्रिक नीति समीक्षा में आरबीआई ने ब्याज दरों में कितना प्रतिशत की कटौती की है?
उत्तर. 0.25%

18. वह टीम जिसने वर्ष 2019 का रणजी ट्रॉफी खिताब जीता है?
उत्तर. विदर्भ

19 . किस राज्य सरकार ने हाल ही में महिलाओं के वर्जिनिटी टेस्ट को अपराध घोषित करने के प्रस्ताव को मंजूरी प्रदान की है?
उत्तर. महाराष्ट्र सरकार 

20. किसे हाल ही में नागरिक उड्डयन सचिव नियुक्त किया गया है?
उत्तर. प्रदीप सिंह खरोला

21. किस राज्य सरकार ने वर्ष 1984 में कानपुर में हुए सिख विरोधी दंगों को लेकर विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया है?
उत्तर. उत्तर प्रदेश सरकार 

22. रूस के अनुसार वर्ष 2021 तक सतह से लक्ष्य भेदने में सक्षम कितने नए मिसाइल सिस्टम लॉन्च करने की योजना है?
उत्तर. दो

23. किस राज्य सरकार ने 'एस्मा' कानून लागू करते हुए अपने कर्मचारियों द्वारा हड़ताल पर 6 महीने तक रोक लगा दी है?
उत्तर. उत्तर प्रदेश सरकार 

24. नमामि गंगे कार्यक्रम के तहत कुल कितने सीवरेज आधारभूत ढांचे संबंधी परियोजनाओं को मंजूरी दी गई है?
उत्तर. 136

25. पेट्रोलियम सचिव एम.एम. कुट्टी के अनुसार 2.25 करोड़ टन खपत के साथ दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा एलपीजी उपभोक्ता देश बन गया है?
उत्तर. भारत

26. इसरो द्वारा हाल ही में लॉन्च किये गये 40वें संचार उपग्रह का नाम है?
उत्तर. जीसैट-31

27. किस राज्य ने डॉल्फिन की एक प्रजाति को राज्य का राजकीय जलीय जीव घोषित किया है?
उत्तर. पंजाब 

28. वैज्ञानिकों द्वारा हाल ही में जारी जानकारी के अनुसार चुंबकीय उत्तरी ध्रुव कनाडा से किस देश की ओर खिसक रहा है?
उत्तर. रूस

29. किस सरकारी मिशन का लाभ समाज के सबसे कमजोर वर्ग तक पहुंचाने के लिए ‘शहरी समृद्धि उत्सव’ का शुभारंभ किया गया है?
उत्तर. दीनदयाल अंत्योदय मिशन

30. राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा जयपुर, कोटा तथा अलवर में 11-12 फरवरी के दौरान किस नाम से आपदा राहत अभ्यास का प्रदर्शन किया जायेगा?
उत्तर. राहत

31.  राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद 06 फरवरी 2019 को देश के जाने माने कितने कलाकारों को वर्ष 2017 के संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार प्रदान करेंगे?
उत्तर. 42

32.  सरकारी आंकड़ों के अनुसार, वित्त वर्ष 2018-19 की अप्रैल-दिसंबर अवधि के दौरान देश का राजकोषीय घाटा कितने लाख करोड़ रुपये रहा जो बजट में निर्धारित लक्ष्य का 112.4% है?
उत्तर. 7.01 लाख करोड़ रुपये 

33.  केंद्र सरकार ने नियमों में बदलाव कर महिलाओं को खदानों में ज़मीन के नीचे सुबह 6 बजे से शाम कितने बजे तक नौकरी करने की अनुमति दी है?
उत्तर. 7 बजे तक

34.  मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ के अनुसार, 'वचन-पत्र' के वादों पर अमल करते हुए उन्होंने राज्य सरकार द्वारा पोषित उद्योगों में कितने प्रतिशत रोज़गार स्थानीय लोगों को देना अनिवार्य कर दिया है?
उत्तर. 70%

35.  कनाडाई प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने राजनीतिक, आर्थिक व मानवीय संकट से ग्रस्त वेनेज़ुएला को कितने करोड़ रुपये की मदद का घोषणा किया है?
उत्तर. 286 करोड़ रुपये 

37. अमेरिकी प्रतिबंधों से बचने के लिए यूरोपियन देशों ने ईरान के साथ व्यापार हेतु किस नाम से पेमेंट चैनल का गठन किया है?
उत्तर. इंस्टैक्स

38. नासा की हबल दूरबीन द्वारा खोजी गई बौनी  आकाशगंगा का नाम क्या है?
उत्तर. बेदिन-1

39. अमेरिकी डेमोक्रेटिक पार्टी की वह हिन्दू महिला उम्मीदवार जिसने वर्ष 2020 के राष्ट्रपति चुनाव लड़ने की घोषणा की है?
उत्तर. तुलसी गेबार्ड

40.  केरल में किस कीटनाशक के खिलाफ चलाये जा रहे आंदोलन को हाल ही में समाप्त करने की घोषणा कर दी गई है?
उत्तर. एंडोसल्फान

41.  पूरी दुनिया में विश्व आर्द्रभूमि दिवस किस दिन मनाया जाता है?
उत्तर. 02 फरवरी 

42.  इंग्लैंड के खिलाफ एंटीगुआ टेस्ट में धीमी गति से ओवर फेंकने को लेकर आईसीसी ने मेज़बान विंडीज़ के कप्तान जेसन होल्डर पर कितने टेस्ट का बैन लगाया है?
उत्तर. एक टेस्ट 

43. नागरिकता (संशोधन) विधेयक 2019 के विरोध में किस मणिपुरी फिल्मकार ने अपना पद्मश्री पुरस्कार लौटा दिया है?
उत्तर. अरिबम श्याम शर्मा 

44. आईसीसी की ताज़ा महिला वनडे बल्लेबाज़ी रैंकिंग में 3 स्थान की छलांग लगाकर किस भारतीय ओपनर ने पहला स्थान हासिल कर लिया है?
उत्तर. स्मृति मंधाना

46. विश्व कैंसर दिवस किस दिन को मनाया जाता है?
उत्तर. 04 फरवरी 

47. वह महिला क्रिकेटर जो 100 अंतरराष्ट्रीय टी-20 मैच खेलने वाली पहली एशियाई महिला क्रिकेटर बनीं हैं?
उत्तर. सना मीर (पाकिस्तान) 

48.  देश के 22वें अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) की स्थापना हरियाणा में किस स्थान पर की जाएगी?
उत्तर. रेवाड़ी

49.  सरकार द्वारा किन्हें हाल ही में सीबीआई का निदेशक नियुक्त किया गया है?
उत्तर. ऋषि कुमार शुक्ला

50. किस स्थान पर प्रधानमंत्री मोदी ने भारत में 3000-4000 मीटर की ऊंचाई पर निर्मित, लगभग 335 किमी लंबी इस ट्रांसमिशन लाइन का उद्घाटन किया?
उत्तर. लदाख
Top-current-affairs-december-2018