1. हाल ही में उत्तर प्रदेश का राज्यपाल किसे नियुक्त किया गया है?
a. लालजी टंडन
b. जगदीप धनगढ़
c. फागू चौहान
d. आनंदी बेन
उत्तर. d. आनंदी बेन
गुजरात की पूर्व मुख्यमंत्री और मध्य प्रदेश की राज्यपाल आनंदी बेन पटेल को उत्तर प्रदेश का नया राज्यपाल बनाया गया है. वह राम नाईंक का जगह लेंगी. आनंदी बेन यूपी की पहली महिला राज्यपाल हैं.इससे पहले 1947 से 1949 के बीच सरोजनी नायडू तत्कालीन संयुक्त राज्य की राज्यपाल थीं.
2. हाल ही में लालजी टंडन को किस राज्य का राज्यपाल नियुक्त किया गया है?
a. बिहार
b. राजस्थान
c. कर्नाटक
d. मध्यप्रदेश
उत्तर. d. मध्यप्रदेश
बिहार के राज्यपाल लालजी टंडन को मध्य प्रदेश का नया राज्यपाल बनाया गया है. पिछले साल अगस्त में इन्हें बिहार का राज्यपाल का पदभार सौंपा गया था. लालजी टंडन बीजेपी के वरिष्ठ नेता रहे हैं.
3. हाल ही में 81 साल की आयु में किस वरिष्ठ कांग्रेसी नेता का निधन हो गया है?
a. नारायण दत्त तिवारी
b. गुरुदास कामत
c. शीला दीक्षित
d. सोमनाथ चट्टर्जी
उत्तर. c. शीला दीक्षित
तीन बार दिल्ली की मुख्यमंत्री रहीं वरिष्ठ कांग्रेस नेता शीला दीक्षित (81) का शनिवार को निधन हो गया. वह लंबे अरसे से बीमार थीं और उनकी तीन बार बाईपास सर्जरी हो चुकी थी. शीला दीक्षित का जन्म पंजाब के कपूरथला में हुआ था.उन्होंने मिरांडा हाउस कॉलेज से मास्टर्स ऑफ आट् र्स किया था.
a. 200 मीटर
b. 400 मीटर
c. 500 मीटर
d. 300 मीटर
उत्तर. b. 400 मीटर
हिमा दास ने 400 मीटर की रेस 52.09 सेकेंड में निकालकर पांचवा स्वर्ण पदक जीत लिया. हिमा दास ने पहला गोल्ड मैडल पोलैंड में 200 मीटर में, दूसरा गोल्ड पोलैंड के कुटनो में, 13 जुलाई को तीसरा गोल्ड चेक गणराज्य के क्लादनो में, चौथा पिछले बुधवार को चेक गणराज्य के ताबोर में जीता.
5. प्रेजिडेंट कप मुक्केबाज़ी में स्वर्ण पदक जीतने वाले पहले भारतीय मुक्केबाज कौन बनें?
a. शिव थापा
b. विजेन्द्र सिंह
c. नीरज गोयत
d. विकास कृष्ण
उत्तर. a. शिव थापा
शिव थापा कजाकिस्तान के अस्ताना में प्रेजिडेंट कप टूर्नामेंट के फाइनल में वॉकओवर मिलने के बाद स्वर्ण पदक जीतने वाले पहले भारतीय मुक्केबाज बनें. फाइनल में कजाकिस्तान के जाकिर सफीउल्लिन चोट के कारण रिंग में नहीं उतरें. इसलिए बिना खेले ही थापा विजेता घोषित कर दिए गए.
6. हाल ही में बिहार का नया राज्यपाल किसे नियुक्त किया गया है?
a. विद्यासागर राव
b. फागू चौहान
c. रमेश बैस
d. कल्याण सिंह
उत्तर. b. फागू चौहान
उत्तर प्रदेश से छह बार विधायक रहे फागू चौहान को बिहार का नया राज्यपाल नियुक्त किया है. फागू चौहान के पिता खरपत्तू चौहान राजमिस्त्री थे. फागू चौहान का राजनीतिक कैरियर मऊ के घोसी विधानसभा सीट शुरू हुआ था. फागू ने विधायक व मंत्री के रुप में जिले के विकास में बड़ा योगदान दिया है.


No comments:
Post a Comment