current-affairs-30-june-2019.
1. हाल ही में किस देश की सरकार ने एक देश एक राशन कार्ड योजना की घोषणा की ?
a. श्री लंका
b. बांग्लादेश
c. पाकिस्तान
d. भारत
उत्तर. d. भारत
सरकार द्वारा देश में खाद्य पदार्थों पर 1.45 लाख करोड़ रुपये की सब्सिडी दी जा रही है. इसके तहत गरीबों को 2 रुपये प्रति किलो की दर से गेहूं और 3 रुपये प्रति किलो की दर से चावल दिया जा रहा है. लेकिन सभी जरूरतमंद लोग इसका लाभ नहीं ले पा रहे हैं जिसके चलते सरकार ‘एक देश, एक राशन कार्ड योजना’ लेकर आई है.
2. हाल ही में संसद में पेश किये गये आवधिक श्रम बल सर्वेक्षण के अनुसार भारत के किस राज्य में बेरोजगारी दर सबसे अधिक है?
a. मध्य प्रदेश
b. बिहार
c. असम
d. नागालैंड
उत्तर. a. नागालैंड
सरकार ने बेरोज़गारी से संबंधित वर्ष 2017-2018 में किये आवधिक श्रम बल सर्वेक्षण के आँकड़े प्रस्तुत किये हैं, जिनके अनुसार देश में नागालैंड में बेरोज़गारी दर सबसे अधिक 21.4% है, वहीं मेघालय में बेरोज़गारी दर सबसे कम सिर्फ 1.5% है. नागालैंड के बाद दूसरा और तीसरा स्थान क्रमशः गोवा और मणिपुर का है. इस सर्वेक्षण की शुरुआत सरकार द्वारा वर्ष 2017 में की गई.
3. किस राज्य के मुख्यमंत्री ने राज्य के अधिकारियों, ज़िलाधिकारियों और पुलिस अधीक्षकों को हर हाल में सुबह 9 बजे तक दफ्तर पहुंचने का निर्देश दिया है?
a. पंजाब
b. केरल
c. बिहार
d. उत्तर प्रदेश
उत्तर. c. उत्तर प्रदेश
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने निर्देश दिया है कि सभी अधिकारी तत्काल प्रभाव से इसका पालन करें और ऐसा नहीं होने पर उनके खिलाफ कार्रवाई हो सकती है. वे दागी अधिकारियों और कर्मचारियों की छटंनी के लिए पहले ही निर्देश दे चुके हैं.
current-affairs-29-june-2019.
4. आईसीसी ने किस अंतर्राष्ट्रीय संस्था के साथ मिलकर क्रिकेट वर्ल्ड कप 2019 में "वनडेफॉरचिल्ड्रैन" नामक अभियान का आयोजन करने का निर्णय लिया है?
a. सेव द चिल्ड्रन
b. बचपन बचाओ आन्दोलन
c. ओबामा फाउंडेशन
d. यूनिसेफ
उत्तर. d. यूनिसेफ
आईसीसी ने यूनिसेफ के साथ मिलकर क्रिकेट विश्व कप 2019 में "वनडेफॉरचिल्ड्रैन" का आयोजन करने का निर्णय लिया है. "वनडेफॉरचिल्ड्रैन" के एम्बेसडर इंग्लैंड के पूर्व क्रिकेट खिलाड़ी नासीर हुसैन हैं. विश्व कप के 48 मैचों में "वनडेफॉरचिल्ड्रैन" के तहत गतिविधियों का आयोजन किया जायेगा. इससे प्राप्त धनराशी का उपयोग क्रिकेट खेलने वाले देशों में बच्चों की शिक्षा तथा खेल के लिए किया जायेगा. इस प्रतिस्पर्धा का आयोजन 30 मई से 14 जुलाई के बीच किया जायेगा.
5. भारत के पंकज आडवाणी ने 35वीं पुरुष एशियाई स्नूकर चैंपियनशिप में किस देश के थनावत तिरपोंगपैबून को पराजित कर खिताब जीत लिया?
a. नेपाल
b. चीन
c. रूस
d. थाईलैंड
उत्तर. d. थाईलैंड
पंकज आडवाणी ने इस खिताब के साथ ही एकलौते ऐसे खिलाड़ी बन गए हैं जिसने एशियाई और वर्ल्ड चैंपियनशिप के हर प्रारूप में जीत दर्ज की है. वो बिलियर्ड्स और स्नूकर दोनों ही खेलों में ऐसा करने वाले एकलौते खिलाड़ी बन गए हैं.
Current Affairs, General Knowledge, Amazing Fact, Important Fact, Historical Fact For Exam, Political Fact For Exam, economical Fact For Exam, Current Affairs 2018, Current Affairs 2019, Current Affairs For SSC, Current Affairs For Banking, Current Affairs For Railway, Current Affairs For UPSC, Current Affairs For State Services, General Science Knowledge, Nda, Cgl, Rbi, All Exam Study, Government Exam Study Material, Next Exam Preparation, Today Current Affairs And General Knowledge


No comments:
Post a Comment