current-affairs-29-july-2019
1. इलेक्ट्रिक वाहनों पर एक अगस्त से कितना जीएसटी लगाया जायेगा?
a. 5 फीसदी
b. 12 फीसदी
c. 18 फीसदी
d. इनमें से कोई नहीं
उत्तर. a. 5 फीसदी
जीएसटी परिषद् ने एक अगस्त से इलेक्ट्रिक वाहनों पर टैक्स 12 से घटाकर 5 फीसदी करने का फैसला लिया है. ई- वाहनों के चार्जर तथा चार्जिंग स्टेशनों पर भी 18 की जगह सिर्फ 5 फीसदी जीएसटी लगेगा. यह कदम पर्यावरण के अनुकूल परिवहन साधनों को प्रोत्साहित करेगा.
2. भारतीय वायुसेना ने अपनी ताकत को बढ़ाते हुए कौन से लड़ाकू हेलिकॉप्टर को अपने बेड़े में शामिल किया?
a. अपाचे
b. एमआई-28 एच
c. यूरोकॉप्टर टाइगर
d. इनमें से कोई नहीं
उत्तर. a. अपाचे
यह 365 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से उड़ान भर सकता है. तथा 16 एंटी टैंक मिसाइल छोड़ने की क्षमता रखता है. यह मल्टी रोल फाइटर हेलिकॉप्टर है. इसे लेजर, इंफ्रारेड व नाइट विजन सिस्टम से लैस किया गया है. अपाचे रुस निर्मित एमआई- 35 हेलिकॉप्टर की जगह लेंगे.
3. पाकिस्तान के कौन से लड़ाकू विमानों की निगरानी अमेरिका करेगा?
a. मिराज- 3
b. एफ-16
c. जेएफ-17
d. इनमें से कोई नहीं
उत्तर. b. एफ-16
एक सप्ताह के भीतर पेंटागन ने 860 करोड़ रुपये के समझौते को मंजूरी दी है. इसके तहत अमेरिका पाकिस्तान के लड़ाकू विमान एफ-16 के प्रोग्राम की 24 घंटे मॉनिटरिंग करेगा. उसके लिए सपोर्टिंग स्टाफ भी मुहैया करवाएगा. यह प्रोग्राम ठेका आधारित होगा.
current-affairs-28-july-2019
4. नीति आयोग के अनुसार, भारत वित्त वर्ष 2020-21 में कितने प्रतिशत से अधिक की आर्थिक वृद्धि दर हासिल करेगा?
a. आठ प्रतिशत
b. दस प्रतिशत
c. तीन प्रतिशत
d. इनमें से कोई नहीं
उत्तर. a. आठ प्रतिशत
नीति आयोग के अनुसार, भारत वित्त वर्ष 2020-21 से आठ प्रतिशत से अधिक की आर्थिक वृद्धि दर हासिल कर लेगा. आयोग के अनुसार, माल एवं सेवा कर (जीएसटी) जैसे संरचनात्मक सुधार अब परिणाम देने लगेंगे.
5. सरकारी बीमा कंपनी LIC ने किस परियोजना के लिए साल 2024 तक 1.25 लाख करोड़ रुपये की ऋण सुविधा देगी?
a. भारतमाला परियोजना
b. सागर परियोजना
c. विद्युत परियोजना
d. स्मार्ट सिटी परियोजना
उत्तर. a. भारतमाला परियोजना
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि LIC सालभर में 25,000 करोड़ रुपये और पांच साल में 1.25 लाख करोड़ रुपये की पेशकश की है. योजना के पहले चरण में 34,800 किलोमीटर का उन्नयन किया जाएगा. परियोजना का वित्तपोषण उपकर, टोल राजस्व, बाजार से कर्ज, निजी क्षेत्र की भागीदारी, बीमा कोष, पेंशन कोष, मसाला बांड और अन्य पहल के जरिये किया जाएगा.
6. किस भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज़ को प्रादेशिक सेना की पैराशूट रेजीमेंट में दो महीने की ट्रेनिंग करने के लिये सेना प्रमुख जनरल बिपिन रावत से अनुमति मिल गयी है?
a. दिनेश कार्तिक
b. पार्थिव पटेल
c. नमन ओझा
d. महेंद्र सिंह धोनी
उत्तर. d. महेंद्र सिंह धोनी
भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को क्रिकेट में उनकी उपलब्धियों के कारण साल 2011 में प्रादेशिक सेना में मानद लेफ्टिनेंट कर्नल की रैंक दी गई थी. धोनी यह सम्मान पाने वाले कपिल देव के बाद दूसरे भारतीय क्रिकेटर हैं. वे सेना के साथ ट्रेनिंग करना चाहते हैं.
Current Affairs, General Knowledge, Amazing Fact, Important Fact, Historical Fact For Exam, Political Fact For Exam, economical Fact For Exam, Current Affairs 2018, Current Affairs 2019, Current Affairs For SSC, Current Affairs For Banking, Current Affairs For Railway, Current Affairs For UPSC, Current Affairs For State Services, General Science Knowledge, Nda, Cgl, Rbi, All Exam Study, Government Exam Study Material, Next Exam Preparation, Today Current Affairs And General Knowledge


No comments:
Post a Comment