भारत के प्रसिद्ध बौद्ध मठों पर सामान्य ज्ञान
1. पहली बार भारत का राष्ट्रीय ध्वज कब फहराया गया था और कहां?
A. 9 अगस्त 1910. गेटवे ऑफ इंडिया, मुंबई
B. 7 अगस्त 1906. इंडिया गेट, दिल्ली
C. 8 अगस्त 1908. लाल किला, दिल्ली
D. 7 अगस्त 1906. पारसी बगान स्क्वायर, कोलकाता
उत्तर. D. 7 अगस्त 1906. पारसी बगान स्कवायर, कोलकाता
2. अंग्रेजों ने भारत पर कितने साल शासन किया था?
A. तकरीबन 100 साल
B. तकरीबन 170 साल
C. तकरीबन 200 साल
D. इनमें से कोई नहीं
उत्तर. C. तकरीबन 200 साल
3. भारत का अंतिम गवर्नर-जनरल कौन था?
A. सी. राजागोपालाचारी
B. लॉर्ड वावेल
C. लॉर्ड माउंटबेटन
D. लॉर्ड वारेन
उत्तर. A. सी. राजागोपालाचारी
4. भारत की आजादी के लिए भारतीय राष्ट्रीय सेना का निर्माण किसने किया था?
A. भगत सिंह
B. मंगल पाण्डेय
C. सुभाष चन्द्र बोस
D. चंद्रशेखर आज़ाद
उत्तर. C. सुभाष चन्द्र बोस
5. लॉर्ड माउंटबेटन ने 15 अगस्त को भारत का स्वतंत्रता दिवस के रूप में क्यों चुना?
A. क्योंकि इसी दिन बर्लिन में नाज़ी हुकुमत समाप्त हुई थी.
B. क्योंकि इस दिन यू.के ने सीरिया को अपने कब्ज़े में किया था.
C. क्योंकि इस दिन यू.के ने लेबनान को अपने कब्ज़े में किया था.
D. क्योंकि इसी दिन जापान के सहयोगी बलों के आत्मसमर्पण की दूसरी सालगिरह थी.
उत्तर. D. क्योंकि इसी दिन जापान के सहयोगी बलों के आत्मसमर्पण की दूसरी सालगिरह थी.
6. भारत के प्रधानमंत्री 15 अगस्त को ध्वज कहां फहराते हैं?
A. इंडिया गेट
B. भारत की संसद
C. दिल्ली का लाल किला
D. भारत का सर्वोच्च न्यायालय
उत्तर. C. दिल्ली का लाल किला
7. भारत का संविधान कब से लागु हुआ था?
A. 15 अगस्त , 1950
B. 26 जनवरी, 1950
C. 15 अगस्त , 1947
D. 26 जनवरी , 1947
उत्तर. B. 26 जनवरी, 1950
8. जवाहरलाल नेहरू ने भारत के प्रधानमंत्री के रूप में कब शपथ ली थी?
A. 11 अगस्त, 1947
B. 13 अगस्त , 1947
C. 15 अगस्त , 1947
D. 16 अगस्त , 1947
उत्तर. C. 15 अगस्त, 1947
9. कौन सी पार्टी भारत में स्वतंत्रता प्राप्त करने के बाद सत्ता में आई थी?
A. भारत की कम्युनिस्ट पार्टी
B. भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
C. राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ
D. अखिल भारतीय फॉरवर्ड ब्लॉक
उत्तर. B. भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
10. किसने अपने संविधान में संशोधन किया और भारत की आजादी के बाद गोवा को अपना राज्य घोषित किया लेकिन असफल रहा?
A. अंग्रेज़
B. डच
C. फ्रेंच
D. पुर्तगाली
उत्तर. D. पुर्तगाली
Current Affairs, General Knowledge, Amazing Fact, Important Fact, Historical Fact For Exam, Political Fact For Exam, economical Fact For Exam, Current Affairs 2018, Current Affairs 2019, Current Affairs For SSC, Current Affairs For Banking, Current Affairs For Railway, Current Affairs For UPSC, Current Affairs For State Services, General Science Knowledge, Nda, Cgl, Rbi, All Exam Study, Government Exam Study Material, Next Exam Preparation, Today Current Affairs And General Knowledge
Showing posts with label GK 2019. Show all posts
Showing posts with label GK 2019. Show all posts
Monday, May 6, 2019
Sunday, May 5, 2019
भारत के प्रसिद्ध मठों पर सामान्य ज्ञान
ये महत्वपूर्ण सामान्य ज्ञान किसी भी प्रतियोगी परीक्षा में पूछा जा सकता है। ये आपका नॉलेज बूस्ट ही नहीं बल्कि प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में मदद करेगा।
1. एंची मठ भारत के किस शहर में स्थित है?A. गोहाटी
B. गंगटोक
C. अगरतल्ला
D. मंगलौर
उत्तर. B. गंगटोक
2. नामग्याल मठ भारत के किस शहर में स्थित है?
A. उज्जैन
B. धर्मशाला
C. मैहर
D. देवास
उत्तर. B. धर्मशाला
3. थिकसे गोम्पा मठ भारत के किस शहर में स्थित है?
A. नासिक
B. मुंबई
C. इंदौर
D. लेह
उत्तर. D. लेह
4. दुब्दी मठ भारत के किस शहर में स्थित है?
A. कटक
B. युकसोम
C. भुवनेश्वर
D. हैदराबाद
उत्तर. B. युकसोम
5. रूमटेक मठ भारत के किस राज्य में स्थित है?
A. केरल
B. तमिलनाडु
C. सिक्किम
D. असम
उत्तर. C. सिक्किम
6. करटोक मठ किस जगह पर स्थित है?
A. भुज
B. राजकोट
C. युकसोम
D. सूरत
उत्तर. C. युकसोम
7. हेमिस मठ भारत के किस शहर में स्थित है?
A. गंगटोक
B. लेह
C. श्रीनगर
D. चमोली
उत्तर. B. लेह
8. तवांग मठ किस जगह पर स्थित है?
A. केदारनाथ
B. तवांग
C. हरिद्वार
D. ऋषिकेश
उत्तर. B. तवांग
9. मिंद्रोलिंग मठ भारत के किस शहर में स्थित है?
A. लेह
B. देहरादून
C. बोधगया
D. गंगटोक
उत्तर. B. देहरादून
10. जोखांग मठ भारत के किस शहर में स्थित है?
A. वाराणसी
B. मथुरा
C. ल्हासा
D. गोरखपुर
उत्तर. C. ल्हासा
Monday, April 15, 2019
नीति आयोग पर सामान्य ज्ञान
नीति आयोग पर आधारित 9 प्रश्नों का एक सेट तैयार किया है. यह सेट UPSC/PSC/SSC जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए बहुत मददगार होगा.मैं, आप सभी के स्वर्णिम भविष्य की कामना करता हूँ.
1. नीति आयोग के वर्तमान सीईओ कौन हैं?(a). राजीव कुमार
(b). अरविंद सुब्रमण्यम
(c). अमिताभ कांत
(d). नरेंद्र मोदी
उत्तर: c. अमिताभ कांत
व्याख्या: अप्रैल 2019 तक; अमिताभ कांत नीति आयोग के वर्तमान सीईओ हैं और राजीव कुमार इसके वर्तमान उपाध्यक्ष हैं.
2. नीति आयोग के बारे में कौन सा कथन सही है?
(a) नीति आयोग का गठन 25 जनवरी 2016 को किया गया था
(b) नीति आयोग; वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय के अंतर्गत आता है
(c) नीति आयोग का पूर्ण रूप नेशनल इंस्टीट्यूट फॉर ट्रांसफॉर्मिंग इंडिया है.
(d) नीति आयोग भारत सरकार का एक पॉलिसी थिंक टैंक है.
उत्तर: नीति आयोग भारत सरकार का एक पॉलिसी थिंक टैंक है.
व्याख्या: नीति आयोग भारत सरकार का एक थिंक टैंक है. इसने योजना आयोग का स्थान ले लिया है. और इसका फुल फॉर्म है. नेशनल इंस्टीयूटशन फॉर ट्रांसफर्मिंग इंडिया है.
3. नीति आयोग की स्थापना कब हुई?
(a) 1 जनवरी 2015
(b) 25 जनवरी 2016
(c) 14 मई 2014
(d) 1 जुलाई 2015
उत्तर: a. 1 जनवरी 2015
व्याख्या: नीति आयोग 1 जनवरी 2015 को स्थापित किया गया था. इसका मुख्य काम देश के विकास के लिए नीतियां बनाना है.
4. नीति आयोग के बारे में कौन सा कथन सही है ?
I. नीति आयोग का उद्देश्य सतत विकास लक्ष्यों को प्राप्त करना और देश में सहकारी संघवाद को बढ़ाना है.
II. भारत के प्रधानमंत्री नीति आयोग के पदेन अध्यक्ष हैं
III. नीति आयोग में 8 पूर्णकालिक सदस्य होते हैं
उत्तर: d. केवल पहला विकल्प और दूसरा सही है.
व्याख्या: नीति आयोग की संरचना में एक पूर्णकालिक अध्यक्ष, 5 पूर्णकालिक सदस्य, 2 अंशकालिक सदस्यों (अग्रणी विश्वविद्यालयों, अनुसंधान संगठनों से जुड़े लोग) शामिल होते हैं. इसके अलावा केंद्रीय मंत्रिपरिषद के 4 पदेन सदस्य भी होते हैं. आयोग का एक मुख्य कार्यकारी अधिकारी (भारत सरकार के सचिव के पद के साथ), जो इसके प्रशासन और सचिवालय का कार्य देखता है.
5. कौन नीति आयोग की गवर्निंग काउंसिल का हिस्सा है?
(a) सभी राज्यों के मुख्यमंत्री
(b) दिल्ली और पुदुचेरी के मुख्यमंत्री
(c). अंडमान और निकोबार द्वीप के लेफ्टिनेंट गवर्नर
(D. उपरोक्त सभी
उत्तर: d. उपरोक्त सभी
व्याख्या: दिल्ली और पुदुचेरी सहित सभी राज्यों के सभी मुख्यमंत्री, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के राज्यपाल और विशेष आमंत्रित, लोग नीति आयोग की गवर्निंग काउंसिल का हिस्सा होते हैं.
6. निम्नलिखित में कौन सा नीति आयोग का कार्य नहीं है?
(a) राष्ट्रीय विकास प्राथमिकताओं और रणनीतियों की एक रणनीति विकसित करना
(b) सहकारी संघवाद को बढ़ावा देना
(c) भारत की पंचवर्षीय योजनाओं को अंतिम स्वीकृति देना
(d) ज्ञान, नवाचार और उद्यमशीलता विकसित करने वाली प्रणाली बनाना
उत्तर: c. भारत की पंचवर्षीय योजनाओं को अंतिम स्वीकृति देना
व्याख्या: पंचवर्षीय योजना को अंतिम अनुमोदन राष्ट्रीय विकास परिषद (NDC) द्वारा दिया जाता है. 12वीं पंचवर्षीय योजना भारत की अंतिम पंचवर्षीय योजना थी. इसलिए अब नीति आयोग की पंचवर्षीय योजनाओं में कोई भूमिका नहीं है.
7. 1 जून, 2018 और 31 अक्टूबर, 2018 की अवधि के लिए किस जिले ने एस्पिरेशनल जिलों की लिस्ट में शीर्ष स्थान प्राप्त किया था?
(a ) विरुधुनगर (तमिलनाडु)
(b) मेवात (हरियाणा)
(c) पाकुड़ (झारखंड)
(d) हैलाकांडी (असम)
उत्तर: a. विरूधुनगर (तमिलनाडु)
व्याख्या: विरुधुनगर (तमिलनाडु), नौपाड़ा (ओडिशा) और सिद्धार्थनगर (उत्तर प्रदेश) 1 जून, 2018 और 31 अक्टूबर, 2018 की अवधि के लिए नीति आयोग द्वारा आकांक्षी जिलों की रैंकिंग में शीर्ष तीन जिलों के रूप में उभरे हैं।
8. नीति आयोग की एस्पिरेशनल डिस्ट्रिक्ट पहल के बारे में कौन सा कथन सही है?
(a) जिलों की एस्पिरेशनल रैंकिंग 10 मापदंडों पर आधारित है
(b) आकांक्षी जिलों के लिए पहली डेल्टा रैंकिंग जून 2018 में जारी की गई थी
(c) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 5 जनवरी, 2016 को एस्पिरेशनल डिस्ट्रिक्ट पहल शुरू की गयी थी
(d) उपरोक्त सभी कथन सत्य हैं
उत्तर: b. आकांक्षी जिलों के लिए पहली डेल्टा रैकिंग जून 2018 में जारी की गई थी.
व्याख्या: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 5 जनवरी, 2018 को एस्पिरेशनल डिस्ट्रिक्ट प्रोग्राम लॉन्च किया गया और इसकी पहली लिस्ट जून 2018 में जारी की गयी थी.
9. नीति आयोग के बारे में क्या सही ढंग से मेल नहीं खाता है?
(a) नीति आयोग प्रधान कार्यालय: दिल्ली
(b) नरेंद्र मोदी: अध्यक्ष
(c) पैरेंट एजेंसी: भारत सरकार
(d) नीति आयोग को प्रतिस्थापित किया गया: राष्ट्रीय विकास परिषद द्वारा
उत्तर: d. नीति आयोग को प्रतिस्थापित किया गया: राष्ट्रीय विकास परिषद द्वारा
व्याख्या: नीति आयोग ने भारत के योजना आयोग का स्थान लिया है नाकि कि राष्ट्रीय विकास परिषद का. यह कथन भी सही है कि नीति आयोग का मुख्यालय दिल्ली में है और प्रधानमन्त्री इसका चेयरमैन होता है.
भारतीय उपग्रहों पर सामान्य ज्ञान
Sunday, April 7, 2019
भारत के उपग्रहों पर सामान्य ज्ञान
आज के जनरल नॉलेज में भारत के उपग्रहों के बारे में प्रश्नोत्तरी के माध्यम से जानते हैं.
उदाहरण के लिए पृथ्वी एक उपग्रह है क्योंकि यह सूर्य की परिक्रमा करती है, चंद्रमा भी एक उपग्रह है. क्योंकि यह पृथ्वी की परिक्रमा करता है. इन्हें प्राकृतिक उपग्रह कहा जाता है. कई कृत्रिम उपग्रह या मानव निर्मित उपग्रह हैं जो पृथ्वी की परिक्रमा करते हैं. कुछ मौसम की भविष्यवाणी करने में मदद करते हैं, कुछ हमारे सौर मंडल की तस्वीरें लेते हैं इत्यादि.
A. भास्कर, 7 जून, 1979
B. आर्यभट्ट, 19 अप्रैल, 1975
C. रोहिणी, 25 अप्रैल, 1975
D. इन्सैट, 10 अप्रैल, 1978
उत्तर. B. आर्यभट्ट, 19 अप्रैल 1975
व्याख्या: आर्यभट्ट भारत का पहला उपग्रह था जिसे 19 अप्रैल, 1975 को लॉन्च किया गया था. यह उस समय उपग्रह प्रणाली के निर्माण और संचालन में एक सक्रिय तकनीकी का अनुभव था.
2. किस उपग्रह को पृथ्वी अवलोकन उपग्रह के रूप में जाना जाता है जिसे 5 मई 2005 को लॉन्च किया गया था?
A. हमसैट (HAMSAT)
B. कार्टोसैट -1 (CARTOSAT-1)
C. इन्सैट -4 A (INSAT-4A)
D. (RESOURCESAT-1) रिसोर्ससैट-1
उत्तर. B. कार्टोसैट- 1
व्याख्या: कार्टोसैट -1 को पीएसएलवी-सी 6 द्वारा 5 मई, 2005 को लॉन्च किया गया था और इसे पृथ्वी अवलोकन उपग्रह के रूप में जाना जाता है. यह 2.5 मीटर रिज़ॉल्यूशन के साथ स्टीरियो-ऑर्बिट इमेज प्रदान करता है.
3. भारत की पहली पिको-सैटेलाइट का नाम बताएं?
A. जीसैट -4 (GSAT-4)
B. इन्सैट (INSAT)
C. स्टडसैट (StudSat)
D. अनुसैट (ANUSAT)
उत्तर. C. स्टडसैट
व्याख्या: स्टडसैट पहला भारतीय पिको-उपग्रह है जिसका वजन 1 किलो से कम है. इसे PSLV-C-15 द्वारा 12 जुलाई, 2010 को लॉन्च किया गया था.
4. एक अंतरिक्ष वेपन उपग्रह का नाम बताइये जो सामरिक सैन्य उद्देश्यों के लिए उपग्रहों को नष्ट करने या निष्क्रिय करने के लिए बनाया गया है?
A. आईआरएस (IRS)
B. हमसैट (HAMSAT)
C. सैट (ASAT)
D. साराल (SARAL)
Ans. C. सैट
व्याख्या: एंटी-सैटेलाइट वेपन या ASAT एक अंतरिक्ष हथियार है जिसे सामरिक सैन्य उद्देश्यों के लिए उपग्रहों को नष्ट करने या निष्क्रिय करने के लिए डिज़ाइन किया गया है.
5. IRNSS-1B उपग्रह का पूर्ण नाम क्या है और इसे कब लॉन्च किया गया था?
A. भारतीय क्षेत्रीय नेटवर्क सैटेलाइट, 5 जनवरी, 2014
B. भारतीय क्षेत्रीय नेविगेशन सैटेलाइट सिस्टम, 4 अप्रैल, 2014
C. इंडियन रिटेरोलॉजिकल नेविगेशन सैटेलाइट, 8 अप्रैल, 2014
D. उपरोक्त में से कोई नहीं
उत्तर. B. भारतीय क्षेत्रीय नेविगेशन सैटेलाइट सिस्टम , 4 अप्रैल 2014
व्याख्या: IRNSS का पूर्ण नाम भारतीय क्षेत्रीय नेविगेशन सैटेलाइट सिस्टम है जिसे 4 अप्रैल, 2014 को लॉन्च किया गया था और मैं आपको बता दू कि यह भारतीय क्षेत्रीय नेविगेशन सैटेलाइट सिस्टम में दूसरा उपग्रह है.
6. कौन सा उपग्रह भारत की पहली मल्टी वेवलेंथ स्पेस ऑब्जर्वेटरी के रूप में समर्पित है?
A. एस्ट्रोसैट (Astrosat)
B. एसआरएमएसएटी (SRMSAT)
C. साराल (SARAL)
D. जुगनू (Jugnu)
उत्तर. A. एस्ट्रोसैट
व्याख्या: एस्ट्रोसैट भारत का पहला समर्पित मल्टी वेवलेंथ स्पेस ऑब्जर्वेटरी है. इसे 28 सितंबर, 2015 को लॉन्च किया गया था.
7. मंगल ऑर्बिटर मिशन को अनौपचारिक रूप से जाना जाता है:
A. मंगलयान
B. गगनयान
C. पृथ्वीयान
D. उपरोक्त में से कोई नहीं
उत्तर. A. मंगलयान
व्याख्या: मार्स ऑर्बिटर मिशन (MOM) को अनौपचारिक रूप से मंगलयान के रूप में जाना जाता है और यह भारत का पहला मंगल ऑर्बिटर है. इसे 5 नवंबर, 2013 को लॉन्च किया गया था.
8. इलेक्ट्रॉनिक इंटेलिजेंस उपग्रह एमिसैट EMISAT को
कब लॉन्च किया गया था?
A. 21 मार्च, 2019
B. 28 मार्च, 2019
C. 31 मार्च, 2019
D.1 अप्रैल, 2019
उत्तर. D. 1 अप्रैल 2019
व्याख्या: इलेक्ट्रॉनिक इंटेलिजेंस उपग्रह EMISAT को 1 अप्रैल, 2019 को लॉन्च किया गया था.
9. भारत और फ्रांस ने किस उपग्रह का निर्माण किया था?
A. जुगनू (Jugnu)
B. एसआरएमएसएटी (SRMSAT)
C. मेघा-ट्रोपिक्स (Megha-Tropiques)
D. यूथसैट (Youthsat)
उत्तर. C. मेघा- ट्रोपिक्स
व्याख्या: मेघा-ट्रोपिक्स (Megha-Tropiques) उपग्रह भारत और फ्रांस द्वारा विकसित किया गया था. इसे PSLV-C18 द्वारा 12 अक्टूबर, 2011 को लॉन्च किया था.
10. SCATSAT-1 उपग्रह किस उद्देश्य से 1 सितंबर, 2016 को लॉन्च किया गया था?
A. मौसम का पूर्वानुमान प्रदान करने के लिए
B. चक्रवात की भविष्यवाणी
C. भारत की ट्रैकिंग सेवाएँ
D. उपरोक्त सभी
Ans. D. उपरोक्त सभी
व्याख्या: भारत को मौसम की भविष्यवाणी, चक्रवात की भविष्यवाणी और ट्रैकिंग सेवाएं प्रदान करने के लिए 1 सितंबर, 2016 को SCATSAT-1 उपग्रह को लॉन्च किया गया था.
तो, ये थे कुछ उपग्रहों के नाम, उनके लॉन्च की तारीख, विशेषताएं इत्यादि मैं, आशा करता हूँ ये आपका नॉलेज बूस्टर अवश्य किया होगा. धन्यवाद
Monday, April 1, 2019
विश्व के प्रमुख द्वीपों पर सामान्य-ज्ञान
द्वीप ऐसे जमीन के टुकड़े को कहते हैं. जो चारों तरफ से पानी से घिरा हो. विश्व के प्रमुख द्वीपों के बारे में आज के सामान्य ज्ञान में जानते हैं. मैं, आशा करता हूँ ये आपका नॉलेज बूस्ट जरूर करेगा.
1. सेशेल्स द्वीप कहां स्थित है?A. प्रशांत महासागर
B. आर्कटिक महासागर
C. हिंद महासागर
D. अटलांटिक महासागर
उत्तर. C. हिंद महासागर
Explanation: सेशेल्स (सेशेल्स गणराज्य) हिंद महासागर में स्थित 115 द्वीपों वाला एक द्वीपसमूह राष्ट्र है. यह अफ्रीकी मुख्यभूमि से लगभग 1500 किलोमीटर दूर पूर्व दिशा मे मेडागास्कर के, और उत्तर पूर्व मे हिंद महासागर में स्थित है.
2. इनमें से कौन सा हिंद महासागर का सबसे बड़ा द्वीप है?
A. बोर्नियो
B. मेडागास्कर
C. अंडमान द्वीप
D. एशमोर और कार्टियर द्वीप
उत्तर. B. मेडागास्कर
Explanation: मेडागास्कर, हिन्द महासागर में अफ्रीका के पूर्वी तट पर स्थित एक द्वीपीय देश है.यह विश्व का चौथा सबसे बड़ा द्वीप है.
3. निम्नलिखित में से कौन सा देश सेनकाकू द्वीपसमूह के स्वामित्व का दावा करता है?
A. जापान और चीन
B. उत्तर कोरिया और दक्षिण कोरिया
C. जापान और संयुक्त राज्य अमेरिका
D. रूस और संयुक्त राज्य अमेरिका
उत्तर. A. जापान और चीन
Explanation: सेनकाकू द्वीप जापान, पीपुल्स रिपब्लिक ऑफ चाइना. और ताइवान के बीच पूर्वी चीन सागर में स्थित हैं. जापान और चीन सेनकाकू द्वीपसमूह के स्वामित्व का दावा करते हैं.
4. निम्नलिखित में से कौन उत्तरी प्रशांत महासागर में ज्वालामुखीय द्वीपों की एक श्रृंखला है?
A. हवाई द्वीप
B. वैंकूवर द्वीप
C. गैलापागोस द्वीपसमूह
D. वानुआ लेवु द्वीप
उत्तर. A. हवाई द्वीप
Explanation: हवाई संयुक्त राज्य अमेरिका का प्रशान्त महासागर के मध्य में स्थित एक प्रान्त है. यह अमेरिका का अकेला प्रांत है. जो पूरी तरह द्वीपों से ही बना हुआ है. और हवाई द्वीप समूह के अधिकांश द्वीप इसी प्रांत में सम्मिलित हैं.
5. निम्नलिखित में से किस द्वीप समूह को 'सैंडविच द्वीप' कहा जाता है?
A. हवाई द्वीप
B. फ़ॉकलैंड द्वीप समूह
C. ग्रीनलैंड
D. तुवालु
उत्तर. A. हवाई द्वीप
Explanation: 1778 में जेम्स कुक ने हवाई द्वीपों को सैंडविच द्वीप समूह नाम दिया था.
6. जापान की राजधानी निम्नलिखित द्वीपों में से कहां पर स्थित है?
A. होकाईडो
B. होन्शू
C. शिकोकू
D. क्यूशू
उत्तर. B. होन्शू
Explanation: टोक्यो जापान की राजधानी और सबसे बड़ा नगर है. यह जापान के होन्शू द्वीप पर बसा हुआ है.
7. निम्नलिखित में से कौन जापान का सबसे बड़ा द्वीप है?
A. होकाईडो
B. होन्शू
C. शिकोकू
D. क्यूशू
उत्तर. B. होन्शू
Explanation: होन्शू जापान का सबसे बड़ा द्वीप है. यह दुनिया का सातवा सबसे बड़ा द्वीप है और इंडोनेशिया के जावा द्वीप के बाद विश्व का दूसरा सर्वाधिक जनसँख्या वाला द्वीप भी है. जापान की राजधानी टोक्यो होन्शु के मध्य-पूर्व में स्थित है.
8. जावा और सुमात्रा द्वीप किस देश में स्थित हैं?
A. जापान
B. न्यूज़ीलैण्ड
C. फिलीपींस
D. इंडोनेशिया
उत्तर. D. इंडोनेशिया
Explanation: जावा और सुमात्रा इंडोनेशिया गणराज्य का द्वीप हैं.
9. निम्नलिखित में से कौन सा द्वीप भारत और बांग्लादेश के बीच विवादित द्वीप है?
A. न्यू मूर
B. मजुली
C. डिब्रू-सैखोवा
D. उमानंद
उत्तर. A. न्यू मूर
Explanation: भारत और बांग्लादेश के बीच बंगाल की खाड़ी में स्थित न्यू मूर द्वीप है. इस द्वीप को भारत में न्यू मूर या पुर्बाशा कहा जाता है. जबकि बांग्लादेश में इसे दक्षिण तलपट्टी के नाम से जाना जाता है. सालों से दोनों देश इस द्वीप पर अपना दावा करते हैं.
10. निम्नलिखित में से कौन सा दुनिया का सबसे बड़ा द्वीपसमूह देश है?
A. अंडमान-निकोबार
B. इंडोनेशिया
C. जापान
D. फिलीपींस
उत्तर. B. इंडोनेशिया
Explanation: इंडोनेशिया गणराज्य दक्षिण पूर्व एशिया और ओशिनिया में स्थित एक देश है. 13,466 द्वीपों वाले इस देश की जनसंख्या लगभग 26 करोड़ है, यह दुनिया का तीसरा सबसे अधिक आबादी वाला देश है. इस देश की राजधानी जकार्ता है.
current-affairs-2019-30 march
Sunday, March 31, 2019
टॉप सामान्य विज्ञान पर जनरल नॉलेज
टॉप सामान्य विज्ञान पर जनरल नॉलेज में आप सभी का स्वागत है, ये महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तरी किसी भी प्रतियोगी परीक्षा में पूछा जा सकता है। मैं, आप सभी के स्वर्णिम भविष्य की कामना करता हूँ।
1. किसी भी ध्वनि की तारत्व उस ध्वनि तरंग की किस पर निर्भर करती है.A. तरंग आवृत्ति
B. तरंग दैर्ध्य
C. तरंग की लंबाई
D. इनमें से कोई नहीं
उत्तर. A. तरंग आवृत्ति
विवरण: किसी भी ध्वनि की तारत्व उस ध्वनि तरंग की तरंग आवृत्ति पर निर्भर करती है.
2. हाइड्रोजन बम’ का विकास किस ने किया था.
A. एडवर्ड टेलर
B. एस. कोहेन
C. डब्लू. डब्लू. ब्राउन
D. आटो हॉन
उत्तर. A. एडवर्ड टेलर
विवरण: हाइड्रोजन बम का विकास एडवर्ड टेलर ने किया था.
3. केपलर के किस नियम के अनुसार पृथ्वी अपनी कक्षा पर एकसमान दर से गति नहीं करती है.
A. प्रथम
B. द्वितीय
C. तृतीय
D. चतुर्थ
उत्तर. B. द्वितीय
विवरण: पृथ्वी अपनी कक्षा पर एकसमान दर से गति नहीं करती है. यह केपलर का द्वितीय नियम है.
4. थर्मोस्टेट’ का उद्देश्य क्या होता है.
A. तापमान को कम रखना
B. तापमान को उच्च रखना
C. तापमान को मापना
D. तापमान को स्थिर रखना
उत्तर. D. तापमान को स्थिर रखना
विवरण: थर्मोस्टेट का उद्देश्य तापमान को स्थिर रखना होता है.
5. तैराव के सिद्धान्त’ की खोज किसने की थी.
A. आर्किमिडीज़
B. न्यूटन
C. गैलीलियो
D. रॉबर्ट कोच
उत्तर. A. आर्किमिडिज़
विवरण: लोहे की कील पानी में डुब जाती है. पर लोहे का जहाज पानी में तैरता है. ऐसे ही आधार पर आर्किमिडिज़ ने तैराव के सिद्धांत की खोज की.
6. इंजनों में ‘रेडिएटर’ का प्रयोग क्यों किया जाता है.
A. इंजन की आवाज को कम करने के लिए
B. इंजन को ठंडा रखने के लिए
C. इंजन को गर्म रखने के लिए
D. इंजन को चालू रखने के लिए
उत्तर. B. इंजन को ठंडा रखने के लिए
विवरण: इंजनों में रेडिएटर का प्रयोग इसलिए होता है ताकिं इंजन गर्म ना हो.
7. वायुमंडल में सापेक्ष उपस्थित सापेक्ष आर्द्रता को किस से मापा जाता है.
A. हाइग्रोमीटर
B. हाइड्रोमीटर
C. आयरोमीटर
D. लैक्टोमीटर
उत्तर. A. हाइग्रोमीटर
विवरण: हाइग्रोमीटर से वायुमंडल में सापेक्ष उपस्थित सापेक्ष आर्द्रता को मापा जाता है.
8. सापेक्षता के सिद्धान्त’ का प्रतिपादन किसने किया था.
A. आइंस्टीन
B. न्यूटन
C. एस. सी. बोस
D. आर्किमिडीज़
उत्तर. A. आइंस्टीन
विवरण: अल्बर्ट आइंस्टीन ने सापेक्षता के सिद्धांत का प्रतिपादन किया था.
9. एक समतल दर्पण की वक्रता त्रिज्या कितनी होती है.
A. शून्य
B. अनंत
C. शून्य से अधिक लेकिन अनंत से कम
D. इनमें से कोई नहीं
उत्तर. B. अनंत
विवरण: समतल दर्पण की वक्रता त्रिज्या अनंत होती है.
10. शेविंग ब्रश को धोने के बाद उसके बाल किस कारण आपस में चिपक जाते हैं.
A. श्यानता
B. घर्षण
C. पृष्ठ तनाव
D. इनमें से कोई नहीं
उत्तर. C. पृष्ठ तनाव
विवरण: शेविंग ब्रश को धोने के बाद पृष्ठ तनाव के कारण उसके बाल आपस में चिपक जाते हैं.
current-affairs-2019-29 march.
Sunday, February 24, 2019
इसरो के चंद्रमा मिशनों पर आधारित जनरल नॉलज
इसरो के माध्यम से अंतरिक्ष में भेजे जाने वाले कई अभियानों में से एक मून मिशन भी हैं. आइये इस लेख के माध्यम से इसरो के मून मिशनों के बारे में अध्ययन करते हैं जो कि अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में भी मदद करेगा.
1. भारतीय अन्तरिक्ष अनुसन्धान संगठन (ISRO) ने भारत का पहला चन्द्रयान -1 कब लॉन्च किया था?
A. मार्च 2008
B. अक्टूबर 2008
C. अगस्त 2009
D. अक्टूबर 2009
उत्तर. B. अक्टूबर 2008
व्याख्या: भारतीय अन्तरिक्ष अनुसन्धान संगठन (ISRO) ने अक्टूबर 2008 में चन्द्रयान -1 जो कि भारत का पहला मून मिशन था इसको लॉन्च किया था यह अगस्त 2009 तक ओपेरेटेड रहा. इसमें एक लुनर ऑर्बिटर और एक इम्पेक्टर शामिल थे.
2. इसरो की स्थापना कब हुई थी?
A. 15 अगस्त 1959
B. 15 अक्टूबर 1969
C. 15 अगस्त 1969
D. 15 अक्टूबर 1959
उत्तर. C. 15 अगस्त 1969
व्याख्या: इसरो की स्थापना 15 अगस्त, 1969 को हुई थी. यह भारत सरकार की एक प्रमुख अन्तरिक्ष एजेन्सी है. इसका मुख्यालय बेंगलुरु में है.
3. उस स्थान का नाम बताएं जहाँ से चन्द्रयान -1 को लॉन्च किया गया था?
A. सतीश धवन अन्तरिक्ष केन्द्र, श्रीहरिकोटा
B. इसरो सैटेलाइट सेंटर, बंगलुरु
C. विक्रम साराभाई अंतरिक्ष केंद्र, तिरुवनंतपुरम
D. लिक्विड प्रोपल्शन सिस्टम्स सेंटर, तिरुवनंतपुरम
उत्तर. C. विक्रम साराभाई अंतरिक्ष केन्द्र, तिरुवनंतपुरम
व्याख्या: चन्द्रयान -1 को विक्रम साराभाई अन्तरिक्ष केंद्र, तिरुवनंतपुरम से लॉन्च किया गया था.
4. चन्द्रयान -1 मिशन के लक्ष्यों का उल्लेख करें?
A. चंद्रमा के पास और दूर का 3-डी एटलस बनाने का लक्ष्य
B. रासायनिक मानचित्रण द्वारा विभिन्न भूवैज्ञानिक इकाइयों की पहचान करना.
C. चंद्र के उपरी सतह की प्रकृति का निर्धारण करने में सहायता.
D. उपरोक्त सभी
उत्तर. D. उपरोक्त सभी
व्याख्या: चन्द्रयान -1 के मुख्य वैज्ञानिक लक्ष्य था: संपूर्ण चंद्र सतह का रासायनिक और खनिज संबंधी मानचित्रण करना, फोटो भूवैज्ञानिक और रासायनिक मानचित्रण की मदद से चंद्रमा के निकट और दूर के किनारे के 3-डी एटलस तैयार करना, पहचान करना विभिन्न भूगर्भीय इकाइयां, चंद्रमा की उत्पत्ति और प्रारंभिक विकासवादी इतिहास के लिए परिकल्पना का परीक्षण करने और चन्द्र क्रस्ट की प्रकृति का निर्धारण करने में मदद करना था.
5. चन्द्रयान -1 में कितने वैज्ञानिक यंत्र भेजे गए थे?
A. 5
B. 6
C. 9
D.11
उत्तर. D. 11
व्याख्या: चन्द्रयान -1 अन्तरिक्ष यान पर सवार ग्यारह वैज्ञानिक उपकरण भेजे गए थे. क्या आप जानते हैं कि उनमें से 5 भारतीय थे और अन्य 6 ईएसए से थे.यानी ईएसए (3), नासा (2) और बुल्गेरियाई विज्ञान अकादमी (1). इसके अलावा, ईएसए उपकरणों में से 2 में भारतीय सहयोग था.
6. इसरो द्वारा चन्द्रमा पर भारत का दूसरा मिशन क्या होगा?
A. चन्द्रयान -2
B. चन्द्रयान -3
C. चन्द्रयान -1
D. उपरोक्त में से कोई नहीं
उत्तर. A. चंद्रयान -2
व्याख्या: चन्द्रयान -2 चन्द्रमा पर भारत का दूसरा मिशन होगा. यह पूरी तरह से स्वदेशी मिशन है.
7. चन्द्रयान -2 मिशन के वैज्ञानिक लक्ष्य क्या हैं?
A. चन्द्रमा की उत्पत्ति और विकास की समझ में सुधार करना.
B. यह चन्द्र स्थलाकृति, खनिज विज्ञान, तात्विक प्रचुरता आदि पर वैज्ञानिक जानकारी एकत्र करेगा.
C. यह चन्द्रमा की सतह के बारे में जानकारी प्रदान करेगा.
D. उपरोक्त सभी
उत्तर. D. उपरोक्त सभी
व्याख्या: चन्द्रयान -2 ऑर्बिटर चन्द्रमा को घेरेगा और इसकी सतह के बारे में जानकारी प्रदान करेगा; यह चन्द्रमा की उत्पत्ति और विकास की समझ को बेहतर बनाने के लिए चन्द्र स्थलाकृति, खनिज विज्ञान, तत्व बहुतायत आदि पर वैज्ञानिक जानकारी एकत्र करेगा. चन्द्रमा पर भारत का दूसरा मिशन 2019 में लॉन्च होने की उम्मीद है.
8. स्वदेशी मिशन चन्द्रयान -2 में शामिल हैं:
A. ऑर्बिटर
B. लैंडर
C. रोवर
D. उपरोक्त सभी
उत्तर. D. उपरोक्त सभी
व्याख्या: चन्द्रयान -2 पूरी तरह से स्वदेशी मिशन है जिसमें ऑर्बिटर, लैंडर और रोवर शामिल हैं. जब यह चन्द्र की कक्षा में 100 किमी तक पहुंच जाएगा, लैंडर हाउसिंग रोवर ऑर्बिटर से अलग हो जाएगा.
9. इसरो के चेयरमैन कौन हैं?
A. शैलेश नायक
B. कैलाश वादिवू सिवान
C. ए.एस. किरण कुमार
D. के. राधाकृष्णन
उत्तर. B. कैलाश वादिवू सिवान
व्याख्या: कैलाश वादिवू सिवान इसरो के चेयरमैन हैं.
10. चन्द्रयान -1 मिशन के परियोजना निदेशक कौन थे?
A. एम अन्नादुरई
B. आर. हटन
C. उन्नीकृष्णन नायर
D. उपरोक्त में से कोई नहीं
उत्तर. A. एम. अन्नादुरई
व्याख्या: चन्द्रयान -1 के परियोजना निदेशक एम. अन्नादुरई थे, गगन्यान के परियोजना निदेशक आर. हट्टन और केंद्र के निदेशक उन्नीकृष्णन नायर हैं.
Monday, February 11, 2019
बजट 2019 व 20 पर जनरल नॉलेज
आज आपको बजट 2019 व 20 से संबंधित टॉप 10 जनरल नॉलेज बताया जा रहा है. ये महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तरी किसी भी परीक्षा में पूछा जा सकता है. मैं, आप सभी के स्वर्णिम भविष्य की कामना करता हूँ.
1. अंतरिम बजट को किस अन्य नाम से भी जाना जाता है?(a) मिनी बजट
(b) वोट ओन अकाउंट
(c) a और b दोनों
(d) इनमें से कोई नहीं
उत्तर. (c) a और b दोनों
विवरण: किसी सरकार के अंतिम बजट को अंतरिम बजट या फिर वोट ऑन अकाउंट (Vote On Account) या फिर मिनी बजट की संज्ञा दी जाती है.
2. संविधान के किस अनुच्छेद में बजट की बात कही गयी है?
(a) अनुच्छेद 280
(b) अनुच्छेद 110
(c) अनुच्छेद 360
(d) अनुच्छेद 112
उत्तर. (d) अनुच्छेद 112
विवरण: भारतीय संविधान के अनुच्छेद 112 में व्यवस्था है कि सरकार संसद में अपने आय और व्यय का लेख जोखा रखे ताकि देश को पता चल सके कि सरकार ने पिछले साल कितना धन खर्च किया और कितना हासिल किया है. इसके साथ ही यह भी बताना होता है कि अगले वित्त वर्ष के लिये आय और व्यय के सम्बन्ध में सरकार की क्या योजना है.
3. बजट 2019-20 में उज्ज्वला योजना के अंतर्गत कितने गैस सिलिंडर बाँटने का लक्ष्य रखा गया है?
(a) 6 करोड़
(b) 10 करोड़
(c) 5 करोड़
(d) 8 करोड़
उत्तर. (d) 8 करोड़
विवरण: उज्ज्वला योजना में दिए गए गैस कनेक्शनों की संख्या को 8 करोड़ करने के लक्ष्य रखा गया है. अब तक देश में 6 करोड़ लोगों को उज्ज्वला योजना में गैस कनेक्शन दिए जा चुके हैं.
4. बजट 2019-20 में वित्तीय घाटा जीडीपी के कितने प्रतिशत रहने का लक्ष्य रखा गया है?
(a) 3.1%
(b) 3.5%
(c) 3.4%
(d) 4.4%
उत्तर. (c) 3.4%
विवरण: बजट 2019-20 में वित्तीय घाटा जीडीपी के 3.4% रहने का अनुमान है जबकि अगले वर्ष इसके 3.1% रहने का अनुमान है.
5. बजट 2019-20 के बारे में कौन सा कथन सत्य नहीं है?
(a) देश में टैक्स रिटर्न भरने वालों की संख्या बढ़कर 6 करोड़ 85 लाख हो गयी है.
(b) ग्रैच्यूटी के भुगतान को 10 लाख से बढ़ाकर 20 लाख रुपये कर दिया गया है.
(c) सरकार ने प्रधानमन्त्री 'किसान सम्मान निधि योजना' शुरू की है. यह योजना 1 जनवरी 2019 से लागू होगी.
(d) रक्षा क्षेत्र के लिए आवंटित राशि पहली बार बजट 3 लाख करोड़ को पार कर गयी है.
उत्तर. (c) सरकार ने प्रधानमन्त्री 'किसान सम्मान निधि योजना' शुरू की है. यह योजना 1 जनवरी 2019 से लागू होगी.
विवरण: सरकार ने प्रधानमन्त्री किसान सम्मान निधि योजना शुरू की है. यह योजना 1 दिसम्बर 2018 से लागू होगी. इस योजना में 6000 रुपये प्रति वर्ष उन किसानों को दिया जायेगा जिनके पास 2 हेक्टेयर से कम जमीन है. इस योजना पर आने वाला 75 हजार करोड़ का पूरा खर्च केंद्र सरकार उठाएगी. इस योजना से लगभग 12 करोड़ किसानों को फायदा होगा.
6. बजट 2019-20 में सरकार की खर्च की सबसे बड़ी मद कौन सी है?
(a) ऋण अदायगी
(b) रक्षा व्यय
(c) केन्द्रीय योजनाओं पर व्यय
(d) करों एवं शुल्कों में राज्यों का हिस्सा
उत्तर. (d) करों एवं शुल्कों में राज्यों का हिस्सा
विवरण: बजट 2019-20 में सरकार की खर्च की सबसे बड़ी मद 'करों एवं शुल्कों' में राज्यों का हिस्सा है. केंद्र सरकार को 'करों एवं शुल्कों' के रूप में राज्यों को अपने कुल व्यय का 23% खर्च करना पड़ता है.
7. बजट 2019-20 में सरकार की आय प्राप्ति की सबसे बड़ी मद कौन सी है?
(a) वस्तु एवं सेवा कर
(b) निगम कर
(c) उधार एवं अन्य देयताएं
(d) a और b दोनों बराबर हैं.
उत्तर. (d) a और b दोनों बराबर हैं.
विवरण: बजट 2019-20 में सरकार की आय प्राप्ति की सबसे बड़ी मदें वस्तु एवं सेवा कर और निगम कर हैं. इन दोनों मदों से सरकार को 21%-21% आय प्राप्त होती है. इसके बाद आय की सबसे बड़ी मद ‘उधार एवं अन्य देयताएं’ (17%) हैं.
8. निम्न में से कौन सा कथन सही है?
(a) बजट अनुमानों में राजस्व घाटे को सकल घरेलू उत्पाद के 3.4% पर रखने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है.
(b) राजकोषीय घाटे को सकल घरेलू उत्पाद के 3.1% तक रोकने का लक्ष्य रखा गया है.
(c) बजट अनुमानों में प्राथमिक घाटे को सकल घरेलू उत्पाद के 2.1% तक रोकने का लक्ष्य रखा गया है.
(d) उपर्युक्त सभी कथन गलत हैं.
उत्तर. (d) उपर्युक्त सभी कथन गलत हैं.
विवरण: ऑप्शन में दिए गये सभी कथन गलत हैं. सरकार ने बजट अनुमानों में राजस्व घाटे को सकल घरेलू उत्पाद के 2.2 % पर रखने का लक्ष्य निर्धारित किया है. राजकोषीय घाटे को सकल घरेलू उत्पाद के 3.4% तक रोकने का लक्ष्य रखा है और प्राथमिक घाटे को सकल घरेलू उत्पाद के 0.2% तक रोकने का लक्ष्य रखा है.
9. भारत में आयकर किस दर से लगाया जाता है?
(a) अधोगामी दर से
(b) प्रगतिशील दर से
(c) घटती हुई दर से
(d) आनुपातिक दर से
उत्तर. (a) अधोगामी दर से
विवरण: भारत में आयकर का निर्धारण अधोगामी दर से किया जाता है. इस दर में शुरुआत में तो कर की दर प्रगतिशील होती है लेकिन फिर एक आय स्तर के बाद यह दर आनुपातिक हो जाती है. अर्थात शुरुआत में सभी करदाताओं से बढती हुई दर से कर लिया जाता है जबकि बाद में कर दी दर सभी के लिए एक समान हो जाती है.
भारत में 10 लाख तक की आय पर कर की दर बढती हुई होती है जबकि 10 लाख रुपये से अधिक की आय पर सिर्फ 30% की दर से कर लगाया जाता है. हालाँकि 50 लाख से अधिक कमाने वालों पर सरकार अधिभार लगाती है.
10. वर्ष 2018 में केंद्र सरकार के द्वारा कुल कितना सेस लगाया जाता था?
(a) 4%
(b) 3.5%
(c) 3%
(d) 0.5%
उत्तर. (a) 4 %
विवरण: भारत में मुख्य रूप से पांच प्रकार के उपकर या सेस लगाये जाते हैं. इनके नाम है; इंफ्रास्ट्रक्चर सेस,एजुकेशन सेस,स्वच्छ भारत सेस, कृषि कल्याण सेस और हेल्थ एंड एजुकेशन सेस.इन सभी उपकारों की दरों को जोड़ने के बाद उपकार की कुल दर 4% हो गयी है
Top-General-knowledge-2019-question
Subscribe to:
Comments (Atom)








