current-affairs-26-july-2019
1. हाल ही में केंद्रीय पर्यावरण मंत्रालय ने किस राज्य में बंदरों को एक वर्ष के लिये हिंसक जानवर घोषित किया है?
a. उत्तर प्रदेश
b. मध्य प्रदेश
c. हिमाचल प्रदेश
d. अरुणाचल प्रदेश
उत्तर. c. हिमाचल प्रदेश
शिमला के स्थानीय अधिकारियों को गैर-वनीय क्षेत्रों में बंदरों को मारने के लिये एक वर्ष का समय दिया गया है. वन्यजीव अधिनियम की धारा 62 के अंतर्गत प्रावधान है कि केंद्र सरकार अनुसूची I, II के अतिरिक्त अन्य जंगली जानवरों को निर्दिष्ट क्षेत्र एवं अवधि के लिये हिंसक जानवर घोषित कर सकता है.
2. नवीन और अक्षय ऊर्जा मंत्रालय ने 34,422 करोड़ रुपए की किस योजना को शुरू करने के लिये निर्देश जारी किया हैं?
a. पीएम-कुसुम योजना
b. पीएम-आवास योजना
c. पीएम-जन आरोग्य योजना
d. पीएम-जन धन योजना
उत्तर. a. पीएम-कुसुम योजना
प्रधानमंत्री किसान ऊर्जा सुरक्षा एवं उत्थान महाभियान (पीएम-कुसुम) योजना के तहत साल 2022 तक 25,750 मेगावाट की सौर क्षमता स्थापित करने का लक्ष्य है. कुसुम योजना के तहत देशभर में सिंचाई के लिए इस्तेमाल होने वाले सभी डीजल/बिजली के पंप को सोलर ऊर्जा से चलाने की योजना है.
3. ब्रिटेन के नए प्रधानमंत्री बॉरिस जॉनसन ने अपनी कैबिनेट में किसे गृह मंत्री का पद दिया है?
a. साजिद जाविद
b. प्रीति पटेल
c. राहुल सचदेवा
d. नवतेज सरना
उत्तर. b. प्रीति पटेल
प्रीति पटेल ब्रिटेन में भारतीय मूल की पहली गृह मंत्री बनीं है. प्रीति पटेल ने ब्रिटेन के यूरोपीय संघ (ईयू) से बाहर होने के पक्ष में जून 2016 के जनमत संग्रह की अगुआई में ‘वोट लीव अभियान’ चलाया था. वे ब्रिटेन की पूर्व प्रधानमंत्री मारग्रेट थैचर को अपना आदर्श नेता मानती हैं.
4. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किस शहर में पूर्व सभी प्रधानमंत्रियों की स्मृति में म्यूज़ियम बनाने की घोषणा की है?
a. मुम्बई
b. हैदराबाद
c. चेन्नई
d. दिल्ली
उत्तर. d. दिल्ली
इन संग्रहालयों में प्रधानमंत्रियों के निजी जीवन से लेकर राजनीतिक यात्रा से जुड़ी हुई सामग्री और संवादों को संभाल कर रखा जाएगा. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यह घोषणा पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर पर लिखी किताब, 'चंद्रशेखर- द बेस्ट आइकन ऑफ आईडियोलॉजिकल पॉलिटिक्स' का विमोचन के दौरान किया. यह किताब हरिवंश और रविदत्त बाजपेयी ने साथ मिलकर लिखी है.
current-affairs-25-july-2019
5. पूर्व फुटबॉलर प्रसून बनर्जी और राष्ट्रीय हाकी टीम के पूर्व सदस्य केशव दत्त को साल 2019 में किस पुरस्कार से नवाजा?
a. मोहन बगान रत्न
b. भारत रत्न
c. अर्जुन पुरस्कार
d. इनमें से कोई नहीं
उत्तर. a. मोहन बगान रत्न
29 जुलाई को मोहनबगान क्लब के स्थापना दिवस पर इस सम्मान से दोनों पूर्व खिलाड़ियों को सम्मानित किया जाएगा. दोनों खिलाड़ी मोहनबगान क्लब के साथ लंबे समय तक जुड़े रहे हैं.
6. निम्नलिखित में से किस शिक्षण संस्थान ने वृद्ध लोगों के लिए के़यर4यू नामक एआई एप्प लांच किया है?
a. आईआईटी मद्रास
b. आआईटी खड़गपुर
c. आईआईटी दिल्ली
d. आईआईटी कानपुर
उत्तर. b. आईआईटी खड़गपुर
वृद्धावस्था में देखभाल के लिए आईआईटी खड़गपुर के छात्रों ने एक मोबाइल एप्प विकसित की है, इस एप्प के द्वारा देखभाल करने वाले को किसी वृद्ध व्यक्ति के गिरने का पता चल जायेगा और उनकी लोकेशन की सटीक जानकारी मिल सकेगी. इस एप्प के द्वारा देखभाल करने वाले को वृद्ध जनों से कनेक्ट किया जायेगा. इसमें कई एआई फीचर मौजूद हैं जैसे वृद्ध व्यक्ति के गिरने पर देखभाल करने वाले व्यक्ति को तुरंत कॉल चली जाएगी. इसके अलावा, वृद्ध व्यक्ति के मूड का पता रखने के लिए इसमें फीचर जोड़ा गया है कि जैसे ही एप्प खोला जायेगा वृद्ध व्यक्ति की तस्वीर स्वतः ही रिकॉर्ड हो जाएगी.
7. भारत में प्रत्येक वर्ष किस दिन आयकर दिवस मनाया जाता है?
a. 22 जुलाई
b. 23 जुलाई
c. 24 जुलाई
d. 25 जुलाई
उत्तर. c. 24 जुलाई
केन्द्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड ने 24 जुलाई, 2019 को 159वां आयकर दिवस मनाया. 24 जुलाई, 1860 को भारत में पहली बार सर जेम्स विल्सन द्वारा आयकर प्रस्तुत किया गया था.
8. निम्नलिखित में से किसे देश का नया गृह सचिव बनाया गया है?
a. अजय कुमार भल्ला
b. देवेन्द्र पाल सिंह
c. अमिताभ चक्रवर्ती
d. सोमेश दासगुप्त
उत्तर. a. अजय कुमार भल्ला
ऊर्जा सचिव अजय कुमार भल्ला को गृह मंत्रालय में ऑफिसर ऑन स्पेशल ड्यूटी नियुक्त किया गया है और वह 31 अगस्त को गृह सचिव राजीव गौबा के सेवानिवृत्त होने पर उनकी जगह लेंगे. वहीं, वित्त व आर्थिक मामलों के सचिव सुभाष चंद्र गर्ग को नया ऊर्जा सचिव बनाया गया है और अतानु चक्रवर्ती आर्थिक मामलों के सचिव नियुक्त हुए हैं.
Current Affairs, General Knowledge, Amazing Fact, Important Fact, Historical Fact For Exam, Political Fact For Exam, economical Fact For Exam, Current Affairs 2018, Current Affairs 2019, Current Affairs For SSC, Current Affairs For Banking, Current Affairs For Railway, Current Affairs For UPSC, Current Affairs For State Services, General Science Knowledge, Nda, Cgl, Rbi, All Exam Study, Government Exam Study Material, Next Exam Preparation, Today Current Affairs And General Knowledge


No comments:
Post a Comment