current-affairs-19-july-2019
1. इसरो द्वारा की गई घोषणा के अनुसार चंद्रयान-2 किस तारीख को लॉन्च किया जायेगा?
a. 20 जुलाई
b. 21 जुलाई
c. 22 जुलाई
d. 23 जुलाई
उत्तर. c. 22 जुलाई
इसरो अब 22 जुलाई को चंद्रयान-2 लॉन्च करेगा.15 जुलाई को तकनीकी खामी की वजह से इसकी लॉन्चिंग टाल दी गई थी. इसके रॉकेट सिस्टम में कुछ खामी बताई गई थी. अब इसे श्रीहरिकोटा से 22 जुलाई को दोपहर 2.43 बजे लॉन्च किया जाएगा.
2. प्रत्येक वर्ष 18 जुलाई को निम्नलिखित में से कौन-सा दिवस मनाया जाता है?
a. अंतर्राष्ट्रीय मानवता दिवस
b. विश्व स्वास्थ्य दिवस
c. हरित क्रान्ति दिवस
d. नेल्सन मंडेला दिवस
उत्तर. d. नेल्सन मंडेला दिवस
रंगभेद को मिटाने में मंडेला के योगदान के सम्मान में साल 2009 में संयुक्त राष्ट्र महासभा ने उनके जन्मदिन 18 जुलाई को 'मंडेला दिवस' के रूप में घोषित कर दिया. नेल्सन मंडेला का जन्म दक्षिण अफ्रीका में 18 जुलाई, 1918 को हुआ था. नेल्सन मंडेला अफ्रीका के पहले अश्वेत राष्ट्रपति थे.
3. चेन सरवणा भवन के मालिक का क्या नाम था जिन्हें उम्रकैद की सज़ा सुनाई गई थी लेकिन उनका निधन हो गया?
a. पी. राजगोपाल
b. आर. सिधारमैया
c. वी.के. वत्स
d. जे.के. नारायणन
उत्तर. a. पी. राजगोपाल
रेस्टोरेंट चेन सरवणा भवन के मालिक पी. राजगोपाल (72 वर्ष) का चेन्नई के अस्पताल में हृदयघात से निधन हो गया है. हत्या के मामले में उम्रकैद पाने वाले राजगोपाल ने 9 जुलाई को ऑक्सीजन मास्क के साथ अदालत में सरेंडर किया था.
4. L&T के ग्रुप चेयरमैन का क्या नाम है जिन्हें आईटी कंपनी माइंडट्री का गैर-कार्यकारी चेयरमैन नियुक्त किया गया है?
a. अर्जुन वेंकट
b. ए.एम. नाइक
c. पी.के.दीक्षित
d. विवेक कुलकर्णी
उत्तर. b. ए.एम. नाइक
लार्सन एंड टुब्रो के ग्रुप चेयरमैन ए.एम. नाइक को आईटी कंपनी माइंडट्री का गैर-कार्यकारी चेयरमैन नियुक्त किया गया है. एलएंडटी ने हाल में माइंडट्री में बहुलांश हिस्सेदारी खरीदकर इसका अधिग्रहण किया है.
current-affairs-18-july-2019
5. हाल ही में किस राज्य में राज्यसभा ने केंद्रीय विश्वविद्यालय (संशोधन) विधेयक, 2019 पारित किया?
a. आंध्र प्रदेश
b. बिहार
c. झारखंड
d. तमिलनाडु
उत्तर. a. आंध्र प्रदेश
इस विधेयक में आंध्र प्रदेश में केंद्रीय विश्वविद्यालय के लिये 450 करोड़ रुपए तथा जनजातीय विश्वविद्यालय के लिये 420 करोड़ रुपए का प्रावधान है. लोकसभा ने इस विधेयक को पहले ही मंज़ूरी दे दी है. इस विश्वविद्यालय को अगले चार वर्षों में स्थापित कर लिया जायेगा.
6. हाल ही में किस शहर में संगीत नाटक अकादमी फैलोशिप एवं संगीत नाटक अकादमी पुरस्कारों की घोषणा की गई?
a. चेन्नई
b. नई दिल्ली
c. हैदराबाद
d. मुंबई
उत्तर. b. नई दिल्ली
यह सम्मान उत्कृष्टता और उपलब्धियों के सर्वोच्च मानक का प्रतीक के तौर पर दिया जाता है. अकादमी पुरस्कार साल 1952 से प्रदान किया जा रहा है. अकादमी फैलोशिप में 3,00,000 रुपए तथा अकादमी पुरस्कार के रूप में ताम्रपत्र और अंगवस्त्र के अलावा 1,00,000 रुपए दिये जाते हैं.
7. केंद्र सरकार सितंबर 2019 तक सभी राज्यों में किस टीकाकरण अभियान लागू करने की योजना बना रही है?
a. डीपीटी
b. बीसीजी
c. रोटावायरस
d. खसरा
उत्तर. c. रोटावायरस
रोटावायरस के उन्मूलन हेतु इस टीकाकरण योजना का कार्य सार्वभौमिक टीकाकरण कार्यक्रम के तहत किया जाएगा. रोटावायरस वैक्सीन को भारत के सार्वभौमिक टीकाकरण
कार्यक्रम में शामिल किया गया है. यह टीकाकरण कार्यक्रम केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा तीन निर्धारित 100-दिवसीय लक्ष्यों में से एक है.
8. निम्न में से कौन सा राज्य देश में ‘जल नीति’ पेश करने वाला पहला राज्य बन गया है?
a. उत्तर प्रदेश
b. बिहार
c. पंजाब
d. मेघालय
उत्तर. d. मेघालय
इस नीति का उद्देश्य सामुदायिक भागीदारी के साथ-साथ सतत् विकास और जल संसाधनों का इस्तेमाल करना है. इस नीति से स्वास्थ्य और आजीविका में सुधार होगा और लोगों के बीच भेदभाव नहीं होगा. जीवनयापन हेतु पानी के इस्तेमाल एवं जल निकायों का कैसे संरक्षण किया जाए जैसे मुद्दों को इस नीति में जगह दी गई है.
Current Affairs, General Knowledge, Amazing Fact, Important Fact, Historical Fact For Exam, Political Fact For Exam, economical Fact For Exam, Current Affairs 2018, Current Affairs 2019, Current Affairs For SSC, Current Affairs For Banking, Current Affairs For Railway, Current Affairs For UPSC, Current Affairs For State Services, General Science Knowledge, Nda, Cgl, Rbi, All Exam Study, Government Exam Study Material, Next Exam Preparation, Today Current Affairs And General Knowledge


No comments:
Post a Comment