expr:class='"loading" + data:blog.mobileClass'>

Monday, July 29, 2019

टॉप हिन्दी करेंट अफेयर्स 29 जुलाई 2019

current-affairs-28-july-2019
1. देश के किसी भी जिले में कितने केस POCSO एक्ट के तहत दर्ज होने पर वहां एक स्पेशल कोर्ट बनाया जायेगा?
a.    100
b.    200
c.    300
d.    400
उत्तर.  a. 100
सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को निर्देश दिया कि जिस जिले में चाइल्ड रेप और पॉक्सो ऐक्ट के तहत 100 से ज्यादा केस पेंडिंग हों, वहां 60 दिन में स्पेशल पॉक्सो कोर्ट बनाई जाएं. चीफ जस्टिस रंजन गोगोई की बेंच ने कहा कि जांच प्रक्रिया तेजी से पूरी करने के लिए हर जिले में फॉरेंसिक लैब बनाई जाएं.

2. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने किस नाम से रक्षा उत्पादन विभाग में सहायक विभाग का डैशबोर्ड लांच किया है?
a.    www.defenceboard.gov.in
b.    www.ddpdashboard.gov.in
c.    www.rawboard.gov.in
d.    www.dashboardfordefence.gov.in
उत्तर.  b. www.ddpdashboard.gov.in
रक्षा उत्पादन विभाग के विभिन्न कार्यक्रमों और योजनाओं की प्रभावी निगरानी के लिए रक्षा मंत्री ने एक डैशबोर्ड लॉन्च किया है. यह रक्षा विभाग में निवेश के साथ-साथ आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस परियोजना जैसे विषयों पर भी जानकारी देगा.

3. टीम इंडिया की जर्सी पर ओप्पो मोबाइल के बाद अब किस कंपनी ने नाम प्रदर्शित करने के अधिकार ख़रीदे हैं?
a. Byju's
b. Redmi
c. OLX
d. TATA
उत्तर.  a. Byju’s
ओप्पो ने मार्च 2017 में 5 साल के लिए 1,079 करोड़ रुपये में यह अधिकार खरीदा था. अब बेंगलुरु की ऑनलाइन ट्यूटोरियल फर्म Byju’s का नाम इसी स्थान पर नज़र आयेगा. आगामी वेस्ट इंडीज दौरे तक ओप्पो का नाम टीम इंडिया की जर्सी पर लिखा जायेगा. इसके बाद भारत द्वारा साउथ अफ्रीका दौरे पर जाने पर Byju’s का नाम नज़र आया.
current-affairs-27-july-2019
4. ट्राई ने अक्टूबर 2016 में रिलायंस जियो को इंटर-कनेक्टिविटी सुविधा नहीं देने के कारण दंडस्वरूप एयरटेल, वोडाफोन तथा आइडिया पर कितना जुर्माना लगाया है?
a. 1050 करोड़ रुपये
b. 2200 करोड़ रुपये
c. 2450 करोड़ रुपये
d. 3050 करोड़ रुपये
उत्तर.  d. 3050 करोड़ रुपये
इन दोनों कंपनियों पर जुर्माना लगाने का फैसला ट्राई का था. जिसे हाल ही में दूरसंचार विभाग की सर्वोच्च निर्णायक संस्था डिजिटल कम्यूनिकेशन कमीशन ने मंजूरी दी है. जियो को इंटर-कनेक्टिविटी नहीं देने से 75% कॉल्स फेल हो रही थीं.

5. भारत के किस संस्थान के छात्रों ने कृषि संबंधी समस्याओं से निपटने के लिए ‘स्मार्ट-एग्रीकॉप्टर’ ड्रोन बनाया है?
a.    आईआईटी दिल्ली
b.    आईआईटी मुंबई
c.    आईआईटी कानपुर
d.    आईआईटी मद्रास
उत्तर. d. आईआईटी मद्रास
भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान  मद्रास के छात्रों ने एक “स्मार्ट एग्रीकॉप्टर” (ड्रोन) बनाया है जिससे खेतों में हाथ से कीटनाशक का छिड़काव खत्म किया जा सकेगा और कैमरे का इस्तेमाल करके फसल के स्वास्थ्य का भी पता चलेगा.इससे पहले के मुकाबले 10 गुना तेजी और 100 फीसद सटीकता से काम होगा.

6. केन्द्रीय नागरिक विमानन मंत्रालय द्वारा उड़ान योजना के तहत कितने और हवाई मार्गों कों जोड़ा गया है?
a.    7
b.    8
c.    9
d.    10
उत्तर.  b. 8
केन्द्रीय नागरिक विमानन मंत्रालय ने उड़ान योजना में आठ नए हवाई मार्गों को जोड़ दिया है. यह आठ नए मार्ग हैं: मैसूर गोवा, गोवा-मैसूर, मैसूर-हैदराबाद, हैदराबाद-मैसूर, मैसूर-कोच्ची, कोच्ची-मैसूर, कलकत्ता-शिलांग तथा शिलांग-कलकत्ता. इसका उद्देश्य क्षेत्रीय कनेक्टिविटी को बढ़ावा देना है.

No comments:

Post a Comment