current-affairs-16-july-2019
1. बीजेपी के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री कलराज मिश्रा को किस राज्य का नया राज्यपाल नियुक्त किया गया है?
a. बिहार
b. झारखंड
c. हिमाचल प्रदेश
d. उत्तर प्रदेश
उत्तर. c. हिमाचल प्रदेश
कलराज भाजपा के वरिष्ठ नेता हैं. वे तीन बार राज्यसभा के सांसद रहे हैं. साल 2014 के लोकसभा चुनाव के दौरान उन्होंने उत्तर प्रदेश की देवरिया लोकसभा सीट से चुनाव लड़े थे. मोदी सरकार के पहले कार्यकाल के दौरान वे कैबिनेट मंत्री थे. उन्हें सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम की जिम्मेदारी सौंपी गई थी.
2. किस भारतीय मुक्केबाज़ ने अमेरिका के माइक स्नाइडर को हराकर पेशेवर मुक्केबाज़ी में लगातार 11वीं जीत दर्ज की है?
a. शिवा थापा
b. जय भगवान
c. मनप्रीत सिंह
d. विजेंदर सिंह
उत्तर. d. विजेंदर सिंह
विजेंदर सिंह का लंबे समय बाद रिंग में वापसी करना शानदार रहा. यह विजेंदर की आठवीं नॉकआउट जीत है. विजेन्द्र सिंह एक भारतीय पेशेवर मुक्केबाज़ है. एशिया पैसिफिक चैम्पियन विजेंदर हाल में दक्षिण दिल्ली की सीट से आम चुनाव में खड़े थे. लेकिन उसमें उन्हें हार मिली थी.
3. हाल ही में रूसी मिसाइल रक्षा प्रणाली की पहली खेप तुर्की पहुँचने पर किस देश द्वारा प्रतिबंध लगाने की आशंका है?
a. चीन
b. नेपाल
c. जापान
d. अमेरिका
उत्तर. d. अमेरिका
अमेरिका ने तुर्की को चेतावनी दी है कि अगर वह रूसी मिसाइल रक्षा प्रणाली खरीदता है तो उसे आर्थिक प्रतिबंधों का सामना करना पड़ेगा. इस प्रणाली में एक साथ तीन मिसाइलें दागी जा सकती हैं और इसके प्रत्येक चरण में 72 मिसाइलें शामिल हैं, जो 36 लक्ष्यों पर सटीकता से मार करने में सक्षम हैं.
4. भूटान और किस देश के मध्य व्यापार को सहज बनाने के उद्देश्य से भारत ने ब्रह्मपुत्र नदी में एक जलमार्ग खोला है?
a. चीन
b. पाकिस्तान
c. बांग्लादेश
d. नेपाल
उत्तर. c. बांग्लादेश
दोनों देशों के मध्य इस जलमार्गीय व्यापार को भारतीय अंतर्देशीय जलमार्ग प्राधिकरण द्वारा पूरा किया जाएगा. यह प्रथम अवसर है जब किसी भारतीय जलमार्ग का उपयोग दो देशों के बीच माल-परिवहन के लिये पारगमन के रूप में किया जा रहा है. ब्रह्मपुत्र नदी तिब्बत की मानसरोवर झील के पूर्व तथा सिंधु एवं सतलुज के स्रोतों के काफी समीप से निकलती है. इससे पहले भूटान और बांग्लादेश के मध्य यह व्यापार ट्रकों के माध्यम से किया जाता था.
Current-Affairs-15-July-2019
5. शोध के अनुसार किस देश में जलवायु परिवर्तन के कारण पुरातात्विक इमारतों एवं स्थलों को भी क्षति पहुँच रही है?
a. ग्रीनलैंड
b. ऑस्ट्रेलिया
c. कनाडा
d. स्पेन
उत्तर. a. ग्रीनलैंड
शोधकर्ताओं की एक टीम साल 2016 से विशाल आर्कटिक क्षेत्र के समीप सात अलग-अलग स्थानों पर परीक्षण कार्य कर रही है. आर्कटिक में 1,80,000 से अधिक पुरातात्विक स्थल हैं, जो हज़ारों वर्ष पुराने हैं और ये प्रकृति में मिट्टी के होने के कारण अभी तक संरक्षित भी थे.
6. हाल ही में किस टेनिस खिलाड़ी ने रॉजर फेडरर को हराकर लगातार दूसरा विम्बलडन खिताब जीत लिया है?
a. रोहन बोपन्ना
b. नोवाक जोकोविच
c. केविन एंडरसन
d. केई निशिकोरी
उत्तर. b. नोवाक जोकोविच
नोवाक जोकोविच का यह कुल पांचवां विम्बलडन और 16वां ग्रैंड स्लैम खिताब है. इसके साथ नोवाक जोकोविच चार बड़े खिताब जीतने वाले फेडरर, राफेल नडाल और रॉड लावर के बाद चौथे शख्स बन गए हैं. नोवाक जोकोविच सर्बिया का एक प्रमुख टेनिस खिलाड़ी है.
7. निम्न में से कौन सा देश आईसीसी विश्व कप 2023 के 13वें संस्करण की मेजबानी करेगा?
a. भारत
b. ऑस्ट्रेलिया
c. इंग्लैंड
d. वेस्टइंडीज
उत्तर. a. भारत
यह टूर्नामेंट 09 फरवरी से 25 मार्च के बीच खेला जाएगा. साल 2019 का विश्वकप इंग्लैंड में खेला गया था.भारत ने इससे पहले साल 1987, साल 1996 और साल 2011 में श्रीलंका, पाकिस्तान और बांग्लादेश के साथ मिलकर विश्व कप की मेजबानी की थी.
8. इंग्लैंड ने निम्न में से किस देश को हराते हुए पहली बार क्रिकेट विश्व कप का खिताब जीता?
a. न्यूजीलैंड
b. पाकिस्तान
c. भारत
d. श्रीलंका
उत्तर. a. न्यूजीलैंड
इंग्लैंड ने क्रिकेट विश्व कप के 44 वर्षों के इतिहास में पहली बार विश्व कप जीता है. न्यूजीलैंड की टीम ने मैच में पहले टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 50 ओवरों में 8 विकेट पर 241 रन बनाए. इंग्लैंड की टीम ने भी निर्धारित 50 ओवरों में 9 विकेट पर 241 रन ही बना सकी. इसके बाद सुपर ओवर का सहारा लिया गया.
Current Affairs, General Knowledge, Amazing Fact, Important Fact, Historical Fact For Exam, Political Fact For Exam, economical Fact For Exam, Current Affairs 2018, Current Affairs 2019, Current Affairs For SSC, Current Affairs For Banking, Current Affairs For Railway, Current Affairs For UPSC, Current Affairs For State Services, General Science Knowledge, Nda, Cgl, Rbi, All Exam Study, Government Exam Study Material, Next Exam Preparation, Today Current Affairs And General Knowledge


No comments:
Post a Comment