1. भारत ने हाल ही में किस देश से आयात होने वाले सामान पर 200% सीमा शुल्क लगाने हेतु प्रस्ताव पारित कर दिया है?
a. पाकिस्तान
b. बांग्लादेश
c. अमेरिका
d. चीन
उत्तर. a. पाकिस्तान
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमन द्वारा संसद में पेश किये गये वैधानिक प्रस्ताव के अनुसार पाकिस्तान से आने वाली वस्तुओं पर 200% आयात शुल्क लगाया जायेगा. पाकिस्तान से होने वाले आयात पर इस दौरान भारी कमी दर्ज की गई है.
2. किस कम्पनी द्वारा भारत में पहली बार इलेक्ट्रिक एसयूवी को लॉन्च किया गया?
a. मारुति सुज़ुकी
b. हुंडई
c. निसान
d. बीएमडब्ल्यू
उत्तर. b. हुंडई
हुंडई मोटर्स ने भारत में पहली बार पूरी तरह इलेक्ट्रिक एसयूवी ‘कोना इलैक्ट्रिक’ लॉन्च की. यह एक बार चार्ज होने पर 452 किलोमीटर चल सकती है. इससे पहले भी भारतीय बाज़ार में टाटा और महिंद्रा द्वारा दिए गये कुछ विकल्प उपलब्ध थे. लेकिन वे अधिक कामयाब नहीं हो सके.
3. UNODC द्वारा "विश्वभर में अपराध संबंधी हत्याओं की स्थिति रिपोर्ट" के अनुसार एशिया का प्रतिशत कितना है?
a. 18.4 %
b. 20.2 %
c. 22.5 %
d. 25.2 %
उत्तर. c. 22.5 %
अध्ययन के अनुसार, दुनियाभर के तमाम देशों में हत्याओं के कारण मरने वाले लोगों की संख्या सशस्त्र संघर्षों के कारण मरने वाले लोगों की संख्या से 5 गुना अधिक है. रिपोर्ट के अनुसार, अफ्रीका में 35.1 प्रतिशत और यूरोप में इसका प्रतिशत 4.7 है.
4. किस देश ने अमेरिका से अनुरोध किया है कि वह ताइवान को हथियार बेचने का संभावित समझौता 'तत्काल रद्द' कर दे?
a. चीन
b. नेपाल
c. रूस
d. जापान
उत्तर. a. चीन
अमेरिकी रक्षा सुरक्षा सहयोग एजेंसी के अनुसार इस सौदे में युद्धक टैंकों और विमान भेदी मिसाइलों समेत 108 एम1ए2टी एब्राम टैंक, 250 ‘स्टिंगर पोर्टेबल एंटी-एयरक्राफ्ट मिसाइल’ और संबंधित उपकरण शामिल हैं. चीन अमेरिका से आग्रह करता है कि वह चीन-अमेरिका संबंधों को नुकसान पहुंचने से बचाने के लिए तुरंत ताइवान को हथियारों की प्रस्तावित बिक्री को रद्द करे और उसके साथ सैन्य संबंध भी खत्म करे.
5. हाल में संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार आयोग ने भारत और पाकिस्तान के बीच किस विवादित मुद्दे पर रिपोर्ट जारी की?
a. व्यापार संबंधी मुद्दा
b. कश्मीर संबंधी मुद्दा
c. आतंक संबंधी मुद्दा
d. जल संबंधी मुद्दा
उत्तर. b. कश्मीर संबंधी मुद्दा
संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार आयोग ने पिछले वर्ष कश्मीर मुद्दे पर अपनी पहली रिपोर्ट जारी की थी.दूसरे रिपोर्ट के अनुसार, कश्मीर और पीओके में मई 2018 से अप्रैल 2019 के दौरान हताहत होने वाले नागरिकों की संख्या पिछले एक दशक से भी अधिक है.
6. स्वच्छ व सतत विकास के लिये गुणवत्तापूर्ण अवसंरचना हेतु एक अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किस शहर में किया ?
a. जयपुर
b. लखनऊ
c. नई दिल्ली
d. चेन्नई
उत्तर. c. नई दिल्ली
वाणिज्य मंत्री के अनुसार, बजट 2019-20 में वित्त मंत्री ने भारत में ढाँचागत संरचना के विस्तार के लिये रोडमैप प्रस्तुत किया है जिसमें अगले पाँच वर्षों में एक लाख करोड़ रुपए का निवेश प्रस्तावित है. साथ ही अगले 10-12 वर्षों के दौरान रेलवे के विस्तार और विकास के लिये 50 लाख करोड़ रुपए के निवेश का लक्ष्य रखा गया है.
7. दुनियाभर में सौर ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिये आइसा-कर्नाटका विश्वेश्वरैया सोलर अवार्ड देने का निर्णय लिया है?
a. जेसी बोस
b. एपीजे अब्दुल कलाम
c. सत्येन्द्र नाथ बसु
d. एम. विश्वेश्वरैया
उत्तर. d. एम. विश्वेश्वरैया
यह अवार्ड हर साल दुनिया के एक देश को फ्लोटिंग सोलर प्रोजेक्ट के क्षेत्र में बेहतर कार्य करने पर दिया जाएगा. हरियाणा सरकार द्वारा अंतरिक्ष यात्री कल्पना चावला के नाम पर आइसा-हरियाणा कल्पना चावला सोलर अवार्ड शुरू करने के निर्णय के बाद कर्नाटक देश का दूसरा राज्य है. जिसने ऐसा अवार्ड शुरू करने का फैसला किया है. इस अवार्ड के लिये नियमानुसार कर्नाटक सरकार इंटरनेशनल सोलर एलायंस के खाते में दस करोड़ रुपये जमा कराएगी.
8. भारत ने हाल ही में किस स्वदेशी एंटी टैंक गाइडेड मिसाइल का तीन बार सफल परीक्षण किया?
a. नाग
b. पृथ्वी
c. अग्नि
d. आकाश
उत्तर. a. नाग
यह परीक्षण पोखरण की टेस्ट फायरिंग रेंज में किया गया. परीक्षण के दौरान मिसाइल को दिन और रात दोनों समय टेस्ट फायर किया गया. इसे रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (डीआरडीओ) ने विकसित किया है. यह भारतीय सेना की ताकत को और बढ़ाने में मदद करेगा.
Current Affairs, General Knowledge, Amazing Fact, Important Fact, Historical Fact For Exam, Political Fact For Exam, economical Fact For Exam, Current Affairs 2018, Current Affairs 2019, Current Affairs For SSC, Current Affairs For Banking, Current Affairs For Railway, Current Affairs For UPSC, Current Affairs For State Services, General Science Knowledge, Nda, Cgl, Rbi, All Exam Study, Government Exam Study Material, Next Exam Preparation, Today Current Affairs And General Knowledge
No comments:
Post a Comment