Current Affairs, General Knowledge, Amazing Fact, Important Fact, Historical Fact For Exam, Political Fact For Exam, economical Fact For Exam, Current Affairs 2018, Current Affairs 2019, Current Affairs For SSC, Current Affairs For Banking, Current Affairs For Railway, Current Affairs For UPSC, Current Affairs For State Services, General Science Knowledge, Nda, Cgl, Rbi, All Exam Study, Government Exam Study Material, Next Exam Preparation, Today Current Affairs And General Knowledge
Monday, July 8, 2019
टॉप हिन्दी करेंट अफेयर्स 8 जुलाई 2019
1. चालू खाता खोलने के नियमों का अनुपालन नहीं करने को लेकर आरबीआई ने पीएनबी पर कितने रुपये का जुर्माना लगाया?
a. 25 लाख
b. 50 लाख
c. 10 लाख
d. 30 लाख
उत्तर. b. 50 लाख
पीएनबी, इलाहाबाद बैंक और यूको बैंक पर 50-50 लाख रुपये और कॉरपोरेशन बैंक पर 25 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है.
2. असम सरकार की तर्ज़ पर किस राज्य सरकार ने भी राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर तैयार करने का निर्णय लिया है?
a. कर्नाटक
b. तमिलनाडु
c. नागालैंड
d. मणिपुर
उत्तर. c. नागालैंड
नागालैंड के गृह आयुक्त ने स्थानीय निवासियों की पहचान के संदर्भ में नागालैंड के स्थानीय नागरिकों का रजिस्टर तैयार करने हेतु एक अधिसूचना जारी की है. इसका लक्ष्य जाली निवास पत्रों की जाँच करना एवं भारतीय स्थानीय नागरिकों की पहचान कर एक सूची तैयार करना है. इस सर्वेक्षण में ग्रामीण एवं वार्ड स्तर पर स्थानीय निवासियों संबंधी आधिकारिक रिकॉर्ड के आधार पर सूची तैयार की जाएगी.
3. हाल ही में केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने किस राज्य में एक केंद्रीय दल भेजा है?
a. असम
b. मणिपुर
c. तमिलनाडु
d. पंजाब
उत्तर. a. असम
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय असम सरकार के निगरानी तंत्र और नैदानिक किट कार्यक्रम को तकनीकी एवं वित्तीय सहायता प्रदान कर रहा है. जापानी इंसेफेलाइटिस के उन्मूलन के लिये सामुदायिक भागीदारी को भी सशक्त करने पर ज़ोर दिया जा रहा है. मंत्रालय ने राष्ट्रीय वेक्टर जनित रोग नियंत्रण के विशेषज्ञों को भी केंद्रीय दल के साथ भेजा है.
4. निम्नलिखित में से किसे हाल ही में आरबीआई का पुनः डिप्टी गवर्नर बनाया गया है?
a. एन एस विश्वनाथन
b. आर पी वर्मा
c. एस पी चौधरी
d. के के शंकर
उत्तर. a. एन एस विश्वनाथन
आरबीआई ने एन एस विश्वनाथन को पुन: एक साल के लिए भारतीय रिजर्व बैंक का डिप्टी गवर्नर नियुक्त किया है. कार्मिक मंत्रालय की ओर से सोमवार को जारी आदेश के अनुसार कैबिनेट की नियुक्ति समिति ने विश्वनाथन की एक साल के लिए डिप्टी गवर्नर पद पर पुन: नियुक्ति को मंजूरी दे दी है.
5. भारत के किस राज्य सरकार द्वारा पहली बार हाइड्रोजन सीएनजी संचालित बसें चलाई जायेंगी?
a. महाराष्ट्र सरकार
b. उत्तर प्रदेश सरकार
c. तेलंगाना सरकार
d. दिल्ली सरकार
उत्तर. d. दिल्ली सरकार
प्रदूषण पर नियंत्रण करने हेतु दिल्ली सरकार की डीटीसी और क्लस्टर बसें जल्द ही हाइड्रोजन सीएनजी (हाइड्रोजन कम्प्रैस्ड नेचुरल गैस) से ही चलेंगी. सुप्रीम कोर्ट के आदेशों के तहत दिल्ली में बसों में एचसीएनजी का प्रयोग पहली बार किया जाएगा.
Subscribe to:
Post Comments (Atom)


No comments:
Post a Comment