current-affairs-1-july-2019
1. हाल ही में किस देश ने फिर से व्हेल मछली का शिकार करना शुरू कर दिया है?
a. चीन
b. अमेरिका
c. जापान
d. दक्षिण कोरिया
उत्तर. c. जापान
जापान ने इंटरनेशनल व्हेलिंग कमीशन की सदस्यता छोड़ने के बाद जुलाई, 2019 से फिर से व्हेल मछली का शिकार करना शुरू कर दिया है. जापान में केवल अपने क्षेत्राधिकार वाले क्षेत्रों में व्हेल मछली का शिकार किया जायेगा. जापान ने दक्षिणी गोलार्ध में व्हेलिंग गतिविधियाँ नहीं करने का निर्णय लिया है.
2. भारत ने स्ट्रुम अताका एंटी टैंक मिसाइल की खरीद के लिए किस के साथ 200 करोड़ रुपये की डील की है?
a. रूस
b. अमेरिका
c. फ्रांस
d. बेल्जियम
उत्तर. a. रूस
इस एंटी टैंक मिसाइल का उपयोग भारतीय वायुसेना के Mi-35 हेलीकाप्टर में किया जायेगा. इस सौदे के द्वारा भारतीय वायुसेना युद्ध की स्थिति से निपटने के लिए तैयार रहना चाहती है. स्ट्रुम अताका एंटी टैंक मिसाइल की सहायता से Mi-35 हेलीकाप्टर दुश्मन टैंक तथा अन्य सुरक्षित वाहनों को नष्ट कर सकते हैं.
3. भारत सरकार के किस विभाग द्वारा त्रिनेत्र तकनीक का परिक्षण किया जा रहा है?
a. नागर विमानन विभाग
b. वाणिज्य एवं उद्योग विभाग
c. भारतीय रेलवे विभाग
d. मानव संसाधन विभाग
उत्तर. c. भारतीय रेलवे विभाग
त्रिनेत्र टेक्नोलॉजी का पूर्ण स्वरुप जिसमें इन्फ्रारेड कैमरा, ऑप्टिकल कैमरा तथा राडार समर्थित इमेजिंग प्रणाली का उपयोग किया जा सकता है, इस तकनीक के माध्यम से चालक को धुंध में भी रेलमार्ग में मौजूद किसी बाधा का पता चल सकेगा. इस तकनीक का परीक्षण व्यापाक रूप से किया जायेगा ताकि इसके परिणाम सटीक हों.
4. निम्नलिखित में से किसे पत्रकारिकता के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान के लिए दिये जाने वाला सर्वोच्च पुरस्कार से नवाजा गया है?
a. अरिंदम चौधरी
b. पी के देसाई
c. रमणीक विज
d. टीजेएस जॉर्ज
उत्तर. d. टीजेएस जॉर्ज
जानेमाने पत्रकार एवं कार्टूनिस्ट टीजेएस जॉर्ज को केरल में पत्रकारिकता के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान के लिए दिये जाने वाले सर्वोच्च पुरस्कार ‘स्वदेशाभिमानी केसरी मीडिया अवार्ड’ से नवाजा गया है. मुख्यमंत्री पि• विजयन एक समारोह में श्री जॉर्ज (91)को यह पुरस्कार प्रदान किया. पुरस्कार में एक लाख रुपये की नकद राशि, और ट्रॉफी प्रदान की गयी.
current-affairs-2 july-2019
5. सरकार किस वर्ष में खत्म किये गए संपदा शुल्क को दोबारा अस्तित्व में ला सकती है?
a. 1985
b. 1988
c. 1980
d. 1995
उत्तर. a. 1985
भारत में संपदा शुल्क को वर्ष 1953 में लागू किया गया था. जब किसी संपत्ति के मालिक की मृत्यु हो जाती थी और वह संपत्ति उसके किसी उत्तराधिकारी को हस्तांतरित हो जाती थी, तब संपदा शुल्क लगाया जाता था. इस शुल्क को हटाने का मुख्य कारण यह था कि इससे प्राप्त होने वाला राजस्व, इसके प्रशासन पर किये जाने वाले खर्च से बहुत कम होता था जिसके कारण सरकार को इससे कोई भी लाभ प्राप्त नहीं होता था.
6. पाकिस्तान ने हाल ही में देश की जेलों में बंद कितने भारतीय कैदियों की सूची भारतीय उच्चायोग को सौंपी है?
a. 320
b. 450
c. 261
d. 580
उत्तर. c. 261
इस समझौते के तहत पाकिस्तान और भारत ने एक-दूसरे को कैदियों की लिस्ट दी है. यह समझौता 21 मई 2008 को हुआ था. इस समझौते के तहत दोनों देशों को एक-दूसरे की हिरासत में मौजूद कैदियों की सूची का आदान-प्रदान करना होता है.यह सूची साल में दो बार पहली जनवरी और पहली जुलाई को करना होताहै.
7. राज्यसभा ने हाल ही में जम्मू-कश्मीर में राष्ट्रपति शासन को और कितने महीनों के लिए बढ़ाने वाले प्रस्ताव को मंज़ूरी दे दी है?
a. छह महीना
b. सात महीना
c. दस महीना
d. चार महीना
उत्तर. a. छह महीना
लोकसभा में राष्ट्रपति शासन की अवधि बढ़ाने वाला बिल पास कर दिया गया है. जम्मू-कश्मीर में दिसंबर 2018 से राष्ट्रपति शासन लागू है. इससे पहले, जून 2018 से राज्यपाल शासन लागू था.
8. किस राज्य सरकार ने महिलाओं के रात्रि शिफ्ट में कार्य करने हेतु 1948 के फैक्ट्री अधिनियम में संशोधन को मंज़ूरी दी?
a. मध्य प्रदेश सरकार
b. गोवा सरकार
c. पंजाब सरकार
d. तमिलनाडु सरकार
उत्तर. b. गोवा सरकार
अब महिलाएं गोवा में रात्रि शिफ्ट (शाम के 7 बजे से सुबह के 6 बजे तक) उद्योग में कार्य कर सकती है. यह महिला सशक्तिकरण की दिशा में गोवा सरकार का महत्वपूर्ण कदम है. इसका प्रशासन केन्द्रीय श्रम व रोज़गार मंत्रालय द्वारा फैक्ट्री परामर्श सेवा व श्रम संस्थान महानिदेशालय द्वारा किया जाता है.
Current Affairs, General Knowledge, Amazing Fact, Important Fact, Historical Fact For Exam, Political Fact For Exam, economical Fact For Exam, Current Affairs 2018, Current Affairs 2019, Current Affairs For SSC, Current Affairs For Banking, Current Affairs For Railway, Current Affairs For UPSC, Current Affairs For State Services, General Science Knowledge, Nda, Cgl, Rbi, All Exam Study, Government Exam Study Material, Next Exam Preparation, Today Current Affairs And General Knowledge


No comments:
Post a Comment