Current-Affairs-15-July-2019
1. संयुक्त राष्ट्र के अनुसार भारत में 10 सालों में कितने लोग गरीबी से मुक्त हुए हैं?
a. 27.10 करोड़
b. 25 करोड़
c. 26 करोड़
d. 31 करोड़
उत्तर. a. 27.10 करोड़
यह रिपोर्ट संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम तथा आक्सफोर्ड पोवर्टी एंड ह्यूमन डेवलपमेंट इनीशिएटिव द्वारा जारी किया गया था.भारत में स्वास्थ्य, स्कूली शिक्षा समेत विभिन्न क्षेत्रों में प्रगति से लोगों को गरीबी से बाहर निकालने में उल्लेखनीय प्रगति हुई है.
2. मानव शरीर के सभी ऊतकों की आणविक संरचनाओं का खाका खींचने हेतु किस नई पहल की शुरुआत की गई है?
a. मानव एटलस
b. मानव रंग
c. एटलस ऊतक
d. आणविक मानव
उत्तर. a. मानव एटलस
‘मानव एटलस’ नामक परियोजना को जैव प्रौद्योगिकी विभाग और जैव प्रौद्योगिकी कंपनी पर्सिसटेंट सिस्टम द्वारा शुरू किया गया है. यह डेटाबेस शोधकर्त्ताओं को मौज़ूदा कमियों को सुधारने और भविष्य में रोगों की पहचान एवं उसके निदान से जुडी परियोजनाओं में मदद करेगा.
3. हाल में किस राज्य में गंगा की सहायक महानंदा नदी में पहली बार लुप्तप्राय गंगा नदी डॉल्फ़िन पाई गई है?
a. झारखंड
b. बिहार
c. उत्तर प्रदेश
d. पंजाब
उत्तर. b. बिहार
वैज्ञानिकों की एक टीम ने सर्वेक्षण के दौरान 14 गंगा नदी डॉल्फ़िन पाए. अलग-अलग स्थानों पर सामान्यतः इसे गंगा नदी डॉल्फ़िन, ब्लाइंड डॉल्फ़िन , गंगा ससु, हिहु, साइड-स्विमिंग डॉल्फिन, दक्षिण एशियाई नदी डॉल्फिन आदि नामों से जाना जाता है.
Current-Affairs-14-July-2019
4. अनाधिकृत पानी की बोतलों की बिक्री पर रोक के लिए आरपीएफ द्वारा देश में किस नाम से अभियान चलाया गया है?
a. ऑपरेशन सेव वॉटर
b. ऑपरेशन क्लीन द मेस
c. ऑपरेशन थ्रस्ट
d. ऑपरेशन कैच अप
उत्तर. c. ऑपरेशन थ्रस्ट
ऑपरेशन थ्रस्ट के दौरान 1371 व्यक्तियों को अनाधिकृत ब्रांडों के पानी की बोतलें बेचने के मामले में रेलवे अधिनियम की धारा 144 और 153 के तहत गिरफ्तार किया गया. इस दौरान नकली पीने के पानी की 69294 बोतलें जब्त की गईं और अपराधियों से जुर्माने के तौर पर कुल 6,80,855 रूपए वसूल किए गए.
5. हाल ही में किस भारतीय महिला को विश्व बैंक का एमडी और सीएफओ बनाया गया है?
a. अंशुला कांत
b. शालिनी भट्टाचार्य
c. प्रेमलता मुखर्जी
d. कुलवंत कौर
उत्तर. a. अंशुला कांत
भारतीय स्टेट बैंक की मैनेजिंग डायरेक्टर अंशुला कांत हाल ही में विश्व बैंक की एमडी और चीफ फाइनेंशियल ऑफिसर बनाई गई हैं. इसकी जानकारी विश्व बैंक के प्रेसिडेंट डेविड मैलपास ने दी.अंशुला कांत लेडी श्रीराम कॉलेज फॉर वुमन से इकोनॉमिक ऑनर्स में ग्रेजुएट है. दिल्ली स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स से अर्थशास्त्र में पोस्ट ग्रेजुएट की डिग्री हासिल की.
6. हाल ही में अफगानिस्तान क्रिकेट टीम का कप्तान किसे घोषित किया गया है?
a. मोहम्मद नबी
b. रहमत शाह
c. मोहम्मद शहजाद
d. राशिद खान
अफगानिस्तान के लेग स्पिनर राशिद खान को तीनों ही फॉर्मेंट में टीम का नया कप्तान नियुक्त किया गया है. अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने आईसीसी विश्व कप-2019 में बेहद निराशाजनक प्रदर्शन के बाद गुलबदिन नाइब को कप्तानी से हटा दिया है. अफगानिस्तान टीम का उप-कप्तान असगर अफगान को बनाया गया है.
Current Affairs, General Knowledge, Amazing Fact, Important Fact, Historical Fact For Exam, Political Fact For Exam, economical Fact For Exam, Current Affairs 2018, Current Affairs 2019, Current Affairs For SSC, Current Affairs For Banking, Current Affairs For Railway, Current Affairs For UPSC, Current Affairs For State Services, General Science Knowledge, Nda, Cgl, Rbi, All Exam Study, Government Exam Study Material, Next Exam Preparation, Today Current Affairs And General Knowledge


No comments:
Post a Comment