current-affairs-4 july-2019
1. वित्त वर्ष 2025 तक 5 लाख करोड़ डॉलर की इकॉनमी बनने के लिए कितना प्रतिशत ग्रोथ हासिल करनी होगी?
a. 7%
b. 8%
c. 9%
d. 10%
उत्तर. a. 7%
आर्थिक समीक्षा 2019 के अनुसार 2024-25 तक पांच ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था के लिए सात प्रतिशत की सतत वास्तविक जीडीपी विकास दर की जरूरत है. समीक्षा में बताया गया है कि पिछले पांच वर्षों के दौरान अमीरों को मिलने वाले लाभ के मार्ग गरीबों के लिये भी खोले गये हैं.
2. स्वच्छ भारत मिशन के तहत देश के कितने प्रतिशत लोगों कि शौचालयों तक पहुंच सुनिश्चित की गई है?
a. 93.1%
b. 90%
c. 88.2%
d. 80%
उत्तर. a. 93.1%
आर्थिक समीक्षा 2019 में बताया गया है कि 93.1 प्रतिशत परिवारों की शौचालयों तक पहुंच हुई है. जिन लोगों की शौचालयों तक पहुंच है, उनमें से 96.6 प्रतिशत ग्रामीण भारत में उनका उपयोग कर रहे हैं. 30 राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों में 100 प्रतिशत व्यक्तिगत घरेलू शौचालय की कवरेज कि जा चुकी है.
3. 2021-31 के दौरान कामकाजी आयु वाली आबादी में मोटे तौर पर प्रति वर्ष कितनी वृद्धि होगी?
a. 4.5 मिलियन
b. 7.8 मिलियन
c. 8 मिलियन
d. 9.7 मिलियन
उत्तर. d. 9.7 मिलियन
आर्थिक समीक्षा में कहा गया है कि 2021-31 के दौरान कामकाजी आयु वाली आबादी में मोटे तौर पर 9.7 मिलियन प्रति वर्ष और 2031-41 के दौरान 4.2 मिलियन प्रति वर्ष वृद्धि होगी. इसमें कहा गया है कि 2021 तक राष्ट्रीय कुल गर्भधारण दर, प्रतिस्थापन दर से कम रहने की संभावना है.
4. आर्थिक समीक्षा 2019 की घोषणा के दौरान पवन ऊर्जा में भारत को अब कौन से स्थान पर बताया गया है?
a. दूसरे
b. तीसरे
c. चौथे
d. पांचवें
उत्तर. c. चौथे
पवन ऊर्जा के क्षेत्र में अब भारत चौथे, सौर ऊर्जा के क्षेत्र में पांचवें और नवीकरणीय ऊर्जा के क्षेत्र में पांचवें स्थान पर है. भारत में ऊर्जा दक्षता कार्यक्रमों की बदौलत 50,000 करोड़ रुपये की बचत हुई और कार्बन डाई ऑक्साइड के उत्सर्जन में 108.28 मिलियन टन की कमी हुई है.
current-affairs-3-july-2019
5. किस राज्य सरकार ने यह घोषणा की है कि सभी प्रकार के सरकारी संवादों में ट्रांसजेंडर शब्द का प्रयोग किया जाएगा?
a. पश्चिम बंगाल
b. केरल
c. सिक्किम
d. तेलंगाना
उत्तर. b. केरल
केरल सरकार ने आधिकारिक तौर पर यह घोषणा की है कि सभी प्रकार के सरकारी संवादों में ’अदर जेंडर’ या ‘थर्ड जेंडर’ के स्थान पर केवल ट्रांसजेंडर शब्द का प्रयोग किया जाएगा. यह केरल सरकार द्वारा जारी एक आदेश में कहा गया है .
6. भारत में किस वर्ष तक अधिक तापमान से मज़दूरों के काम करने की गति में कमी आएगी तथा कुल वैश्विक श्रम उत्पादकता में 2% तक का नुकसान होगा?
a. 2020
b. 2025
c. 2035
d. 2030
उत्तर. d. 2030
इंटरनेशनल लेबर ऑर्गनॉइजेशन द्वारा जारी रिपोर्ट के अनुसार, बढ़ती ग्लोबल वार्मिंग से विशेष रूप से कृषि और उत्पादकता पर असर नज़र आयेगा. भारत में वर्ष 2030 तक 34 लाख पूर्णकालिक रोज़गार की उत्पादकता के बराबर श्रम का नुकसान होने की संभावना है.
7. केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा पुलिस स्टेशनों की रैंकिंग में भारत के किस जिले में स्थित पुलिस स्टेशन को पहला स्थान मिला है?
a. बीकानेर
b. रांची
c. बाराबांकी
d. जालंधर
उत्तर. a. बीकानेर
राजस्थान में बीकानेर ज़िले के कालू पुलिस थाने को केंद्रीय गृह मंत्रालय की रैंकिंग में पहला स्थान मिला है. दूसरे स्थान पर अंडमान निकोबार द्वीपसमूह के निकोबार ज़िले में स्थित कैम्पबेल पुलिस थाना तथा तीसरे स्थान पर पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद ज़िले का फरक्का पुलिस थाना है. देश के सभी पुलिस थानों को लेकर वर्ष 2018 की इस रैंकिंग में 15,666 पुलिस स्टेशनों को विभिन्न मापदंडों पर परखा गया था.
8. निम्नलिखित में से किस भारतीय लेखक को लंदन स्थित नेहरू सेंटर का निदेशक नियुक्त किया गया है?
a. अरविन्द अडिगा
b. चेतन भगत
c. सुशांत अवस्थी
d. अमीश त्रिपाठी
उत्तर. d. अमीश त्रिपाठी
लेखक अमीश त्रिपाठी को लंदन स्थित नेहरू सेंटर का निदेशक नियुक्त किया गया है. यह केंद्र भारतीय सांस्कृतिक संबंध परिषद के तहत आता है. ‘सीक्रेट ऑफ द नागा’ और ‘सीता- वॉरियर ऑफ मिथिला’ जैसी पुस्तकों के लेखक अमीश त्रिपाठी, श्रीनिवास गोत्रु की जगह लेंगे, जिनका चार साल का कार्यकाल इस वर्ष की शुरुआत में समाप्त हो गया था.
Current Affairs, General Knowledge, Amazing Fact, Important Fact, Historical Fact For Exam, Political Fact For Exam, economical Fact For Exam, Current Affairs 2018, Current Affairs 2019, Current Affairs For SSC, Current Affairs For Banking, Current Affairs For Railway, Current Affairs For UPSC, Current Affairs For State Services, General Science Knowledge, Nda, Cgl, Rbi, All Exam Study, Government Exam Study Material, Next Exam Preparation, Today Current Affairs And General Knowledge


No comments:
Post a Comment