current-affairs-3-july-2019
1. यूके-इंडिया अवार्ड्स 2019 के तहत ग्लोबल आइकन ऑफ द ईयर के रूप में किसे चुना गया है?
a. कुणाल नैय्यर
b. नाईट श्यामलन
c. तरसेम सिंह
d. दीपा मेहता
उत्तर. a. कुणाल नैय्यर
यूके-इंडिया अवार्ड्स 2019 के तहत अभिनेता कुणाल नैय्यर को ग्लोबल आइकन ऑफ द ईयर के रूप में चुना गया. वार्षिक यूके-इंडिया अवार्ड के तहत उन विशेष प्रतिभाओं और संगठनों को पुरस्कृत किया जाता है जिन्होंने ब्रिटेन-भारत संबंधों को मजबूत करने के लिए दुनिया भर में अपनी छाप छोड़ी हो.
2. हाल ही में किस राज्य में ‘छबड़ा तापीय बिजली परियोजना’ की पांचवीं और छठी इकाई का शुभारंभ किया गया?
a. गुजरात
b. तेलंगाना
c. राजस्थान
d. झारखंड
उत्तर. c. राजस्थान
राजस्थान में मुख्यामंत्री अशोक गहलोत ने हाल ही में ‘छबड़ा तापीय बिजली संयत्र’ की पांचवीं और छठी इकाई का शुभारंभ किया. तापीय विद्युत प्रौद्योगिकी पर आधारित राज्य की यह पहली परियोजना है. इसकी लागत करीब 9500 करोड़ रुपये है.
3. भारत के प्रतिष्ठित आइफा अवार्ड्स 2019 का आयोजन इनमें से कहाँ किया जायेगा?
a. भूटान
b. श्रीलंका
c. चीन
d. नेपाल
उत्तर. d. नेपाल
भारत के 20वें इंटरनेशनल इंडियन फिल्म अकेडमी अवार्ड का आयोजन अगस्त 2019 में नेपाल में किया जाएगा. इससे खराब स्थिति में चल रहे नेपाल के पर्यटन क्षेत्र को बढ़ावा मिल सकता है. आइफा को आयोजित कराने के लिए नेपाल के मंत्रिमंडल ने मंजूरी दे दी है.
4. भारत की पहली आईपीएस अधिकारी जिसने अमेरिका कि सबसे ऊँची चोटी माउंट डेनाली पर सफलतापूर्वक चढ़ाई कि है?
a. अपर्णा कुमार
b. सुजाता कुमारी
c. ममता महाजन
d. विनीता छाबड़िया
उत्तर. a. अपर्णा कुमार
यूपी कैडर की आईपीएस अधिकारी और वर्तमान में आईटीबीपी की डीआईजी अपर्णा कुमार ने उत्तरी अमेरिका की सबसे ऊंची चोटी माउंट डेनाली पर तिरंगा फहराकर इतिहास रच दिया है. अपर्णा कुमार ने अपने गाइड सेबेस्टियन ब्राउन के साथ माउंट डेनाली का आरोहण तीसरे प्रयास में पूरा किया. इसी के साथ आईपीएस अपर्णा कुमार ने सेवन समिट चैलेंज को भी पूरा कर लिया है. उत्तर प्रदेश कैडर की 2002 बैच की आईपीएस अधिकारी अपर्णा कुमार इस समय आईटीबीपी की उत्तरी फ्रंटियर मुख्यालय में तैनात है.
current-affairs-2 july-2019
5. भारत में रिसर्च की संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए किसके द्वारा स्ट्राइड नामक पहल की घोषणा की गई है?
a. एनसीआरईटी
b. यूजीसी
c. आईसीएफएआई
d. आईआईटी दिल्ली
उत्तर. b. यूजीसी
विश्वविधालय अनुदान आयोग द्वारा की गई इस घोषणा के अनुसार इस योजना का उद्देश्य युवाओं में मौजूद प्रतिभा की पहचान करना, अनुसंधान की संस्कृति तथा नवाचार को बढ़ावा देना, क्षमता निर्माण करना, भारत की विकासशील अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय विकास हेतु ट्रांस- डिसिप्लिनरी रिसर्च को बढ़ावा देना है.
6. हाल ही में किस देश ने परमाणु समझौते के तहत तय की गई संवर्धित यूरेनियम भंडारण की सीमा तोड़ दी?
a. चीन
b. ईरान
c. नार्थ कोरिया
d. पाकिस्तान
उत्तर. b. ईरान
ईरान ने पी5+1 और यूरोपीय संघ के साथ 2015 में हुए ऐतिहासिक समझौते को तोड़ने की दिशा में आगे बढ़ गया है जिस दौरान यूरेनियम भंडारण की सीमा तय की गई थी.
7. वर्ष 2019 में वनडे क्रिकेट में 1000 रन का आंकड़ा पार करने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज कौन बने?
a. विराट कोहली
b. एम एस धोनी
c. शिखर धवन
d. रोहित शर्मा
उत्तर. d. रोहित शर्मा
रोहित शर्मा ने भारत बनाम बांग्लादेश मैच के दौरान विश्व कप 2019 का अपना 4 वां शतक जमाया. वे अब श्रीलंकाई खिलाड़ी कुमार संगकारा के बाद आईसीसी विश्व कप के में 4 शतक लगाने के वाले दूसरे बल्लेबाज बन गए.
8. निम्नलिखित में से कौन-से खिलाड़ी विश्व कप में 500 रन और 10 विकेट लेने वाले पहले खिलाड़ी बने हैं?
a. रविन्द्र जडेजा
b. हार्दिक पंड्या
c. शाकिब अल हसन
d. मुहम्मद फैज़
उत्तर. c. शाकिब अल हसन
विश्व कप में 500 से ज्यादा रन बनाने वाले पहले बांग्लादेशी बल्लेबाज बन गए. वे मौजूदा विश्व कप में 500 रन के आंकड़े को पार करने वाले चौथे बल्लेबाज हैं. उनसे पहले डेविड वॉर्नर (516), एरोन फिंच (504) और रोहित शर्मा (544) ये कारनामा कर चुके हैं.
Current Affairs, General Knowledge, Amazing Fact, Important Fact, Historical Fact For Exam, Political Fact For Exam, economical Fact For Exam, Current Affairs 2018, Current Affairs 2019, Current Affairs For SSC, Current Affairs For Banking, Current Affairs For Railway, Current Affairs For UPSC, Current Affairs For State Services, General Science Knowledge, Nda, Cgl, Rbi, All Exam Study, Government Exam Study Material, Next Exam Preparation, Today Current Affairs And General Knowledge


No comments:
Post a Comment