current-affairs-21-july-2019
1. केंद्र सरकार के बाद हाल ही में किस राज्य ने सामान्य वर्ग के गरीबों के लिए 10% आरक्षण लागू किया है?
a. पश्चिम बंगाल
b. तेलंगाना
c. मध्य प्रदेश
d. राजस्थान
उत्तर. a. पश्चिम बंगाल
पश्चिम बंगाल सरकार ने नोटिस जारी कर राज्य में सामान्य वर्ग के गरीबों को 10% आरक्षण देने की सूचना दी है. इसके तहत सालाना 8 लाख या कम आय वाले सामान्य वर्ग के लोगों को शिक्षा व रोजगार में आरक्षण मिलेगा. इससे 6 महीने पहले केंद्र सरकार ने 10% आरक्षण का कानून बनाया था.
2. हाल ही में कौन सा देश अंतर्राष्ट्रीय सौर गठबंधन में शामिल होने वाला 76वां देश बना है?
a. मकाऊ
b. क्रोएशिया
c. लातविया
d. पलाऊ
उत्तर. d. पलाऊ
पलाऊ ने हाल ही में अंतर्राष्ट्रीय सौर गठबंधन के फ्रेमवर्क समझौते पर हस्ताक्षर किये. पलाऊ अंतर्राष्ट्रीय सौर गठबंधन का 76वां सदस्य है. पलाऊ ओशनिया में स्थित एक देश है, इसमें 500 से अधिक द्वीप शामिल हैं. अंतर्राष्ट्रीय सोलर गठबंधन की शुरुआत भारत और फ्रांस ने मिलकर नवम्बर 2015 में संयुक्त राष्ट्र जलवायु परिवर्तन सम्मेलन के दौरान की थी. इसका फ्रेमवर्क समझौता दिसम्बर, 2017 में लागू हुआ था.
3. किस राज्य के विधि आयोग ने मॉब लिंचिंग की बढ़ रही घटनाओं के मद्देनज़र उम्रकैद की सज़ा देने की सिफारिश की है?
a. उत्तर प्रदेश
b. पंजाब
c. तमिलनाडु
d. कर्नाटक
उत्तर. a. उत्तर प्रदेश
उत्तर प्रदेश विधि आयोग के अध्यक्ष रिटायर्ड जस्टिस आदित्यनाथ मित्तल ने प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को 128 पृष्ठों की एक रिपोर्ट भेजी है. इस रिपोर्ट के आधार पर जो कानून बनेगा उसे उत्तर प्रदेश कॉम्बेटिंग ऑफ मॉब लिंचिंग एक्ट के नाम से जाना जाएगा.
4. किस राज्य सरकार ने शहीद होने तथा अक्षम हो जाने वाले सैनिकों की वित्तीय सहायता में वृद्धि को मंज़ूरी दे दी है?
a. बिहार सरकार
b. पंजाब सरकार
c. तमिलनाडु सरकार
d. महाराष्ट्र सरकार
उत्तर. d. महाराष्ट्र सरकार
शहीद सैनिकों के परिजनों को अब 25 लाख रुपये की बजाय 1 करोड़ रुपये मुआवज़ा मिलेगा. वहीं, 25% तक विकलांग सैनिकों को 5 लाख रुपये की बजाय 20 लाख रुपये जबकि 51-100% विकलांग सैनिकों को 15 लाख रुपये की बजाय 60 लाख रुपये मुआवज़ा दिया जाएगा.
current-affairs-20-july-2019
5. हिमा दास ने महिलाओं की कितने मीटर की दौड़ में 15 दिन के अंदर ही चौथा स्वर्ण पदक हासिल कर लिया है?
a. 200 मीटर
b. 100 मीटर
c. 400 मीटर
d. 300 मीटर
उत्तर. a. 200 मीटर
उन्होंने यह पदक चेक गणराज्य में 200 मीटर की दौड़ में जीता. उन्होंने 200 मीटर की इस दौड़ को केवल 23.25 सेकंड में पूरा किया. हिमा दास ने 13 जुलाई को अपना तीसरा स्वर्ण पदक जीता था.
6. किस राज्य सरकार ने पतंजलि समूह को अपनी इकाई स्थापित करने के लिये आमंत्रित किया है?
a. पंजाब सरकार
b. तमिलनाडु सरकार
c. महाराष्ट्र सरकार
d. झारखंड सरकार
उत्तर. c. महाराष्ट्र सरकार
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़णवीस ने अपने पत्र में योग गुरु को मराठवाड़ा क्षेत्र के लातूर जिले के औसा गांव में इकाई स्थापित करने के लिये आमंत्रित किया है.योग और आयुर्वेद को बढ़ावा देने के लिए बाबा रामदेव ने पतंजलि योगपीठ की स्थापना की.
7. हाल ही में सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार, पंजाब और किस राज्य को सतलज-यमुना को जोड़ने वाली नहर से जुड़े मुद्दे को सौहार्द्रपूर्ण ढंग से हल करने को कहा है?
a. दिल्ली
b. उत्तराखंड
c. उत्तर प्रदेश
d. हरियाणा
उत्तर. d. हरियाणा
इस विवाद की शुरुआत 01 नवंबर 1966 को हुए राज्य पुनर्गठन के बाद से ही शुरू हो गई थी. सर्वप्रथम तात्कालिक प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने समस्या समाधान हेतु साल 1981 में पंजाब, हरियाणा और राजस्थान के मुख्यमंत्रियों की बैठक बुलाई. सतलज-यमुना नहर परियोजना का विरोध पूरे पंजाब में होने लगा. पंजाब सरकार ने मार्च 2016 में सतलज यमुना नहर से संबंधित सभी समझौतों को रद्द करते हुए नहर निर्माण के लिये अधिग्रहीत भूमि के आवंटन को भी रद्द कर दिया.
Current Affairs, General Knowledge, Amazing Fact, Important Fact, Historical Fact For Exam, Political Fact For Exam, economical Fact For Exam, Current Affairs 2018, Current Affairs 2019, Current Affairs For SSC, Current Affairs For Banking, Current Affairs For Railway, Current Affairs For UPSC, Current Affairs For State Services, General Science Knowledge, Nda, Cgl, Rbi, All Exam Study, Government Exam Study Material, Next Exam Preparation, Today Current Affairs And General Knowledge


No comments:
Post a Comment