current-affairs-1-july-2019.
1. हाल ही में किस राज्य सरकार ने 17 ओबीसी जातियों को अनुसूचित जाति के सूची में शामिल किया?
a. मध्य प्रदेश
b. उत्तर प्रदेश
c. बिहार
d. हरियाणा
उत्तर. b. उत्तर प्रदेश
इस निर्णय के बाद सरकार ने अधिकारियों को इन 17 जातियों के परिवारों को जाति प्रमाण पत्र जारी करने हेतु निर्देशित किया. जो पहले अन्य पिछड़ी जातियों (ओबीसी) के श्रेणी में शामिल थे.
2. उत्तर कोरिया की धरती पर कदम रखने वाले पहले अमेरिकी राष्ट्रपति कौन हैं?
a. बराक ओबामा
b. डोनाल्ड ट्रम्प
c. बिल क्लिंटन
d. इनमें से कोई नहीं
उत्तर. b. डोनाल्ड ट्रम्प
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने रविवार को उत्तर कोरियाई नेता किम जोंग-उन से प्योंगयांग में मुलाकात की. उत्तर कोरिया की धरती पर पहुंचने वाले वह पहले अमेरिकी राष्ट्रपति हैं.
3. ‘नेशनल डॉक्टर्स डे’ कब मनाया जाता है?
a. 1 जुलाई
b. 2 जुलाई
c. 3 जुलाई
d. 4 जुलाई
उत्तर. a. 1 जुलाई
डॉक्टरों के समर्पण और ईमानदारी के प्रति सम्मान जाहिर करने के लिए हर साल 1 जुलाई को नेशनल डॉक्टर्स डे मनाया जाता है. देश के प्रसिद्ध चिकित्सक डॉ बिधान चंद्र रॉय को श्रद्धांजलि और सम्मान देने के लिए उनकी जयंती और पुण्यतिथि पर इसे मनाया जाता है. उनका जन्म 1 जुलाई 1882 में बिहार के पटना जिले में हुआ था.
4. हाल ही में किस देश में श्रीराम चंद्र जी और हनुमान जी की 4,000 वर्ष से अधिक पुरानी मूर्तियों का पता चला?
a. ईरान
b. इटली
c. इराक
d. जर्मनी
उत्तर. c. इराक
इराक में एक पुरातात्विक उत्खनन ने श्रीराम चंद्र जी और हनुमान जी के भित्ति चित्र का पता लगाया है. इराक के सुलेमानियाह क्षेत्र में एक खुदाई से पता चला है कि छवियों के साथ 4200 साल पुरानी भित्ति चित्र श्री राम
जी, लक्ष्मण जी और हनुमान जी के हैं.
current-affairs-30-june-2019
5. विश्व भर में विलुप्त हो चुकी लंगूर की एक प्रजाति ‘चंबा सेक्रेड लंगूर’ किस राज्य में फिर से पाई गई?
a. असम
b. हिमाचल प्रदेश
c. मेघालय
d. इनमें से कोई नहीं
उत्तर. b. हिमाचल प्रदेश
हिमाचल प्रदेश के चंबा ज़िले में लगभग 91 साल बाद विश्व भर में विलुप्त हो चुकी लंगूर की एक प्रजाति पाई गई है. इससे पहले वर्ष 1928 में चंबा ज़िले में यह लंगूर देखा गया था, और वर्ष 1928- 2012 तक इससे संबंधित कोई जानकारी नही मिली थी.
6. क्रिकेट वर्ल्ड कप में लगातार 5 अर्धशतक लगाने वाले पहले कप्तान कौन बने?
a. सरफ़राज़ अहमद
b. विराट कोहली
c. फाफ डू प्लेसिस
d. एरोन फिंच
उत्तर. b. विराट कोहली
इंग्लैंड के खिलाफ अर्धशतकीय पारी खेलते हुए विराट कोहली ने वर्ल्ड कप में एक रोचक विश्व रिकॉर्ड बना डाला. वह विश्व कप में लगातार 5 अर्धशतक लगाने वाले दुनिया के पहले कप्तान बन गए हैं, जबकि दूसरे बल्लेबाज हैं.
7. हाल ही में किस राज्य ने असम की तरह एनआरसी का फैसला लिया है?
a. नागालैंड
b. बिहार
c. असम
d. मध्य प्रदेश
उत्तर. a. नागालैंड
असम में नेशनल रजिस्टर ऑफ सिटीजंस को अपडेट करने की प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब पड़ोसी नागालैंड ने भी इस तरह की सूची अपडेट करने का फैसला किया है. इसकी लिस्ट 60 दिनों में तैयार की जाएगी जिसकी शुरुआत 10 जुलाई 2019 से होगी. नकली और फर्जी प्रमाणपत्र की समस्या से निपटने के लिए नागालैंड सरकार यह स्थापित करने जा रही है।
8. किस बॉलीवुड अभिनेत्री ने धार्मिक कारणों का हवाला देते हुए एक्टिंग छोड़ने का फैसला किया है?
a. ज़रीन खान
b. अमीषा पटेल
c. कैटरीना कैफ
d. ज़ायरा वसीम
उत्तर. d. ज़ायरा वसीम
फिल्म दंगल से मशहूर हुई अभिनेत्री ज़ायरा वसीम ने एक्टिंग को अलविदा करने का फ़ैसला लिया है. ज़ायरा वसीम ने बताया है कि उन्हें बॉलीवुड में काम करते हुए पांच साल पूरे हो गए हैं लेकिन वो अपने काम से खुश नहीं हैं.
Current Affairs, General Knowledge, Amazing Fact, Important Fact, Historical Fact For Exam, Political Fact For Exam, economical Fact For Exam, Current Affairs 2018, Current Affairs 2019, Current Affairs For SSC, Current Affairs For Banking, Current Affairs For Railway, Current Affairs For UPSC, Current Affairs For State Services, General Science Knowledge, Nda, Cgl, Rbi, All Exam Study, Government Exam Study Material, Next Exam Preparation, Today Current Affairs And General Knowledge


No comments:
Post a Comment