current-affairs-31-july-2019
1. निम्नलिखित में से किस देश में अंडरवॉटर मिलिट्री म्यूजियम बनाया गया है?
a. भारत
b. चीन
c. जर्मनी
d. जॉर्डन
उत्तर. d. जॉर्डन
जॉर्डन के अकाबा में दुनिया का पहला अंडरवॉटर मिलिट्री म्यूजियम बनाया गया है. यह समुद्र में 28 मीटर (92 फुट) की गहराई में बना है. सेना ने यहां युद्धक टैंक, सैन्य एमबुलेंस, हेलिकॉप्टर, युद्धक विमान, क्रेन और एंटी एयरक्राफ्ट समेत 19 तरह के सैन्य उपकरण रखे हैं.
2. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने किस शहर में यूपी इन्वेस्टर्स समिट के दूसरे ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी का उद्घाटन किया?
a. कानपुर
b. लखनऊ
c. वाराणसी
d. आगरा
उत्तर. b. लखनऊ
यूपी इन्वेस्टर्स समिट के दूसरे ग्राउंड के तहत देश के प्रत्येक नागरिक को शामिल करते हुए दुनिया की शीर्ष तीन अर्थव्यवस्थाओं में देश को शामिल करने हेतु 'ट्रांसफॉर्मिंग इंडिया' के दृष्टिकोण के लिये प्रयास किये गए हैं.
3. हाल ही में इटली के किस सक्रिय ज्वालामुखी से लावा और धुआँ निकलने के कारण वहाँ का जन-जीवन प्रभावित हुआ?
a. वेसुवियस पर्वत
b. कोटोपैक्सी
c. माउंट एटना
d. स्ट्राम्बोली
उत्तर. c. माउंट एटना
नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ जियोफिजिक्स एंड वलकैनोलॉजी के अनुसार, जून के प्रारंभ में भी यह ज्वालामुखी सक्रिय हुआ था. माउंट एटना यूरोप का सबसे ऊँचा और सक्रिय ज्वालामुखी है. यह इटली में सिसली के पूर्वी तट पर स्थित है और इटली का सबसे ऊँचा पर्वत है. संयुक्त राष्ट्र की संस्था यूनेस्को ने इसे विश्व धरोहर स्थल की सूची में भी शामिल किया है. यह ज्वालामुखी लगभग 3326 मीटर ऊँचा है.
4. किस भारतीय को अमेरिका के 'सैंड स्कल्पटिंग फेस्टिवल' 2019 में 'पीपुल्स चॉइस अवार्ड' से सम्मानित किया गया?
a. नीतीश भारती
b. राहुल आर्य
c. नारायण साहू
d. सुदर्शन पटनायक
उत्तर. d. सुदर्शन पटनायक
सुदर्शन पटनायक ने रेत पर उकेरी गई आकृति में समुद्रों में होने वाले ‘प्लास्टिक प्रदूषण’ से निपटने का एक संदेश दिया था. मैसाचुसेट्स के बोस्टन में 'रिवर बीच पर आयोजित इस प्रतियोगिता में पटनायक के अलावा विश्व के 15 टॉप सैंड आर्टिस्टों ने भाग लिया था.
current-affairs-30-july-2019
5. केंद्रीय जल मंत्री ने किस राज्य में जल शक्ति मंत्रालय के स्वच्छता विभाग की क्षमता सुदृढ़ीकरण पहल की शुरुआत की?
a. बिहार
b. तमिलनाडु
c. झारखंड
d. पंजाब
उत्तर. c. झारखंड
इस कार्यक्रम के तहत प्रारंभिक प्रशिक्षणों में 2800 क्षेत्र प्रशिक्षकों का एक समूह बनाया जाएगा जो पूरे देश में लगभग 2.5 लाख ग्राम पंचायतों तक पहुँचेंगे. इस पहल का प्रमुख उद्देश्य स्वच्छ भारत मिशन के तहत खुले में शौच से मुक्त गाँवों की स्थिरता सुनिश्चित करना है.
6. हाल ही में किस देश की एक प्रमुख स्टार्टअप कंपनी आई स्पेस ने देश का पहला वाणिज्यिक रॉकेट लॉन्च किया ?
a. चीन
b. नेपाल
c. बांग्लादेश
d. पाकिस्तान
उत्तर. a. चीन
चीन का यह कदम अंतरिक्ष के निजी उपयोग के संदर्भ में बेहद महत्त्वपूर्ण हो सकता है. इससे पहले साल 2018 में चीन की रॉकेट निर्माता कंपनियों लैंडस्पेस और वनस्पेस ने इस तरह के प्रयास किये थे, लेकिन ये दोनों ही रॉकेट पृथ्वी की कक्षा में प्रवेश करने में असफल रहे.
7. भारत की पहली महिला विधायक का क्या नाम है जिनके सम्मान में गूगल ने डूडल बनाया है?
a. सावित्री स्वामी
b. अंकिता देशपांडे
c. मुथुलक्ष्मी रेड्डी
d. आरती नारायण
उत्तर. c. मुथुलक्ष्मी रेड्डी
मुथुलक्ष्मी रेड्डी भारत की पहली महिला विधायक होने के साथ-साथ देश की पहली महिला सर्जन भी थीं. 30 जुलाई को डॉक्टर मुथुलक्ष्मी रेड्डी की 133वीं जयंती के मौके पर गूगल ने डूडल बनाकर उन्हें याद किया है. ये भारत की शिक्षाविद, विधायक, सर्जन और समाज सुधारक रहीं.
8. भारत ने रूस के साथ किस एयर-टू-एयर मिसाइल को खरीदने के लिए 1500 करोड़ रुपये का समझौता किया है?
a. R-27 मिसाइल
b. P-66 मिसाइल
c. JT-77 मिसाइल
d. MG-18 मिसाइल
उत्तर. a. R-27 मिसाइल
भारतीय वायु सेना ने रूस से 1500 करोड़ रुपये की R-27 मिसाइलों को खरीदने के लिए एक समझौते पर हस्ताक्षर किया है. R-27 को 60 किमी की रेंज तक 25 किलोमीटर की ऊंचाई से लॉन्च किया जा सकता है. इस मिसाइल का वजन 253 किलो है.
Current Affairs, General Knowledge, Amazing Fact, Important Fact, Historical Fact For Exam, Political Fact For Exam, economical Fact For Exam, Current Affairs 2018, Current Affairs 2019, Current Affairs For SSC, Current Affairs For Banking, Current Affairs For Railway, Current Affairs For UPSC, Current Affairs For State Services, General Science Knowledge, Nda, Cgl, Rbi, All Exam Study, Government Exam Study Material, Next Exam Preparation, Today Current Affairs And General Knowledge


No comments:
Post a Comment