current-affairs-11-july-2019
1. हाल ही में निम्नलिखित में से किस स्थान पर भारत-आसियान त्रिगुट व्यापार मंत्रियों की बैठक आयोजित की गई?
a. नई दिल्ली
b. माले
c. सिंगापुर
d. इस्तांबुल
उत्तर. a. नई दिल्ली
भारत-आसियान त्रिगुट व्यापार मंत्रियों की बैठक नई दिल्ली में आयोजित की गई. बैठक का उद्देश्य वर्तमान में जारी क्षेत्रीय आर्थिक साझेदारी पर विचार- विमर्श करना था. आसियान दक्षिण पूर्वी एशियाई 10 देशों का एक समूह है.
2. भारत में महिला स्टार्टअप शिखर सम्मेलन 2019 का आयोजन कहां किया जा रहा है?
a. मुंबई
b. कोच्चि
c. वड़ोदरा
d. चंडीगढ़
उत्तर. b. कोच्चि
भारत में महिला इन्टरप्रिन्योरशिप को बढ़ावा देने के लिए केरल स्टार्टअप मिशन 1 अगस्त को कोच्चि में महिला स्टार्टअप शिखर सम्मेलन का आयोजन करेगा. इस शिखर सम्मेलन की थीम डेवलपिंग एन इंक्लूसिव इन्टरप्रिन्योरशिप इकोसिस्टम.
3. किरियाकोस मित्सोताकिस हाल ही में किस देश के प्रधानमंत्री के रूप में चुने गये?
a. जापान
b. दक्षिण कोरिया
c. इंडोनेशिया
d. ग्रीस
उत्तर. d. ग्रीस
कंज़र्वेटिव पार्टी के नेता किरियाकोस मित्सोताकिस ने चुनावों में जीत हासिल करने के बाद ग्रीस के नए प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ली. उन्होंने वामपंथी नेता एलेक्सिस सिप्रास को हराया था. उन्होंने आर्थिक संकट को खत्म करने की प्रतिबद्धता जताई है.
4. विश्व जनसंख्या दिवस निम्न में से किस दिन मनाया जाता है?
a. 10 जुलाई
b. 12 जुलाई
c. 11 जुलाई
d. 09 जुलाई
उत्तर. c. 11 जुलाई
इस दिवस को मनाने का मुख्य उद्देश्य लोगों को बढ़ती जनसंख्या से संबंधित विभिन्न विषयों से परिचित कराना है.चीन और भारत विश्व के सबसे ज्यादा जनसंख्या वाले देश हैं. संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम की संचालक परिषद द्वारा साल 1989 से इसकी शुरुआत की गयी थी.
current-affairs-10-july-2019
5. निम्नलिखित में से किस भारतीय फुटबॉल खिलाडी ने एआईएफएफ “प्लयेर ऑफ़ द ईयर” का खिताब जीता है?
a. गुरप्रीत सिंह संधू
b. सन्देश झींगन
c. सुनील छेत्री
d. उदांता सिंह
उत्तर. c. सुनील छेत्री
भारत के स्टार फुटबॉल खिलाडी सुनील छेत्री को AIFF पुरुष वर्ग में “प्लेयर ऑफ़ द ईयर” चुना गया है. सुनील छेत्री ने यह खिताब रिकॉर्ड 6वीं बार जीता है. सुनील छेत्री ने भारत के लिए सबसे अधिक 109 मैच खेले हैं.
6.विश्व स्वास्थ्य संगठन ने हाल ही में किस देश को खसरा मुक्त घोषित किया है?
a. श्रीलंका
b. नेपाल
c. बांग्लादेश
d. पाकिस्तान
उत्तर. a. श्रीलंका
विश्व स्वास्थ्य संगठन द्वारा श्रीलंका खसरा मुक्त घोषित होने वाला दक्षिण एशिया का 5वाँ देश बन गया है. श्रीलंका ने रूबेला नियंत्रण के एक वर्ष बाद ही खसरे पर भी नियंत्रण कर लिया है. खसरा मुक्त होने वाले अन्य देश मालदीव, भूटान, डेमोक्रेटिक पीपुल्स रिपब्लिक ऑफ़ कोरिया और पूर्वी तिमोर हैं.
7. 10वीं कृषि जनगणना के अनुसार कृषि में महिलाओं का सक्रियता 13% से बढ़कर वर्ष 2015-16 में कितना प्रतिशत हो गया है?
a. 15 प्रतिशत
b. 16 प्रतिशत
c. 14 प्रतिशत
d. 18 प्रतिशत
उत्तर. c. 14 प्रतिशत
कृषि क्षेत्र में सक्रिय कुल जनसंख्या में से करीब 80% महिलाएँ कार्यरत हैं जिसमें से करीब 33% कृषि श्रम बल और 48% स्व-नियोजित किसान के रूप में भी शामिल हैं. कृषि जनगणना पहली बार वर्ष 1970-71 में की गई थी.
8. धाविका दुती चंद ने इटली में महिलाओं की 100 मीटर दौड़ में निम्न में से कौन सा पदक जीत लिया है?
a. रजत पदक
b. कांस्य पदक
c. स्वर्ण पदक
d. इनमें से कोई नहीं
उत्तर. c. स्वर्ण पदक
वे समर यूनिवर्सिटी के किसी भी एडिशन में 100 मीटर दौड़ में गोल्ड जीतने वाली पहली भारतीय हैं. दुती चंद ने 100 मीटर स्पर्धा में 11.32 सेकंड का समय निकालते हुए रेस जीती. वे एशियाई खेलों में भी दो रजत पदक जीत चुकी है. दुती चंद इन दिनों टोक्यो ओलिंपिक के लिए विदेश में ट्रेनिंग ले रही हैं.
Current Affairs, General Knowledge, Amazing Fact, Important Fact, Historical Fact For Exam, Political Fact For Exam, economical Fact For Exam, Current Affairs 2018, Current Affairs 2019, Current Affairs For SSC, Current Affairs For Banking, Current Affairs For Railway, Current Affairs For UPSC, Current Affairs For State Services, General Science Knowledge, Nda, Cgl, Rbi, All Exam Study, Government Exam Study Material, Next Exam Preparation, Today Current Affairs And General Knowledge


No comments:
Post a Comment