current-affairs-17-july-2019
1. किस राज्य सरकार ने 8वीं से 12वीं तक वैकल्पिक विषय के तौर पर मैथिली को शामिल किये जाने की घोषणा की है?
a. दिल्ली सरकार
b. उत्तर प्रदेश सरकार
c. बिहार सरकार
d. महाराष्ट्र सरकार
उत्तर. a. दिल्ली सरकार
दिल्ली के उप-मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया द्वारा की गई घोषणा के अनुसार दिल्ली के स्कूलों में मैथिली कक्षा-8वीं से 12वीं तक वैकल्पिक विषय के तौर पर पढ़ाई जाएगी. साथ ही, वैकल्पिक विषय के तौर पर मैथिली चुनकर आईएएस की तैयारी करने वाले छात्रों के लिए मुफ्त कोचिंग की व्यवस्था भी होगी. सरकारी आंकड़ों के अनुसार दिल्ली में करीब 60-70 लाख मैथिली और भोजपुरी भाषी लोग हैं.
2. वर्ष 2019 में चन्द्र ग्रहण के दिन ही हुए गुरु पूर्णिमा का संयोग कितने सालों बाद बना है?
a. 112 साल
b. 120 साल
c. 135 साल
d. 149 साल
उत्तर. d. 149 साल
ऐसा 149 साल बाद हुआ जब गुरु पूर्णिमा के दिन ही चंद्र ग्रहण भी लगा. यह रात को तीन बजकर एक मिनट पर पूरे चरम पर था जब धरती की छाया चंद्रमा के आधे से ज्यादा हिस्से को ढक लिया. यह आंशिक चंद्रग्रहण था.
3. हाल ही में जारी विश्व कप टीम ऑफ़ द टूर्नामेंट में रोहित शर्मा के अलावा किस भारतीय खिलाड़ी को शामिल किया है?
a. विराट कोहली
b. एम एस धोनी
c. जसप्रीत बुमराह
d. शिखर धवन
उत्तर. c. जसप्रीत बुमराह
आईसीसी ने 2019 विश्व कप की अपनी टीम की घोषणा कर दी, जिसमें दो भारतीयों- ओपनर रोहित शर्मा और पेसर जसप्रीत बुमराह को जगह मिली है. प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट बने न्यूज़ीलैंड के कप्तान केन विलियमसन को इस टीम का कप्तान बनाया गया है.इसमें इंग्लैंड के 4 खिलाड़ी शामिल हैं.
4. हाल ही में किस देश ने अपना एयरस्पेस भारत के लिए खोल दिया है?
a. चीन
b. पाकिस्तान
c. यूएई
d. जापान
उत्तर. b. पाकिस्तान
बालाकोट एयर स्ट्राइक के बाद से बंद अपने हवाई क्षेत्र से पाकिस्तान ने प्रतिबंध हटा दिया है. पाकिस्तान सिविल एविएशन अथॉरिटी ने तत्काल प्रभाव से भारत के सभी नागरिक यातायात के लिए अपने हवाई क्षेत्र को खोलने का आदेश दिया है.
current-affairs-16-july-2019
5. निम्नलिखित में से कौन सा देश अंतर्राष्ट्रीय निशानेबाजी विश्वकप 2020 की मेजबानी करेगा?
a. इंडोनेशिया
b. थाईलैंड
c. दक्षिण कोरिया
d. भारत
उत्तर. d. भारत
अंतर्राष्ट्रीय निशानेबाजी महासंघ ने भारतीय राष्ट्रीय राइफल संघ के अध्यक्ष रणइंदर सिंह को एक पत्र भेजकर बताया कि यह पुष्टि की जाती है कि अंतर्राष्ट्रीय निशानेबाजी महासंघ की कार्यकारी समिति ने 2020 के विश्वकप चरणों की तारीखों को मंजूर कर दिया है.
6. हाल ही में चीन ने किस देश से तिब्बती गुरु दलाई लामा के उत्तराधिकारी को मान्यता नहीं देने का आग्रह किया?
a. भारत
b. बांग्लादेश
c. नेपाल
d. भूटान
उत्तर. a. भारत
दलाई लामा के उत्तराधिकारी का चुनाव एक ऐतिहासिक, धार्मिक एवं राजनीतिक मुद्दा है. उत्तराधिकार के मुद्दे पर भारत के किसी भी प्रकार के दखल का प्रत्यक्ष प्रभाव दोनों देशों के द्विपक्षीय संबंधों पर पड़ सकता है. चीन के वरिष्ठ अधिकारियों और विशेषज्ञों के अनुसार, दलाई लामा के उत्तराधिकारी को चीन की सरकार की मान्यता मिलनी चाहिये और दलाई लामा का चयन देश के भीतर 200 वर्ष पुरानी ऐतिहासिक प्रक्रिया के तहत ही होना चाहिये.
7. पाकिस्तान ने किस पवित्र गुरुद्वारे में भारतीय तीर्थयात्रियों को वर्ष भर के लिये वीज़ा मुक्त प्रवेश देने पर सहमति व्यक्त की?
a. पंजा साहिब
b. ननकाना साहिब
c. करतारपुर साहिब
d. डेरा साहिब
उत्तर. c. करतारपुर साहिब
समझौते के अनुसार, पाकिस्तान एक वर्ष की अवधि में प्रतिदिन लगभग 5,000 लोगों को प्रवेश की अनुमति देगा. भारत की ओर से यह आग्रह किया गया है कि इस समझौते के तहत किसी विशेष अवसर और त्योहार पर कम-से-कम 10,000 और लोगों को प्रवेश की अनुमति दी जाए.
8. हाल ही में भारतीय वनस्पति सर्वेक्षण द्वारा किस देश में ऑर्किड प्रजाति की कुल संख्या 1,256 पाई गई?
a. नेपाल
b. चीन
c. रूस
d. भारत
उत्तर. d. भारत
ऑर्किड वनस्पति एक सुंदर पुष्प है जो अदभुत रंग-रूप, आकार एवं आकृति तथा लंबे समय तक ताज़ा बने रहने की गुण के कारण अंतर्राष्ट्रीय पुष्प बाज़ार में विशेष स्थान रखता है. यह जैव-परागण में सहायता प्रदान करती है तथा इसे अन्य पौधों के समूहों से क्रमिक रूप से श्रेष्ठ बनाती है. पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय द्वारा भारत में पाए जाने वाली ऑर्किड की सभी प्रजातियों का विवरण प्रकाशित किया गया.
Current Affairs, General Knowledge, Amazing Fact, Important Fact, Historical Fact For Exam, Political Fact For Exam, economical Fact For Exam, Current Affairs 2018, Current Affairs 2019, Current Affairs For SSC, Current Affairs For Banking, Current Affairs For Railway, Current Affairs For UPSC, Current Affairs For State Services, General Science Knowledge, Nda, Cgl, Rbi, All Exam Study, Government Exam Study Material, Next Exam Preparation, Today Current Affairs And General Knowledge


No comments:
Post a Comment