current-affairs-13-july-2019
1. हाल ही में किस कंपनी द्वारा अमेरिकी सॉफ्टवेयर कंपनी रेड हैट का अधिग्रहण किया गया?
a. टीसीएस
b. आईबीएम
c. डेल
d. सैमसंग
उत्तर. b. आईबीएम
इंटरनेशनल बिज़नेस मशीन ने 34 अरब डॉलर में अमेरिकी सॉफ्टवेयर कंपनी रेड हैट का अधिग्रहण किया. इस अधिग्रहण से आईबीएम के क्लाउड बिज़नेस को मजबूती मिलेगी. रेड हैट एक अमेरिकी बहु-राष्ट्रीय सॉफ्टवेयर कंपनी है, यह उद्योगों को ओपन-सोर्स सॉफ्टवेयर उत्पाद उपलब्ध करवाती है.
2. अनाधिकृत पानी की बोतलों की बिक्री पर रोक के लिए आरपीएफ द्वारा देश में किस नाम से अभियान चलाया गया है?
a. ऑपरेशन सेव वॉटर
b. ऑपरेशन क्लीन द मेस
c. ऑपरेशन थ्रस्ट
d. ऑपरेशन कैच अप
उत्तर. c. ऑपरेशन थ्रस्ट
ऑपरेशन थ्रस्ट के दौरान 1371 व्यक्तियों को अनाधिकृत ब्रांडों के पानी की बोतलें बेचने के मामले में रेलवे अधिनियम की धारा 144 और 153 के तहत गिरफ्तार किया गया.इस दौरान नकली पीने के पानी की कुल 69294 बोतलें जब्त की गईं और अपराधियों से जुर्माने के तौर पर कुल 6,80,855 रूपए वसूल किए गए.
3. विश्वभर में 2.5 करोड़ एंड्राइड फोन हाल ही में किस वायरस की चपेट में आये हैं?
a. ब्लैक हॉर्स
b. एजेंट स्मिथ
c. टारगेट जॉन
d. सुपर बग
उत्तर. b. एजेंट स्मिथ
करीब 2.5 करोड़ ऐंड्रॉयड स्मार्टफोन एजेंट स्मिथ वायरस की चपेट में हैं. रिपोर्ट के मुताबिक इनमें भारत के 1.5 करोड़ फोन प्रभावित हुए हैं. यह वायरस गूगल से जुड़े ऐप के जरिए आया है. इस वायरस ने हिंदी, अरबी, रूसी और इंडोनेशियाई भाषा बोलने वालों को सबसे ज्यादा निशाना बनाया है.
4. एक सर्वेक्षण के अनुसार भारत का कौन सा स्थान विश्व का 9वां सबसे महंगा ऑफिस लोकेशन है?
a. बेंगलुरु
b. कनॉट प्लेस
c. लुधियाना
d. बांद्रा
उत्तर. b. कनॉट प्लेस
राष्ट्रीय राजधानी के कनॉट प्लेस इलाके ने 2019 जनवरी-मार्च अवधि के लिए अपने 9वें सबसे महंगे जगह के टैग को बरकरार रखा है. इसकी औसत ऑक्यूपेंसी कीमत 143.97 डॉलर (9,800 रुपये) प्रति वर्ग फीट है. इस सूची के शीर्ष पर हांगकांग (सेंट्रल) लगातार दूसरे साल बना हुआ है.
current-affairs-11-july-2019
5. निम्नलिखित में से किसने हाल ही में डीजीसीए के पूर्णकालिक महानिदेशक का पदभार संभाला है?
a. अरुण कुमार
b. प्रवीण कुमार
c. अश्विनी चौबे
d. विकास शर्मा
उत्तर. a. अरुण कुमार
नागरिक उड्डयन मंत्रालय में अतिरिक्त सचिव व वित्तीय सलाहकार अरुण कुमार को नागरिक उड्डयन महानिदेशालय डीजीसीए का पूर्णकालिक महानिदेशक नियुक्त किया गया है. कुमार 1989 बैच के हरियाणा कैडर के आईएएस अधिकारी हैं.
6. हाल ही में भारत और किस देश के बीच दूसरे दौर की रणनीतिक-आर्थिक वार्ता नई दिल्ली में संपन्न हुई?
a. नेपाल
b. चीन
c. रूस
d. जापान
उत्तर. c. रूस
इस वार्ता में परिवहन सुविधा एवं प्रौद्योगिकियों का विकास, कृषि एवं कृषि प्रसंस्करण क्षेत्र का विकास, लघु एवं मध्यम कारोबार सहायता, डिजिटल सुधार एवं अग्रणी प्रौद्योगिकियाँ, व्यापार, बैंकिंग, वित्त एवं उद्योग के क्षेत्र में सहयोग तथा पर्यटन एवं संपर्कता जैसे क्षेत्रों में सहयोग के 6 प्रमुख क्षेत्रों पर जोर दिया गया. भारत और रूस के बीच पहले दौर की रणनीतिक-आर्थिक वार्ता 25-26 नवंबर, 2018 को सेंट पीटर्सबर्ग में आयोजित की गई थी.
7. लोकसभा में प्रस्तुत आँकड़ों के अनुसार, किस बंदरगाह के निकट समुद्री जल स्तर में अधिकतम वृद्धि दर्ज की गई है?
a. डायमंड हार्बर बंदरगाह
b. कांडला बंदरगाह
c. नवावा शेवा बंदरगाह
d. पनमबूर बंदरगाह
उत्तर. a. डायमंड हार्बर बंदरगाह
पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय के आँकड़ों के अनुसार, चार बंदरगाहों क्रमशः डायमंड हार्बर, कांडला, हल्दिया, तथा पोर्ट ब्लेयर के तटों पर समुद्री जल स्तर में वैश्विक औसत की तुलना में उच्चतर वृद्धि दर्ज की गई है. इसका आकलन वर्ष 1948 से 2005 की अवधि में दर्ज आँकड़ों के आधार पर किया गया है.
8. हाल ही में किसे विदेश मंत्रालय में सचिव नियुक्त किया गया है?
a. रंजन मथाई
b. विकास स्वरूप
c. सुजाता सिंह
d. निरुपमा राव
उत्तर. b. विकास स्वरूप
विदेश मंत्रालय में सचिव के रूप में विकास स्वरूप को नियुक्त किया गया है. इससे पहले इस पद पर संजीव अरोड़ा तैनात थे. उन्होंने 25 फरवरी 2019 को पदभार ग्रहण किया था. इससे पहले संजीव अरोड़ा लेबनान में भारत के राजदूत थे. भारतीय विदेश सेवा के 1986 बैच के अधिकारी विकास स्वरूप, वर्तमान में ओटावा में भारत के उच्चायुक्त हैं.
Current Affairs, General Knowledge, Amazing Fact, Important Fact, Historical Fact For Exam, Political Fact For Exam, economical Fact For Exam, Current Affairs 2018, Current Affairs 2019, Current Affairs For SSC, Current Affairs For Banking, Current Affairs For Railway, Current Affairs For UPSC, Current Affairs For State Services, General Science Knowledge, Nda, Cgl, Rbi, All Exam Study, Government Exam Study Material, Next Exam Preparation, Today Current Affairs And General Knowledge


No comments:
Post a Comment