current-affairs-27-july-2019
1. भारतीय वनस्पति शोधकर्त्ताओं ने किस राज्य में एक वृक्ष की प्रजाति ड्रैकैना कैम्बोडियाना की खोज की है?
a. असम
b. तमिलनाडु
c. केरल
d. पंजाब
उत्तर. a. असम
यह वृक्ष असम के पश्चिम कार्बी आंगलोंग के डोंगा सर्पो क्षेत्र में पाया गया है. इस पौधे को ड्रैगन ट्री प्रजाति के रूप में वर्गीकृत करने में लगभग चार साल का समय लगा. इस पौधे से चमकदार लाल रंग का लेटेक्स बहता है जिसका उपयोग प्राचीन काल से दवा, वार्निश और कपड़ों की रंगाई आदि कार्यों में किया जाता है.
2. हाल ही में नई दिल्ली में जारी वैश्विक नवाचार सूचकांक 2019 में भारत को निम्न में से कौन सा स्थान प्राप्त हुआ है?
a. 10
b. 20
c. 52
d. 65
उत्तर. c. 52
वैश्विक नवाचार सूचकांक 2019 की थीम क्रिएटिंग हेल्दी लाइव्स् -द फ्यूचर ऑफ मेडिकल इनोवेशन है. वैश्विक नवाचार सूचकांक का यह 12वाँ संस्करण है. इस सूचकांक में स्विट्ज़रलैंड को पहला स्थान प्राप्त हुआ है. इस सूचकांक के अंतर्गत 129 देशों को शामिल किया गया है तथा 80 से अधिक संकेतकों के आधार पर देशों को रैंकिग प्रदान की गई है.
3. वर्ष 2035 तक भारत और किस देश विश्व के तकनीकी नवाचार केंद्र के रूप में अमेरिका से आगे निकल जायेगा?
a. रूस
b. नेपाल
c. पाकिस्तान
d. चीन
उत्तर. d. चीन
यह एक ऑनलाइन सर्वे है जिसे ब्लूमबर्ग नामक कंपनी द्वारा आयोजित किया गया था. ब्लूमबर्ग द्वारा यह सर्वेक्षण 20 बाज़ारों के 2000 व्यावसायिक पेशेवरों के मध्य किया गया था. सर्वे में भाग लेने वाले 39 प्रतिशत लोगों का मानना है कि चीन की राजधानी बीजिंग वर्ष 2035 तक तकनीक के मामले में सबसे शीर्ष पर होगी.
4. अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी के किस महानिदेशक का 72 साल की आयु में निधन हो गया?
a. युकिया अमानो
b. मोहम्मद अलबारदेई
c. हैन्स ब्लिक्स
d. राहुल सचदेवा
उत्तर. a. युकिया अमानो
युकिया अमानो 2009 से संयुक्त राष्ट्र की इस परमाणु निगरानी एजेंसी के महानिदेशक थे. वे 2005 से ही अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी में जापान का प्रतिनिधित्व कर रहे थे. युकिया अमानो को साल 1972 में जापान के विदेश मंत्रालय में नियुक्त किया गया था.
current-affairs-26-july-2019
5. हाल ही में फीफा द्वारा जारी विश्व रैंकिंग में भारतीय फुटबाल टीम को निम्न में से कौन सा स्थान प्राप्त हुआ है?
a. 105
b. 111
c. 103
d. 125
उत्तर. c. 103
फीफा द्वारा जारी विश्व रैंकिंग में बेल्जियम सूची में शीर्ष स्थान पर है. उसके बाद ब्राजील, फ्रांस, इंग्लैंड और उरूग्वे का नंबर आता है. भारत के 1214 रैंकिंग अंक हैं. भारतीय टीम अब एशियाई देशों में 18वें स्थान पर है. ईरान एशियाई देशों में शीर्ष पर है.
6. हाल ही में किस भारतीय खिलाड़ी ने कश्मीर में 15 दिन की ट्रेनिंग आरंभ किया हैं?
a. सचिन तेंदुलकर
b. वीवीएस लक्ष्मण
c. एम एस धोनी
d. विराट कोहली
उत्तर. c. एम एस धोनी
भारतीय क्रिकेट कप्तान और सेना में ऑनररी लेफ्टिनेंट कर्नल महेंद्र सिंह धोनी की 15 दिन की आर्मी ट्रेनिंग कश्मीर में 31 जुलाई से शुरू होगी. धोनी 15 अगस्त तक कश्मीर में रहेंगे और इस दौरान पट्रोलिंग, गार्ड और पोस्ट की ड्यूटी भी करेंगे.
7. प्रत्येक वर्ष 26 जुलाई को मनाये जाने वाले कारगिल विजय दिवस की वर्ष 2019 में कौन-सी वर्षगांठ मनाई जा रही है?
a. 17वीं
b. 18वीं
c. 19वीं
d. 20वीं
उत्तर. d. 20वीं
कारगिल विजय दिवस भारत में प्रत्येक साल 26 जुलाई के दिन मनाया जाता है. यह दिन कारगिल संघर्ष में शहीद हुए सैनिकों को पूरे देश में श्रद्धांजलि अर्पित की जाती है. साल 2019 को 20वां कारगिल विजय दिवस मनाया जा रहा है. कारगिल युद्ध 03 मई 1999 से शुरू हुआ था. यह युद्ध करीब ढाई महीने तक चला और 26 जुलाई 1999 को समाप्त हुआ.
8. हाल ही में जारी एटीपी टेनिस रैंकिंग में किस महिला खिलाड़ी को पहला स्थान मिला है?
a. एश्ले बार्टी
b. केरोलिना प्लिस्कोवा
c. नाओमी ओसाका
d. सिमोन हालेप
उत्तर. a. एश्ले बार्टी
एश्ले बार्टी 1976 के बाद डब्लूटीए रैंकिंग में पहले स्थान पर पहुंचने वाली पहली ऑस्ट्रेलियाई महिला टेनिस खिलाड़ी हैं. जापान के नाओमी ओसाका दूसरे और चेक रिपब्लिक की केरोलिना प्लिस्कोवा तीसरे स्थान पर हैं.
Current Affairs, General Knowledge, Amazing Fact, Important Fact, Historical Fact For Exam, Political Fact For Exam, economical Fact For Exam, Current Affairs 2018, Current Affairs 2019, Current Affairs For SSC, Current Affairs For Banking, Current Affairs For Railway, Current Affairs For UPSC, Current Affairs For State Services, General Science Knowledge, Nda, Cgl, Rbi, All Exam Study, Government Exam Study Material, Next Exam Preparation, Today Current Affairs And General Knowledge


No comments:
Post a Comment