top20-current-affairs-may-2019
1. केंद्र सरकार ने मध्य प्रदेश के किस हवाई अड्डे को पहले इंटरनेशनल एयरपोर्ट का दर्जा दे दिया है?
A. छिंदवाड़ा एयरपोर्ट, छिंदवाड़ा
B. डुमना एयरपोर्ट, जबलपुर
C. खंडवा एयरपोर्ट, खंडवा देवी
D. अहिल्याबाई होल्कर एयरपोर्ट, इंदौर
उत्तर. D. अहिल्याबाई होल्कर एयरपोर्ट, इंदौर
विवरण: इंदौर के महारानी अहिल्या बाई होल्कर के नाम पर बने इस हवाई अड्डे को मध्य भारत का सबसे व्यस्त हवाई अड्डा माना जाता है. 24 मार्च, 2018 से ये हवाई अड्डा चौबीसों घंटे परिचालन की सुविधा प्रदान कर रहा है. ये हवाई अड्डे घरेलू हवाई अड्डों से बड़े होते हैं.
2. आपदा सेस लगाने वाला पहला राज्य निम्न में से कौन बना?
A. बिहार
B. पंजाब
C. केरल
D. कर्नाटक
उत्तर. C. केरल
विवरण: इस आपदा सेस का उद्देश्य राज्य के पुनर्निर्माण हेतु धन जुटाना है. इस सेस की घोषणा राज्य सरकार के बजट सत्र के दौरान ही कर दी गई थी. यह कर 01 जून 2019 से 2 वर्षों की अवधि के लिये आरोपित किया जाएगा.
3. हाल ही में किस देश के आखिरी नर सुमात्रा गैंडे की मृत्यु हो गई है?
A. जापान
B. इंडोनेशिया
C. मलेशिया
D. सिंगापुर
उत्तर. C. मलेशिया
विवरण: टैम नाम के इस गैंडे की उम्र करीब 30 साल थी. साल 2008 में इसकी खोज के बाद से ही इसे बोर्नियो द्वीप पर सबाह राज्य के वन्यजीव अभयारण्य में रखा गया था. सुमात्रा राइनो जीवित बचे गैंडों में सबसे छोटे और दो सींग वाले एकमात्र एशियाई गैंडे हैं.
Current-Affairs-30 May-2019
4. हाल ही में किस पार्टी ने अपने प्रवक्ताओं को एक महीने तक टीवी चैनलों पर जाने से मना किया है?
A. भारतीय जनता पार्टी
B. कांग्रेस
C. बहुजन समाज पार्टी
D. समाजवादी पार्टी
उत्तर. B. कांग्रेस
विवरण: कांग्रेस ने अपने प्रवक्ताओं को एक महीने तक टेलीविजन चैनलों पर नहीं भेजने का फैसला किया है. मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने ट्वीट किया है कि वह अपने प्रवक्ताओं को एक महीने तक टीवी चैनलों के कार्यक्रमों में शामिल होने के लिए नहीं भेजेगी.
5. चीन ने किस देश के साथ जारी ट्रेड-वॉर में रेयर मिनरल (धातु) को नया हथियार बनाने के संकेत दिये हैं?
A. भारत
B. रूस
C. पाकिस्तान
D. अमेरिका
उत्तर. D. अमेरिका
विवरण: विश्व में सबसे ज्यादा रेयर अर्थ मिनरल का उत्पादन चीन में होता है. चीन अकेला करीब 70 प्रतिशत रेयर अर्थ मिनरल का उत्पादन करता है. इसके अलावा करीब 30 प्रतिशत रेयर अर्थ मिनरल म्यांमार, ऑस्ट्रेलिया, मलेशिया, अमेरिका जैसे देशों में खनन किया जाता है. रेयर अर्थ मिनरल कंप्यूटर मेमोरी, डीवीडी, रिचार्जेबल बैटरी, स्मार्टफोन के कई कंपोनेंट के साथ-साथ रक्षा से जुड़े कई उपकरणों को बनाने में भी इस्तेमाल होता है.
6. हाल ही में भारत के लिए किस खिलाड़ी ने निशानेबाज़ी में 7वां ओलंपिक कोटा हासिल किया है?
A. हिना सिद्धू
B. अंजली भागवत
C. आरती पवार
D. मनु भाकर
उत्तर. D. मनु भाकर
विवरण: मनु भाकर ने आईएसएसएफ विश्व कप में महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में चौथे स्थान पर रहकर भारत के लिए निशानेबाज़ी में 7वां ओलंपिक कोटा हासिल किया है. उन्होंने फाइनल में 201 अंक प्राप्त कर 20-20 टोक्यो ओलंपिक्स के लिए यह कोटा जीता. वहीं, महिलाओं की 10 मीटर पिस्टल स्पर्धा में भारत का यह पहला कोटा है.
7. आईसीसी विश्व कप-2019 का पहला मैच 30 मई 2019 को इंग्लैंड और किस देश के बीच खेला जा रहा है?
A. दक्षिण अफ्रीका
B. भारत
C. ऑस्ट्रेलिया
D. पाकिस्तान
उत्तर. A. दक्षिण अफ्रीका
विवरण: विश्व कप का पहला मुकाबला लंदन के ‘द ओवल क्रिकेट स्टेडियम’ में आयोजित किया जायेगा. दोनों टीमों ने अब तक एक भी बार विश्व कप नहीं जीता है. इंग्लैंड का पिछला विश्व कप देखा जाए तो वह बेहद निराशाजनक रहा था. टीम ग्रुप दौर से ही बाहर हो गई थी.
Current Affairs, General Knowledge, Amazing Fact, Important Fact, Historical Fact For Exam, Political Fact For Exam, economical Fact For Exam, Current Affairs 2018, Current Affairs 2019, Current Affairs For SSC, Current Affairs For Banking, Current Affairs For Railway, Current Affairs For UPSC, Current Affairs For State Services, General Science Knowledge, Nda, Cgl, Rbi, All Exam Study, Government Exam Study Material, Next Exam Preparation, Today Current Affairs And General Knowledge


No comments:
Post a Comment