current-affairs-23 may-2019
1. किस देश की कंपनी ने खुलासा किया कि वह भारत सहित कई देशों में अपना स्मार्टफोन बेचना बंद करेगी?
a. जापान
b. नेपाल
c. चीन
d. रूस
उत्तर. a. जापान
विवरण:जापान की दिग्गज टेक्नोलॉजी कंपनी सोनी ने खुलासा किया कि वह भारत सहित कई देशों में अपना स्मार्टफोन बेचना बंद करेगी. सोनी ने कहा कि वह फिलहाल जापान, यूरोप, ताइवान और हॉन्ग-कॉन्ग के अपने स्मार्टफोन कारोबार पर फोकस करना चाहती है.
2. सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम द्वारा पदोन्नति के लिए कितने जजों के नाम को केंद्र सरकार ने मंज़ूरी दे दी है?
a. सात
b. आठ
c. चार
d. पांच
उत्तर. c. चार
विवरण: सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम द्वारा पदोन्नति के लिए प्रस्तावित चार जजों के नाम को केंद्र सरकार ने मंज़ूरी दे दी है. इस सूची में झारखंड हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस अनिरुद्ध बोस, गुवाहाटी हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस ए.एस. बोपन्ना, बॉम्बे हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस बी.आर. गवई और हिमाचल हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस सूर्य कांत का नाम शामिल है.
3. निम्न में कौन सी फ्लाइट लेफ्टिनेंट देश की पहली महिला फाइटर पायलट बन गई हैं?
a. भावना कंठ
b. भावना ठाकुर
c. अवनि चतुर्वेदी
d. कमला चतुर्वेदी
उत्तर. a. भावना कंठ
विवरण:भारतीय वायुसेना ने बताया है कि फ्लाइट लेफ्टिनेंट भावना कंठ दिन के समय में किसी मिशन को अंजाम देने में पारंगत होने वालीं देश की पहली महिला फाइटर पायलट बन गई हैं. भावना ने अपनी ट्रेनिंग लड़ाकू विमान मिग-21 बाइसन के साथ पूरी की है.
4. भारतीय वायुसेना ने सुखोई-30MKI लड़ाकू विमान से किस मिसाइल के एयर वर्ज़न का सफल परीक्षण किया?
a. ब्रह्मोस मिसाइल
b. धनुष मिसाइल
c. नाग मिसाइल
d. त्रिशूल मिसाइल
उत्तर. a. ब्रह्मोस मिसाइल
विवरण:भारतीय वायुसेना ने सुखोई-30MKI लड़ाकू विमान के ज़रिए 22 मई 2019 को ब्रह्मोस मिसाइल के एयर वर्ज़न का सफल परीक्षण किया. हवा से ज़मीन पर मार करने वाले इस सुपरसोनिक क्रूज़ मिसाइल की मारक क्षमता लगभग 300 किलोमीटर है.
current-affairs-22 may-2019
5. किस देश में ब्रेग्ज़िट को लेकर संसद के निचले सदन की नेता एंड्रिया लेडसम ने इस्तीफा दे दिया है?
a. नेपाल
b. चीन
c. रूस
d. ब्रिटेन
उत्तर. d. ब्रिटेन
विवरण:ब्रिटेन में ब्रेग्ज़िट को लेकर संसद के निचले सदन 'हाउस ऑफ कॉमन्स' की नेता एंड्रिया लेडसम ने इस्तीफा दे दिया है. एंड्रिया लेडसम ने कहा कि उन्हें विश्वास नहीं है.कि सरकार ब्रेग्ज़िट को लागू कर पाएगी.
6. हाल ही में किस भारतीय महिला हॉकी खिलाड़ी ने अपने 150 अंतरराष्ट्रीय मैच पूरे कर लिये है?
a. सुनीता लाकरा
b. गुरजीत कौर
c. रानी रामपाल
d. सुमन बाला
उत्तर. a. सुनीता लाकरा
विवरण:दक्षिण कोरिया के खिलाफ तीन मैचों की श्रृंखला के दूसरे मैच में मैदान पर उतरते ही भारतीय महिला हॉकी खिलाड़ी सुनीता लाकरा ने अपने 150 अंतरराष्ट्रीय मैच पूरे कर लिये है. ओडिशा की डिफेंडर लाकरा ने साल 2009 में अंतरराष्ट्रीय हॉकी में पदार्पण किया था.
7. किस देश के सातवें बादशाह सुल्तान अहमद शाह का 22 मई 2019 को 88 साल की उम्र में निधन हो गया?
a. नेपाल
b. चीन
c. मलेशिया
d. बांग्लादेश
उत्तर. c. मलेशिया
विवरण:मलेशिया के सातवें बादशाह और फुटबाल दिग्गज सुल्तान अहमद शाह का 22 मई 2019 को 88 साल की उम्र में निधन हो गया. अहमद शाह मध्य पहांग राज्य के पांचवें सुल्तान भी थे.
8. श्रीलंका में ईस्टर रविवार पर हुए सिलसिलेवार बम धमाकों के बाद देश में लागू किये गये आपातकाल को हाल ही में और कितने महीने के लिये बढ़ा दिया?
a. दस महीना
b. सात महीना
c. एक महीना
d. चार महीना
उत्तर. c. एक महीना
विवरण:श्रीलंका में ईस्टर रविवार पर हुए सिलसिलेवार बम धमाकों के बाद देश में लागू किये गये आपातकाल को 22 मई 2019 को राष्ट्रपति मैत्रीपाला सिरिसेना ने एक महीने के लिये और बढ़ा दिया.
Current Affairs, General Knowledge, Amazing Fact, Important Fact, Historical Fact For Exam, Political Fact For Exam, economical Fact For Exam, Current Affairs 2018, Current Affairs 2019, Current Affairs For SSC, Current Affairs For Banking, Current Affairs For Railway, Current Affairs For UPSC, Current Affairs For State Services, General Science Knowledge, Nda, Cgl, Rbi, All Exam Study, Government Exam Study Material, Next Exam Preparation, Today Current Affairs And General Knowledge


No comments:
Post a Comment