current-affairs-28 may-2019
1. डीआरडीओ द्वारा किस मिसाइल का चांदीपुर रेंज से सफल परीक्षण किया गया है?
a. पृथ्वी-2
b. अग्नि-2A
c. आकाश-1S
d. पृथ्वी-3
उत्तर. c. आकाश-1S
विवरण: डीआरडीओ ने आकाश-1S मिसाइल डिफेंस सिस्टम का सफलतापूर्वक परीक्षण किया. यह मीडियम रेंज मिसाइल है, जो 25 किलोमीटर तक मार कर सकती है. फाइटर जेट्स, ड्रोन, क्रूज मिसाइल और हवा से जमीन में मार करने वाली मिसाइल को ध्वस्त कर सकती है.
2. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में किस संगठन के नेताओं को आमंत्रित किया गया है?
a. सार्क
b. जी-4
c. ओपेक
d. बिम्सटेक
उत्तर. d. बिम्सटेक
विवरण: नरेंद्र मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में बिम्सटेक समूह के नेताओं को आमंत्रित किया गया है. बिम्सटेक में पाकिस्तान, मालदीव को छोड़कर सार्क के अन्य देश शामिल हैं. बिम्सटेक में भारत के अलावा बांग्लादेश, म्यांमार, श्रीलंका, थाईलैंड, नेपाल और भूटान शामिल हैं.
3. अजय देवगन के पिता एवं बॉलीवुड के डायरेक्टर का क्या नाम है जिनका हाल ही में निधन हो गया?
a. वीरू देवगन
b. अनिल देवगन
c. वरुण देवगन
d. विजय देवगन
उत्तर. a. वीरू देवगन
विवरण: फिल्म अभिनेता अजय देवगन के पिता वीरू देवगन का हाल ही में मुंबई में निधन हो गया. वे लम्बे समय से बीमार थे. वीरू देवगन मशहूर स्टंट और एक्शन कोरियोग्राफर और डायरेक्टर थे. उन्होंने विभिन्न फिल्मों में स्टंट निर्देशन किया था.
4. निम्नलिखित में से किसे हाल ही में दोबारा मलावी का राष्ट्रपति चुना गया है?
a. जॉयस बेंड्रा
b. पीटर मुथारिका
c. रेकार्डो सीजस
d. रॉबर्ट एल्बर्ट
उत्तर. b. पीटर मुथारिका
विवरण: मलावी के मौजूदा राष्ट्रपति पीटर मुथारिका एक बार फिर राष्ट्रपति पद के लिए चुने गए हैं. मुथारिका को कुल 38 प्रतिशत वोट मिले जबकि मलावी कांग्रेस पार्टी से उनके विपक्षी नेता लज़ारस चक्वेरा को 36 प्रतिशत वोट मिले हैं.
top20-current-affairs-may-2019
5. ‘ख्याल’ भारतीय कला क्षेत्र में किस से सम्बंधित है?
a. भारतीय शास्त्रीय नृत्य
b. पुरातन भारतीय चित्रकला
c. भारतीय शास्त्रीय संगीत
d. भारतीय सिनेमा
उत्तर. c. भारतीय शास्त्रीय संगीत
विवरण: ख्याल हिंदुस्तानी शास्त्रीय संगीत का एक रूप है. ‘ख्याल’ शब्द फारसी से लिया गया है जिसका अर्थ ‘विचार या कल्पना’ है. कहा जाता है कि 13वीं-14वीं शताब्दी में अमीर खुसरो ने इसे प्रोत्साहन दिया था.
6. सिक्किम के किस मुख्यमंत्री ने घोषणा किया कि राज्य के सरकारी कर्मचारियों को हर हफ्ते 2 दिन छुट्टी मिलेगी?
a. प्रेम सिंह तमांग
b. पवन कुमार चामलिंग
c. नर बहादुर भंडारी
d. संचमान लिम्बू
उत्तर. a. प्रेम सिंह तमांग
विवरण: सिक्किम के राज्यपाल गंगा प्रसाद ने उन्हें पलजोर स्टेडियम में पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई. 51 वर्षीय तमांग ने नेपाली भाषा में पद व गोपनीयता की शपथ ली. कर्मचारी अतिरिक्त छुट्टी का उपयोग अपने स्वास्थ्य और परिवार हित में कर सकेंगे.
7. निम्नलिखित में से किस दिन महावारी स्वच्छता दिवस मनाया जाता है?
a. 26 मई
b. 27 मई
c. 28 मई
d. 29 मई
उत्तर. c. 28 मई
विवरण: महावारी स्वच्छता दिवस प्रत्येक वर्ष 28 मई को मनाया जाता है. दुनिया भर में महिलाओं को मासिक धर्म के बारे में जागरुक करने के लिए 28 मई को यह दिन मनाया जाता है. इस बार इसका थीम “इट्स टाइम फॉर एक्शन” है.
8. हरियाणा सरकार ने 1 जनवरी 2019 से कर्मचारियों-पेंशनभोगियों का महंगाई भत्ता कितना प्रतिशत बढ़ाने की घोषणा की है?
a. 1 प्रतिशत
b. 2 प्रतिशत
c. 3 प्रतिशत
d. 4 प्रतिशत
उत्तर. c. 3 प्रतिशत
विवरण: हरियाणा सरकार ने लोकसभा चुनाव में बेहतर प्रदर्शन के बाद राज्यं सरकार के कर्मचारियों, पेंशनर्स और फैमिली पेंशनर्स के लिए महंगाई भत्ता (डीए) बढ़ाने की घोषणा की है. राज्य सरकार ने महंगाई भत्ता की दर को 9 प्रतिशत से बढ़ाकर 12 प्रतिशत करने की घोषणा की है. सरकार के इस फैसले से सरकारी खजाने पर हर महीने लगभग 17.70 करोड़ रुपए का अतिरिक्त बोझ आएगा.
Current Affairs, General Knowledge, Amazing Fact, Important Fact, Historical Fact For Exam, Political Fact For Exam, economical Fact For Exam, Current Affairs 2018, Current Affairs 2019, Current Affairs For SSC, Current Affairs For Banking, Current Affairs For Railway, Current Affairs For UPSC, Current Affairs For State Services, General Science Knowledge, Nda, Cgl, Rbi, All Exam Study, Government Exam Study Material, Next Exam Preparation, Today Current Affairs And General Knowledge


No comments:
Post a Comment