current-affairs-25 may-2019
1. किस भारतीय कम्पनी ने इतिहास रचते हुए विश्व की तीसरी सबसे बड़ी कम्पनी होने का कीर्तिमान किया है?
a. इनफ़ोसिस
b. विप्रो
c. टीसीएस
d. महिंद्रा
उत्तर. c. टीसीएस
विवरण: प्रोद्योगिकी सेवाएं प्रदान करने वाली कंपनी टीएसएस ने एक और इतिहास रच दिया है. अमेरिकी कंपनी DXC टेक्नोलॉजी को आमदनी के मामले में पीछे छोड़ते हुए दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी कंपनी बन गई है. पिछले वित्त वर्ष में TCS की आय 2090 करोड़ डॉलर (करीब 1,46,300 करोड़ रुपये) हो गई है.
2. हाल ही में किस देश ने एक प्रोग्राम के तहत कुल
1,880 अरब रुपये निवेश करने वाले 6,800
विदेशियों को स्थायी नागरिकता दी है?
A. सीरिया
B. सऊदी अरब
C. तुर्की
D. संयुक्त अरब अमीरात (यूएई)
उत्तर. D. संयुक्त अरब अमीरात
विवरण: इसके तहत चिकित्सा, इंजीनियरिंग जैसे क्षेत्र में असाधारण कौशल वाले भी स्थायी नागरिकता के पात्र हैं. पिछले साल यूएई ने निवेशकों, वरिष्ठ वैज्ञानिकों को लंबी अवधि का वीज़ा देने वाली योजना की घोषणा की थी. गोल्डन कार्ड व्यवसाय और विकास के लिए आकर्षक वातावरण निर्माण करते हुए कार्डधारकों और उनके परिवारों को अभूतपूर्व लाभ प्रदान करता है.
3. राफेल नडाल ने हाल ही में किस टेनिस खिलाड़ी को हराकर इटालियन ओपन का खिताब जीत लिया है?
A. रोजर फ़ेडरर
B. एंडी मरे
C. नोवाक जोकोविच
D. मारिन सिलिक
उत्तर. C. नोवाक जोकोविच
विवरण: राफेल नडाल ने फाइनल मुकाबले में नोवाक जोकोविच को 6-0, 4-6, 6-1 से हराकर इटालियन ओपन का खिताब जीत लिया. राफेल नडाल का यह 9वां इटेलियन ओपन खिताब है. वहीं, इस साल उनका यह पहला खिताब है.
4. डोनाल्ड ट्रम्प ने कनाडा और किस देश से एल्यूमीनियम एवं स्टील के आयात पर शुल्क हटाने वाली घोषणाओं पर हस्ताक्षर कर दिए हैं?
A. नेपाल
B. पाकिस्तान
C. इराक
D. मैक्सिको
उत्तर. D. मैक्सिको
विवरण: इससे पहले अमेरिका ने स्टील और एल्यूमिनियम पर आयात शुल्क बढ़ाने के मामले में दोनों पड़ोसी देशों मैक्सिको और कनाडा से समझौता कर लिया था. समझौते के तहत अमेरिका फिलहाल मैक्सिको और कनाडा से आयातित स्टील एवं एल्यूमिनियम उत्पादों पर शुल्क लगाने या बढ़ाने की कार्रवाई नहीं करेगा.
5. ‘द कॉमेडी स्टोर’ के संस्थापक एवं कॉमेडियन का क्या नाम था जिनका हाल ही में निधन हो गया है?
A. रूडी लुकास
B. एंड्रयू बर्नार्ड
C. जस्टिन ट्रोदेस
D. सैमी शोर
उत्तर. D. सैमी शोर
विवरण: कॉमेडियन सैमी शोर, जिन्होंने द कॉमेडी स्टोर की सह-स्थापना की, का हाल ही में निधन हो गया. वह 92 वर्ष की आयु के थे. शोर ने 1972 में पटकथा लेखक और अभिनेता रूडी डी लुका के साथ 'द कॉमेडी स्टोर' की सह-स्थापना की.
6. किस भारतीय स्पिन गेंदबाज ने हाई टाइम्स सोल्यूशंस के साथ मिलकर ब्रांड ‘चेकमेट’ शुरू किया है?
a. युजवेंद्र चहल
b. कुलदीप यादव
c. रवींद्र जडेजा
d. भगवत सुब्रमण्यम चंद्रशेखर
उत्तर. a. युजवेंद्र चहल
विवरण: भारतीय स्पिनर युजवेंद्र चहल ने हाई टाइम्स सोल्यूशंस के साथ मिलकर लाइफस्टाइल ब्रांड ‘चेकमेट’ शुरू किया है. यह चहल का पहला व्यावसायिक उपक्रम है.
7. किस राज्य सरकार ने राज्य के सरकारी स्कूलों में नज़र रखने के लिए कॉल सेंटर स्थापित किया है?
a. बिहार सरकार
b. पंजाब सरकार
c. गुजरात सरकार
d. तमिलनाडु सरकार
उत्तर. c. गुजरात सरकार
विवरण: गुजरात सरकार ने राज्य के सरकारी स्कूलों में कार्यरत करीब 1.9 लाख शिक्षकों की 'अनुपस्थिति' और पढ़ाने के प्रति 'गंभीरता की कमी' पर नज़र रखने के लिए कॉल सेंटर स्थापित किया है.
Current Affairs, General Knowledge, Amazing Fact, Important Fact, Historical Fact For Exam, Political Fact For Exam, economical Fact For Exam, Current Affairs 2018, Current Affairs 2019, Current Affairs For SSC, Current Affairs For Banking, Current Affairs For Railway, Current Affairs For UPSC, Current Affairs For State Services, General Science Knowledge, Nda, Cgl, Rbi, All Exam Study, Government Exam Study Material, Next Exam Preparation, Today Current Affairs And General Knowledge


No comments:
Post a Comment