expr:class='"loading" + data:blog.mobileClass'>

Wednesday, May 8, 2019

टॉप हिन्दी करेंट अफेयर्स 8 मई 2019

आज के टॉप करेंट अफेयर्स में आप सभी का स्वागत है, ये महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तरी विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में पूछा जा सकता है। मैं, आप सभी के स्वर्णिम भविष्य की कामना करता हूँ। 

1. हाल ही में किस उच्च न्यायालय ने ‘ज़ीरो पेंडेंसी’ नामक पायलट प्रोजेक्ट आरंभ किया है?
a.    लखनऊ उच्च न्यायालय
b.    चंडीगढ़ उच्च न्यायालय
c.    दिल्ली उच्च न्यायालय
d.    मुंबई उच्च न्यायालय
उत्तर. c. दिल्ली उच्च न्यायालय
विवरण: जीरो पेंडेंसी कोर्ट्स प्रोजेक्ट दिल्ली उच्च न्यायालय का एक पायलट प्रोजेक्ट है. यह कार्य दिल्ली के विभिन्न अधीनस्थ न्यायालयों में किया जा रहा है.इसके द्वारा विभिन्न प्रकार के मामलों के लिए समय सीमा तथा न्यायधीशों की संख्या निश्चित करने में सहायता मिलेगी.

2. भारतीय नौसेना ने स्कॉर्पिन वर्ग में किस चौथी पनडुब्बी का हाल ही में उद्घाटन किया है?
a.    अरिहंत
b.    वेला
c.    डाली
d.    जज्बा
उत्तर. b. वेला
विवरण: भारतीय नौसेना के लिए मझगांव डॉक शिपबिल्डर्स लिमिटेड (एमडीएल) द्वारा तैयार की जा रही स्कॉर्पिन वर्ग की चौथी पनडुब्बी वेला को रक्षा उत्पाद सचिव डॉक्टर अजय कुमार की पत्नी वीणा अजय कुमार ने लॉन्च किया.

3. निम्नलिखित में से किस देश में जी-7 शिखर सम्मेलन आयोजित किया जायेगा?
a.    ऑस्ट्रेलिया
b.    चिली
c.    भारत
d.    फ्रांस
उत्तर. d. फ्रांस
विवरण: भारत को ऑस्ट्रेलिया, चिली और दक्षिण अफ्रीका के साथ G-7 देशों के शिखर सम्मेलन के लिए आधिकारिक रूप से आमंत्रित किया गया है. इस शिखर सम्मेलन का आयोजन 24-25 अगस्त, 2019 के दौरान फ्रांस के बियारिट्ज में किया जायेगा.

4. हाल ही में किस राजनेता ने विश्व में दूसरे सबसे अधिक ट्विटर फॉलोअर बनाने का रिकॉर्ड कायम किया?
a.    सुषमा स्वराज
b.    राहुल गांधी
c.    अमित शाह
d.    नरेंद्र मोदी
उत्तर. d. नरेंद्र मोदी
विवरण: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोशल नेटवर्किंग वेबसाइट फेसबुक पर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और ब्राजील के नए राष्ट्रपति जायर बोल्सोनारो को पछाड़ते हुए सबसे आगे निकल गए हैं. फेसबुक पर मोदी के करीब 4.35 करोड़ लाइक्स तो अधिकारिक पेज पर 1.37 करोड़ लाइक मिले हैं. अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप 2.3 करोड़ लाइक्स के साथ जहां दूसरे स्थान पर हैं.

5. पीएम नरेंद्र मोदी ने ओडिशा को कितने रुपये की अतिरिक्त सहायता राशि दिए जाने की घोषणा की?
a.    1,000 करोड़ रूपये
b.    8,00 करोड़ रुपये
c.    5,00 करोड़ रुपये
d.    10 करोड़ रुपये
उत्तर. a. 1,000 करोड़ रुपये
विवरण: फानी चक्रवात के बाद भारी तबाही से गुजर रहे ओडिशा के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अतिरिक्त 1 हजार करोड़ रुपये की सहायता राशि की घोषणा की.
Top-30 current-affairs-april-2019
6. अमेरिका ने किस देश के वस्तुओं पर दो सौ अरब डॉलर का आयात शुल्क बढ़ाने का विचार कर रहा है?
a.    चीन
b.    नेपाल
c.    रूस
d.    जापान
उत्तर. a. चीन
विवरण: अमेरिका ने हाल ही में चीन के साथ चल रही व्यापार वार्ता की धीमी प्रगति से हताश होकर इसी सप्ताह से दो सौ अरब डॉलर की चीनी वस्तुओं पर आयात शुल्क बढ़ाने का विचार कर रहा है.

7. सुप्रीम कोर्ट ने 07 मई 2019 को वीवीपैट पर कितने विपक्षी दलों की याचिका खारिज कर दी है?
a.    25
b.    30
c.    35
d.    21
उत्तर. d. 21
विवरण:सुप्रीम कोर्ट ने 07 मई 2019 को वीवीपैट पर 21 विपक्षी दलों की याचिका खारिज कर दी है. चीफ जस्टिस रंजन गोगोई ने याचिका को खारिज करते हुए कहा कि अदालत इस मामले को बार-बार क्यों सुने.

8. विश्व अस्थमा दिवस 2019 का थीम क्या है?
a.    स्टॉप फॉर अस्थमा
b.    इट्स टाइम टू कंट्रोल अस्थमा
c.    यू कैन कंट्रोल योर अस्थमा
d.    इनमें से कोई नहीं
उत्तर. a. स्टॉप फॉर अस्थमा
विवरण: विश्व अस्थमा दिवस प्रत्येक वर्ष के मई महीने के पहले मंगलवार को पूरे विश्व में मनाया जाता है. वर्ष 2019 के लिए विश्व अस्थमा दिवस का विषय ‘स्टॉप फॉर अस्थमा है.

9.  अमूल ने 2019 क्रिकेट विश्व कप के लिए स्पॉन्सर के रूप में किस क्रिकेट टीम के साथ करार किया है?
a.    इंग्लैंड क्रिकेट टीम
b.    अफगानिस्तान क्रिकेट टीम
c.    ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम
d.    पाकिस्तान क्रिकेट टीम
उत्तर. b. अफगानिस्तान क्रिकेट टीम
विवरण: भारतीय डेरी ब्रैंड अमूल ने 30 मई से इंग्लैंड और वेल्स में खेले जाने वाले 2019 क्रिकेट विश्व कप के लिए आधिकारिक प्रायोजक (स्पॉन्सर) के रूप में अफगानिस्तान क्रिकेट टीम के साथ करार किया है.

10. फीफा ने दुनिया भर में महिला फुटबॉल को बढ़ावा देने के लिए कितने नए पुरस्कार श्रेणियों की घोषणा की है?
a.    तीन
b.    चार
c.    सात
d.    दो
उत्तर. d. दो
विवरण: विश्व फुटबॉल की नियामक संस्था फीफा ने दुनिया भर में महिला फुटबॉल को बढ़ावा देने के लिए दो नए पुरस्कार श्रेणियों की घोषणा की है. दो नई पुरस्कार श्रेणियों में वर्ष की सर्वश्रेष्ठ महिला गोलकीपर और वर्ष की सर्वश्रेष्ठ महिला टीम को शामिल किया गया है.

No comments:

Post a Comment