expr:class='"loading" + data:blog.mobileClass'>

Tuesday, May 14, 2019

टॉप हिन्दी करेंट अफेयर्स 14 मई 2019

Top24-Current-Affairs-May-2019
1. केरल में मंदिरों के उत्सव के नाम से प्रसिद्ध किस उत्सव का हाल ही में शुभारंभ किया गया है?
a.    ओणम
b.    त्रिशूर पूरम
c.    विशु
d.    अरनमुला बोट रेस
उत्तर. b. त्रिशूर पूरम
विवरण: केरल का प्रसिद्ध उत्सव त्रिशूर पूरम 13 मई 2019 को आरंभ हुआ. उत्सव का आरंभ 54 वर्षीय हाथी द्वारा किया गया. इस उत्सव के उद्घाटन समारोह में लगभग 10,000 लोग शामिल हुए.

2. वर्ष 2019 को किस नाम से मनाने के लिए भारतीय थल सेना ने हाल ही में घोषणा की है?
a.    ईयर ऑफ़ नेक्स्ट ऑफ़ किन
b.    नेशन फर्स्ट
c.    कंट्री ऑफ़ वारियर्स
d.    माय नेशन, माय प्राइड
उत्तर. a. ईयर ऑफ़ नेक्स्ट ऑफ़ किन
विवरण: भारतीय थल सेना ने 2019 को “ईयर ऑफ़ नेक्स्ट ऑफ़ किन” के रूप में मनाने का निर्णय लिया है. इसका उद्देश्य युद्ध में शहीद हुए सैनिकों के परिवारजनों से मिलकर उन्हें वित्तीय लाभों तथा कल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी देना है.

3. प्रसिद्ध बिरहा गायक का क्या नाम है, जिनका हाल ही में निधन हो गया है?
a.    हीरालाल यादव
b.    अश्विनी चौबे
c.    रमेश चंद्र
d.    कमल किशोर नारायण
 उत्तर. a. हीरालाल यादव
विवरण: भारत के प्रसिद्ध बिरहा गायक हीरालाल यादव का 12 मई 2019 को वाराणसी में निधन हो गया. वे 93 वर्ष के थे. उन्हें बिरहा सम्राट के नाम से भी जाना जाता था.

4. निम्नलिखित में से किस टीम ने आईपीएल 2019 का ख़िताब जीता है?
a.    हैदराबाद सनराइज़र्स
b.    चेन्नई सुपरकिंग्स
c.    कोलकाता नाईटराइडर्स
d.    मुंबई इंडियन्स
उत्तर. d. मुंबई इंडियन्स
विवरण: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2019 के फाइनल मुकाबले में 12 मई 2019 को मुंबई इंडियन्स की टीम ने चेन्नई सुपर किंग्स की टीम को एक रन से हराकर खिताब जीत लिया.

5. निम्नलिखित में से किस खिलाड़ी ने आईपीएल 2019 में पर्पल कैप का खिताब जीता है?
a.    शुभमन गिल
b.    डेविड वॉर्नर
c.    इमरान ताहिर
d.    अंबाती रायडू
उत्तर. c. इमरान ताहिर
विवरण: आईपीएल 2019 के फाइनल मुकाबले में मुंबई इंडियन्स ने खिताब जीता. इमरान ताहिर ने पर्पल कैप का खिताब जीता.
top15-current-affairs-may-2019.
6. हाल ही में आये किस चक्रवाती तूफान से प्रभावित हुए लोगों के लिए 1600 करोड़ के राहत पैकेज की घोषणा की है?
a.    फोनी
b.    वरदा
c.    तितली
d.    मोरा
उत्तर. a. फोनी
विवरण: ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने चक्रवाती तूफान फोनी से प्रभावित हुए किसानों, मछुआरों, महिला समूहों और अन्य लोगों के लिए 1600 करोड़ के राहत पैकेज की घोषणा की है.

7.  बीजिंग में चल रही 7वीं चाइना पैरा ऐथलेटिक्स वर्ल्ड ग्रैंड प्रिक्स चैंपियनशिप्स में मेरठ की फातिमा खातून ने  डिस्कस थ्रो में कौन सा पदक जीता?
a.    रजत पदक
b.    स्वर्ण पदक
c.    कांस्य पदक
d.    इनमें से कोई नहीं
उत्तर. c. कांस्य पदक
विवरण: चीन की राजधानी बीजिंग में चल रही 7वीं चाइना पैरा ऐथलेटिक्स वर्ल्ड ग्रैंड प्रिक्स चैंपियनशिप्स में मेरठ की फातिमा खातून ने डिस्कस थ्रो में कांस्य पदक जीतकर प्रदेश और देश का नाम रोशन किया है.

8. पाकिस्तान का आईएमएफ के साथ करीब कितने करोड़ रुपये का समझौता हो गया है?
a.    12,000 करोड़
b.    42,000 करोड़
c.    22,000 करोड़
d.    72,000 करोड़
उत्तर. b. 42,000 करोड़
विवरण: आर्थिक तंगी से जूझ रहे पाकिस्तान का अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) के साथ करीब 42,000 करोड़ के राहत पैकेज को लेकर समझौता हो गया है और पाकिस्तान को यह रकम तीन साल में दी जाएगी.

9. हाल ही में किस देश में सांप्रदायिक झड़प के बाद  सोशल मीडिया नेटवर्क व मेसेजिंग ऐप्स को अस्थाई तौर पर ब्लॉक कर दिया है?
a.    नेपाल
b.    भारत
c.    चीन
d. श्री लंका
उत्तर. d. श्रीलंका
विवरण: श्रीलंका के सांप्रदायिक झड़प के बाद पुलिस ने चिलाव शहर में कर्फ्यू लगा दिया है और फेसबुक व वॉट्सऐप जैसे सोशल मीडिया नेटवर्क व मेसेजिंग ऐप्स को अस्थाई तौर पर ब्लॉक कर दिया है.. 

10. आयरलैंड जलवायु आपातकाल की घोषणा करने वाला विश्व का कौन सा देश बन गया है?
a.    पहला
b.    तीसरा
c.    दूसरा
d.    चौथा
उत्तर. c. दूसरा
विवरण: आयरलैंड जलवायु आपातकाल की घोषणा करने वाला विश्व का दूसरा देश बन गया है. इससे पहले ब्रिटेन जलवायु आपातकाल घोषित करने वाला विश्व का पहला देश बन गया है.

No comments:

Post a Comment