expr:class='"loading" + data:blog.mobileClass'>

Friday, May 17, 2019

टॉप हिन्दी करेंट अफेयर्स 17 मई 2019

आज के टॉप करेंट अफेयर्स में आप सभी का स्वागत है, ये महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तरी किसी भी प्रतियोगी परीक्षाओं में पूछा जा सकता है। मैं, आप सभी के स्वर्णिम भविष्य की कामना करता हूँ। 

1. आरबीआई ने ई-पेमेंट सिस्टम के लिए किस नाम से पहल आरंभ की है?
A. मिशन-2021
B. विज़न-2021
C. योजना-2020
D. ई भारत- 2022
उत्तर. B. विजन-2021
विवरण: भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) ने 'पेमेंट एंड सेटलमेंट सिस्टम इन इंडिया: विज़न 2019 - 2021' जारी किया, जो सुरक्षित, सुरक्षित, त्वरित और सस्ती ई-भुगतान प्रणाली के लिए एक विज़न दस्तावेज़ है.

2. अमेरिका के किस संस्थान द्वारा पहली बार पूरी तरह रीसायकल होने वाली प्लास्टिक की खोज की है?
A. हार्वर्ड यूनिवर्सिटी
B. एमआईटी
C. लॉरेंस बर्केली नेशनल लेबोरेटरी
D. येल यूनिवर्सिटी
उत्तर. C. लॉरेंस बर्केली नेशनल लेबोरेटरी
विवरण: यूनाइटेड स्टेट्स डिपार्टमेंट ऑफ एनर्जी (डीओई) के शोधकर्ताओं ने लॉरेंस बर्केली नेशनल लेबोरेटरी में 100% पुनहनवीनीकरण प्लास्टिक बनाया है.

3. किस देश ने भारतीय विमानों को अपने एयरस्पेस में घुसने पर लगा प्रतिबंध 30 मई तक बढ़ा दिया है?
A. नेपाल
B. चीन
C. रूस
D. पाकिस्तान
उत्तर. D. पाकिस्तान
विवरण: पाकिस्तान ने भारतीय विमानों के अपने एयरस्पेस में घुसने पर लगा प्रतिबंध 30 मई तक बढ़ा दिया है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, पाकिस्तान को लगता है कि भारत में नई सरकार बनने तक दोनों देशों के संबंधों में कोई बदलाव नहीं आएगा.

4. किस राज्य में गंगा के जलग्रहण क्षेत्र में 10,000 रूद्राक्ष के पेड़ लगाने का लक्ष्य रखा गया है?
A. उत्तराखंड
B. बिहार
C. पंजाब
D. झारखण्ड
उत्तर. A. उत्तराखंड
विवरण: नमामि गंगे परियोजना के अंतर्गत उत्तराखंड में गंगा के जलग्रहण क्षेत्र में स्थानीय समुदाय और अन्य हितधारकों के सहयोग से 10,000 रूद्राक्ष के पेड़ लगाने का लक्ष्य रखा गया है.
current-affairs-15 may-2019
5. हाल ही में जारी एक रिपोर्ट के अनुसार भारत के किस राज्य में भारत के कुल ग्रेफाईट का 35% भाग मौजूद है?
A. ओडिशा
B. अरुणाचल प्रदेश
C. असम
D. पश्चिम बंगाल
उत्तर. B. अरूणाचल प्रदेश
विवरण: भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण विभाग (GSI) द्वारा हाल ही में एक रिपोर्ट जारी की गई है जिसमें कहा गया है कि भारत के कुल उपलब्ध ग्रेफाईट का 35% केवल अरुणाचल प्रदेश में मौजूद है.

6. किस देश के साथ व्यापार युद्ध के खबरों के बीच ट्रंप ने एक एक्जीक्यूटिव ऑर्डर पर हस्ताक्षर किए?
A. चीन
B. नेपाल
C. पाकिस्तान
D. बांग्लादेश
उत्तर. A. चीन
विवरण: चीन के साथ व्यापार युद्ध के लगातार बढ़ते जाने की खबरों के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक एक्जीक्यूटिव ऑर्डर पर हस्ताक्षर किए हैं.

7. हाल ही में देश में मौजूद किस जंगली जानवर के डीएनए का डेटाबेस तैयार करने का निर्णय लिया है?
A. ज़ेब्रा
B. हिरन
C. हाथी
D. गैंडा
उत्तर. D. गैंडा
विवरण: केन्द्रीय पर्यावरण, वन तथा जलवायु परिवर्तन मंत्रालय ने हाल ही में देश में मौजूद गैंडों के डीएनए का डेटाबेस तैयार करने का निर्णय लिया है. यह प्रोजेक्ट संभवतः 2019 के अंत तक शुरू हो जायेगा. यह प्रोजेक्ट 2021 तक पूरा हो जायेगा.

8. हाल ही में फिजी ने अपनी सुप्रीम कोर्ट के गैर-नागरिक पैनल में जज के तौर पर किसे नियुक्त किया है?
A. जस्टिस आनंद बक्शी
B. जस्टिस विपिन त्यागी
C. जस्टिस के.एन. राव
D. जस्टिस मदन बी. लोकुर
उत्तर. D. जस्टिस मदन बी. लोकुर
विवरण: सुप्रीम कोर्ट से हाल ही में रिटायर होने वाले जस्टिस मदन बी. लोकुर को फिजी ने अपनी सुप्रीम कोर्ट के गैर-नागरिक पैनल में जज के तौर पर नियुक्त किया

No comments:

Post a Comment