आज के टॉप करेंट अफेयर्स में आप सभी का स्वागत है, ये महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तरी किसी भी प्रतियोगी परीक्षाओं में पूछा जा सकता है। मैं, आप सभी के स्वर्णिम भविष्य की कामना करता हूँ।
1. किस देश ने मोबाइल फोन पर 20% आयात शुल्क लगाने को लेकर डब्ल्यूटीओ में भारत की शिकायत की है?a. जापान
b. नेपाल
c. चीन
d. रूस
उत्तर. a. जापान
विवरण:जापान ने मोबाइल फोन पर 20 प्रतिशत आयात शुल्क लगाने को लेकर विश्व व्यापार संगठन (डब्ल्यूटीओ) में भारत की शिकायत की है. इसके मुताबिक, भारत ने करों का समायोजन कर घरेलू उत्पादन को बढ़ावा दिया है.
2. किस बैंक ने आरबीआई के पूर्व डिप्टी गवर्नर आर. गांधी को अतिरिक्त निदेशक नियुक्त करने की घोषणा की?
a. ऐक्सिस बैंक
b. आईसीआईसीआई बैंक
c. कोटक बैंक
d. येस बैंक
उत्तर. d. येस बैंक
विवरण:निजी क्षेत्र के येस बैंक ने 14 मई 2019 को आरबीआई के पूर्व डिप्टी गवर्नर आर. गांधी को अतिरिक्त निदेशक नियुक्त करने की घोषणा की. गांधी की नियुक्ति 14 मई 2019 से 13 मई 2021 तक के लिए प्रभावी हो गई है.
3. किस देश के अनुसार कार्बन डाइऑक्साइड का स्तर 415.26 पीपीएम पहुंच गया है ?
a. अमेरिका
b. रूस
c. चीन
d. नेपाल
उत्तर. a. अमेरिका
विवरण:अमेरिका स्थित एक लैबोरेटरी के सेंसर्स के अनुसार, वायुमंडल में कार्बन डाइऑक्साइड का स्तर 415.26 पीपीएम (पार्ट्स पर मिलियन) पहुंच गया और मानव इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है.
current-affairs-14 may-2019
4. आईसीसी ने निम्न में किसको आईसीसी मैच रेफरी के अंतरराष्ट्रीय पैनल में शामिल किया है?
a. जीएस शर्मा
b. लक्ष्मी त्यागी
c. जीएस लक्ष्मी
d. कोमल सचदेवा
उत्तर. c. जीएस लक्ष्मी
विवरण:अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने 14 मई 2019 को जीएस लक्ष्मी को आईसीसी मैच रेफरी के अंतरराष्ट्रीय पैनल में शामिल किया है.
5. एनजीटी ने देश भर में भूजल संसाधनों पर दबाव कम करने के लिए 18 राज्यों और कितने केन्द्र शासित प्रदेशों को कार्य योजना जमा करने का निर्देश दिया है?
a. दो
b. चार
c. सात
d. पांच
उत्तर. a. दो
विवरण:राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) ने 14 मई 2019 को देश भर में भूजल संसाधनों पर दबाव कम करने और शोधित अपशिष्ट जल का उपयोग सुनिश्चित करने के लिए राज्यों से कहा है. एनजीटी ने 18 राज्यों और 02 केन्द्र शासित प्रदेशों को अपशिष्ट जल के इस्तेमाल पर कार्य योजना प्रस्तुत करने का निर्देश दिया है.
6. किस राज्य पुलिस ने सार्वजनिक स्थलों पर चेहरे पर केक लगाने पर प्रतिबंध लगाने को लेकर निषेधाज्ञा जारी की है?
a. गुजरात पुलिस
b. बिहार पुलिस
c. राजस्थान पुलिस
d. झारखण्ड पुलिस
उत्तर. a. गुजरात पुलिस
विवरण:गुजरात पुलिस ने सार्वजनिक स्थलों पर जन्मदिन मनाने के दौरान चेहरे पर केक लगाने, टेप चिपकाने, फोम या अन्य केमिकल फेंकने पर प्रतिबंध लगाने को लेकर निषेधाज्ञा जारी की है.
7. निम्न में से किस देश के इगोर स्टिमैक को भारतीय फुटबॉल टीम का मुख्य कोच नियुक्त किया गया है?
a. जापान
b. चीन
c. रूस
d. क्रोएशिया
उत्तर. d. क्रोएशिया
विवरण:क्रोएशिया के इगोर स्टिमैक को भारतीय फुटबॉल टीम का मुख्य कोच नियुक्त किया गया है. अखिल भारतीय फुटबॉल संघ (एआईएफएफ) ने उनके साथ दो साल का अनुबंध किया.


No comments:
Post a Comment