current-affairs-9 may-2019
1. हाल ही में एक शोध के अनुसार कौन सा कॉस्मेटिक उत्पाद ब्लडस्ट्रीम को प्रभावित करता है?
a. परफ्यूम
b. पाउडर
c. शैम्पू
d. सनस्क्रीन
उत्तर. d. सनस्क्रीन
विवरण: अमेरिका में किये गये एक शोध के अनुसार सनस्क्रीन लगाने से ब्लडस्ट्रीम प्रभावित होता है तथा यह हार्मोन को भी प्रभावित कर सकता है.
2. अंतरराष्ट्रीय सड़क सुरक्षा सप्ताह निम्नलिखित में से कब मनाया जाता है?
a. 01 से 07 मई
b. 06 से 12 मई
c. 15 से 21 मई
d. 22 से 28 मई
उत्तर. b. 06 से 12 मई
विवरण: संयुक्त राष्ट्र संघ द्वारा प्रत्येक वर्ष 6 से 12 मई तक अंतरराष्ट्रीय सड़क सुरक्षा सप्ताह मनाया जाता है. इस दिन सड़क सुरक्षा से सम्बंधित विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये जाते हैं.
3. एक रिपोर्ट के अनुसार भारत और चीन में विश्व के कुल सीमेंट उत्पादन का कितना भाग तैयार किया जाता है?
a. दो तिहाई
b. एक चौथाई
c. आधा
d. एक तिहाई
उत्तर. a. दो तिहाई
विवरण: संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम (यूएनईपी) द्वारा जारी एक हालिया रिपोर्ट के अनुसार विश्व के कुल सीमेंट उत्पादन का दो तिहाई भाग चीन और भारत में उत्पादित किया जाता है. यदि इसमें एशिया को भी शामिल कर लें तो कुल 67% भाग एशिया द्वारा उत्पादित किया जाता है.
4. अमेरिका ने किस देश पर लोहा और स्टील सहित 4 धातुओं का निर्यात करने पर प्रतिबन्ध लगा दिया है?
a. उत्तर कोरिया
b. चीन
c. पाकिस्तान
d. ईरान
उत्तर. d. ईरान
विवरण: अमेरिका द्वारा ईरान पर लगाए गये हालिया प्रतिबंधों के कारण ईरान अब लोहा, स्टील, एल्यूमिनियम और तांबे का निर्यात नहीं कर सकेगा. यह धातुएं ईरान के कुल निर्यात का 10 प्रतिशत हैं.
5. हाल ही में कितने अफ़्रीकी देशों के साथ व्यापारिक संबंध सुदृढ़ करने के लिए वहां रह रहे 400 भारतीय व्यापारियों से वीडियो कांफ्रेंस से बातचीत की?
a. 9
b. 10
c. 11
d. 1
उत्तर. c. 11
विवरण: भारत सरकार द्वारा तंज़ानिया, युगांडा, केन्या, जाम्बिया, मॉरीशस, नाइजीरिया, मोज़ाम्बिक, घाना, दक्षिण अफ्रीका, बोत्सवाना और मेडागास्कर में वीडियो कांफ्रेंस के जरिये वहां रहने वाले 400 भारतीय मूल के व्यापारियों से बातचीत की गई.
current-affairs-8 may-2019
6. फेसबुक ने व्हाट्ऐप पे को भारत में लांच करने से पहले इसके वैश्विक संचालन के लिए किस शहर को सेंटर बनाने का फैसला लिया है?
a. दिल्ली
b. लंदन
c. टोक्यो
d. काबुल
उत्तर. b. लंदन
विवरण: व्हाट्ऐप पे को फेसबुक ने भारत में लांच करने से पहले इसके वैश्विक संचालन हेतु लंदन को सेंटर बनाने का फैसला लिया है. व्हाट्सएप आज के समय में लोगों के लिए बहुत महत्वपूर्ण हो गया है.
7. सुप्रीम कोर्ट ने सरकार द्वारा पुनर्विचार के लिए लौटाए गए झारखंड हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश अनिरुद्ध बोस और गुवाहाटी हाईकोर्ट के किस मुख्य न्यायाधीश के नाम की दोबारा सिफारिश की है?
a. मुख्य न्यायाधीश अजीत सिंह
b. मुख्य न्यायाधीश एम. प्रसाद सिंह
c. मुख्य न्यायाधीश राहुल सचदेवा
d. मुख्य न्यायाधीश ए.एस. बोपन्ना
उत्तर. d. मुख्य न्यायाधीश ए.एस. बोपन्ना
विवरण: सुप्रीम कोर्ट के कॉलेजियम ने सरकार द्वारा पुनर्विचार के लिए लौटाए गए झारखंड हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश अनिरुद्ध बोस और गुवाहाटी हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश ए.एस. बोपन्ना के नाम की दोबारा सिफारिश की है.
8. सुप्रीम कोर्ट ने किस जवान के नामांकन रद्द करने के फैसले को चुनौती देने वाली याचिका खारिज कर दी?
a. तेज बहादुर
b. राहुल प्रसाद
c. अनिल सिंह
d. मोहन राय
उत्तर. a. तेज बहादुर
विवरण: सुप्रीम कोर्ट ने बीएसएफ से बर्खास्त जवान तेज बहादुर के वाराणसी से नामांकन रद्द करने के फैसले को चुनौती देने वाली याचिका खारिज कर दी जिसके बाद वह चुनाव नहीं लड़ पाएंगे.
9. ईरान ने किस साल के परमाणु समझौते से आंशिक तौर पर बाहर निकलने की घोषणा की?
a. साल 2010
b. साल 2011
c. साल 2015
d. साल 2009
उत्तर. c. साल 2015
विवरण: ईरानी राष्ट्रपति हसन रूहानी ने साल 2015 के परमाणु समझौते से आंशिक तौर पर बाहर निकलने की घोषणा करते हुए कहा है कि ईरान इस समझौते के तहत अपनी दो प्रतिबद्धताओं का पालन करना बंद करेगा.
Current Affairs, General Knowledge, Amazing Fact, Important Fact, Historical Fact For Exam, Political Fact For Exam, economical Fact For Exam, Current Affairs 2018, Current Affairs 2019, Current Affairs For SSC, Current Affairs For Banking, Current Affairs For Railway, Current Affairs For UPSC, Current Affairs For State Services, General Science Knowledge, Nda, Cgl, Rbi, All Exam Study, Government Exam Study Material, Next Exam Preparation, Today Current Affairs And General Knowledge


No comments:
Post a Comment