आज के टॉप करेंट अफेयर्स में आप सभी का स्वागत है, ये महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तरी किसी भी प्रतियोगी परीक्षाओं में पूछा जा सकता है। मैं, आप सभी के स्वर्णिम भविष्य की कामना करता हूँ।
current-affairs-24 may-2019
1. निम्नलिखित में से किस भारतीय शांति सैनिक को मरणोपरांत डैग हैमरसोल्ड मेडल दिया गया है?
A. जितेंद्र कुमार
B. अरुण कुमार
C. विजेंद्र कुमार
D. सचिन बंसल
उत्तर. A. जितेंद्र कुमार
विवरण: भारतीय शांति सैनिक जितेंद्र कुमार को मरणोपरांत डैग हैमरसोल्ड मेडल से सम्मानित किया गया है. संयुक्त राष्ट्र द्वारा 119 सैनिकों को इस मेडल द्वारा सम्मानित किया गया है. यह उन सैनिकों को दिया जाता है जिन्होंने संयुक्त राष्ट्र के शांति अभियानों में अदम्य साहस का परिचय दिया हो.
2. हाल ही में जापान के दूसरे सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ऑर्डर ऑफ़ द राइजिंग सन’ के लिए नामित किया गया है?
A. रवीश कुमार
B. अरविन्द जोशी
C. विपिन मलिक
D. श्याम सरन
उत्तर. D. श्याम सरन
विवरण: पूर्व विदेश सचिव श्याम सरन को हाल ही में जापान के दूसरे सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ऑर्डर ऑफ़ द राइजिंग सन’ के लिए नामित किया गया है.
3. अमेठी लोकसभा सीट से राहुल गांधी को हराकर निम्नलिखित में से किसने जीत दर्ज की है?
A. मनोज कुमार सोनी
B. सुषमा स्वराज
C. साध्वी प्रज्ञा ठाकुर
D. स्मृति ईरानी
उत्तर. D. स्मृति ईरानी
विवरण: केंद्रीय मंत्री और बीजेपी प्रत्याशी स्मृति ईरानी ने अमेठी संसदीय सीट से कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को हरा दिया है. स्मृति ईरानी ने राहुल गांधी को 55120 वोटों से हराया.
4. निम्नलिखित में से किसने लोकसभा चुनाव 2019 में बिहार के बेगुसराय सीट से जीत दर्ज की है?
A. गोपाल जी यादव
B. गिरिराज सिंह
C. रवि शंकर प्रसाद
D. दिनेश चन्द्र यादव
उत्तर. B. गिरिराज सिंह
विवरण: बीजेपी उम्मीदवार गिरिराज सिंह ने बेगूसराय लोकसभा सीट पर जीत दर्ज की है. उन्होंने कन्हैया कुमार को 4.22 लाख मतों के अंतर से हराया.
current-affairs-23 may-2019
5. लोकसभा चुनाव 2019 के नतीजों में बीजेपी ने उत्तर प्रदेश में कितनी सीटों पर जीत दर्ज की है?
A. 52
B. 59
C. 62
D. 70
उत्तर. C. 62
विवरण: उत्तर प्रदेश की 80 लोकसभा सीटों में से बीजेपी के नेतृत्व वाले एनडीए को 64 सीटें मिली हैं, जिसमें से 62 सीटें बीजेपी और 2 अन्य दल के हिस्से आईं. वहीं, सपा ने 5 और बसपा ने 10 सीटों पर जीत हासिल की जबकि कांग्रेस केवल 1 सीट पर विजयी रही.
6. मध्य प्रदेश की किस सीट पर बीजेपी के नेता कृष्णपाल सिंह ने कांग्रेस के नेता ज्योतिराव सिंधिया को हराकर चुनाव जीता है?
A. गुना
B. ग्वालियर
C. मोरेना
D. भोपाल
उत्तर. A. गुना
विवरण: मध्य प्रदेश की गुना लोकसभा सीट से चार बार सांसद रहे कांग्रेस के दिग्गज नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया को करारी हार मिली है. भाजपा प्रत्याशी कृष्णपाल सिंह ने ज्योतिरादित्य सिंधिया को 125549 वोट से हरा दिया.
7. आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री का क्या नाम है जिन्होंने 23 मई 2019 को सीएम पद से इस्तीफा दे दिया?
A. वाई॰ एस॰ राजशेखर रेड्डी
B. एन॰टी॰ रमाराव
C. चंद्रबाबू नायडू
D. एन॰ किरण कुमार रेड्डी
उत्तर. C. चंद्रबाबू नायडू
विवरण: आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने 23 मई 2019 को सीएम पद से इस्तीफा दे दिया. मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने अपना इस्तीफा राज्यपाल को सौंप दिया है.
Current Affairs, General Knowledge, Amazing Fact, Important Fact, Historical Fact For Exam, Political Fact For Exam, economical Fact For Exam, Current Affairs 2018, Current Affairs 2019, Current Affairs For SSC, Current Affairs For Banking, Current Affairs For Railway, Current Affairs For UPSC, Current Affairs For State Services, General Science Knowledge, Nda, Cgl, Rbi, All Exam Study, Government Exam Study Material, Next Exam Preparation, Today Current Affairs And General Knowledge


No comments:
Post a Comment