Top 24-Current-Affairs-May-2019
1. केरल का वह वार्षिकोत्सव जिसका हाल ही में शुभारंभ हुआ है?
उत्तर. त्रिशूर पूरम
2. वर्ष 2019 को इस नाम से मनाने के लिए भारतीय थल सेना ने हाल ही में घोषणा की है?
उत्तर. ईयर ऑफ़ नेक्स्ट ऑफ़ किन
3. प्रसिद्ध बिरहा गायक एवं बिरहा सम्राट जिनका हाल ही में निधन हो गया है?
उत्तर. हीरालाल यादव
4. वह टीम जिसने हाल ही में आईपीएल 2019 का ख़िताब जीता है?
उत्तर. मुंबई इंडियन्स
5. वह खिलाड़ी जिसने आईपीएल 2019 में पर्पल कैप का ख़िताब जीता है?
उत्तर. इमरान ताहिर
6. वह चक्रवाती तूफान जिससे प्रभावित हुए किसानों, मछुआरों, महिला समूहों और अन्य लोगों के लिए 1600 करोड़ के राहत पैकेज की घोषणा की है?
उत्तर. फोनी
7. 7वीं चाइना पैरा ऐथलेटिक्स वर्ल्ड ग्रैंड प्रिक्स चैंपियनशिप्स में मेरठ की फातिमा खातून ने डिस्कस थ्रो में पदक जीता?
उत्तर. कांस्य पदक
8. पाकिस्तान का अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष के साथ इतने करोड़ रुपये के राहत पैकेज को लेकर समझौता हो गया है?
उत्तर. 42,000 करोड़
9. भारत का पड़ोसी देश जिसमें सांप्रदायिक झड़प के बाद पुलिस ने कर्फ्यू लगा दिया है और फेसबुक व वॉट्सऐप अस्थाई तौर पर ब्लॉक कर दिया है?
उत्तर. श्रीलंका
10. वह देश जो जलवायु आपातकाल की घोषणा करने वाला विश्व का दूसरा देश बन गया है?
उत्तर. आयरलैंड
top15-current-affairs-may-2019
11. केंद्र सरकार ने लिबरेशन टाइगर्स ऑफ तमिल ईलम (लिट्टे) के खिलाफ प्रतिबंध को और जितने साल के लिए तत्काल प्रभाव से बढ़ा दिया है?
उत्तर. पांच साल
12. वह देश जिसने पाकिस्तान की एक और चीन की कई कंपनी समेत 12 विदेशी कंपनियों को अपनी ‘एन्टिटी’ सूची में शामिल किया है?
उत्तर. अमेरिका
13. वित्तीय संकट से जूझ रही जिस विमानन कंपनी के उप मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) और मुख्य वित्तीय अधिकारी (सीएफओ) अमित अग्रवाल ने इस्तीफा दे दिया है?
उत्तर. जेट एयरवेज
14. रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन ने 13 मई 2019 को ओडिशा के चांदीपुर में जिस ड्रोन का सफल परीक्षण किया?
उत्तर. अभ्यास ड्रोन
15. वह बॉलीवुड अभिनेत्री जिसने एपिगेमिया ब्रैंड के तहत फ्लेवर्ड योगर्ट, स्मूदीज़ और मिष्टी दोई बनाने वाली कंपनी ड्रम फूड्स इंटरनैशनल में निवेश किया है?
उत्तर. दीपिका पादुकोण
16. वह सरकारी ईकाई जिसने हाल ही में ग्रामीण क्षेत्रों के स्टार्टअप्स को फंडिंग देने के लिए 700 करोड़ रुपये के बजट की घोषणा की गई है?
उत्तर. नाबार्ड
17. वह महिला खिलाड़ी जिसे हाल ही में महिला क्रिकेटर ऑफ़ द इयर के खिताब से सम्मानित किया गया है?
उत्तर. स्मृति मंधाना
18. डिपार्टमेंट ऑफ़ बायोटेक्नोलॉजी द्वारा हाल ही में ह्यूमन टिश्यू की मैपिंग करने के लिए जिस नाम से पहल आरंभ की गई है?
उत्तर. मानव
19. इन्हें हाल ही में मेक्कैन इंस्टिट्यूट अवार्ड-2019 से सम्मानित किया गया है?
उत्तर. छाया शर्मा
20. विश्व की पहली महिला क्रिकेट खिलाड़ियों पर समर्पित पत्रिका आरंभ करने वाले प्रकाशक का नाम है?
उत्तर. यश लाहोटी
Current Affairs, General Knowledge, Amazing Fact, Important Fact, Historical Fact For Exam, Political Fact For Exam, economical Fact For Exam, Current Affairs 2018, Current Affairs 2019, Current Affairs For SSC, Current Affairs For Banking, Current Affairs For Railway, Current Affairs For UPSC, Current Affairs For State Services, General Science Knowledge, Nda, Cgl, Rbi, All Exam Study, Government Exam Study Material, Next Exam Preparation, Today Current Affairs And General Knowledge


No comments:
Post a Comment