expr:class='"loading" + data:blog.mobileClass'>

Friday, May 3, 2019

टॉप हिन्दी करेंट अफेयर्स 3 मई 2019

आज के टॉप करेंट अफेयर्स में आप सभी का स्वागत है, ये महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तरी किसी भी प्रतियोगी परीक्षा में पूछा जा सकता है। मैं, आप सभी के स्वर्णिम भविष्य की कामना करता हूँ। 

current-affairs-1 may-2019
1. भारत और किस देश की नौसेनाओं के संयुक्त नौसेना अभ्यास का पहला भाग आयोजित किया जा रहा है?
a.    जर्मनी
b.    फ्रांस
c.    इटली
d.    सऊदी अरब
उत्तर. b. फ्रांस
विवरण: भारतीय और फ्रांसीसी नौसेनाओं के संयुक्त नौसेना अभ्यास वरुण का पहला भाग गोवा समुद्रतट के पास आयोजित किया जा रहा है.

2. इसरो के अनुसार मिशन चंद्रयान को किस समय लॉन्च किया जाना प्रस्तावित किया गया है?
a.    2 जून से 15 जून
b.    25 जून से 2 जुलाई
c.    9 से 16 जुलाई
d.    22 जुलाई से 2 अगस्त
उत्तर. c. 9 से 16 जुलाई
विवरण: इसरो ने हाल ही में वक्तव्य जारी करके कहा है कि मिशन चंद्रयान 2 को 9 से 16 जुलाई के बीच लॉन्च किया जाएगा.

3. निम्नलिखित में से कौन जापान का नया सम्राट बना है?
a.    अकोहितो
b.    नारुहितो
c.    जोवाइलो
d.    हेईसेई
उत्तर. b. नारुहितो
विवरण: नारुहितो जापान के नए सम्राट बन गये हैं, हाल ही में उनके पिताजी अकिहितो ने राजपद को त्याग दिया था. नारुहितो के सम्राट बनने के साथ ही जापान में रेईवा काल आरम्भ हुआ.

4. हाल ही में कौन सी निशानेबाज़ महिला 10 मीटर एयर राइफल इवेंट में विश्व की नंबर एक खिलाड़ी बन गयी हैं?
a.    अपूर्वी चंदेला
b.    हिना सिद्धू
c.    तेजस्विनी सावंत
d.    अनीसा सैयद
उत्तर. a. अपूर्वी चंदेला
विवरण: भारतीय निशानेबाज़ अपूर्वी चंदेला महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल इवेंट में विश्व की नंबर एक खिलाड़ी बन गयी हैं. उनके 1,926 रैंकिंग पॉइंट्स हैं.

5. हाल ही में किस लेखक को रबींद्रनाथ टैगोर साहित्य पुरस्कार 2019 दिया गया है?
a.    अरविन्द गोस्वामी
b.    विवेक मोहंती
c.    राणा दासगुप्ता
d.    अर्जुन नामदार
उत्तर. c. राणा दासगुप्ता
विवरण: राणा दासगुप्ता को उनके 2010 के उपन्यास सोलो: ए टेल ऑफ एस्ट्रेंजेंट एंड द अल्टीमेट फेलियर ऑफ मटेरियल एक्जिस्टेंस के लिये रबींद्रनाथ टैगोर साहित्य पुरस्कार 2019 दिया गया.
current-affairs-30 april-2019
6. हाल ही में किस देश को बैंक नोट ऑफ़ द इयर पुरस्कार से सम्मानित किया गया है?
a.    भारत
b.    अमेरिका
c.    चीन
d.    कनाडा
उत्तर. d. कनाडा
विवरण: कनाडा में नोटों के डिजाइनिंग और आकर्षण को लेकर प्रतियोगिता आयोजित की गई. दस डॉलर कीमत वाले कनाडाई नोट को 2018 के ‘बैंक नोट ऑफ द ईयर’ पुरस्कार से नवाजा गया है. यह दुनिया का पहला वर्टिकल नोट भी है.

7.  निम्नलिखित में से किसे हाल ही में किसने वायु सेना के उपप्रमुख के रूप में कार्यभार ग्रहण किया है?
a.    एयर मार्शल राकेश सिंह भदौरिया
b.    एयर मार्शल अश्विन चतुर्वेदी
c.    एयर मार्शल अम्बरीश सेन
d.    एयर मार्शल विवेक अस्थाना
उत्तर. a. एयर मार्शल राकेश सिंह भदौरिया
विवरण: एयर मार्शल राकेश कुमार सिंह भदौरिया ने 01 मई 2019 को वायु सेना के उपप्रमुख के रूप में कार्यभार ग्रहण किया है. उन्होंने एयर मार्शल अनिल खोसला का स्थान लिया है.

8. पुरातत्व विभाग द्वारा हाल ही में उत्तर प्रदेश में किस स्थान पर 4,000 वर्ष पुरानी कब्रगाह की खोज की गई है?
a.    गोरखपुर
b.    सनौली
c.    बीरगंज
d.    आगरा
उत्तर. b. सनौली
विवरण: भारतीय पुरातत्व विभाग (एएसआई) द्वारा हाल ही में उत्तर प्रदेश स्थित सनौली में पुरातात्त्विक उत्खनन के दौरान 4,000 वर्ष पुरानी कब्रगाह और अन्य अवशेष खोजे हैं.

9. हाल ही में किस गैर-ब्रिटिश क्रिकेटर को पहली बार मेरीलिबोन क्रिकेट क्लंब का अध्यक्ष घोषित किया गया है?
a.    एम एस धोनी
b.    सचिन तेंदूलकर
c.    शोएब अख्तर
d.    कुमार संगकारा
उत्तर. d. कुमार संगकारा
विवरण: श्रीलंका के कप्तान कुमार संगकारा को हाल ही में मेरीलिबोन क्रिकेट क्लब का पहला गैर-ब्रिटिश अध्यक्ष घोषित किया गया है. उन्हें अगले एक वर्ष तक के लिए इस पद पर नियुक्त किया गया है. पिछले 233 वर्षों के इतिहास में पहली बार है.

10. संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की प्रतिबंध समिति द्वारा किसे हाल ही में अंतरराष्ट्रीय आतंकी घोषित किया है?
a.    मसूद अज़हर
b.    अफज़ल गनी
c.    हाफ़िज़ सईद
d.    दाउद इब्राहिम
उत्तर. a. मसूद अज़हर
विवरण: संयुक्त राष्ट्र (यूएन) ने 01 मई 2019 को आतंकवादी मसूद अजहर को अंतरराष्ट्रीय आतंकवादी घोषित कर दिया है. भारत लंबे समय से मसूद अजहर को अंतरराष्ट्रीय आंतकी घोषित करने की मांग कर रहा था.

No comments:

Post a Comment