current-affairs-29 may-2019
1. क्रिकेट विश्व कप के अपने दूसरे अभ्यास मैच में भारत ने किस देश को 95 रनों से हरा दिया है?
A. बांग्लादेश
B. श्रीलंका
C. न्यूज़ीलैंड
D. पाकिस्तान
उत्तर. A. बांग्लादेश
Explanation: भारत ने पहले बल्लेबाज़ी खेलते हुए महेंद्र सिंह धोनी और केएल राहुल के शतकों की बदौलत सामने 360 रनों का लक्ष्य रखा था लेकिन बांग्लादेश की टीम 264 रन ही बना सकी. भारत की ओर से कुलदीप यादव और युजवेंद्र चहल ने तीन विकेट लिया.
2. किस राज्य के ओरछा को यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल की संभावित सूची में शामिल किया गया हैं?
A. बिहार
B. झारखंड
C. मध्य प्रदेश
D. उत्तर प्रदेश
उत्तर. C. मध्य प्रदेश
Explanation: मध्य प्रदेश के ओरछा को यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल की संभावित सूची में शामिल किया गया. इससे पहले एएसआई के प्रस्ताव में ओरछा की ऐतिहासिक धरोहरों को सांस्कृतिक धरोहर के वर्ग में शामिल किए जाने का आग्रह किया गया था.
3. नवीन पटनायक ने लगातार कितनी बार ओडिशा के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली?
A. चौथी बार
B. पांचवीं बार
C. दूसरी बार
D. तीसरी बार
उत्तर. B. पांचवीं बार
Explanation: ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने 29 मई 2019 को भुवनेश्वर में एक सार्वजनिक समारोह के दौरान मुख्यमंत्री पद की शपथ ली. उन्होंने लगातार पांचवीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली है. ओडिशा के राज्यपाल प्रो. गणेशी लाल ने उन्हें शपथ दिलायी.
4. श्रीलंका ने भारत और किस देश के साथ कोलंबो पोर्ट पर कंटेनर टर्मिनल बनाने के लिए समझौता किया है?
A. जापान
B. नेपाल
C. चीन
D. रूस
उत्तर. A. जापान
Explanation: यह टर्मिनल बेल्ट ऐंड रोड पहल के तहत वहां बन रहे चीनी टर्मिनल के बराबर में बनाया जाएगा. इस टर्मिनल का परिचालन करने वाली कंपनी में श्रीलंका की 51% हिस्सेदारी होगी जबकि बाकी हिस्सेदारी भारत और जापान के पास रहेगी.
current-affairs-28 may-2019
5. हाल ही में दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति पद पर निम्न में से किसने शपथ ली?
A. चार्ल्स रॉबर्ट
B. जैकब जुमा
C. थाबो मबेकी
D. सिरिल रमफोसा
उत्तर. D. सिरिल रमफोसा
Explanation: अफ्रीकी नेशनल कांग्रेस के अध्यक्ष सिरिल रमफोसा को छठे आम चुनाव के बाद आधिकारिक रूप से राष्ट्रपति चुना गया है. अफ्रीकन नेशनल कांग्रेस दो सप्ताह पहले ही संसदीय चुनाव में जीत दर्ज कर सत्ता में लौटी.
6. हाल ही में किस हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति रमेश रंगनाथन ने आलोक वर्मा को एडिशनल जज पद की शपथ दिलवाई?
A. दिल्ली हाईकोर्ट
B. उत्तराखंड हाईकोर्ट
C. इलाहाबाद हाईकोर्ट
D. पटना हाईकोर्ट
उत्तर. B. उत्तराखंड हाईकोर्ट
Explanation: वाराणसी के रहने वाले आलोक ने हरिश चंद्र कॉलेज से एलएलबी और शहर स्थित डीएवी पोस्ट ग्रेजुएट कॉलेज से परास्नातक परीक्षा पास की थी.इन्होंने उत्तर प्रदेश न्यायिक सेवा से करियर की शुरुआत की थी.
7. अमेरिकी वित्त विभाग ने हाल ही में भारत और किस देश को अपनी मुद्रा निगरानी सूची से बाहर कर दिया है?
A. स्विट्ज़रलैंड
B. नेपाल
C. चीन
D. जापान
उत्तर. A. स्विट्जरलैंड
Explanation: अमेरिकी वित्त विभाग ने हाल ही में भारत और स्विट्ज़रलैंड को अपनी मुद्रा निगरानी सूची से बाहर कर दिया. हालांकि, चीन को इस सूची में बरकरार रखा गया है. अक्टूबर 2018 में भारत, चीन, जापान, जर्मनी, दक्षिण कोरिया को निगरानी सूची में डाला था.
8. आरबीआई ने आरटीजीएस के जरिए पैसे भेजने का समय डेढ घंटे बढ़ाकर शाम कितने बजे तक कर दिया है?
A. 8 बजे
B. 5 बजे
C. 6 बजे
D. 4:30 बजे
उत्तर. D. 4:30 बजे
Explanation: यह व्यवस्था 01 जून 2019 से प्रभावी होगी. आरटीजीएस सबसे तेज मनी ट्रांसफर सेवा है. आरटीजीएस का उपयोग बैंक से या नेटबैंकिंग के माध्यम से भी किया जा सकता है. आरटीजीएस के ज़रिए न्यूनतम 02 लाख रुपये भेजे जा सकते हैं.
Current Affairs, General Knowledge, Amazing Fact, Important Fact, Historical Fact For Exam, Political Fact For Exam, economical Fact For Exam, Current Affairs 2018, Current Affairs 2019, Current Affairs For SSC, Current Affairs For Banking, Current Affairs For Railway, Current Affairs For UPSC, Current Affairs For State Services, General Science Knowledge, Nda, Cgl, Rbi, All Exam Study, Government Exam Study Material, Next Exam Preparation, Today Current Affairs And General Knowledge


No comments:
Post a Comment