expr:class='"loading" + data:blog.mobileClass'>

Saturday, May 4, 2019

टॉप हिन्दी करेंट अफेयर्स 4 मई 2019

आज के टॉप करेंट अफेयर्स में आप सभी का स्वागत है, ये महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तरी किसी भी प्रतियोगी परीक्षा में पूछा जा सकता है। मैं, आप सभी के स्वर्णिम भविष्य की कामना करता हूँ। 

1. निम्नलिखित में से किस दिन प्रेस स्वतंत्रता दिवस मनाया जाता है?
a.    30 अप्रैल
b.    1 मई
c.    2 मई
d.    3 मई
उत्तर. d. 3 मई
विवरण: प्रत्येक वर्ष 3 मई को प्रेस स्वतंत्रता दिवस मनाया जाता है. हर साल इसकी थीम अलग होती है. इसकी मेजबानी भी हर साल अलग-अलग देशों को मिलती है.

2. फैनी नामक चक्रवाती तूफ़ान की जानकारी हेतु सरकार ने कौन सा हेल्पलाइन नंबर जारी किया है?
a.    1038
b.    1938
c.    1788
d.    1852
उत्तर. b. 1938
विवरण: गृहमंत्रालय ने देश के कई हिस्सों में चक्रवाती तूफान फैनी के कहर की आशंका पर कंट्रोल रूम स्थापित किया है, जिसका नंबर 1938 है.

3. नासा  के अनुसार 99942 एपोफिस नामक एस्टेरोइड किस वर्ष पृथ्वी के नजदीक से गुजरेगा?
a.    2021
b.    2024
c.    2029
d.    2031
उत्तर. c. 2029
विवरण: नासा द्वारा जारी जानकारी के अनुसार 99942 एपोफिस नामक एस्टेरोइड 2029 में पृथ्वी के नजदीक से गुजरेगा. इसका आकार लगभग 1100 फीट है. यह पृथ्वी के नज़दीक से गुजरने वाला सबसे बड़ा एस्टेरोइड है.

4. 2018-19 में भारत का सबसे बड़ा कच्चा तेल आपूर्तिकर्ता देश कौन सा रहा है?
a.    कुवैत
b.    ईरान
c.    इराक
d.    सूडान
उत्तर. c. इराक
विवरण: 2018-19 में भारत का सबसे बड़ा कच्चा तेल आपूर्तिकर्ता देश इराक रहा है. 2017-18 में इराक ने भारत को 45.74 मिलियन टन कच्चे तेल का निर्यात किया था.

5. एशियन यूथ वीमेन हैंडबॉल चैंपियनशिप का आयोजन निम्न में से किस स्थान पर किया जायेगा?
a.    जयपुर
b.    नई दिल्ली
c.    बेंगलुरु
d.    मुंबई
उत्तर. a. जयपुर
विवरण: राजस्थान के जयपुर में 8वीं एशियन यूथ वीमेन हैंडबॉल चैंपियनशिप का आयोजन किया जाएगा. इस प्रतियोगिता में 10 टीमें हिस्सा लेंगी. इसमें पिछले वर्ष की डीफेन्डिंग चैंपियन दक्षिण कोरिया भी शामिल है.
current-affairs-1may-2019
6. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बायोपिक के निर्माता के अनुसार  कितने मई को फिल्म रिलीज़ होगी?
a.    22 मई
b.    28 मई
c.    29 मई
d.    24 मई
उत्तर. d. 24 मई
विवरण: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बायोपिक के निर्माता के अनुसार लोकसभा चुनाव के परिणाम के एक दिन बाद 24 मई को फिल्म रिलीज़ होगी. दरअसल, फिल्म 11 अप्रैल को रिलीज़ होनी थी लेकिन चुनाव आयोग ने इसकी रिलीज़ पर रोक लगा दी थी.

7. हिना सिधु और अंकुर मित्तल का नाम किस पुरस्कार के लिए प्रस्तावित किया है?
a.    राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार
b.    द्रोणाचार्य पुरस्कार
c.    अर्जुन पुरस्कार
d.    इनमें से कोई नहीं
उत्तर. a. राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार
विवरण: नेशनल राइफल एसोसिएशन ऑफ़ इंडिया (एनआरएआई) ने हिना सिधु और अंकुर मित्तल का नाम राजीव गाँधी खेल रत्न पुरस्कार के लिए प्रस्तावित किया है.

8. फ्रांस ने इसरो के किस पूर्व चेयरमैन को अपना सर्वोच्च नागरिक सम्मान से सम्मानित किया है?
a.    शैलेश नायक
b.    के. कस्तुरीरंगन
c.    सतीश धवन
d.    ए एस किरण कुमार
उत्तर. d. ए एस किरण कुमार
विवरण: भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के पूर्व चेयरमैन ए एस किरण कुमार को फ्रांस ने अपना सर्वोच्च नागरिक सम्मान 'शेवेलियर डी एल ऑर्डर नेशनल डी ला लीजेंड ऑनर'  सम्मान से सम्मानित किया है.

9. बजरंग पूनिया ने  रूस में खेले गए अली अलीयेव टूर्नामेंट में कौन सा पदक जीता है?
a.    रजत पदक
b.    स्वर्ण पदक
c.    कांस्य पदक
d.    इनमें से कोई नहीं
उत्तर. b. स्वर्ण पदक
विवरण: भारतीय पहलवान बजरंग पूनिया ने 02 मई 2019 को रूस में खेले गए अली अलीयेव टूर्नामेंट में स्वर्ण पदक जीता है. बजरंग ने 65 किलोग्राम भारवर्ग में स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया है.

10. भारत और किस देश ने आईसीसी रैंकिंग में सालाना अपडेट के बाद टेस्ट और वनडे टीम रैंकिंग में शीर्ष स्थान बरकरार रखा?
a.    पाकिस्तान
b.    ऑस्ट्रेलिया
c.    इंग्लैंड
d.    श्रीलंका
उत्तर. c. इंग्लैंड
विवरण: भारत और इंग्लैंड ने 02 मई 2019 को आईसीसी रैंकिंग में सालाना अपडेट के बाद क्रमश: टेस्ट और वनडे टीम रैंकिंग में शीर्ष स्थान बरकरार रखा.

No comments:

Post a Comment