आज के टॉप करेंट अफेयर्स में आप सभी का स्वागत है, ये महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तरी किसी भी प्रतियोगी परीक्षाओं में पूछा जा सकता है। मैं, आप सभी के स्वर्णिम भविष्य की कामना करता हूँ।
1. हाल ही में किस देश ने भारतीय कंपनियों से देश में और ज्यादा निवेश करने का आग्रह किया है?A. नेपाल
B. चीन
C. रूस
D. पाकिस्तान
उत्तर. A. नेपाल
Explanation: नेपाल के वित्त मंत्री युवराज ने 16 मई 2019 को भारतीय कंपनियों को अपने देश में निवेश का न्योता दिया. उन्होंने कहा कि नेपाल में राजनीतिक स्थिरता है, जो कारोबार करने की दृष्टि से अनुकूल है.
2. भारत ने किस देश में तेल प्रतिष्ठानों पर ड्रोन से नुकसान पहुंचाए जाने की कड़ी निंदा की ?
A. इराक
B. ईरान
C. चीन
D. सऊदी अरब
उत्तर. D. सऊदी अरब
Explanation: भारत ने सऊदी अरब में तेल प्रतिष्ठानों को ड्रोन के जरिए नुकसान पहुंचाए जाने की कड़ी निंदा की है. सऊदी अरब के पूर्वी-पश्चिमी पाइपलाइनों के दो पंप स्टेशनों पर ड्रोन द्वारा हमला किया गया था.
3. आरोही पंडित किस महासागर के ऊपर अकेली उड़ान भरने वाली दुनिया की पहली पायलट बन गई हैं?
A. अटलांटिक महासागर
B. प्रशांत महासागर
C. हिन्द महासागर
D. इनमें से कोई नहीं
उत्तर. A. अटलांटिक महासागर
Explanation: मुंबई की आरोही पंडित अटलांटिक महासागर के ऊपर लाइट स्पोर्ट एयरक्राफ्ट में अकेली उड़ान भरने वाली दुनिया की पहली पायलट बन गई हैं.
4. हाल ही में अमेरिका की संसद में किस देश के सैन्य वैज्ञानिकों पर रोक संबंधी विधेयक पेश किया गया?
A. चीन
B. रूस
C. जापान
D. नेपाल
उत्तर. A. चीन
Explanation: हाल ही में अमेरिका की संसद में चीन के सैन्य वैज्ञानिकों पर रोक संबंधी विधेयक पेश किया गया. यह विधेयक अमेरिका को ऐसे छात्रों को अथवा ऐसे रिसर्च वीजा स्वीकार करने से रोकता है जो चीनी सैन्य प्रतिष्ठानों के कर्मचारी हैं जिन्हें ये प्रतिष्ठान स्पॉन्सर करते .
current-affairs-16 may-2019
5. सातवें चरण में कितने राज्यों की 59 सीटों पर 19 मई को वोट डाले जाएंगे?
A. दस राज्य
B. चार राज्य
C. सात राज्य
D. आठ राज्य
उत्तर. D. आठ राज्य
Explanation: लोकसभा चुनाव 2019 के छह चरण की वोटिंग के बाद अब सातवें चरण में 8 राज्यों की 59 सीटों पर 19 मई को वोट डाले जाएंगे. इसमें बिहार, मध्य प्रदेश, पंजाब, हिमाचल, उत्तर प्रदेश सहित पश्चिम बंगाल की सीटों पर वोटिंग होंगी.
6. अमेरिका और किस देश के बीच चल रहे ट्रेड वॉर से भारत के लिए दोनों देशों में निर्यात मौके बढ़ाने में सहायता मिलेगी?
A. श्रीलंका
B. चीन
C. नेपाल
D. रूस
उत्तर. B. चीन
Explanation: विशेषज्ञों का मानना है कि अमेरिका और चीन के बीच चल रहे ट्रेड वॉर से भारत के लिए दोनों देशों में निर्यात मौके बढ़ाने में सहायता मिलेगी. भारत दोनों देशों में परिधान, कृषि, वाहन और मशीनरी के क्षेत्र में निर्यात के मौके प्राप्त कर सकता है.
7. सबसे तेज़ ट्रेन वंदे भारत एक्सप्रेस ने बिना कोई ट्रिप छोड़े अपनी कितने लाख किलोमीटर की यात्रा पूरी कर ली है?
A. 5 लाख किलोमीटर
B. 1 लाख किलोमीटर
C. 2 लाख किलोमीटर
D. 3 लाख किलोमीटर
उत्तर. B. 1 लाख किलोमीटर
Explanation: रेल अधिकारियों ने गुरुवार को बताया कि भारत की सबसे तेज़ ट्रेन वंदे भारत एक्सप्रेस ने बिना कोई ट्रिप (फेरी) छोड़े अपनी 1 लाख किलोमीटर की यात्रा पूरी कर ली है.
8. किस देश की संसद ने समलैंगिक विवाह को कानूनी मान्यता देने वाले बिल को मंज़ूरी दे दी है?
A. चीन
B. रूस
C. पाकिस्तान
D. ताइवान
उत्तर. D. ताइवान
Explanation: ताइवान की संसद ने 17 मई 2019 को समलैंगिक विवाह को कानूनी मान्यता देने वाले बिल को मंज़ूरी दे दी है. ताइवान ऐसा करने वाला पहला एशियाई देश बन गया है.


No comments:
Post a Comment