expr:class='"loading" + data:blog.mobileClass'>

Wednesday, May 22, 2019

टॉप हिन्दी करेंट अफेयर्स 22 मई 2019

आज के टॉप करेंट अफेयर्स में आप सभी का स्वागत है, ये महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तरी विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में पूछा जा सकता है। मैं, आप सभी के स्वर्णिम भविष्य की कामना करता हूँ। 


1. उपराष्ट्रपति एम. वैंकैया नायडू ने भारत में किस प्रजाति की गाय को संरक्षण दिए जाने के लिए कहा है?
A. ओंगोल
B. रूहेड
C. संबाती
D. अंचिता
उत्तर. A. ओंगोल
Explanation: भारत के उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू ने 20 मई 2019 को ओंगोल नस्ल की गाय को रक्षा करने का आह्वान किया है. उन्होंने कहा कि यह नस्ल पूरी दुनिया में लोकप्रिय हो रही है और हमें इसे बचाने की जरूरत है.

2. हाल ही में ब्रह्मांड के किस दूरस्थ स्थान पर पानी के साक्ष्य मिलने की जानकारी जारी की है?
A. वेबर गैलेक्सी
B. जायंट ग्रेशिया
C. अल्टिमा थुले
D. वायर ग्रोस
उत्तर. C. अल्टिमा थुले
Explanation: अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा को अल्टिमा थुले की सतह पर मेथनॉल, पानी की जमी बर्फ, और कार्बनिक अणुओं के एक अद्वितीय मिश्रण का सबूत मिला है. यह मानव जाति द्वारा खोजी गई अब तक की सबसे दूरस्थ दुनिया है.

3. निम्न में से किसे आर्म्ड फोर्सेज़ स्पेशल ऑपरेशंस डिवीज़न का पहला मुखिया नियुक्त किया गया है?
A. मेजर जनरल ए.के. ढींगरा
B. मेजर जनरल आर.के. त्यागी
C. मेजर जनरल पी.के. अवस्थी
D. मेजर जनरल सुंदर भरोच
उत्तर. A. मेजर जनरल ए.के. ढींगरा
Explanation: मेजर जनरल ए.के. ढींगरा को आर्म्ड फोर्सेज़ स्पेशल ऑपरेशंस डिवीज़न का पहला मुखिया नियुक्त किया गया है.इस त्रि-सेना के गठन में सेना की पैराशूट रेजिमेंट, नौसेना की मार्कोस और वायुसेना के गरुड़ कमांडो बल के विशेष कमांडो शामिल होंगे.

4. अमेरिकी नौसेना प्रमुख का क्या नाम है जो हाल ही में  तीन दिन की यात्रा पर भारत आये थे?
A. पॉल नील्सन
B. डेविड रायटर
C. जॉन रिचर्डसन
D. एंड्रयू स्टॉक्स
उत्तर. C. जॉन रिचर्डसन
Explanation: अमेरिकी नौसेना प्रमुख एडमिरल जॉन रिचर्डसन हाल ही में तीन दिन की भारत यात्रा पर आए.उनकी भारत यात्रा का प्रमुख उद्देश्य हिंद-प्रशांत क्षेत्र में साझा दृष्टिकोण वाली दोनों नौसेनाओं के बीच संबंध को मज़बूत बनाना था.
current-affairs-20 may-2019
5. जोको विडोडो हाल ही में दूसरी बार किस देश के राष्ट्रपति बने हैं?
A. इंडोनेशिया
B. भूटान
C. इराक
D. फिनलैंड
उत्तर. A. इंडोनेशिया
Explanation: इंडोनेशिया के राष्ट्रपति जोको विडोडो को विश्व के इस तीसरे बड़े लोकतंत्र का फिर से राष्ट्रपति चुना गया है.अशांति की आशंका के कारण परिणाम का पहले ही खुलासा कर दिया गया.

6. भारत के किस राज्य ने पहली बार अपतटीय रुपया अंतर्राष्ट्रीय बॉण्ड बाज़ार में मसाला बॉण्ड जारी किये हैं?
A. पश्चिम बंगाल
B. महाराष्ट्र
C. सिक्किम
D. केरल
उत्तर. D. केरल
Explanation: हाल ही में केरल इन्फ्रास्ट्रक्चर इन्वेस्टमेंट फंड बोर्ड ने लंदन स्टॉक एक्सचेंज में 2,150 करोड़ रुपए का मसाला बॉण्ड जारी किया है. मसाला बॉण्ड जारी करने के पश्चात् ‘केरल इन्फ्रास्ट्रक्चर इन्वेस्टमेंट फंड बोर्ड’ भारत का पहला उप-संप्रभु इकाई बन गया.

7. पाकिस्तान ने राजनयिक मोईन उल हक को किस देश में अपना नया उच्चायुक्त नियुक्त किया है?
A. नेपाल
B. चीन
C. भारत
D. रूस
उत्तर. C. भारत
Explanation: पाक ने 20 मई 2019 को राजनयिक मोईन उल हक को भारत में अपना नया उच्चायुक्त नियुक्त किया है.पाक के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने कहा कि भारत से द्विपक्षीय संबंधों के लिहाज से नई दिल्ली देश के लिए काफी महत्वपूर्ण है.

8. हाल ही में अमेरिका ने दक्षिण कोरिया और किस देश को एंटी-बैलिस्टिक मिसाइल बेचे जाने के लिए मंज़ूरी दी?
A. नेपाल
B. चीन
C. रूस
D. जापान
उत्तर. D. जापान
Explanation: संयुक्त राज्य अमेरिका ने हाल ही में दक्षिण कोरिया और जापान को एंटी-बैलिस्टिक मिसाइल बेचे जाने के लिए मंज़ूरी दी. इस की लागत करीब 600 मिलियन डॉलर है.

No comments:

Post a Comment