expr:class='"loading" + data:blog.mobileClass'>

Tuesday, May 28, 2019

टॉप हिंदी करेंट अफेयर्स 28 मई 2019

top 20-current-affairs-may-2019
1. भारतीय लोकसभा चुनाव 2019 के बाद चुनी गई देश की सबसे युवा सांसद का नाम क्या है?
A. अंबिका सिंह
B. ललिता कुमारी
C. चंद्राणी मुर्मू
D. प्रतिभा आनंद
उत्तर. C. चंद्राणी मुर्मू
विवरण: लोकसभा में 33% महिला सांसदों को भेजने के साथ ही ओडिशा ने सबसे कम उम्र की महिला सांसद को भी लोकसभा में भेजा है. देश की सबसे कम उम्र की महिला सांसद 25 वर्षीय चंद्राणी मुर्मू इंजिनियरिंग में स्नातक हैं.

2. भारत में हाल ही में किस वायुसेना के विमान में स्वदेशी बायो-जेट ईंधन के प्रयोग हेतु मंजूरी दी गई है?
A. एएन-32
B. क्यूएक्स-45
C. डोर्नियर-228
D. ग्लोबल-5000
उत्तर. A. एएन-32
विवरण: भारतीय वायुसेना के रूस निर्मित एएन-32 विमान को मिश्रित विमानन ईंधन से संचालित करने के लिए औपचारिक रूप से प्रमाणित किया गया. इस मंजूरी के बाद इस मिश्रित ईंधन में 10 प्रतिशत तक जेट्रोफा स्वदेशी बायो-जेट ईंधन का उपयोग होगा.

3. हाल ही में किस डॉक्टर को ‘ग्लोबल एशियन ऑफ़ द इयर 2018-19’ पुरस्कार से सम्मानित किया गया?
A. अम्बरीश सिंघवी
B. हेमा दिवाकर
C. विवेक पवार
D. ममता राजदान
उत्तर. B. हेमा दिवाकर
विवरण: बेंगलुरु की डॉक्टर हेमा दिवाकर को हाल ही में ग्लोबल-एशियन ऑफ़ द इयर 2018-19 पुरस्कार से सम्मानित किया गया है. उन्हें यह सम्मान दुबई में दिया गया. उन्हें यह सम्मान भारत में महिलाओं के स्वास्थ्य संबंधी महत्वपूर्ण कार्यों के लिए दिया गया.

4. एक अंतरराष्ट्रीय संगठन द्वारा जारी ‘किड्स राइट्स इंडेक्स’ में भारत को कौन सा स्थान मिला है?
A. 110
B. 112
C. 115
D. 117
उत्तर. D. 117
विवरण: किड्स राइट्स इंडेक्स-2019 में भारत को 180 देशों की सूची में 117वां स्थान प्राप्त हुआ है.इस सूचकांक के द्वारा विभिन्न देशों में बच्चों के अधिकार की स्थिति का मूल्यांकन किया जाता है. इस सूची में पहले स्थान पर आइसलैंड है.
current-affairs-26 may-2019
5.भारत में स्थित जहांगीर महल को हाल ही में यूनेस्को की विश्व धरोहरों की अस्थायी सूची में शामिल किया गया?
A. दिल्ली
B. मेरठ
C. आलमगीर
D. ओरछा
उत्तर. D. ओरछा
विवरण: ओरछा में स्थित जहांगीर महल को हाल ही में यूनेस्को की विश्व धरोहरों की अस्थायी सूची में शामिल किया गया है. भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग द्वारा इस बारे में प्रस्ताव भेजा गया था.ओरछा राजा महल, शीश महल, जहांगीर महल, आदि के लिए प्रसिद्ध है.

6. डीआरडीओ ने किस लड़ाकू विमान से देश में निर्मित 500 किग्रा वजन की श्रेणी के गाइडेड बम का सफल परीक्षण किया है?
A. मिग-31
B. सुखोई
C. मिराज
D. बोइंग
उत्तर. B. सुखोई
विवरण: रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (डीआरडीओ) ने राजस्थान के पोखरण क्षेत्र में एक सुखोई लड़ाकू विमान से 500 किलोग्राम श्रेणी के एक गाइडेड बम छोड़ने का सफल परीक्षण किया है. यह बम देश में ही विकसित किया गया है. गाइडेड बम ने सफलतापूर्वक रेंज हासिल करते हुए लक्ष्य पर काफी सटीक निशाना लगाया.

7. जापान के नये शासक नारूहितो से विश्व के किस नेता ने सबसे पहले मुलाकात की?
A. नरेंद्र मोदी
B. इमरान खान
C. डोनाल्ड ट्रम्प
D. शी जिनपिंग
उत्तर. C. डोनाल्ड ट्रम्प
विवरण: जापान दौरे पर आए अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने हाल ही में जापान के नए सम्राट नारूहितो से मुलाकात की. वह नारूहितो से मुलाकात करने वाले पहले वैश्विक नेता हैं. नारूहितो ने एक मई को सम्राट का ताज पहना था.

8. मिड-ईयर अपडेट के अनुसार वित्त वर्ष 2020 में भारत की विकास दर का अनुमान क्या लगाया गया है?
A. 7.1 %
B. 7.4 %
C. 7.6 %
D. 7.7 %
उत्तर. A. 7.1 %
विवरण: संयुक्त राष्ट्र ने हाल ही में “वर्ल्ड इकनोमिक सिचुएशन एंड प्रोस्पेक्टस 2019 मिड-ईयर अपडेट” जारी की, इस रिपोर्ट के मुताबिक संयुक्त राष्ट्र ने भारत की विकास दर के अनुमान को 7.1% कर दिया है इसका मुख्य कारण वैश्विक विकास दर में मंदी है.

No comments:

Post a Comment