Current-Affairs-31 May-2019
1. हाल ही में किस भारतीय लेखिका को वर्ष 2019 के नाइन डॉट्स प्राइज़ पुरस्कार हेतु चुना गया है?
a. एनी ज़ैदी
b. शोभा डे
c. झुम्पा लाहिड़ी
d. लीमा धर
उत्तर. a. एनी ज़ैदी
विवरण: एनी ज़ैदी को यह पुरस्कार उनके निबंध 'ब्रेड, सीमेंट, कैक्टस' के लिये दिया जा रहा है. एनी ज़ैदी एक स्वतंत्र लेखिका के रूप में अखबार और पत्रिकाओं के लिये काम करती हैं और साथ ही लघु कथाएँ, कविता और नाटक भी लिखती हैं. नाइन डॉट्स प्राइज़ ब्रिटेन की चैरिटेबल संस्था कदास प्राइज फाउंडेशन द्वारा दिया जाता है.
2. हाल ही में इंडोनेशिया के किस द्वीप पर सक्रिय ज्वालामुखी माउंट अगुंग में विस्फोट हो गया?
a. सुमात्रा द्वीप
b. जावा द्वीप
c. बाली द्वीप
d. लोम्बोक द्वीप
उत्तर. d. बाली द्वीप
विवरण: माउंट अगुंग एक सक्रिय ज्वालामुखी है. यह इंडोनेशिया के बाली द्वीप पर स्थित है. इसे गुनुंग अगुंग के नाम से भी जाना जाता है. यह बाली द्वीप का सर्वोच्च स्थान माना जाता है. इन ज्वालामुखियों में होने वाले विध्वंसक विस्फोट इनकी प्रमुख विशेषता है.
Current-Affairs-30 May-2019
3. एक रिपोर्ट के अनुसार, भारत में प्रति 10,000 जनसंख्या पर औसतन कितने स्वास्थ्यकर्मियों की उपलब्धता है?
a. 25.4
b. 29.4
c. 30.8
d. 20.6
उत्तर. d. 20.6
विवरण: विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) द्वारा निर्धारित मानकों के अनुसार, भारत में प्रति 10,000 जनसंख्या पर औसतन 22.8 स्वास्थ्यकर्मियों की उपलब्धता होनी चाहिये. वर्ष 2012 में जहाँ प्रति 10,000 की जनसंख्या पर औसतन मात्र 19 स्वास्थ्यकर्मी थे. रिपोर्ट के अनुसार, भारत की 71% ग्रामीण आबादी के पास मात्र 36% स्वास्थ्यकर्मी हैं. राष्ट्रीय प्रतिदर्श सर्वेक्षण संगठन भारत के सांख्यिकी एवं कार्यक्रम मंत्रालय के अधीन कार्य करने वाली एक संस्था है.
4. निम्न में से किस राज्य के किसानों को हाल ही में भारतीय किसान उर्वरक सहकारी लिमिटेड द्वारा लगभग 5 लाख रुपए का मुआवजा दिया गया है?
a. हरियाणा
b. झारखण्ड
c. कर्नाटक
d. तमिलनाडु
उत्तर. a. हरियाणा
विवरण: भारतीय किसान उर्वरक सहकारी लिमिटेड द्वारा किसानों को ग्वार के खराब बीज बेचे जाने के कारण यह क्षतिपूर्ति दी गई है. इन खराब बीजों के कारण किसानों की 70% फसल नष्ट हो गई थी. किसानों ने राष्ट्रीय उपभोक्ता विवाद निवारण आयोग में अपील दर्ज कराई थी जिसके प्रत्युत्तर में यह निर्णय लिया गया है. यह भारत का एक अर्द्ध-न्यायिक आयोग है जिसे वर्ष 1988 में उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम, 1986 के तहत स्थापित किया गया था.
Current Affairs, General Knowledge, Amazing Fact, Important Fact, Historical Fact For Exam, Political Fact For Exam, economical Fact For Exam, Current Affairs 2018, Current Affairs 2019, Current Affairs For SSC, Current Affairs For Banking, Current Affairs For Railway, Current Affairs For UPSC, Current Affairs For State Services, General Science Knowledge, Nda, Cgl, Rbi, All Exam Study, Government Exam Study Material, Next Exam Preparation, Today Current Affairs And General Knowledge


No comments:
Post a Comment